logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

सपनाईपाली में मनरेगा तालाब खुदाई में अनियमितता का आरोप, शिकायतकर्ता ने भूख हड़ताल और आत्मदाह की चेतावनी दी, सपनाईपाली में मनरेगा तालाब खुदाई में अनियमितता का आरोप, शिकायतकर्ता ने भूख हड़ताल और आत्मदाह की चेतावनी दी, सक्ती जिले के ग्राम पंचायत सपनाईपाली में मनरेगा के तहत कराए गए तालाब गहरीकरण कार्य में कथित अनियमितता को लेकर शिकायतकर्ता ने प्रशासन के खिलाफ मोर्चा खोलने की चेतावनी दी है। शिकायतकर्ता का आरोप है कि बिना उचित खुदाई किए फर्जी मस्टर रोल तैयार कर मजदूरी की राशि में गड़बड़ी की गई है। साथ ही शिकायत करने पर उसे डराने-धमकाने का भी आरोप लगाया है। शिकायतकर्ता के अनुसार, इस मामले में जिला पंचायत सीईओ को आवेदन देकर जांच और कार्रवाई की मांग की जा चुकी है, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं होने से वह नाराज है। उसने प्रशासन को सूचना देते हुए कहा है कि यदि मामले में कार्रवाई नहीं हुई तो वह 26 सितंबर से जिला कलेक्टर कार्यालय के बाहर सात दिनों तक भूख हड़ताल पर बैठेगा। इसके बाद भी कार्रवाई नहीं होने पर मुख्यमंत्री कार्यालय के सामने आत्मदाह करने की चेतावनी दी है।

1 day ago
user_Lala upadhyay
Lala upadhyay
Local News Reporter Sakti, Chhattisgarh•
1 day ago

सपनाईपाली में मनरेगा तालाब खुदाई में अनियमितता का आरोप, शिकायतकर्ता ने भूख हड़ताल और आत्मदाह की चेतावनी दी, सपनाईपाली में मनरेगा तालाब खुदाई में अनियमितता का आरोप, शिकायतकर्ता ने भूख हड़ताल और आत्मदाह की चेतावनी दी, सक्ती जिले के ग्राम पंचायत सपनाईपाली में मनरेगा के तहत कराए गए तालाब गहरीकरण कार्य में कथित अनियमितता को लेकर शिकायतकर्ता ने प्रशासन के खिलाफ मोर्चा खोलने की चेतावनी दी है। शिकायतकर्ता का आरोप है कि बिना उचित खुदाई किए फर्जी मस्टर रोल तैयार कर मजदूरी की राशि में गड़बड़ी की गई है। साथ ही शिकायत करने पर उसे डराने-धमकाने का भी आरोप लगाया है। शिकायतकर्ता के अनुसार, इस मामले में जिला पंचायत सीईओ को आवेदन देकर जांच और कार्रवाई की मांग की जा चुकी है, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं होने से वह नाराज है। उसने प्रशासन को सूचना देते हुए कहा है कि यदि मामले में कार्रवाई नहीं हुई तो वह 26 सितंबर से जिला कलेक्टर कार्यालय के बाहर सात दिनों तक भूख हड़ताल पर बैठेगा। इसके बाद भी कार्रवाई नहीं होने पर मुख्यमंत्री कार्यालय के सामने आत्मदाह करने की चेतावनी दी है।

More news from छत्तीसगढ़ and nearby areas
  • कुदुरमाल स्कूल का हालत देखिए ,कोरबा जिले में शिक्षा व्यवस्था बदहाल
    1
    कुदुरमाल स्कूल का हालत देखिए ,कोरबा जिले में शिक्षा व्यवस्था बदहाल
    user_SK Kashyapपत्रकार रींवापार
    SK Kashyapपत्रकार रींवापार
    Farmer बारपाली, कोरबा, छत्तीसगढ़•
    17 hrs ago
  • मिनीमाता जतन योजना बनी सहारा,रायगढ़ में मिल रहा योजनाओं का लाभ।
    1
    मिनीमाता जतन योजना बनी सहारा,रायगढ़ में मिल रहा योजनाओं का लाभ।
