logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

पानी बहाने को लेकर दो पक्षों में मारपीट, एक घायल,पुलिस ने शांति भंग में दो का किया चलन लाई बाजार स्थित दुकानों के बीच पुराना विवाद फिर भड़का, पुलिस ने शांति भंग में की कार्रवाई गोपीगंज (भदोही)। नगर के लाई बाजार क्षेत्र में रविवार को दुकान के सामने पानी बहाने को लेकर दो पड़ोसी दुकानदारों के बीच जमकर मारपीट हो गई, जिसमें एक व्यक्ति घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों को चौकी लाकर शांति भंग की आशंका में चालान की कार्रवाई शुरू कर दी। प्राप्त जानकारी के अनुसार, गोपीगंज के लाई बाजार स्थित राजमार्ग किनारे अगल-बगल संचालित बिरयानी की दुकानों के बीच ग्राहकों को लेकर पहले से ही तनातनी चल रही थी। बताया जाता है कि दोनों पक्षों में आए दिन कहासुनी और विवाद होता रहता था। रविवार को भी दुकान के सामने पानी बहाने के मुद्दे को लेकर विवाद शुरू हुआ, जो देखते ही देखते मारपीट में बदल गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, दोनों पक्षों के बीच पहले तीखी नोकझोंक हुई, इसके बाद हाथापाई शुरू हो गई। मारपीट के दौरान एक व्यक्ति को चोट आई। मौके पर आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई। किसी ने घटना की सूचना पुलिस को दी, जिस पर चौकी पुलिस तत्काल पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। पुलिस दोनों पक्षों से मोहम्मद सलीम (48) पुत्र अनवर और शाहबाज पुत्र दारा 22 को चौकी ले आई। वहां दोनों के खिलाफ शांति भंग की आशंका में कानूनी कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू की गई।

2 hrs ago
user_Anis Akhtar
Anis Akhtar
Local News Reporter औराई, भदोही, उत्तर प्रदेश•
2 hrs ago

पानी बहाने को लेकर दो पक्षों में मारपीट, एक घायल,पुलिस ने शांति भंग में दो का किया चलन लाई बाजार स्थित दुकानों के बीच पुराना विवाद फिर भड़का, पुलिस ने शांति भंग में की कार्रवाई गोपीगंज (भदोही)। नगर के लाई बाजार क्षेत्र में रविवार को दुकान के सामने पानी बहाने को लेकर दो पड़ोसी दुकानदारों के बीच जमकर मारपीट हो गई, जिसमें एक व्यक्ति घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों को चौकी लाकर शांति भंग की आशंका में चालान की कार्रवाई शुरू कर दी। प्राप्त जानकारी के अनुसार, गोपीगंज के लाई बाजार स्थित राजमार्ग किनारे अगल-बगल संचालित बिरयानी की दुकानों के बीच ग्राहकों को लेकर पहले से ही तनातनी चल रही थी। बताया जाता है कि दोनों पक्षों में आए दिन कहासुनी और विवाद होता रहता था। रविवार को भी दुकान के सामने पानी बहाने के मुद्दे को लेकर विवाद शुरू हुआ, जो देखते ही देखते मारपीट में बदल गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, दोनों पक्षों के बीच पहले तीखी नोकझोंक हुई, इसके बाद हाथापाई शुरू हो गई। मारपीट के दौरान एक व्यक्ति को चोट आई। मौके पर आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई। किसी ने घटना की सूचना पुलिस को दी, जिस पर चौकी पुलिस तत्काल पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। पुलिस दोनों पक्षों से मोहम्मद सलीम (48) पुत्र अनवर और शाहबाज पुत्र दारा 22 को चौकी ले आई। वहां दोनों के खिलाफ शांति भंग की आशंका में कानूनी कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू की गई।