Shuru
Apke Nagar Ki App…
बोराज वार्ड 07 से भगवती लाल पालीवाल बने वार्ड पंच, क्षेत्र में हर्ष की लहर*
Jaypal Gurjar
बोराज वार्ड 07 से भगवती लाल पालीवाल बने वार्ड पंच, क्षेत्र में हर्ष की लहर*
More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
- "सीएम मोहन यादव की फिसली जुबान पर सियासी घमासान, जेपी नड्डा पर बोले गए शब्द का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल" भोपाल: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की जुबान फिसलने का एक वाकया सामने आया है, जहां जनसभा के दौरान जोश-जोश में उनके मुंह से भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा के नाम के साथ 'जिंदाबाद' की जगह 'मुर्दाबाद' निकल गया। हालांकि, अपनी गलती का अहसास होते ही उन्होंने तुरंत खुद को संभाला और 'जिंदाबाद' का नारा लगाया।1
- ब्रेकिंग न्यूज़ 🚨 गौतमपुरा हिंगोट युद्ध को लेकर प्रशासन अलर्ट! 🔥 सदियों पुरानी हिंगोट युद्ध परंपरा के लिए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम। ➡️ शराब पीकर आने वाले योद्धाओं को मैदान में नहीं मिलेगा प्रवेश। ➡️ दर्शकों की सुरक्षा के लिए लगेंगी लोहे की मजबूत जालियां। ➡️ स्वास्थ्य विभाग की 3 टीमें और बिजली विभाग की 2 टीमें रहेंगी तैनात। ➡️ एडिशनल एसपी राजकृष्ण, एसडीएम चरणजीत सिंह हुड्डा की मौजूदगी में शांति समिति की बैठक। दीपावली की पड़वा पर कलंगी और तुर्रा दलों के बीच होगा रोमांचकारी अग्निबाण युद्ध, हजारों दर्शकों के पहुंचने की संभावना। रिपोर्ट – राकेश पाटीदार ✍️1
- अवैध शराब कारोबारियों पर अब NSA तक की कार्रवाई, संभागायुक्त भास्कर लाक्षाकार ने दिए सख्त निर्देश इंदौर संभाग में अवैध शराब के अवैध कारोबार, भंडारण और परिवहन पर रोक लगाने के लिए प्रशासन ने अब सख्त रुख अपना लिया है। संभागायुक्त भास्कर लाक्षाकार ने मंगलवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए समीक्षा बैठक लेकर अवैध शराब माफियाओं पर जिला बदर से लेकर राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (NSA) के तहत कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। बैठक में आईजी अनुराग, इंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा, उपायुक्त आबकारी इंदरसिंह जामोद सहित संभाग के सभी जिलों के कलेक्टर और एसपी शामिल हुए। संभागायुक्त ने मीडिया से चर्चा में बताया कि अवैध शराब की तीन मुख्य समस्याएं हैं - उसका भंडारण, परिवहन और वितरण। उन्होंने निर्देश दिए हैं कि जिला स्तर पर सूचना तंत्र को मजबूत कर ऐसे लोगों को चिन्हित किया जाए और उन पर कड़ी कार्रवाई की जाए। जिन पॉकेट्स में अवैध शराब के निर्माण या बिक्री की संभावना ज्यादा है, वहां पुलिस, आबकारी और प्रशासन की संयुक्त टीम द्वारा लगातार रेड डाली जाए। उन्होंने यह भी कहा कि आबकारी एक्ट के जो प्रकरण न्यायालय में चल रहे हैं, उनमें प्रोसीक्यूशन एजेंसियों को जांच एजेंसियों के साथ मिलकर सशक्त पैरवी करने के निर्देश दिए गए हैं