    user_Chhattisgarh
    Chhattisgarh
    रायगढ़, रायगढ़, छत्तीसगढ़•
    3 hrs ago
  • गुरसियां में धधका पेट्रोल-डीजल से भरा टैंकर, 2 घंटे बाद पाया गया काबू, NHAI की आपातकालीन व्यवस्था पर उठे सवाल, बड़ा हादसा टला
    1
    गुरसियां में धधका पेट्रोल-डीजल से भरा टैंकर, 2 घंटे बाद पाया गया काबू, NHAI की आपातकालीन व्यवस्था पर उठे सवाल, बड़ा हादसा टला
    user_Korba news
    Korba news
    कोरबा, कोरबा, छत्तीसगढ़•
    7 hrs ago
  • जयस्तंभ चौक चोरीकांड में रायगढ़ पुलिस की बड़ी सफलता, आरोपी गिरफ्तार; 6,30,286 रुपये की संपत्ति जप्त, घरघोड़ा के जयस्तंभ चौक में दो किराना दुकानों में हुई सिलसिलेवार चोरी का खुलासा,100 से अधिक सीसीटीवी फुटेज खंगालने के बाद हुई आरोपी की पहचान, नागपुर भागे आरोपी को राजनांदगांव के चिचोला से दबोचा रायगढ़, रायगढ़ पुलिस ने घरघोड़ा क्षेत्र में पिछले माह हुई सिलसिलेवार चोरी का पर्दाफाश करने में महत्वपूर्ण सफलता हासिल की है। घरघोड़ा के जयस्तंभ चौक स्थित दो किराना दुकानों में सेंधमारी कर लाखों रुपये की नगदी, चांदी के सिक्के, चांदी के बिस्किट एवं किराना सामान चोरी करने वाले आरोपी को पुलिस ने राजनांदगांव जिले के चिचोला बस स्टैंड से गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे एवं मेमोरंडम पर कुल 6,30,286 रुपये की संपत्ति बरामद की गई है। जयस्तंभ चौक की दो दुकानों को बनाया था निशाना जानकारी के अनुसार दिनांक 23-24 अगस्त 2026 की दरम्यानी रात घरघोड़ा के जयस्तंभ चौक स्थित संतोष किराना दुकान के छत में लगे टीन शीट एवं दीवार के बीच की खाली जगह में बनी फॉल सीलिंग को तोड़कर अज्ञात चोर दुकान के अंदर दाखिल हुआ। आरोपी ने दुकान के गल्ले में रखी करीब 4 लाख रुपये की नगदी तथा चांदी के सिक्के एवं चांदी का बिस्किट चोरी कर लिया। इसी रात आरोपी ने बगल में स्थित गोकुलचंद मामराज किराना दुकान को भी निशाना बनाया। यहां भी टीन शीट एवं दीवार के बीच की जगह से फॉल सीलिंग तोड़कर दुकान के अंदर घुसकर गल्ले में रखी करीब 90 हजार रुपये की नगदी सहित अन्य सामान चोरी कर लिया। दोनों घटनाओं की रिपोर्ट पर थाना घरघोड़ा में अपराध क्रमांक 265/2026 एवं 266/2026, धारा 331(4), 305(ए) बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ की गई। 100 से अधिक सीसीटीवी फुटेज खंगाले, मिला आरोपी का सुराग जयस्तंभ चौक पर हुई सिलसिलेवार चोरी की घटनाओं को गंभीरता से लेते हुए एसएसपी शशि मोहन सिंह ने पुलिस टीम को जल्द से जल्द आरोपियों की पतासाजी कर मामले का खुलासा करने के निर्देश दिए। घटना की सूचना पर एसडीओपी धरमजयगढ़ सिद्दांत तिवारी एवं साइबर डीएसपी शिखर मरावी अपनी टीम के साथ घटनास्थल पहुंचे। थाना प्रभारी घरघोड़ा निरीक्षक कुमार गौरव साहू एवं साइबर टीम द्वारा घटनास्थल एवं आसपास के क्षेत्र में लगे 100 से अधिक सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले गए। फुटेज में दिखाई दे रहे संदिग्ध के हुलिए के आधार पर उसकी