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • भदोही साइकिलिंग क्लब की जागरूकता साइकिल यात्रा, पर्यावरण और स्वास्थ्य का दिया संदेश गोपीगंज। पर्यावरण संरक्षण और स्वास्थ्य जागरूकता को लेकर भदोही साइकिलिंग क्लब द्वारा रविवार को विशाल साइकिल यात्रा निकाली गई। यात्रा का नेतृत्व क्लब के राष्ट्रीय अध्यक्ष अताउल मुस्तफा अंसारी ने किया। गोपीगंज राष्ट्रीय राजमार्ग बड़ा चौराहा से वरिष्ठ चिकित्सक एस.एस. यादव ने हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया। साइकिल यात्रा शहीद तिराहा से माधोरामपुर व काली देवी क्षेत्र से होते हुए मिर्जापुर रोड स्थित उत्सव लॉन पहुंची। इस दौरान प्रतिभागियों ने “वृक्ष लगाओ पर्यावरण बचाओ”, “करो योग रहो निरोग” जैसे नारों के माध्यम से लोगों को जागरूक किया। उत्सव लॉन पहुंचने पर सेफ शॉप के प्रवीण श्रीवास्तव ने साइकिल चालकों का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि फिट रहने के लिए शारीरिक श्रम जरूरी है और दैनिक जीवन में योग व साइकिलिंग अपनाने से शरीर स्वस्थ तथा पर्यावरण सुरक्षित रह सकता है। साइकिल यात्रा में सात्विक श्रीवास्तव, जीनल, मनीषा, श्रेयस श्रीवास्तव, आकांक्षा, बिंदु, डॉ. नवीन श्रीवास्तव, प्रमोद मौर्य, सरफराज अहमद, हंसराज पाल सहित बड़ी संख्या में युवाओं की सहभागिता रही।
    1
    भदोही साइकिलिंग क्लब की जागरूकता साइकिल यात्रा, पर्यावरण और स्वास्थ्य का दिया संदेश
गोपीगंज। पर्यावरण संरक्षण और स्वास्थ्य जागरूकता को लेकर भदोही साइकिलिंग क्लब द्वारा रविवार को विशाल साइकिल यात्रा निकाली गई। यात्रा का नेतृत्व क्लब के राष्ट्रीय अध्यक्ष अताउल मुस्तफा अंसारी ने किया। गोपीगंज राष्ट्रीय राजमार्ग बड़ा चौराहा से वरिष्ठ चिकित्सक एस.एस. यादव ने हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया।
साइकिल यात्रा शहीद तिराहा से माधोरामपुर व काली देवी क्षेत्र से होते हुए मिर्जापुर रोड स्थित उत्सव लॉन पहुंची। इस दौरान प्रतिभागियों ने “वृक्ष लगाओ पर्यावरण बचाओ”, “करो योग रहो निरोग” जैसे नारों के माध्यम से लोगों को जागरूक किया।
उत्सव लॉन पहुंचने पर सेफ शॉप के प्रवीण श्रीवास्तव ने साइकिल चालकों का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि फिट रहने के लिए शारीरिक श्रम जरूरी है और दैनिक जीवन में योग व साइकिलिंग अपनाने से शरीर स्वस्थ तथा पर्यावरण सुरक्षित रह सकता है। साइकिल यात्रा में सात्विक श्रीवास्तव, जीनल, मनीषा, श्रेयस श्रीवास्तव, आकांक्षा, बिंदु, डॉ. नवीन श्रीवास्तव, प्रमोद मौर्य, सरफराज अहमद, हंसराज पाल सहित बड़ी संख्या में युवाओं की सहभागिता रही।
    user_Anis Akhtar
    Anis Akhtar
    Local News Reporter औराई, भदोही, उत्तर प्रदेश•
    59 min ago
  • Post by Rajesh Tiwari
    1
    Post by Rajesh Tiwari
    user_Rajesh Tiwari
    Rajesh Tiwari
    Local News Reporter Aurai, Bhadohi•
    9 hrs ago
