Shuru
Apke Nagar Ki App…
प्रधानमंत्री सूर्य ईघर मुफ्त विजली योजना तीन किलोवाट सोलर सिस्टम एक लाख आठ हजार सब्सिडी के साथ प्रधानमंत्री सूर्य ईघर मुफ्त विजली योजना तीन किलोवाट सोलर सिस्टम एक लाख आठ हजार सब्सिडी के
शान मोहम्मद पत्रकार
प्रधानमंत्री सूर्य ईघर मुफ्त विजली योजना तीन किलोवाट सोलर सिस्टम एक लाख आठ हजार सब्सिडी के साथ प्रधानमंत्री सूर्य ईघर मुफ्त विजली योजना तीन किलोवाट सोलर सिस्टम एक लाख आठ हजार सब्सिडी के
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- प्रधानमंत्री सूर्य ईघर मुफ्त विजली योजना तीन किलोवाट सोलर सिस्टम एक लाख आठ हजार सब्सिडी के साथ प्रधानमंत्री सूर्य ईघर मुफ्त विजली योजना तीन किलोवाट सोलर सिस्टम एक लाख आठ हजार सब्सिडी के1
- औरैया: अधिवक्ता गयादीन अहिरवार की हत्या पर सड़कों पर विरोध प्रदर्शन औरैया जिले की बिधूना तहसील में कालपी अधिवक्ता एसोसिएशन के अध्यक्ष गयादीन अहिरवार के अपहरण और निर्मम हत्या की घटना से पूरे उत्तर प्रदेश के अधिवक्ता समाज में गहरा आक्रोश और शोक व्याप्त है। इस जघन्य वारदात को वकीलों की सुरक्षा और प्रदेश की कानून-व्यवस्था से जुड़ा अत्यंत गंभीर विषय माना जा रहा है। घटना के विरोध में सोमवार को तहसील बार एसोसिएशन बिधूना के अधिवक्ताओं ने एकजुट होकर कस्बे में जोरदार प्रदर्शन किया। अधिवक्ताओं ने तहसील परिसर से प्रमुख मार्गों पर विशाल बाइक रैली निकालकर हत्यारों को अविलंब कड़ी सजा दिलाने के नारे लगाए। प्रदर्शन के पश्चात मुख्यमंत्री को संबोधित एक ज्ञापन उपजिलाधिकारी कमल कुमार सिंह को सौंपा गया। ज्ञापन के माध्यम से हत्यारों की तत्काल गिरफ्तारी, दोषियों के खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई और प्रकरण की निष्पक्ष जांच कराकर पीड़ित परिवार को जल्द न्याय दिलाने की पुरजोर मांग की गई। इसके साथ ही, प्रदेशभर में वकीलों की सुरक्षा सुनिश्चित करने और राज्य में जल्द से जल्द 'अधिवक्ता प्रोटेक्शन एक्ट' लागू करने का विशेष आग्रह भी किया गया है। बार एसोसिएशन ने उम्मीद जताई है कि सरकार इस मामले में कड़े कदम उठाएगी। इस मौके पर एसोसिएशन के अध्यक्ष नवीन तिवारी एवं महामंत्री अतुल तिवारी के अलावा एसोसिएशन के पदाधिकारी एवं अधिवक्तागढ़ मौजूद रहे।1
- सिकंदरा के सूर्या ओवरब्रिज की क्षतिग्रस्त सड़क की जांच करने पहुंची दिल्ली की टीम, जल्द मरम्मत का दिया आश्वासन सिकंदरा कस्बे के सूर्या ओवरब्रिज पर बारिश के कारण कानपुर से इटावा जाने वाली लेन धंसने से आवागमन बंद है। इसके चलते इटावा की ओर जाने वाले वाहनों को पुल के नीचे से होकर गुजरना पड़ रहा है। क्षतिग्रस्त पुल की जांच के लिए पूर्व में भी कई टीमें पहुंच चुकी हैं, लेकिन अभी तक समस्या का समाधान नहीं हो सका है। मंगलवार को करीब तीन बजे दिल्ली से एक बार फिर विशेषज्ञों की टीम जांच के लिए पहुंची। टीम में अमशद सक्सेना, सुखदेव, असरेन और अमसद खां शामिल रहे। उन्होंने क्षतिग्रस्त हिस्से का बारीकी से निरीक्षण कर स्थिति का जायजा लिया। टीम के सदस्यों ने बताया कि जांच पूरी होने के बाद इसकी रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को भेजी जाएगी। इसके आधार पर जल्द ही पुल की मरम्मत कराई जाएगी। फिलहाल ओवरब्रिज की एक लेन बंद होने से वाहन चालकों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। मरम्मत कार्य शुरू होने का इंतजार बना हुआ है।1