पहचान ग्राम बरपाली नवाडीह निवासी संतोष चौहान के रूप में हुई। पुलिस टीम ने तत्काल संदेही के घर दबिश दी, लेकिन वह फरार मिला। पुलिस ने घटना के बाद आरोपी की गतिविधियों की बारीकी से जानकारी जुटाई। इसी दौरान पता चला कि आरोपी ने लैलूंगा की तमन्ना मोबाइल दुकान से चोरी के पैसों से नया मोबाइल खरीदा है। नागपुर भागा आरोपी, राजनांदगांव में दबोचा पुलिस टीम ने तकनीकी माध्यमों से आरोपी की लगातार पतासाजी की। आरोपी की लोकेशन नागपुर में मिलने पर रायगढ़ पुलिस की टीम तत्काल नागपुर रवाना हुई। पुलिस की लगातार कार्रवाई से बचने के लिए आरोपी नागपुर से भी अन्यत्र फरार होने का प्रयास कर रहा था। पुलिस टीम ने उसका पीछा करते हुए अंततः उसे चिचोला बस स्टैंड, जिला राजनांदगांव से घेराबंदी कर पकड़ लिया। पूछताछ में दोनों दुकानों में चोरी करना स्वीकार आरोपी से पूछताछ करने पर उसने दिनांक 23-24 अगस्त 2026 की दरम्यानी रात जयस्तंभ चौक घरघोड़ा स्थित दोनों किराना दुकानों में सेंधमारी कर चोरी करना स्वीकार किया। आरोपी ने बताया कि वह दोनों दुकानों में अक्सर सामान खरीदने जाता था। दिनांक 23 अगस्त की रात तेज बारिश हो रही थी। बारिश का फायदा उठाकर उसने चोरी की योजना बनाई। वह पहले संतोष किराना दुकान की छत पर चढ़ा और टीन शीट के किनारे से फॉल सीलिंग तोड़कर दुकान के अंदर दाखिल हुआ। सीसीटीवी कैमरे में पहचान छिपाने के लिए उसने चेहरे पर गमछा बांध रखा था। आरोपी ने दुकान के गल्ले से अलग-अलग मूल्यवर्ग के नोट, चांदी के सिक्के एवं चांदी का बिस्किट चोरी किया। इसके बाद बगल की गोकुलचंद मामराज किराना दुकान में भी फॉल सीलिंग तोड़कर दाखिल हुआ और नगदी के साथ चिल्हर सिक्के, हल्दी, मसाला, साबुन, काजू एवं बादाम आदि सामान चोरी कर लिया। आरोपी ने चोरी की रकम से लैलूंगा की तमन्ना मोबाइल दुकान से 19,300 रुपये में सैमसंग कंपनी का A-07 मॉडल मोबाइल खरीदा। वहीं चोरी की रकम में से करीब 25 हजार रुपये घूमने-फिरने एवं खाने-पीने में खर्च करना बताया। 6.30 लाख रुपये से अधिक की चोरी की संपत्ति बरामद आरोपी के मेमोरंडम के आधार पर पुलिस ने दोनों प्रकरणों में— • 2,64,146 रुपये नगद • 1 किलो 508 ग्राम चांदी, अनुमानित कीमत 3,46,840 रुपये • सैमसंग कंपनी का एंड्रॉएड मोबाइल • सफेद-संतरा रंग का चेकदार गमछा बरामद किया गया है। बरामद संपत्ति की कुल अनुमानित कीमत 6,30,286 रुपये है। आरोपी सतीष चौहान पिता स्व. नान्हूराम चौहान उम्र 32 वर्ष निवासी ग्राम बरपाली नवाडीह, थाना घरघोड़ा, जिला रायगढ़ (छ.ग.)* को दोनों अपराधों में विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है। गिरफ्तारी एवं बरामदगी में इनकी रही अहम भूमिका वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के दिशा-निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अनिल सोनी के मार्गदर्शन तथा एसडीओपी धरमजयगढ़ सिद्धांत तिवारी एवं साइबर डीएसपी शिखर मरावी के नेतृत्व पर आरोपी की पतासाजी, गिरफ्तारी एवं चोरी की संपत्ति की बरामदगी में लगी टीम में शामिल