  • भदोही जिले के जंगीगंज स्थित मंगलपुर मार्ग से कलानुआ जाने वाली मार्ग से सटा हुआ उसके आगे उत्तर तीन सौ मीटर तक पक्का पिच करवाया जाना अति आवश्यक हैं लेकिन जिम्मेदार है बेखबर
    1
    भदोही जिले के जंगीगंज स्थित मंगलपुर मार्ग से कलानुआ जाने वाली मार्ग से सटा हुआ उसके आगे उत्तर तीन सौ मीटर तक पक्का पिच करवाया जाना अति आवश्यक हैं लेकिन जिम्मेदार है बेखबर
    user_Ram sajivan pandey
    Ram sajivan pandey
    Social worker ज्ञानपुर, भदोही, उत्तर प्रदेश•
    9 hrs ago
  • Post by Khulasach TV
    1
    Post by Khulasach TV
    user_Khulasach TV
    Khulasach TV
    Court reporter मिर्जापुर, मिर्जापुर, उत्तर प्रदेश•
    9 hrs ago
  • पराग डेरी के तरफ से मेगा मीटिंग प्रम्भभिक दुग्ध उत्पादक सहकारी समिति केशवपुरपे मार्ग प्रभारी अनुराग त्रिपाठी जनपद प्रभारी आशुतोष सिंह मार्ग प्रभारी शतीश कुमार यादव, ग्राम प्रधान, गुलाब धर समेत भारी संख्या में लोगों को पशुओं के बारे में बताया गया साथ में उनकी सुरक्षा और अन्य जानकारी भी दी गई जैसे दूध को लेकर कैसे बढ़ाया जाएगा उनको कौन सा प्रकार का ककलसियम, देना चाहिए आदि की जानकारी दी गई
    2
    पराग डेरी के तरफ से मेगा मीटिंग प्रम्भभिक दुग्ध उत्पादक सहकारी समिति केशवपुरपे मार्ग प्रभारी अनुराग त्रिपाठी 
जनपद प्रभारी आशुतोष सिंह 
मार्ग प्रभारी शतीश कुमार यादव, ग्राम प्रधान, गुलाब धर समेत भारी संख्या में लोगों को पशुओं के बारे में बताया गया साथ में उनकी सुरक्षा और अन्य जानकारी भी दी गई जैसे दूध को लेकर कैसे बढ़ाया जाएगा उनको कौन सा प्रकार का ककलसियम, देना चाहिए आदि की जानकारी दी गई
    user_Rajesh pandey
    Rajesh pandey
    Photographer ज्ञानपुर, भदोही, उत्तर प्रदेश•
    10 hrs ago
  • थाना को0कटरा जनपद मीरजापुर पर दिनांकः 27.02.2026 को वादी रियाज अहमद पुत्र मुख्तार अहमद निवासी रामबाग कुरैशनगर थाना को0शहर जनपद मीरजापुर द्वारा अज्ञात के विरूद्ध वादी के बहनोई को नशीला/जहरीला पदार्थ खिलाना व ईलाज के दौरान मृत्यु होने के सम्बन्ध में लिखित तहरीर दिया गया । थाना को0कटरा पर मु0अ0सं0-50/2026 धारा 123,105 बीएनएस पंजीकृत कर विवेचना प्रारम्भ की गई । इसी क्रम में वादी राधेश्याम पुत्र छोटेलाल निवासी पड़री थाना पड़री जनपद मीरजापुर द्वारा अज्ञात के विरूद्ध वादी को नशीला/जहरीला पदार्थ पिलाकर बेहोश करने तथा 1000 रूपये चोरी के सम्बन्ध में तहरीर दिया गया । थाना को0कटरा पर मु0अ0सं0-51/2026 धारा 123,303(2) बीएनएस पंजीकृत कर विवेचना प्रारम्भ की गई । “अपर्णा रजत कौशिक” पुलिस अधीक्षक जनपद मीरजापुर द्वारा उक्त घटनाओं को गंभीरता से लेते हुए घटना का शीघ्र अनावरण व अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु थाना प्रभारी थाना को0कटरा को निर्देश दिये गये थे । उक्त निर्देश के अनुक्रम में अपर पुलिस अधीक्षक नगर व क्षेत्राधिकारी नगर के नेतृत्व में आज दिनांकः 28.02.2026 को थाना को0कटरा पुलिस बल द्वारा मुखबिर की सूचना, साक्ष्य संकलन व भौतिक/इलेक्ट्रानिक साक्ष्यों के आधार पर थाना को0कटरा क्षेत्रांतर्गत रेलवे कालोनी हनुमान मंदिर के पास से प्रकाश में आये 03 अभियुक्त 1- उमेश कुमार यादव पुत्र पप्पू यादव निवासी पसीयाही थाना