Shuru
Apke Nagar Ki App…
मांगीलाल सोलंकी (पत्रकार)✍️✍️
More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
- Post by मांगीलाल सोलंकी (पत्रकार)✍️✍️1
- जनता सरकार मोर्चा जिंदाबाद1
- ताल :- ताल तहसील मुख्यालय से 08 किलोमीटर की दूरी पर स्तिथ विष हर श्री मनुनिया महादेव मंदिर पर शिव रात्रि पर्व को मनाने की तैयारी बड़े जोर शोर से जारी है। मंदिर प्रबंधक ने बताया की शिव रात्रि के पुनित पर्व पर श्री भोले नाथ का आकर्षक श्रृंगार किया जाता है 3 दिवसीय मेले का आयोजन किया जाता है श्री विष हर महादेव के यहां यदि किसी व्यक्ति को कोई जहरीला जानवर काट खाता है तो उसको यहां लाकर दर्शन मात्र से उसका जहर उतर जाता है शिवरात्रि के दिन आसपास के करीब 50-50 किलोमीटर दूर से भक्त यहां दर्शन करने आते है और आस पास की जितने भी ग्रामीण और नगरीय क्षेत्र जैसे ताल, आलोट, बरखेड़ा, कराडिया, जमुनिया शंकर, पिपलिया पिथा, गुलबालोद, भूतिया, काजाखेड़ी, देहरी, सांगाखेड़ा, खारवा कला,, खारवा खुर्द कीटखेड़ी, कोट कराड़िया, नाथूखेड़ी, चापला खेड़ी, नासिर गंज, पंथ पिपलोदा, ताज खेड़ा, गुड़भेली, टुंगनी, मुंडला सहित ग्रामीण महिलाएं अपने सर पर कलश रख कर पैदल यात्रा कर शंकर भगवान को जल अर्पण कर शिवरात्रि पर धर्म लाभ अर्जित करती है।1
- नशे के विरुद्ध आगर मालवा पुलिस की सतत कार्रवाई — सुसनेर थाना के चिन्हित प्रकरण में 372 किलो गांजा तस्करी के आरोपियों को 20-20 वर्ष का सश्रम कारावास_* *_⚖️ प्रभावी विवेचना और मजबूत अभियोजन का परिणाम — माननीय न्यायालय से आरोपियों को कड़ी सजा_* *_➡ पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार सिंह के निर्देशन में मादक पदार्थ तस्करों पर लगातार कानूनी शिकंजा_* _पुलिस अधीक्षक श्री विनोद कुमार सिंह के कुशल निर्देशन में जिला आगर मालवा पुलिस द्वारा मादक पदार्थों की तस्करी एवं अवैध व्यापार के विरुद्ध लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में थाना सुसनेर द्वारा वर्ष 2023 में दर्ज एक गंभीर एनडीपीएस प्रकरण को चिन्हित कर विशेष रूचि लेकर निरंतर मॉनिटरिंग व आवश्यक निर्देश प्रदान किए गए, जिसके परिणामस्वरूप उत्कृष्ट विवेचना एवं सशक्त अभियोजन के माध्यम से आरोपियों को माननीय न्यायालय से कठोर सजा दिलाने में सफलता प्राप्त हुई है। यह कार्रवाई दर्शाती है कि आगर मालवा पुलिस केवल गिरफ्तारी तक सीमित नहीं, बल्कि अपराधियों को न्यायालय से दंडित करवाने हेतु भी प्रतिबद्ध है।_ *_घटना का संक्षिप्त विवरण_* _दिनांक 11/12/2023 को सुसनेर थाना पुलिस को विश्वसनीय मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि एक ट्रक क्रमांक RJ 09 GB 9998 में दो व्यक्ति अवैध मादक पदार्थ गांजा लेकर आगर से राजस्थान की ओर जाने वाले हैं। सूचना पर पुलिस टीम द्वारा थाना सुसनेर के सामने मुख्य मार्ग पर विधिवत नाकाबंदी की गई। संदिग्ध ट्रक को रोककर चालक रामबाबू दाँगी (निवासी जेताखेड़ी, राजस्थान) एवं क्लीनर कमलेश दाँगी (निवासी अमानपुरा नया गाँव, थाना सोयतकला) से पूछताछ की गई। वैधानिक प्रावधानों का पालन करते हुए तलाशी लेने पर ट्रक के केबिन एवं डाले से कुल 12 बोरियों में 372 किलोग्राम अवैध गांजा बरामद हुआ। साथ ही ट्रक, दस्तावेज एवं अन्य सामग्री को विधिवत जब्त किया गया। प्रकरण में अपराध क्रमांक 423/2023 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत मामला पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ की गई।_ _*न्यायालय का निर्णय*_ _प्रकरण की विवेचना निरीक्षक अनिल मालवीय एवं उनि दीपक विश्वकर्मा द्वारा की गई तथा जब्ती सउनि जगदीश पेजवाल द्वारा की गई। शासन की ओर से विशेष लोक अभियोजक अशोक कुमार गवली द्वारा प्रभावी पैरवी की गई तथा न्यायालयीन कार्यवाही में आरक्षक महेश परमार का महत्वपूर्ण योगदान रहा। माननीय विशेष न्यायाधीश श्री मधुसुदन जंघेल द्वारा दोनों आरोपियों को दोषसिद्ध पाते हुए प्रत्येक को 20-20 वर्ष का सश्रम कारावास एवं ₹1-1 लाख अर्थदंड से दंडित किया गया।_ _*आरोपियों का विवरण*_ _1. रामबाबू दाँगी, पिता रमेशचंद्र दाँगी, उम्र 23 वर्ष, निवासी जेताखेड़ी, थाना पिडावा, जिला झालावाड़ (राजस्थान)_ _2. कमलेश दाँगी, पिता नरसिंहलाल दाँगी, उम्र 24 वर्ष, निवासी अमानपुरा नया गाँव, थाना सोयतकलां, जिला आगर मालवा (म.