थाना प्रभारी घरघोड़ा निरीक्षक कुमार गौरव साहू, थाना प्रभारी साइबर विजय चेलक, प्रशिक्षु उप निरीक्षक शुभम मिश्रा ,सहायक उप निरीक्षक डेविड टोप्पो, आरक्षक हरीश पटेल, आरक्षक उधो राम पटेल ,जगमोहन लाल ओग्रे तथा साइबर थाना के प्रधान आरक्षक बृजलाल गुर्जर, आरक्षक प्रशांत पंडा, पुष्पेंद्र जाटवर, नवीन शुक्ला, रविन्द्र गुप्ता की महत्वपूर्ण भूमिका रही तथा स्थानीय युवक कालिया गुप्ता एवं जनेश्वर कुर्रे का विशेष योगदान रहा । एसएसपी शशि मोहन सिंह का कड़ा संदेश “अपराध के बाद आरोपी कितना भी दूर भाग जाए, पुलिस की तकनीकी निगरानी और सतत प्रयास से उसे कानून के शिकंजे तक पहुंचाया जाएगा। घरघोड़ा चोरीकांड में टीम ने चुनौती को स्वीकार करते हुए 100 से अधिक सीसीटीवी फुटेज खंगाले और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपी की पहचान कर नागपुर से राजनांदगांव तक उसका पीछा करते हुए गिरफ्तार किया। पुलिस टीम की इसी तत्परता और समन्वित कार्रवाई से चोरी की गई संपत्ति भी बरामद की गई है।”
    4
    जयस्तंभ चौक चोरीकांड में रायगढ़ पुलिस की बड़ी सफलता, आरोपी गिरफ्तार; 6,30,286 रुपये की संपत्ति जप्त,
घरघोड़ा के जयस्तंभ चौक में दो किराना दुकानों में हुई सिलसिलेवार चोरी का खुलासा,100 से अधिक सीसीटीवी फुटेज खंगालने के बाद हुई आरोपी की पहचान, नागपुर भागे आरोपी को राजनांदगांव के चिचोला से दबोचा
रायगढ़, रायगढ़ पुलिस ने घरघोड़ा क्षेत्र में पिछले माह हुई सिलसिलेवार चोरी का पर्दाफाश करने में महत्वपूर्ण सफलता हासिल की है। घरघोड़ा के जयस्तंभ चौक स्थित दो किराना दुकानों में सेंधमारी कर लाखों रुपये की नगदी, चांदी के सिक्के, चांदी के बिस्किट एवं किराना सामान चोरी करने वाले आरोपी को पुलिस ने राजनांदगांव जिले के चिचोला बस स्टैंड से गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे एवं मेमोरंडम पर कुल 6,30,286 रुपये की संपत्ति बरामद की गई है।
जयस्तंभ चौक की दो दुकानों को बनाया था निशाना
जानकारी के अनुसार दिनांक 23-24 अगस्त 2026 की दरम्यानी रात घरघोड़ा के जयस्तंभ चौक स्थित संतोष किराना दुकान के छत में लगे टीन शीट एवं दीवार के बीच की खाली जगह में बनी फॉल सीलिंग को तोड़कर अज्ञात चोर दुकान के अंदर दाखिल हुआ। आरोपी ने दुकान के गल्ले में रखी करीब 4 लाख रुपये की नगदी तथा चांदी के सिक्के एवं चांदी का बिस्किट चोरी कर लिया।
इसी रात आरोपी ने बगल में स्थित गोकुलचंद मामराज किराना दुकान को भी निशाना बनाया। यहां भी टीन शीट एवं दीवार के बीच की जगह से फॉल सीलिंग तोड़कर दुकान के अंदर घुसकर गल्ले में रखी करीब 90 हजार रुपये की नगदी सहित अन्य सामान चोरी कर लिया। दोनों घटनाओं की रिपोर्ट पर थाना घरघोड़ा में अपराध क्रमांक 265/2026 एवं 266/2026, धारा 331(4), 305(ए) बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ की गई।
100 से अधिक सीसीटीवी फुटेज खंगाले, मिला आरोपी का सुराग
जयस्तंभ चौक पर हुई सिलसिलेवार चोरी की घटनाओं को गंभीरता से लेते हुए एसएसपी  शशि मोहन सिंह ने पुलिस टीम को जल्द से जल्द आरोपियों की पतासाजी कर मामले का खुलासा करने के निर्देश दिए।