कछवां जनपद मीरजापुर, 2. वीरेन्द्र सोनकर पुत्र करूणेन्द्र सोनकर निवासी पसीयाही थाना कछवां जनपद मीरजापुर व 3. कर्नल यादव पुत्र रामकुमार यादव निवासी पसीयाही थाना कछवां जनपद मीरजापुर को गिरफ्तार किया गया, जिनके कब्जे से 08 नशीला पाउडर का पुडिया, 01 हजार रूपये व 04 मोबाइल फोन बरामद किया गया । सम्बन्धित अभियुक्तों को थाना को0कटरा पुलिस द्वारा नियमानुसार आवश्यक वैधानिक कार्यवाही करते हुए मा0न्यायालय/जेल भेजा जा रहा है । *विवरण पूछताछ-* गिरफ्तार अभियुक्तों द्वारा पूछताछ में बताया गया कि हम लोगो रेलवे स्टेशन व रोडवेज के आसपास यात्री बनकर घुमते रहते है तथा भोले-भाले लोगो से बातचीत कर उन्हें नशीला पदार्थ मिलाया हुआ खाने पीने की सामग्री खिलाकर उनके सामानो और पैसो की चोरी कर लिया करते है तथा इस प्रकार प्राप्त धन को आपस में बाट लेते है ।
    2
    थाना को0कटरा जनपद मीरजापुर पर दिनांकः 27.02.2026 को वादी रियाज अहमद पुत्र मुख्तार अहमद निवासी रामबाग कुरैशनगर थाना को0शहर जनपद मीरजापुर द्वारा अज्ञात के विरूद्ध वादी के बहनोई को नशीला/जहरीला पदार्थ खिलाना व ईलाज के दौरान मृत्यु होने के सम्बन्ध में लिखित तहरीर दिया गया । थाना को0कटरा पर मु0अ0सं0-50/2026 धारा 123,105 बीएनएस पंजीकृत कर विवेचना प्रारम्भ की गई । इसी क्रम में वादी राधेश्याम पुत्र छोटेलाल निवासी पड़री थाना पड़री जनपद मीरजापुर द्वारा अज्ञात के विरूद्ध वादी को नशीला/जहरीला पदार्थ पिलाकर बेहोश करने तथा 1000 रूपये चोरी के सम्बन्ध में तहरीर दिया गया । थाना को0कटरा पर मु0अ0सं0-51/2026 धारा 123,303(2) बीएनएस पंजीकृत कर विवेचना प्रारम्भ की गई ।
“अपर्णा रजत कौशिक” पुलिस अधीक्षक जनपद मीरजापुर द्वारा उक्त घटनाओं को गंभीरता से लेते हुए घटना का शीघ्र अनावरण व अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु थाना प्रभारी थाना को0कटरा को निर्देश दिये गये थे । उक्त निर्देश के अनुक्रम में अपर पुलिस अधीक्षक नगर व क्षेत्राधिकारी नगर के नेतृत्व में आज दिनांकः 28.02.2026 को थाना को0कटरा पुलिस बल द्वारा मुखबिर की सूचना, साक्ष्य संकलन व भौतिक/इलेक्ट्रानिक साक्ष्यों के आधार पर थाना को0कटरा क्षेत्रांतर्गत रेलवे कालोनी हनुमान मंदिर के पास से प्रकाश में आये 03 अभियुक्त 1- उमेश कुमार यादव पुत्र पप्पू यादव निवासी पसीयाही थाना कछवां जनपद मीरजापुर, 2. वीरेन्द्र सोनकर पुत्र करूणेन्द्र सोनकर निवासी पसीयाही थाना कछवां जनपद मीरजापुर व 3. कर्नल यादव पुत्र रामकुमार यादव निवासी पसीयाही थाना कछवां जनपद मीरजापुर को गिरफ्तार किया गया, जिनके कब्जे से 08 नशीला पाउडर का पुडिया, 01 हजार रूपये व 04 मोबाइल फोन बरामद किया गया । सम्बन्धित अभियुक्तों को थाना को0कटरा पुलिस द्वारा नियमानुसार आवश्यक वैधानिक कार्यवाही करते हुए मा0न्यायालय/जेल भेजा जा रहा है । 
*विवरण पूछताछ-* 
गिरफ्तार अभियुक्तों द्वारा पूछताछ में बताया गया कि हम लोगो रेलवे स्टेशन व रोडवेज के आसपास यात्री बनकर घुमते रहते है तथा भोले-भाले लोगो से बातचीत कर उन्हें नशीला पदार्थ मिलाया हुआ खाने पीने की सामग्री खिलाकर उनके सामानो और पैसो की चोरी कर लिया करते है तथा इस प्रकार प्राप्त धन को आपस में बाट लेते है ।
