परीक्षा देने जा रहे छात्र को सड़क दुर्घटना में हुई मौत! दाउदनगर से आरा जाने के क्रम औरंगाबाद जिला अंतर्गत दाउदनगर के लखन मोड कुम्हार टोली वार्ड नंबर 22 के निवासी सत्येंद्र कुमार, पिता अर्जुन प्रताप प्रजापति अपने सपनों को लेकर बाइक से आरा परीक्षा देने जा रहे थे लेकिन अचानक सोन पुल के पास एक गाड़ी ने उन्हें ठोकर मार दिया और एक दर्दनाक सड़क दुर्घटना में उनकी मौत हो गई! यह खबर मिलते हैं परिवार में कोहराम मच गया आसपास के लोगों में मातम सा छा गया! इसी क्रम में गुस्सा आए और दुखी लोगों ने शहीद प्रमोद सिंह चौक को जमकर अपना आक्रोश जताया! सूचना मिलते हैं ओबरा विधायक प्रकाश चंद्र तुरंत अपने टीम को मौके पर भेजा और उन्होंने पीड़ित परिवारों से बातचीत कर भरोसा दिलाया की मुआवजा जल्द से जल्द दिलवाने का कोशिश करेंगे! और हर परिस्थिति में उनके साथ खड़े रहेंगे! इसके बाद प्रशासन अपनी टीम के साथ आकर और स्थानीय लोगों की सहयोग से किसी तरह जाम को हटाया गया! और शव को पोस्टमार्टम के लिए औरंगाबाद भेज दिया गया!
परीक्षा देने जा रहे छात्र को सड़क दुर्घटना में हुई मौत! दाउदनगर से आरा जाने के क्रम औरंगाबाद जिला अंतर्गत दाउदनगर के लखन मोड कुम्हार टोली वार्ड नंबर 22 के निवासी सत्येंद्र कुमार, पिता अर्जुन प्रताप प्रजापति अपने सपनों को लेकर बाइक से आरा परीक्षा देने जा रहे थे लेकिन अचानक सोन पुल के पास एक गाड़ी ने उन्हें ठोकर मार दिया और एक दर्दनाक सड़क दुर्घटना में उनकी मौत हो गई! यह खबर मिलते हैं परिवार में कोहराम मच गया आसपास के लोगों में मातम सा छा गया! इसी क्रम में गुस्सा आए और दुखी लोगों ने शहीद प्रमोद सिंह चौक को जमकर अपना आक्रोश जताया! सूचना मिलते हैं ओबरा विधायक प्रकाश चंद्र तुरंत अपने टीम को मौके पर भेजा और उन्होंने पीड़ित परिवारों से बातचीत कर भरोसा दिलाया की मुआवजा जल्द से जल्द दिलवाने का कोशिश करेंगे! और हर परिस्थिति में उनके साथ खड़े रहेंगे! इसके बाद प्रशासन अपनी टीम के साथ आकर और स्थानीय लोगों की सहयोग से किसी तरह जाम को हटाया गया! और शव को पोस्टमार्टम के लिए औरंगाबाद भेज दिया गया!
- जहानाबाद जिले के धरमपुर मिल्की गांव में आपसी विवाद ने हिंसक रूप ले लिया, जहां एक महिला के साथ बेरहमी से मारपीट की गई। इस घटना में महिला गंभीर रूप से घायल हो गई, जिसके बाद इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। घटना के तुरंत बाद परिजनों और स्थानीय लोगों की मदद से घायल महिला को इलाज के लिए जहानाबाद सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार किया, लेकिन हालत नाजुक देखते हुए बेहतर इलाज के लिए उसे पटना पीएमसीएच रेफर कर दिया गया। सूचना मिलने के बाद स्थानीय पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। बताया जा रहा है कि विवाद किसी घरेलू या जमीन से जुड़े मामले को लेकर हुआ था, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है। पुलिस आरोपियों की पहचान कर कार्रवाई की तैयारी में है। वहीं, इस घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल बना हुआ है और लोग सहमे हुए हैं।1
- आज भोजपुर-सह-बक्सर स्थानीय प्राधिकार निर्वाचन क्षेत्र से बिहार विधान परिषद् सदस्य पद हेतु इंडिया गठबंधन समर्थित राष्ट्रीय जनता दल के प्रत्याशी सोनू कुमार राय ने विधिवत नामांकन पत्र दाखिल किया। नामांकन से पूर्व उन्होंने आरा स्थित मां आरण्य देवी मंदिर एवं महावीर मंदिर में पूजा-अर्चना कर क्षेत्र की सुख-समृद्धि एवं जनकल्याण की कामना की।1
- फिल्म: आखिरी गुलाम (गरीबी) अभिनेता चिंटू तिवारी1
- chacha Ishwar garmi Hai to kiske hath se Tari kiski hat se piega Jehanabad1
- अरवल की बैठक में लोहार आरक्षण किसी भी हाल में लेने का संकल्प चाहे जान भी देना पड़े जनतंत्र वास पार्टी राष्ट्रीय अध्यक्ष राज किशोर शर्मा 19-4-261
- Post by Dhirendra Kumar1