घटना की सूचना पर एसडीओपी धरमजयगढ़  सिद्दांत तिवारी एवं साइबर डीएसपी  शिखर मरावी अपनी टीम के साथ घटनास्थल पहुंचे। थाना प्रभारी घरघोड़ा निरीक्षक कुमार गौरव साहू एवं साइबर टीम द्वारा घटनास्थल एवं आसपास के क्षेत्र में लगे 100 से अधिक सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले गए।
फुटेज में दिखाई दे रहे संदिग्ध के हुलिए के आधार पर उसकी पहचान ग्राम बरपाली नवाडीह निवासी संतोष चौहान के रूप में हुई। पुलिस टीम ने तत्काल संदेही के घर दबिश दी, लेकिन वह फरार मिला।
पुलिस ने घटना के बाद आरोपी की गतिविधियों की बारीकी से जानकारी जुटाई। इसी दौरान पता चला कि आरोपी ने लैलूंगा की तमन्ना मोबाइल दुकान से चोरी के पैसों से नया मोबाइल खरीदा है।
नागपुर भागा आरोपी, राजनांदगांव में दबोचा
पुलिस टीम ने तकनीकी माध्यमों से आरोपी की लगातार पतासाजी की। आरोपी की लोकेशन नागपुर में मिलने पर रायगढ़ पुलिस की टीम तत्काल नागपुर रवाना हुई।
पुलिस की लगातार कार्रवाई से बचने के लिए आरोपी नागपुर से भी अन्यत्र फरार होने का प्रयास कर रहा था। पुलिस टीम ने उसका पीछा करते हुए अंततः उसे चिचोला बस स्टैंड, जिला राजनांदगांव से घेराबंदी कर पकड़ लिया।
पूछताछ में दोनों दुकानों में चोरी करना स्वीकार
आरोपी से पूछताछ करने पर उसने दिनांक 23-24 अगस्त 2026 की दरम्यानी रात जयस्तंभ चौक घरघोड़ा स्थित दोनों किराना दुकानों में सेंधमारी कर चोरी करना स्वीकार किया।
आरोपी ने बताया कि वह दोनों दुकानों में अक्सर सामान खरीदने जाता था। दिनांक 23 अगस्त की रात तेज बारिश हो रही थी। बारिश का फायदा उठाकर उसने चोरी की योजना बनाई। वह पहले संतोष किराना दुकान की छत पर चढ़ा और टीन शीट के किनारे से फॉल सीलिंग तोड़कर दुकान के अंदर दाखिल हुआ। सीसीटीवी कैमरे में पहचान छिपाने के लिए उसने चेहरे पर गमछा बांध रखा था।
आरोपी ने दुकान के गल्ले से अलग-अलग मूल्यवर्ग के नोट, चांदी के सिक्के एवं चांदी का बिस्किट चोरी किया। इसके बाद बगल की गोकुलचंद मामराज किराना दुकान में भी फॉल सीलिंग तोड़कर दाखिल हुआ और नगदी के साथ चिल्हर सिक्के, हल्दी, मसाला, साबुन, काजू एवं बादाम आदि सामान चोरी कर लिया।
आरोपी ने चोरी की रकम से लैलूंगा की तमन्ना मोबाइल दुकान से 19,300 रुपये में सैमसंग कंपनी का A-07 मॉडल मोबाइल खरीदा। वहीं चोरी की रकम में से करीब 25 हजार रुपये घूमने-फिरने एवं खाने-पीने में खर्च करना बताया।
6.30 लाख रुपये से अधिक की चोरी की संपत्ति बरामद
आरोपी के मेमोरंडम के आधार पर पुलिस ने दोनों प्रकरणों में—
•	2,64,146 रुपये नगद
•	1 किलो 508 ग्राम चांदी, अनुमानित कीमत 3,46,840 रुपये
•	सैमसंग कंपनी का एंड्रॉएड मोबाइल
•	सफेद-संतरा रंग का चेकदार गमछा
बरामद किया गया है। बरामद संपत्ति की कुल अनुमानित कीमत 6,30,286 रुपये है।
आरोपी सतीष चौहान पिता स्व. नान्हूराम चौहान उम्र 32 वर्ष निवासी ग्राम बरपाली नवाडीह, थाना घरघोड़ा, जिला रायगढ़ (छ.ग.)* को दोनों अपराधों में विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।