    user_Anupam Newspaper
    Anupam Newspaper
    Classified ads newspaper publisher मिर्जापुर, मिर्जापुर, उत्तर प्रदेश•
    20 hrs ago
  • मिर्जापुर। जिला करणी सेना के माध्यम से जिला अध्यक्ष दिलीप सिंह गहरवार ने यूजीसी के काले कानून को वापस लेने के लिए सरकार से मांग की है। यूजीसी के काले कानून को मिटाने के लिए घंटाघर मैदान से एक विशाल सवर्ण स्वाभिमान यात्रा नगर के विभिन्न मार्गो से होता हुआ जिला मुख्यालय पर पहुंचा। जनसभा वहां पहुंचकर एक विशाल जनसभा में तब्दील हुई। वहां उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए करणी सेना के जिला अध्यक्ष दिलीप सिंह गहरवार में कहां कि तुष्टिकरण की राजनीति , जातिगत राजनीति, ना तो भारत संविधान का स्वरूप रही है और ना ही भारत देश की संस्कृति रही है । वर्तमान समय में जातिगत राजनीति देश के लिए खतरा साबित हो रही है। देश की अखंडता और सुचिता के लिए खतरा बन सकती हैं। यूजीसी का जो काला कानून लाया गया है उसे समूचा सवर्ण समाज पूरी तरह से नष्ट हो जाएगा। तुष्टिकरण की राजनीति के चलते सवर्णों पर पहले से ही काफी अत्याचार हो रहा है । सवर्ण समाज अब अत्याचार बर्दाश्त नहीं करेगा। सरकार की दूषित मानसिकता राजनीति से उठकर अब स्कूल कॉलेज तक पहुंच गई है जो बहुत ही खराब है ,और छात्रों को भी राजनीति में शामिल किया जा रहा है और देश को बर्बाद करने की यह नीति है। करणी सेना समूचा जिला इकाई व हम सभी सवर्ण समाज इस यूजीसी के काले कानून का विरोध करते हैं, और इसे वापस लेने की मांग करते हैं। उन्होंने आगे कहा कि माननीय सुप्रीम कोर्ट द्वारा इस पर पूर्व में ही रिश्ते लगा दिया गया है फिर भी कुछ लोग जो देश में शांति का माहौल बिगाड़ना चाहते हैं वह लोग इसको अपने मन माने तरीके से अपने व्यक्तिगत आधार पर लागू कर रहे हैं । जबकि भारत के संविधान ने अभी लागू नहीं किया है , न हीं माननीय सुप्रीम कोर्ट ने इसे क्लीन चिट् दी है। यदि सरकार ने यूजीसी का काला कानून वापस नहीं लिया तो इसके लिए सड़क से संसद तक संघर्ष करने से स्वर्ण समाज पीछे नहीं रहेगा। जनसभा में उपस्थित सभी सवर्ण समाज के लोगों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि जरा सोचिए, कल जब आपका बेटा/बेटी रात भर जागकर पढ़ाई करेगा, नीट में 680+ लाएगा, टॉप रैंक लाएगा, फिर भी उसका सपना टूट जाएगा... सिर्फ इसलिए क्योंकि उसका जन्म "जेनरल कैटेगरी" में हुआ है। आपके बच्चे की आँखों में वो आंसू होंगे जो आपने कभी नहीं देखे। ये लड़ाई सिर्फ नौकरी-सीट की नहीं है। ये लड़ाई आपके बच्चे के आत्मसम्मान, उसके सपनों, और उसके भविष्य की है। देश को जोड़ने वाली शिक्षा नीति की आवश्यकता थी, लेकिन UGC के *Promotion of Equity Regulations, 2026* शिक्षा संस्थानों में निष्पक्षता के बजाय भय और असंतुलन पैदा कर रहे हैं। यह किसी वर्ग के खिलाफ नहीं, बल्कि उस प्रणाली पर सवाल है जहाँ न्याय की प्रक्रिया एकतरफा होती दिखाई दे रही है। हम सभी सामाजिक वर्गों के सम्मान और सुरक्षा के पक्ष में हैं, लेकिन समानता के नाम पर किसी एक वर्ग को न्याय से बाहर रखना उचित नहीं हो सकता। न्याय की परिभाषा पहचान के आधार पर तय नहीं होनी चाहिए। इन नियमों