Shuru
Apke Nagar Ki App…
भीषण हादसा, कई घायल मध्यप्रदेश के नीमच के पास जैतपुरा फंटा पर बुधवार शाम को भीषण हादसा हुआ है। कार ट्रेलर से टक्कर तीन महिलाएं घायल जावद के रहने वाले विजय मुच्छाल के परिवार बताया जा रहा है। घायलों को जिला चिकित्सालय पहुंचाया गया है। #LETESTNEWS #neemuch #MPNews #highwayaccident #highway
राघवेन्द्र सिंह

More news from टाल and nearby areas
- ताल :- रतलाम जिले के ताल तहसील मुख्यालय की जनता इन दिनों माननीय मुख्यमंत्री मोहन यादव के आदेश की धज्जियां उड़ते देख रही है। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री महोदय ने मुख्यमंत्री पद की सपथ लेने के तत्काल बाद सबसे पहले प्रदेश के अधिकारियों को आदेशित किया था की प्रदेश की जनता को ध्वनि प्रदूषण से मुक्ति दिलाई जाए किंतु बड़े दुर्भाग्य की बात है की आज तक ध्वनि प्रदूषण पर नियंत्रण नहीं हो पाया है। केंद्रिय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के ध्वनि प्रदूषण नियंत्रण 2000 के अनुसार आवासीय क्षेत्रों में ध्वनि की अधिकतम सीमा निर्धारित की गई है। अधिक शौर मौत का कारण भी बन सकता है साथ ही अन्य बीमारियों का भी खतरा बना रहता है। ध्वनि की अधिकतम सीमा रात्रि में 45 डेसिबल और दिन में 55 डेसिबल मान्य है किंतु डी जे संचालकों द्वारा फूहड़ संगीत के साथ इतनी तेज आवाज में शोर मचाया जाता है की आम जनता तो परेशान रहती है वृद्ध जन और अधिक परेशानी का सामना करते है। उक्त समस्या पर न तो स्थानीय प्रशासन और न ही राजस्व के प्रशासनिक अधिकारी और पुलिस प्रशासन का ध्यान जाता है। डी जे का बेस इतना उच्च स्तर का होता है को दिवालो के प्लास्टर तक उखड़ने का भय बना रहता है।2
- महिदपुर- रसूलपुरा मार्ग पर एक व्यक्ति सड़क किनारे नशे की हालत में गिरा हुआ मिला बाइक से गिर गया जिसके पास से अवैध महुआ शराब का एक पाउच भी मिला/ पुलिस इस मामले जांच में जुटी हुई है दैनिक भविष्य दर्पण न्यूज मांगीलाल सोलंकी संवाददाता महिदपुर 91793004801
- बदनावर में जाट समाज के सामूहिक विवाह समारोह में 14 जोड़े बंधें परिणय सूत्र में बदनावर (धार) बदनावर में डॉ. आरएस जाट सामूहिक विवाह समिति द्वारा नि:शुल्क सामूहिक विवाह सम्मेलन का आयोजन किया गया जहां 14 जोड़ों ने वैदिक रीति-रिवाजों से सात फेरे लिए। कार्यक्रम की शुरुआत सत्य वीर तेजाजी महाराज की आरती से हुई। पंडित चंद्रशेखर शर्मा और पंडित रमेशचंद्र अग्निहोत्री ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ विवाह संपन्न कराया। सुबह 8 बजे गणेश पूजन, मंडप प्रतिष्ठा और तोरण विधि की गई, जिसके बाद दोपहर के शुभ मुहूर्त में फेरे हुए। समिति की ओर से सभी वधुओं को बर्तन सहित विभिन्न उपहार भेंट किए गए। शाम को नवविवाहित जोड़ों को विदाई दी गई। इस अवसर पर न्यायाधीश कविश जाट भी विशेष रूप से शामिल हुए थे। समिति के नीरज ठाकुर ने बताया कि डॉ RS जाट ने समाज के सामुहिक विवाह समारोह की नींव रखी थी, उन्होंने बताया कि डॉ जाट ने बदलते