गिरफ्तारी एवं बरामदगी में इनकी रही अहम भूमिका
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के दिशा-निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक  अनिल सोनी के मार्गदर्शन तथा एसडीओपी धरमजयगढ़  सिद्धांत तिवारी एवं साइबर डीएसपी  शिखर मरावी के नेतृत्व पर आरोपी की पतासाजी, गिरफ्तारी एवं चोरी की संपत्ति की बरामदगी में लगी टीम में शामिल थाना प्रभारी घरघोड़ा निरीक्षक कुमार गौरव साहू, थाना प्रभारी साइबर विजय चेलक, प्रशिक्षु उप निरीक्षक शुभम मिश्रा ,सहायक उप निरीक्षक डेविड टोप्पो, आरक्षक हरीश पटेल,  आरक्षक उधो राम  पटेल ,जगमोहन लाल ओग्रे तथा साइबर थाना के प्रधान आरक्षक बृजलाल गुर्जर, आरक्षक प्रशांत पंडा, पुष्पेंद्र जाटवर, नवीन शुक्ला, रविन्द्र गुप्ता की महत्वपूर्ण भूमिका रही तथा स्थानीय युवक कालिया गुप्ता एवं  जनेश्वर कुर्रे का विशेष योगदान रहा ।
एसएसपी शशि मोहन सिंह का कड़ा संदेश
“अपराध के बाद आरोपी कितना भी दूर भाग जाए, पुलिस की तकनीकी निगरानी और सतत प्रयास से उसे कानून के शिकंजे तक पहुंचाया जाएगा। घरघोड़ा चोरीकांड में टीम ने चुनौती को स्वीकार करते हुए 100 से अधिक सीसीटीवी फुटेज खंगाले और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपी की पहचान कर नागपुर से राजनांदगांव तक उसका पीछा करते हुए गिरफ्तार किया। पुलिस टीम की इसी तत्परता और समन्वित कार्रवाई से चोरी की गई संपत्ति भी बरामद की गई है।”
    user_नरेश शर्मा जिला रायगढ़
    नरेश शर्मा जिला रायगढ़
    रायगढ़, रायगढ़, छत्तीसगढ़•
    19 hrs ago
  • प्राकृतिक का सुंदर रूप कोरबा स्थित सतरेगा का मनमोहक दृश्य
    1
    प्राकृतिक का सुंदर रूप कोरबा स्थित सतरेगा का मनमोहक दृश्य
    user_Dwarika prasad Yadaw
    Dwarika prasad Yadaw
    Farmer हरदीबाजार, कोरबा, छत्तीसगढ़•
    3 hrs ago
  • गुम मोबाइल लौटाकर कोरबा पुलिस ने जीता जनता का दिल, 110 लोगों के चेहरे पर लौटी मुस्कान! कोरबा पुलिस ने “सजग कोरबा, सतर्क कोरबा” अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए गुम हुए 110 मोबाइल फोन उनके वास्तविक मालिकों को वापस लौटाए हैं। CEIR पोर्टल की मदद से अलग-अलग जिलों और राज्यों से मोबाइल ट्रेस कर बरामद किए गए। पुलिस के मुताबिक बरामद मोबाइलों की अनुमानित कीमत करीब 20 लाख 33 हजार 53 रुपये है। इनमें Apple, Samsung, Oppo, Vivo, Redmi, Realme और OnePlus समेत कई कंपनियों के मोबाइल शामिल हैं। पिछले 8 महीनों में 400 से अधिक गुम मोबाइल उनके स्वामियों को वापस दिलाए जा चुके हैं। मोबाइल वापस मिलने पर लोगों ने कोरबा पुलिस और साइबर टीम का आभार जताया। कोरबा पुलिस ने लोगों से अपील की है कि मोबाइल गुम या चोरी होने पर तत्काल CEIR पोर्टल पर शिकायत दर्ज करें और साइबर फ्रॉड की स्थिति में 1930 पर कॉल करें।
    1
    गुम मोबाइल लौटाकर कोरबा पुलिस ने जीता जनता का दिल, 110 लोगों के चेहरे पर लौटी मुस्कान!