के तहत गठित इक्विटी कमेटियों में निष्पक्ष और स्वतंत्र प्रतिनिधित्व की कमी है। शिकायत की परिभाषा अत्यंत व्यापक है, जबकि झूठी शिकायतों पर जवाबदेही स्पष्ट नहीं है। शिक्षा संस्थान डर नहीं, संवाद और ज्ञान के केंद्र होने चाहिए। अपने संबोधन के दौरान उन्होंने सरकार से मांग किया है कि नियमों पर पुनर्विचार हो, सभी छात्रों के लिए समान शिकायत तंत्र बने और निष्पक्षता सुनिश्चित की जाए, क्योंकि देश को बाँटने नहीं, जोड़ने वाले फैसलों की ज़रूरत है। करणी सेना और समूचा सवर्ण समाज परिवार इस यूजीसी के काले कानून और गंदी राजनीति विषैली राजनीति का भरपूर विरोध करता है और समूचे स्वर्ण समाज का आवाहन करता है कि वह एक पटल पर आए और इस काले कानून का विरोध करें और अपने और अपने आने वाली वीडियो की भविष्य को काला कलंक लगने से बचें और तुष्टिकरण की राजनीति जातिगत राजनीति गंदी राजनीति भारत देश में बंद हो जो कभी भी इसका स्वरूप नहीं रही है। *एक देश, एक धर्म, एक मानव,* की व्यवस्था लागू करने की कृपा करें। इस अवसर पर उपस्थित रहने वालों में पुष्पेंद्र कुमार पाठक, जगदीश दुबे ,डॉक्टर अवनीश सिंह, मोहित सिंह, मधुकर मिश्रा, अनिल पांडे ,साधु तिवारी, अखिलेश मिश्रा, प्रीतम सिंह, मंगल सिंह ,सोनू विश्वकर्मा, अभिषेक सिंह धवल ,यज्ञ नारायण पांडे , इंस्पेक्टर सिंह शिवम, अनुराग सिंह, रितेश, आशीष सिंह, सारस्वत सिंह, मोनू सिंह, मनीष सिंह, रणजीत सिंह, संतोष सिंह, संपूर्ण सिंह, राजेश सिंह, युवराज, राजमणि दुबे ,संदीप तिवारी, मनोज शुक्ला सहित सैकड़ो कार्यकर्ता पदाधिकारी सवर्ण स्वाभिमान यात्रा में शामिल र
    2
    मिर्जापुर।  जिला करणी सेना के माध्यम से जिला अध्यक्ष दिलीप सिंह गहरवार ने यूजीसी के काले कानून को वापस लेने के लिए सरकार से मांग की है। यूजीसी के काले कानून को मिटाने के लिए घंटाघर मैदान से एक विशाल सवर्ण स्वाभिमान यात्रा नगर के विभिन्न मार्गो से होता हुआ जिला मुख्यालय पर पहुंचा। जनसभा वहां पहुंचकर एक विशाल जनसभा में तब्दील हुई। वहां उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए करणी सेना के जिला अध्यक्ष दिलीप सिंह गहरवार में कहां कि तुष्टिकरण की राजनीति , जातिगत राजनीति, ना तो भारत संविधान का स्वरूप रही है और ना ही भारत देश की संस्कृति रही है । वर्तमान समय में जातिगत राजनीति देश के लिए खतरा साबित हो रही है। देश की अखंडता और सुचिता के लिए खतरा बन सकती हैं। यूजीसी का जो काला कानून लाया गया है उसे समूचा सवर्ण समाज पूरी तरह से नष्ट हो जाएगा। तुष्टिकरण की राजनीति के चलते सवर्णों पर पहले से ही काफी अत्याचार हो रहा है । सवर्ण समाज अब अत्याचार बर्दाश्त नहीं करेगा।  सरकार की दूषित मानसिकता राजनीति से उठकर अब स्कूल कॉलेज तक पहुंच गई है जो बहुत ही खराब है ,और छात्रों को भी राजनीति में शामिल किया जा रहा है और देश को बर्बाद करने की यह नीति है। करणी सेना समूचा जिला इकाई व हम सभी सवर्ण समाज इस यूजीसी के काले कानून का विरोध करते हैं, और इसे वापस लेने की मांग करते हैं। उन्होंने आगे कहा कि माननीय सुप्रीम कोर्ट द्वारा इस पर पूर्व में ही रिश्ते लगा दिया गया है फिर भी कुछ लोग जो देश में शांति का माहौल बिगाड़ना चाहते हैं वह लोग इसको अपने मन माने तरीके से अपने व्यक्तिगत आधार पर लागू कर रहे हैं । जबकि भारत के संविधान ने अभी लागू नहीं किया है , न हीं माननीय सुप्रीम कोर्ट ने इसे क्लीन चिट् दी है।  