- सिकंदरा के सूर्या ओवरब्रिज की क्षतिग्रस्त सड़क की जांच करने पहुंची दिल्ली की टीम, जल्द मरम्मत का दिया आश्वासन सिकंदरा कस्बे के सूर्या ओवरब्रिज पर बारिश के कारण कानपुर से इटावा जाने वाली लेन धंसने से आवागमन बंद है। इसके चलते इटावा की ओर जाने वाले वाहनों को पुल के नीचे से होकर गुजरना पड़ रहा है। क्षतिग्रस्त पुल की जांच के लिए पूर्व में भी कई टीमें पहुंच चुकी हैं, लेकिन अभी तक समस्या का समाधान नहीं हो सका है। मंगलवार को करीब तीन बजे दिल्ली से एक बार फिर विशेषज्ञों की टीम जांच के लिए पहुंची। टीम में अमशद सक्सेना, सुखदेव, असरेन और अमसद खां शामिल रहे। उन्होंने क्षतिग्रस्त हिस्से का बारीकी से निरीक्षण कर स्थिति का जायजा लिया। टीम के सदस्यों ने बताया कि जांच पूरी होने के बाद इसकी रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को भेजी जाएगी। इसके आधार पर जल्द ही पुल की मरम्मत कराई जाएगी। फिलहाल ओवरब्रिज की एक लेन बंद होने से वाहन चालकों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। मरम्मत कार्य शुरू होने का इंतजार बना हुआ है।1
- कसोलर में झोलाछाप डॉक्टर का कथित क्लीनिक संचालित, बोतल चढ़ाकर हो रहा मरीजों का इलाज; स्वास्थ्य विभाग की कार्रवाई पर सवाल कसोलर में झोलाछाप डॉक्टर का कथित क्लीनिक संचालित, बोतल चढ़ाकर हो रहा मरीजों का इलाज; स्वास्थ्य विभाग की कार्रवाई पर सवाल कानपुर देहात के जनपद के संदलपुर क्षेत्र के कसोलर गांव में कथित झोलाछाप डॉक्टर द्वारा बिना मान्य चिकित्सकीय डिग्री के मरीजों का इलाज किए जाने का मामला सामने आया है। आरोप है कि यहां मरीजों को बोतल चढ़ाकर उपचार किया जा रहा है। इसके बावजूद स्वास्थ्य विभाग की ओर से प्रभावी कार्रवाई नहीं होने से विभागीय निगरानी व्यवस्था पर सवाल खड़े हो रहे हैं। गौरतलब है कि जनपद में पूर्व में भी कथित झोलाछाप डॉक्टरों के इलाज के दौरान कई लोगों की मौत के मामले सामने आ चुके हैं। इसके बावजूद ग्रामीण क्षेत्रों में कथित अवैध क्लीनिकों के संचालन पर प्रभावी अंकुश नहीं लग पा रहा है। ऐसे में ग्रामीणों की सेहत और सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ रही है। वहीं, जिलाधिकारी ने मामले की गंभीरता को देखते हुए झोलाछाप डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई की जिम्मेदारी संभाल रहे पूर्व नोडल अधिकारी को हटाकर नए नोडल अधिकारी की नियुक्ति की थी। इसके बावजूद कसोलर गांव में कथित अवैध इलाज की शिकायतें सामने आना स्वास्थ्य विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर रहा है। मामले में मंगलवार दोपहर एक बजे नोडल अधिकारी अशोक कुमार ने बताया कि वह एक दिन पहले क्षेत्र में जांच के लिए गए थे, लेकिन उस दौरान सभी क्लीनिक बंद मिले थे। उन्होंने कहा कि अब अचानक छापेमारी की जाएगी और अनियमितता मिलने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। अब देखना यह है कि स्वास्थ्य विभाग की यह कार्रवाई कब धरातल पर दिखाई देती है और कसोलर गांव में कथित रूप से संचालित अवैध क्लीनिकों पर कब तक प्रभावी अंकुश लग पाता है। जिलाधिकारी और मुख्य चिकित्सा अधिकारी से मामले का तत्काल संज्ञान लेकर जांच कराने तथा आरोप सही पाए जाने पर नियमानुसार कार्रवाई की मांग की जा रही है।1