कोरबा पुलिस ने “सजग कोरबा, सतर्क कोरबा” अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए गुम हुए 110 मोबाइल फोन उनके वास्तविक मालिकों को वापस लौटाए हैं। CEIR पोर्टल की मदद से अलग-अलग जिलों और राज्यों से मोबाइल ट्रेस कर बरामद किए गए।
पुलिस के मुताबिक बरामद मोबाइलों की अनुमानित कीमत करीब 20 लाख 33 हजार 53 रुपये है। इनमें Apple, Samsung, Oppo, Vivo, Redmi, Realme और OnePlus समेत कई कंपनियों के मोबाइल शामिल हैं।
पिछले 8 महीनों में 400 से अधिक गुम मोबाइल उनके स्वामियों को वापस दिलाए जा चुके हैं। मोबाइल वापस मिलने पर लोगों ने कोरबा पुलिस और साइबर टीम का आभार जताया।
कोरबा पुलिस ने लोगों से अपील की है कि मोबाइल गुम या चोरी होने पर तत्काल CEIR पोर्टल पर शिकायत दर्ज करें और साइबर फ्रॉड की स्थिति में 1930 पर कॉल करें।
    user_Korba news
    Korba news
    कोरबा, कोरबा, छत्तीसगढ़•
    7 hrs ago
  • रायगढ़ में किराना दुकान से चोरी आरोपी गिरफ्तार पुलिस ने 100 सीसीटीवी खंगाले,चोर राजनांदगांव के चिचोला से पकड़ाया।
    1
    रायगढ़ में किराना दुकान से चोरी आरोपी गिरफ्तार पुलिस ने 100 सीसीटीवी खंगाले,चोर राजनांदगांव के चिचोला से पकड़ाया।
    user_Chhattisgarh
    Chhattisgarh
    रायगढ़, रायगढ़, छत्तीसगढ़•
    15 hrs ago
  • सड़क हादसे में ट्रक के नीचे दबा श्रमिक, तमनार पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से हाइड्रा क्रेन से किया सफल रेस्क्यू रायगढ़, तमनार क्षेत्र में गुरुवार दोपहर लकड़ी से लदा वन विभाग का ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गया। हादसे में ट्रक में सवार एक श्रमिक उसके नीचे दब गया। सूचना मिलते ही तमनार पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों की मदद से करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद जेसीबी और हाइड्रा क्रेन की सहायता से श्रमिक को सुरक्षित बाहर निकालकर तत्काल अस्पताल पहुंचाया। जानकारी के अनुसार नागरामुड़ा, तमनार से वन विभाग की ट्रक में लकड़ियां लोड कर रायगढ़ डिपो ले जाया जा रहा था। इसी दौरान कसडोल और घटोरिया मंदिर के बीच अमरैय्या के पास सामने से आ रहे वाहन को साइड देने के दौरान चालक ने वाहन से नियंत्रण खो दिया। देखते ही देखते ट्रक सड़क किनारे पलट गया। हादसे के समय ट्रक के केबिन में चालक और कुछ श्रमिक सवार थे। ट्रक पलटने के बाद उन्होंने केबिन तोड़कर किसी तरह बाहर निकलकर अपनी जान बचाई। इसी दौरान श्रमिक रजी उरांव, पिता धनसाय उरांव, निवासी उर्दना, रायगढ़ ट्रक के नीचे फंस गया। उसका कमर से नीचे का हिस्सा ट्रक के नीचे दबा हुआ था। पुलिस की तत्परता से शुरू हुआ रेस्क्यू ऑपरेशन घटना की सूचना मिलते ही तमनार थाना प्रभारी प्रशांत राव पुलिस टीम के साथ तत्काल घटनास्थल पहुंचे। मौके पर बड़ी संख्या में ग्रामीण भी मौजूद थे। पुलिस ने ग्रामीणों के सहयोग से पहले ट्रक के नीचे फंसे श्रमिक के आसपास की मिट्टी हटाकर उसे निकालने का प्रयास किया, लेकिन ट्रक का वजन अधिक होने के कारण सफलता नहीं मिली। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तत्काल जेसीबी बुलवाई। इसके बाद भी श्रमिक को सुरक्षित निकालना संभव नहीं होने पर स्थानीय कंपनी से हाइड्रा क्रेन मंगवाई गई। पुलिस टीम ने ग्रामीणों के साथ समन्वय बनाकर सावधानीपूर्वक ट्रक को उठवाया और कड़ी मशक्कत के बाद रजी उरांव को ट्रक के नीचे से बाहर निकाला। पुलिस ने रेस्क्यू के साथ-साथ घायल श्रमिक को तत्काल चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने की तैयारी भी कर ली थी। घटनास्थल पर पहले ही एंबुलेंस बुला ली गई थी। श्रमिक के बाहर निकलते ही उसे एंबुलेंस से तत्काल अस्पताल रवाना किया गया। तमनार पुलिस ने स्थानीय ग्रामीणों के सहयोग से त्वरित कार्रवाई कर ट्रक के नीचे फंसे श्रमिक को समय रहते बाहर निकालकर उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया जा सका।