यदि सरकार ने यूजीसी का काला कानून वापस नहीं लिया तो इसके लिए सड़क से संसद तक संघर्ष करने से स्वर्ण समाज पीछे नहीं रहेगा। जनसभा में उपस्थित सभी सवर्ण समाज के लोगों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि जरा सोचिए, कल जब आपका बेटा/बेटी रात भर जागकर पढ़ाई करेगा, नीट में 680+ लाएगा,   टॉप रैंक लाएगा, फिर भी उसका सपना टूट जाएगा... सिर्फ इसलिए क्योंकि उसका जन्म "जेनरल कैटेगरी" में हुआ है। आपके बच्चे की आँखों में वो आंसू होंगे जो आपने कभी नहीं देखे। ये लड़ाई सिर्फ नौकरी-सीट की नहीं है। ये लड़ाई आपके बच्चे के आत्मसम्मान, उसके सपनों, और उसके भविष्य की है।
देश को जोड़ने वाली शिक्षा नीति की आवश्यकता थी, लेकिन UGC के *Promotion of Equity Regulations, 2026* शिक्षा संस्थानों में निष्पक्षता के बजाय भय और असंतुलन पैदा कर रहे हैं। यह किसी वर्ग के खिलाफ नहीं, बल्कि उस प्रणाली पर सवाल है जहाँ न्याय की प्रक्रिया एकतरफा होती दिखाई दे रही है। हम सभी सामाजिक वर्गों के सम्मान और सुरक्षा के पक्ष में हैं, लेकिन समानता के नाम पर किसी एक वर्ग को न्याय से बाहर रखना उचित नहीं हो सकता। न्याय की परिभाषा पहचान के आधार पर तय नहीं होनी चाहिए। इन नियमों के तहत गठित इक्विटी कमेटियों में निष्पक्ष और स्वतंत्र प्रतिनिधित्व की कमी है। शिकायत की परिभाषा अत्यंत व्यापक है, जबकि झूठी शिकायतों पर जवाबदेही स्पष्ट नहीं है। शिक्षा संस्थान डर नहीं, संवाद और ज्ञान के केंद्र होने चाहिए। अपने संबोधन के दौरान उन्होंने सरकार से मांग किया है कि नियमों पर पुनर्विचार हो, सभी छात्रों के लिए समान शिकायत तंत्र बने और निष्पक्षता सुनिश्चित की जाए, क्योंकि देश को बाँटने नहीं, जोड़ने वाले फैसलों की ज़रूरत है। करणी सेना और समूचा सवर्ण समाज परिवार इस यूजीसी के काले कानून और गंदी राजनीति विषैली राजनीति का भरपूर विरोध करता है और समूचे स्वर्ण समाज का आवाहन करता है कि वह एक पटल पर आए और इस काले कानून का विरोध करें और अपने और अपने आने वाली वीडियो की भविष्य को काला कलंक लगने से बचें और तुष्टिकरण की राजनीति जातिगत राजनीति गंदी राजनीति भारत देश में बंद हो जो कभी भी इसका स्वरूप नहीं रही है। *एक देश, एक धर्म, एक मानव,* की व्यवस्था लागू करने की कृपा करें। इस अवसर पर उपस्थित रहने वालों में पुष्पेंद्र कुमार पाठक, जगदीश दुबे ,डॉक्टर अवनीश सिंह, मोहित सिंह, मधुकर मिश्रा, अनिल पांडे ,साधु तिवारी, अखिलेश मिश्रा, प्रीतम सिंह, मंगल सिंह ,सोनू विश्वकर्मा, अभिषेक सिंह धवल ,यज्ञ नारायण पांडे , इंस्पेक्टर सिंह शिवम, अनुराग सिंह, रितेश, आशीष सिंह, सारस्वत सिंह, मोनू सिंह, मनीष सिंह, रणजीत सिंह, संतोष सिंह, संपूर्ण सिंह, राजेश सिंह, युवराज, राजमणि दुबे ,संदीप तिवारी, मनोज शुक्ला सहित सैकड़ो कार्यकर्ता पदाधिकारी सवर्ण स्वाभिमान यात्रा में शामिल र
    user_Mirzapur Samachar
    Mirzapur Samachar
    पत्रकार गौरव विश्वकर्मा मिर्जापुर, मिर्जापुर, उत्तर प्रदेश•