समय में जहां शादियों पर लाखों रुपए खर्च होते है। वहीं जाट समाज ने फिजूलखर्ची रोकने के लिए साल 2013 में सामूहिक विवाह सम्मेलन की शुरुआत की। इसकी नींव स्वर्गीय डॉ. आरएस जाट ने रखी थी। वे रतनपुरा गांव के रहने वाले थे। एमबीबीएस की पढ़ाई के बाद उन्होंने बदनावर के सरकारी अस्पताल में सेवा शुरू की। इसके बाद समाज में शादियों में होने वाले खर्च को रोकने का बीड़ा उठाया। युवा साथियों के साथ मिलकर जाट समाज सामूहिक विवाह समिति बनाई और पहला सम्मेलन आयोजित किया। जिससे समाज की तरफ़ से काफी सराहना मिली।2
- डग में टेनिस बाल क्रिकेट प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ शुरू पब्लिक एप डग से संवाददाता मोहम्मद इस्लाम झालावाड़:- डग नगर के भंवानीमंडी रोड स्थित खेल मैदान पर बुधवार को स्वर्गीय अंकित जैन एवं अक्षय जैन की पुण्य स्मृति में नगरपालिका स्तरीय टेनिस बाल क्रिकेट प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ जनप्रतिनिधियों एवं अतिथियों द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। इसके पश्चात फीता काटकर प्रतियोगिता का उद्घाटन किया गया। आयोजनकर्ताओं द्वारा उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं अतिथियों का माला पहनाकर स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में खिलाड़ी,खेल प्रेमी एवं नगरवासी मौजूद रहे।प्रतियोगिता में विजेता टीम के लिए प्रथम पुरस्कार 21 हजार रुपये भाजपा नेता लोकेश जैन द्वारा तथा द्वितीय पुरस्कार 11 हजार रुपये दिलीप सोनी उप सरपंच डग द्वारा घोषित किया गया है। नगरपालिका स्तरीय इस प्रतियोगिता में डग नगर पालिका क्षेत्र की कुल 20 टीमें भाग लेंगी। प्रतियोगिता में केवल डग नगर पालिका के खिलाड़ी ही हिस्सा लेंगे, जिससे स्थानीय प्रतिभाओं को मंच प्रदान किया जा सके। आयोजन को लेकर खिलाड़ियों एवं खेल प्रेमियों में विशेष उत्साह देखा गया।4
- Post by Subhash Mehta1
- माननीय मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में उपमुख्यमंत्री एवं वित्त मंत्री द्वारा प्रस्तुत राजस्थान बजट पर राजनीतिक प्रतिक्रियाओं का दौर तेज हो गया है। भाजपा के आर्थिक प्रकोष्ठ जिला संयोजक व चार्टर्ड अकाउंटेंट प्रथीक राजेंद्र मेहता ने बजट को जनकल्याणकारी, संतुलित और दूरदर्शी बताते हुए कहा कि इसमें शिक्षा, चिकित्सा, रोजगार, पर्यटन व उद्योग जैसे क्षेत्रों को प्राथमिकता देकर प्रदेश के समग्र विकास की मजबूत नींव रखी गई है। वहीं कांग्रेस के प्रदेश कार्य समिति सदस्य हंसमुख लाल सेठ ने बजट को आमजन के लिए निराशाजनक करार दिया। उन्होंने कहा कि गरीब और मध्यमवर्ग को कोई ठोस राहत नहीं मिली तथा महंगाई और रोजमर्रा की समस्याओं पर प्रभावी समाधान का अभाव है। सत्तापक्ष जहां बजट को विकास का रोडमैप बता रहा है, वहीं विपक्ष इसे आमजन से दूर मान रहा है। अब इसकी वास्तविक तस्वीर आने वाले समय में क्रियान्वयन से ही स्पष्ट होगी।2
- Post by राघवेन्द्र सिंह1
- Post by मांगीलाल सोलंकी (पत्रकार)✍️✍️1