प्र.)_ _*प्रमुख बिंदु*_ _• कुल 372 किलोग्राम अवैध गांजा बरामद — अनुमानित मूल्य ₹2.23 करोड़ से अधिक_ _• तस्करी में प्रयुक्त ट्रक (कीमत लगभग ₹35 लाख) जब्त_ _• सुदृढ़ विवेचना एवं सशक्त अभियोजन से न्यायालयीन सफलता_ _• मादक पदार्थ तस्करी नेटवर्क पर प्रभावी कानूनी प्रहार_ _*पुलिस अधीक्षक का संदेश*_ _पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार सिंह ने कहा —_ _“आगर मालवा पुलिस का उद्देश्य केवल मादक पदार्थों की जब्ती नहीं, बल्कि अपराधियों को न्यायालय से कठोर दंड दिलवाना है। नशे के विरुद्ध हमारी कार्रवाई निरंतर और दृढ़ता से जारी रहेगी।”_ *_आगर मालवा पुलिस की अपील_* _जिला पुलिस आमजन से अपील करती है कि नशे से दूर रहें एवं नशे के अवैध व्यापार के विरुद्ध चल रहे अभियान में सक्रिय सहयोग करें। किसी भी संदिग्ध गतिविधि या व्यक्ति की सूचना तत्काल पुलिस को दें, ताकि समाज को नशामुक्त बनाने के प्रयास और मजबूत हो सकें।_1
- डग में टेनिस बाल क्रिकेट प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ शुरू पब्लिक एप डग से संवाददाता मोहम्मद इस्लाम झालावाड़:- डग नगर के भंवानीमंडी रोड स्थित खेल मैदान पर बुधवार को स्वर्गीय अंकित जैन एवं अक्षय जैन की पुण्य स्मृति में नगरपालिका स्तरीय टेनिस बाल क्रिकेट प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ जनप्रतिनिधियों एवं अतिथियों द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। इसके पश्चात फीता काटकर प्रतियोगिता का उद्घाटन किया गया। आयोजनकर्ताओं द्वारा उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं अतिथियों का माला पहनाकर स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में खिलाड़ी,खेल प्रेमी एवं नगरवासी मौजूद रहे।प्रतियोगिता में विजेता टीम के लिए प्रथम पुरस्कार 21 हजार रुपये भाजपा नेता लोकेश जैन द्वारा तथा द्वितीय पुरस्कार 11 हजार रुपये दिलीप सोनी उप सरपंच डग द्वारा घोषित किया गया है। नगरपालिका स्तरीय इस प्रतियोगिता में डग नगर पालिका क्षेत्र की कुल 20 टीमें भाग लेंगी। प्रतियोगिता में केवल डग नगर पालिका के खिलाड़ी ही हिस्सा लेंगे, जिससे स्थानीय प्रतिभाओं को मंच प्रदान किया जा सके। आयोजन को लेकर खिलाड़ियों एवं खेल प्रेमियों में विशेष उत्साह देखा गया।4
- Post by राघवेन्द्र सिंह1
- मोहन बड़ोदिया - मोहन बड़ोदिया पुलिस ने NTPC सोलर प्लांट में हुई चोरी का खुलासा करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 31 सोलर प्लेटें और वारदात में इस्तेमाल किया गया टाटा मैजिक वाहन को जब्त किया है। बरामद सामान की कुल कीमत 7 लाख 25 हजार 808 रुपए बताई गई है। चोरी का खुलासा मोहन बड़ोदिया पुलिस ने बुधवार दोपहर करीब 1 बजे किया गया। घटना 21-22 जनवरी 2026 की दरमियानी रात ग्राम देहरीपाल-बुरलाय स्थित NTPC सोलर प्लांट के ब्लॉक नंबर 12 से 31 सोलर प्लेटों का एक बंडल चोरी हो गया था। इस मामले में 22 जनवरी को करणी सील्ड कंपनी के सुपरवाइजर पंकज गुर्जर ने मोहन बड़ोदिया थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने धारा 303 (2) बीएनएस के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू की। थाना प्रभारी भीम सिंह पटेल के नेतृत्व में टीम बनाई गई। जांच के दौरान पुलिस ने नितेश सोलंकी (24), धर्मेंद्र सिंह (23), विशाल कटारिया (19) और अर्जुन सूर्यवंशी (23) को हिरासत में लिया। पूछताछ में चारों ने चोरी करना स्वीकार कर लिया। आरोपियों ने बताया कि चोरी की गई सोलर प्लेटों को टाटा मैजिक में भरकर बेचने के इरादे से बुरलाय के जंगल में छिपा दिया था। पुलिस ने उनकी निशानदेही पर 2 लाख 75 हजार 808 रुपए कीमत की 31 सोलर प्लेटें और 4 लाख 50 हजार रुपए कीमत का वाहन बरामद किया।1
- घर में घुसकर युवती पर शादी का दबाव, विरोध करने पर भाई-बहन के साथ बेरहमी से मारपीट उज्जैन | धर्मनगरी उज्जैन में बदमाशों के हौसले बुलंद हैं। शहर में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां एक सिरफिरे युवक ने अपने साथियों के साथ मिलकर एक घर में घुसकर युवती और उसके परिजनों पर हमला कर दिया। आरोपी युवती पर जबरन शादी करने का दबाव बना रहा था और इनकार करने पर उसने पूरे परिवार को निशाना बनाया। #Ujjain #UjjainNews #CrimeNews #MadhyaPradesh #mppolice1