ताकि ज्यादा से ज्यादा आरोपियों को सजा मिल सके। आंकड़ों के अनुसार इस वित्तीय वर्ष में संभाग में आबकारी अधिनियम की धारा 34(1) के तहत 27,147 और धारा 34(2) के तहत 5,043 प्रकरण दर्ज किए गए हैं। कुल 32,190 मामले दर्ज हुए हैं। *इंदौर में चला विशेष अभियान, 34 प्रकरण दर्ज -* संभागायुक्त के निर्देश के बाद इंदौर आबकारी विभाग ने विशेष अभियान चलाया। पीथमपुर टोल, मांगलिया टोल और बेटमा टोल पर विशेष नाकाबंदी कर वाहनों की सघन चेकिंग की गई। इसके साथ ही रिंग रोड और बायपास स्थित ढाबों पर भी जांच की गई। अभियान के दौरान कुल 34 प्रकरण पंजीबद्ध किए गए। कार्रवाई में 320 लीटर अवैध मदिरा और एक दोपहिया वाहन जब्त किया गया, जिसकी अनुमानित कीमत 2.5 लाख रुपये से अधिक है। इसी क्रम में महू तहसील के ग्राम जगजीवन, सिमरोल में एक रिहायशी मकान पर दबिश देकर विभिन्न ब्रांड की 8 पेटी (78 बल्क लीटर) अवैध मदिरा बरामद की गई। आरोपी विनोद पिता राधेश्याम चौहान के विरुद्ध आबकारी अधिनियम की धारा 34(1)(क) एवं 34(2) के तहत प्रकरण दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई की गई।1
- बड़ी ब्रेकिंग न्यूज़ इंदौर में प्रतिबंधित डिस्पोजल निर्माण का मामला आया सामने, खुड़ैल थाना क्षेत्र में धड़ल्ले से चल रही फैक्ट्री!1
- Indore : अवैध शराब पर आबकारी विभाग का स्पेशल ड्राइव | 320 लीटर मदिरा जब्त, 34 केस दर्ज | Indore News1
- '4 साल से चप्पलें घिस रहे, छत आज तक नहीं मिली!'—इंदौर के सिहासा में सरपंच की मनमानी पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा '4 साल से चप्पलें घिस रहे, छत आज तक नहीं मिली!'—इंदौर के सिहासा में सरपंच की मनमानी पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा नमस्कार आप देख रहे हैं सी के न्यूज़ इंदौर से सटे ग्राम पंचायत सिहासा में विकास के दावों की हवा निकल गई है प्रधानमंत्री आवास योजना के नाम पर 4 साल से कागज़ जमा कर चुके ग्रामीणों का सब्र अब जवाब दे चुका है। गुस्साए ग्रामीणों ने सरपंच और पंचायत सचिव के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। आरोप यह भी है कि कलेक्टर जनसुनवाई में शिकायत करने पर ग्रामीणों को खुलेआम धमकाया जा रहा है कि—"शिकायत की तो कोई काम नहीं करेंगे!" गांव में क्या चल रहा है? 3 बड़े खुलासे: 11:30 बजे खुलता है ताला: ग्रामीणों का कहना है कि पंचायत भगवान भरोसे है। सुबह के बजाय दिन में 11:30 बजे ताला खुलता है। जब मन चाहा आए, जब मन चाहा गायब हो गए। 4 साल से कागज़ धूल फांक रहे: पक्के मकान का सपना दिखाकर ग्रामीणों को केवल तारीख और आश्वासन की घुट्टी पिलाई जा रही है। विकास नहीं, कीचड़ और गंदगी: गांव में न सड़क है, न नाली। चारों तरफ गंदगी के अंबार और कीचड़ पसरा हुआ है।1
- जहां विपक्ष चुनाव जीत जाता है वहां एबीएम सही होती है #chunavaayog #vipaksh #gyaneshKumar #virodh #Raghavdarpan #express1
- बोराज वार्ड 07 से भगवती लाल पालीवाल बने वार्ड पंच, क्षेत्र में हर्ष की लहर*1