- जहानाबाद जिले में मामूली विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। टोल प्लाजा पर डीजे बजाने को लेकर टोल कर्मियों और बारातियों के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि गोलीबारी तक की नौबत आ गई। इस घटना में दो युवक घायल हो गए हैं। मामला जहानाबाद जिले के टेहटा थाना क्षेत्र के सरथुआ टोल प्लाजा के पास का है। जानकारी के अनुसार, उमराव बीघा से एक बारात मसौढ़ी जा रही थी। इसी दौरान टोल प्लाजा पर डीजे बजाने और टोल टैक्स को लेकर टोल कर्मियों और बारातियों के बीच कहासुनी शुरू हो गई। देखते ही देखते यह कहासुनी विवाद में बदल गई और फिर दोनों पक्षों के बीच मारपीट शुरू हो गई। स्थिति इतनी बिगड़ गई कि टोल प्लाजा पर तैनात गार्ड ने गोली चला दी। गोलीबारी में दो युवकों को गोली लगी है, जिन्हें गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं, एक अन्य युवक मारपीट में घायल बताया जा रहा है। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। स्थानीय लोगों की भीड़ जमा हो गई, जिससे कुछ समय के लिए स्थिति तनावपूर्ण बनी रही। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और हालात को नियंत्रित किया। पुलिस ने टोल गार्ड के हथियार को जब्त कर लिया है और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि विवाद के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।1
- KISNA A.S. ज्वेलर्स का भव्य उद्घाटन पर शॉपकी ऑनर आशू कुमार गुप्ता ने कहा, भोजपुरी एक्ट्रेस आम्रपाली दुबे 21 अप्रैल को करेंगी उद्घाटन के मौके पर मेकिंग चार्ज और सोने चांदी के ज्वैलरी पर भारी छूट !1
- नौबतपुर (पटना): नौबतपुर प्रखंड के 7 पंचायतों में आयोजित पैक्स (PACS) चुनाव शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न होने के बाद अब परिणाम भी घोषित कर दिए गए हैं। सुबह से शुरू हुई मतगणना प्रक्रिया रात तक चली, जिसमें प्रशासन की कड़ी निगरानी और सुरक्षा व्यवस्था के बीच निष्पक्ष तरीके से मतों की गिनती पूरी की गई। इस चुनाव में कुल 12,249 मतदाताओं में से लगभग 65 प्रतिशत लोगों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया था। मतदान की तरह मतगणना भी पूरी तरह शांतिपूर्ण रही और कहीं से किसी विवाद की सूचना नहीं मिली। पंचायतवार परिणाम इस प्रकार रहे: बारा पंचायत: चंदन कुमार को 599 वोट मिले, जबकि धनंजय कुमार को 434 वोट प्राप्त हुए। चंदन कुमार ने जीत दर्ज की। अदला पंचायत: यहां मुकाबला बेहद कड़ा रहा, जिसमें सुनील कुमार शर्मा को 571 वोट और अक्षय कुमार को 566 वोट मिले। मात्र 5 वोट से सुनील कुमार शर्मा ने जीत हासिल की। नौबतपुर पंचायत: सर्वेश कुमार को 773 वोट मिले, जबकि सुरेंद्र शर्मा को 230 वोट प्राप्त हुए। सर्वेश कुमार ने बड़े अंतर से जीत दर्ज की। सावरचक पंचायत: राजमंती देवी को 841 वोट मिले, जबकि कुंदन कुमार को 427 वोट मिले। राजमंती देवी ने निर्णायक बढ़त के साथ जीत हासिल की। गोनवां पंचायत: विजय प्रसाद को 756 वोट मिले, जबकि विजय कुमार को 148 वोट प्राप्त हुए। विजय प्रसाद ने भारी मतों से जीत दर्ज की। जैतीपुर पंचायत: राजकुमार यादव को 499 वोट मिले, जबकि सूलेंदर प्रसाद गुप्ता को 307 वोट मिले। राजकुमार यादव विजयी रहे। नवडीहा पंचायत: शशिशंकर को 487 वोट मिले, जबकि मनोज कुमार को 422 वोट प्राप्त हुए। शशिशंकर ने जीत हासिल की। मतगणना के दौरान प्रशासन पूरी तरह सतर्क रहा। सभी केंद्रों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे, जिससे प्रक्रिया पूरी तरह निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से संपन्न हो सकी। प्रखंड निर्वाची पदाधिकारी अशोक कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि पूरे चुनाव प्रक्रिया—मतदान से लेकर मतगणना तक—शांतिपूर्ण और सफलतापूर्वक संपन्न हुई है। उन्होंने सभी अधिकारियों, कर्मियों और मतदाताओं के सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया। चुनाव परिणाम सामने आने के बाद विजेताओं के समर्थकों में खुशी की लहर देखी गई। कई जगहों पर समर्थकों ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर जीत का जश्न मनाया। नौबतपुर में PACS चुनाव का यह सफल आयोजन लोकतांत्रिक प्रक्रिया में लोगों की आस्था और प्रशासन की कुशल व्यवस्था का प्रतीक बनकर सामने आया है।1