- फिर हुआ बुंदेलखंड एक्सप्रेस वे पर हादसा एक्सप्रेस वे से नीचे गिरा ट्रक नमस्कार दोस्तों आज़ हम आपको जालौन जिले से गुजरने वाले बुंदेलखंड एक्सप्रेस वे से जुड़ी खबर दिखाने जा रहे हैं जहां आज सुबह सुबह एक बड़ा घटनाक्रम हो गया ईंटों से लदा ट्रक एक्सप्रेस वे से नीचे जा गिरा है और उसमें आग लग गई जिससे ड्राइवर और कंडक्टर जिंदा जल गए हैं1
- जालौन में पकड़ी अवैध गुटखा फैक्ट्री **महाकालेश्वर, बेनाम, राज, VIP, सुपर, महाकाल, साईं, पूजा, मोहित, बादशाह गुटके में भी तो नहीं MD का नशा?* एक बार जो खाए, वो कभी न भूल पाए! आखिर इस टैगलाइन के पीछे का राज क्या है? जनपद जालौन में हाल ही में MD नशीले पदार्थ की फैक्ट्री पकड़े जाने के बाद अब गुटखा कारोबार की भी जांच जरूरी हो गई है। आशंका है कि कहीं नशीले पदार्थों की सप्लाई का नेटवर्क दूसरे कारोबारियों तक तो नहीं पहुंचा? इसकी जांच होनी चाहिए। खाद्य सुरक्षा विभाग की कुंभकर्णी नींद कब टूटेगी? महाकालेश्वर गुटके के नमूने लेकर प्रयोगशाला में जांच क्यों नहीं कराई जा रही? क्या विभाग को किसी बड़ी कार्रवाई का इंतजार है? जांच के नाम पर आखिर सन्नाटा क्यों? जिलाधिकारी जालौन तत्काल संज्ञान लें। महाकालेश्वर गुटके सहित संदिग्ध गुटखा उत्पादों पर छापेमारी कर नमूने जांच के लिए भेजे जाएं। यदि किसी उत्पाद में प्रतिबंधित नशीला पदार्थ मिलता है तो कारोबारियों और जिम्मेदारों पर कठोर कार्रवाई हो। सवाल सीधा है—गुटखा महाकालेश्वर, बेनाम, राज, VIP, सुपर, महाकाल, साईं, पूजा, मोहित, बादशाह बिक रहा है या नशे का कोई नया खेल चल रहा है?3
- गुर्दही बुजुर्ग डेरा में विवाद के बाद युवक की चप्पल-जूतों से पिटाई, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ दो दिन पुराना वीडियो सिकंदरा थाना क्षेत्र के गुर्दही बुजुर्ग डेरा गांव में एक युवक की कुछ लोगों द्वारा चप्पल-जूतों से पिटाई करने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में कुछ युवक और महिलाएं हाथों में चप्पल-जूते लेकर युवक को पीटते नजर आ रहे हैं। बताया जा रहा है कि गांव में किसी बात को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद हो गया था। इसके बाद कुछ युवकों और महिलाओं ने एक युवक को घेरकर उसकी पिटाई कर दी। इस दौरान मौके पर मौजूद किसी व्यक्ति ने घटना का वीडियो बना लिया, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि वीडियो दो दिन पुराना है। फिलहाल पुलिस ने वायरल वीडियो के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है। सिकंदरा थाना प्रभारी निरीक्षक धीरेन्द्र सिंह ने बताया कि वीडियो के आधार पर जांच की जा रही है। जांच के बाद नियमानुसार वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।1