    1
    सड़क हादसे में ट्रक के नीचे दबा श्रमिक, तमनार पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से हाइड्रा क्रेन से किया सफल रेस्क्यू
रायगढ़,  तमनार क्षेत्र में गुरुवार दोपहर लकड़ी से लदा वन विभाग का ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गया। हादसे में ट्रक में सवार एक श्रमिक उसके नीचे दब गया। सूचना मिलते ही तमनार पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों की मदद से करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद जेसीबी और हाइड्रा क्रेन की सहायता से श्रमिक को सुरक्षित बाहर निकालकर तत्काल अस्पताल पहुंचाया।
जानकारी के अनुसार नागरामुड़ा, तमनार से वन विभाग की ट्रक में लकड़ियां लोड कर रायगढ़ डिपो ले जाया जा रहा था। इसी दौरान कसडोल और घटोरिया मंदिर के बीच अमरैय्या के पास सामने से आ रहे वाहन को साइड देने के दौरान चालक ने वाहन से नियंत्रण खो दिया। देखते ही देखते ट्रक सड़क किनारे पलट गया।
हादसे के समय ट्रक के केबिन में चालक और कुछ श्रमिक सवार थे। ट्रक पलटने के बाद उन्होंने केबिन तोड़कर किसी तरह बाहर निकलकर अपनी जान बचाई। इसी दौरान श्रमिक रजी उरांव, पिता धनसाय उरांव, निवासी उर्दना, रायगढ़ ट्रक के नीचे फंस गया। उसका कमर से नीचे का हिस्सा ट्रक के नीचे दबा हुआ था।
पुलिस की तत्परता से शुरू हुआ रेस्क्यू ऑपरेशन
घटना की सूचना मिलते ही तमनार थाना प्रभारी प्रशांत राव पुलिस टीम के साथ तत्काल घटनास्थल पहुंचे। मौके पर बड़ी संख्या में ग्रामीण भी मौजूद थे। पुलिस ने ग्रामीणों के सहयोग से पहले ट्रक के नीचे फंसे श्रमिक के आसपास की मिट्टी हटाकर उसे निकालने का प्रयास किया, लेकिन ट्रक का वजन अधिक होने के कारण सफलता नहीं मिली।
स्थिति की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तत्काल जेसीबी बुलवाई। इसके बाद भी श्रमिक को सुरक्षित निकालना संभव नहीं होने पर स्थानीय कंपनी से हाइड्रा क्रेन मंगवाई गई। पुलिस टीम ने ग्रामीणों के साथ समन्वय बनाकर सावधानीपूर्वक ट्रक को उठवाया और कड़ी मशक्कत के बाद रजी उरांव को ट्रक के नीचे से बाहर निकाला।
पुलिस ने रेस्क्यू के साथ-साथ घायल श्रमिक को तत्काल चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने की तैयारी भी कर ली थी। घटनास्थल पर पहले ही एंबुलेंस बुला ली गई थी। श्रमिक के बाहर निकलते ही उसे एंबुलेंस से तत्काल अस्पताल रवाना किया गया।
तमनार पुलिस ने स्थानीय ग्रामीणों के सहयोग से त्वरित कार्रवाई कर ट्रक के नीचे फंसे श्रमिक को समय रहते बाहर निकालकर उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया जा सका।
    user_नरेश शर्मा जिला रायगढ़
    नरेश शर्मा जिला रायगढ़
    रायगढ़, रायगढ़, छत्तीसगढ़•
    19 hrs ago
  • संदिग्ध हालात में कपड़ा व्यापारी की मौत हत्या के आरोप में
    1
    संदिग्ध हालात में कपड़ा व्यापारी की मौत हत्या के आरोप में
    user_Sarju Kumar Patrakar
    Sarju Kumar Patrakar
    कोरबा, कोरबा, छत्तीसगढ़•
    22 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.