    23 hrs ago
  • लाई बाजार स्थित दुकानों के बीच पुराना विवाद फिर भड़का, पुलिस ने शांति भंग में की कार्रवाई गोपीगंज (भदोही)। नगर के लाई बाजार क्षेत्र में रविवार को दुकान के सामने पानी बहाने को लेकर दो पड़ोसी दुकानदारों के बीच जमकर मारपीट हो गई, जिसमें एक व्यक्ति घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों को चौकी लाकर शांति भंग की आशंका में चालान की कार्रवाई शुरू कर दी। प्राप्त जानकारी के अनुसार, गोपीगंज के लाई बाजार स्थित राजमार्ग किनारे अगल-बगल संचालित बिरयानी की दुकानों के बीच ग्राहकों को लेकर पहले से ही तनातनी चल रही थी। बताया जाता है कि दोनों पक्षों में आए दिन कहासुनी और विवाद होता रहता था। रविवार को भी दुकान के सामने पानी बहाने के मुद्दे को लेकर विवाद शुरू हुआ, जो देखते ही देखते मारपीट में बदल गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, दोनों पक्षों के बीच पहले तीखी नोकझोंक हुई, इसके बाद हाथापाई शुरू हो गई। मारपीट के दौरान एक व्यक्ति को चोट आई। मौके पर आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई। किसी ने घटना की सूचना पुलिस को दी, जिस पर चौकी पुलिस तत्काल पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। पुलिस दोनों पक्षों से मोहम्मद सलीम (48) पुत्र अनवर और शाहबाज पुत्र दारा 22 को चौकी ले आई। वहां दोनों के खिलाफ शांति भंग की आशंका में कानूनी कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू की गई।
    1
    लाई बाजार स्थित दुकानों के बीच पुराना विवाद फिर भड़का, पुलिस ने शांति भंग में की कार्रवाई
गोपीगंज (भदोही)। नगर के लाई बाजार क्षेत्र में रविवार को दुकान के सामने पानी बहाने को लेकर दो पड़ोसी दुकानदारों के बीच जमकर मारपीट हो गई, जिसमें एक व्यक्ति घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों को चौकी लाकर शांति भंग की आशंका में चालान की कार्रवाई शुरू कर दी।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, गोपीगंज के लाई बाजार स्थित राजमार्ग किनारे अगल-बगल संचालित बिरयानी की दुकानों के बीच ग्राहकों को लेकर पहले से ही तनातनी चल रही थी। बताया जाता है कि दोनों पक्षों में आए दिन कहासुनी और विवाद होता रहता था। रविवार को भी दुकान के सामने पानी बहाने के मुद्दे को लेकर विवाद शुरू हुआ, जो देखते ही देखते मारपीट में बदल गया।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, दोनों पक्षों के बीच पहले तीखी नोकझोंक हुई, इसके बाद हाथापाई शुरू हो गई। मारपीट के दौरान एक व्यक्ति को चोट आई। मौके पर आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई। किसी ने घटना की सूचना पुलिस को दी, जिस पर चौकी पुलिस तत्काल पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया।
पुलिस दोनों पक्षों से मोहम्मद सलीम (48) पुत्र अनवर और शाहबाज पुत्र दारा 22 को चौकी ले आई। वहां दोनों के खिलाफ शांति भंग की आशंका में कानूनी कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू की गई।
    user_Anis Akhtar
    Anis Akhtar
    Local News Reporter औराई, भदोही, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.