प्रतापगढ़ के रानीगंज कस्बे में आगामी मोहर्रम पर्व को सकुशल, शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में सम्पन्न कराने के उद्देश्य से पुलिस द्वारा पैदल गश्त की गई। यह गश्त पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ श्री दीपक भूकर के निर्देशन में क्षेत्राधिकारी रानीगंज श्री विनय प्रभाकर साहनी और थाना प्रभारी रानीगंज श्री विजय कान्त सत्यार्थी द्वारा संयुक्त रूप से की गई। पैदल गश्त के दौरान प्रमुख मार्गों, बाजारों, ताजिया मार्गों और संवेदनशील स्थलों का बारीकी से निरीक्षण कर सुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था की तैयारियों का जायजा लिया गया। पुलिस अधिकारियों ने स्थानीय नागरिकों, व्यापारियों, ताजियादारों और संभ्रांत व्यक्तियों से संवाद स्थापित कर उनसे शांति और सौहार्द बनाए रखने की अपील की। इस दौरान संदिग्ध व्यक्तियों एवं गतिविधियों पर सतर्क दृष्टि रखते हुए आवश्यक चेकिंग भी की गई। आमजन को किसी भी संदिग्ध गतिविधि की तत्काल सूचना पुलिस को देने हेतु जागरूक किया गया, वहीं अधिकारियों द्वारा ड्यूटी में लगे पुलिस बल को सतर्क रहते हुए क्षेत्र में प्रभावी गश्त बनाए रखने के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। जनपद प्रतापगढ़ पुलिस ने आगामी मोहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण एवं सकुशल सम्पन्न कराने हेतु अपनी पूर्ण प्रतिबद्धता जताई है।
प्रतापगढ़ के रानीगंज कस्बे में आगामी मोहर्रम पर्व को सकुशल, शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में सम्पन्न कराने के उद्देश्य से पुलिस द्वारा पैदल
गश्त की गई। यह गश्त पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ श्री दीपक भूकर के निर्देशन में क्षेत्राधिकारी रानीगंज श्री विनय प्रभाकर साहनी और थाना प्रभारी
रानीगंज श्री विजय कान्त सत्यार्थी द्वारा संयुक्त रूप से की गई। पैदल गश्त के दौरान प्रमुख मार्गों, बाजारों, ताजिया मार्गों और संवेदनशील स्थलों का
बारीकी से निरीक्षण कर सुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था की तैयारियों का जायजा लिया गया। पुलिस अधिकारियों ने स्थानीय नागरिकों, व्यापारियों, ताजियादारों और संभ्रांत व्यक्तियों
से संवाद स्थापित कर उनसे शांति और सौहार्द बनाए रखने की अपील की। इस दौरान संदिग्ध व्यक्तियों एवं गतिविधियों पर सतर्क दृष्टि रखते
हुए आवश्यक चेकिंग भी की गई। आमजन को किसी भी संदिग्ध गतिविधि की तत्काल सूचना पुलिस को देने हेतु जागरूक किया गया, वहीं
अधिकारियों द्वारा ड्यूटी में लगे पुलिस बल को सतर्क रहते हुए क्षेत्र में प्रभावी गश्त बनाए रखने के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए
गए। जनपद प्रतापगढ़ पुलिस ने आगामी मोहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण एवं सकुशल सम्पन्न कराने हेतु अपनी पूर्ण प्रतिबद्धता जताई है।
- भाजपा नेता विजय सिंह बजरंगी ने PDA का पालन करने वाले सनातनियों के संबंध में एक बड़ा बयान दिया है।1
- मुख्यमंत्री योगी ने एक भीषण अग्निकांड की घटना का संज्ञान लिया है, जिसके बाद उन्होंने अलीगढ़ से अपने सभी कार्यक्रम निरस्त कर तत्काल वापस लौटने का फैसला किया है। उन्होंने इस दुर्भाग्यपूर्ण घटना पर गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए स्पष्ट किया है कि दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा और उन पर सख्त कार्रवाई की जाएगी, जिनकी वजह से यह इतनी बड़ी घटना हुई है। घटना स्थल पर डीजीपी, प्रमुख सचिव गृह, और डिप्टी सीएम पहले से मौजूद हैं, वहीं मुख्यमंत्री सुरक्षा टीम भी पिछले एक घंटे से मौके पर पहुँच चुकी है। मुख्यमंत्री ने इस अग्निकांड पर जल्द एक्शन लेने की बात कही है। इस मामले में एलडीए (LDA), फायर ब्रिगेड और स्थानीय पुलिस के जिम्मेदार अधिकारियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। गंभीर सवाल उठाए जा रहे हैं कि ऐसे भवन के लिए एनओसी (NOC) कैसे जारी की गई, जिसमें दो रास्ते तक नहीं थे। फायर विभाग और एलडीए ने आखिर कैसे एनओसी प्रदान की, इस पर भी जांच होगी और इन विभागों के जिम्मेदारों पर जल्द ही बड़ा एक्शन लिया जाएगा। डिप्टी सीएम ने बताया है कि मुख्यमंत्री योगी स्वयं घटना स्थल पर पहुँचेंगे, जबकि प्रमुख सचिव गृह संजय प्रसाद मुख्यमंत्री योगी को कॉल पर पल-पल की अपडेट दे रहे हैं। इस अग्निकांड में बिल्डिंग में अभी भी धुआँ भरा हुआ है, जिसके चलते लगातार सर्च ऑपरेशन जारी है। इस घटना में अब तक 14 मौतों की आधिकारिक पुष्टि हुई है, जबकि घायलों का इलाज केजीएमयू (KGMU) के ट्रामा सेंट्रल में विशेषज्ञों की देखरेख में चल रहा है।1
- भीषण गर्मी को देखते हुए, एलायंस क्लब इंटरनेशनल प्रतापगढ़ के अंतरराष्ट्रीय निदेशक और समाजसेवी रोशनलाल उमरवैश्य के नेतृत्व में पशु-पक्षियों के संरक्षण के लिए एक अभियान चलाया जा रहा है। इस वर्ष भी, पिछले साल की तरह, चौराहों और खुले स्थानों पर जल पात्र रखे जा रहे हैं, ताकि बेजुबान पशु-पक्षियों को पानी के लिए भटकना न पड़े। अभियान के तहत, मिट्टी के घड़े, मिट्टी के जल पात्र और फाइबर से बने बड़े पात्र भी आम जनता में वितरित किए जा रहे हैं, जिन्हें पेड़ों या घरों के दरवाजों पर टांगा जा सकता है। आज ये जल पात्र चिलबिला, सदर बाजार, चौक, श्री राम चौराहा और भगवा चुंगी सहित विभिन्न जगहों पर वितरित किए गए। रोशनलाल उमरवैश्य ने सभी से भीषण गर्मी में बेजुबान पशु-पक्षियों के लिए पानी और दाने की व्यवस्था कर उन्हें अकाल मृत्यु से बचाने का आह्वान किया।1
- रायबरेली जिले में गुरबक्शगंज थाना क्षेत्र के भीतर गांव स्थित मां आनंदी देवी मंदिर से मेला देखकर लौट रहे भाई-बहन सोमवार को सड़क हादसे का शिकार हो गए। उन्नाव जनपद के मौरावां थाना क्षेत्र के जिंदा खेड़ा निवासी राकेश कुमार, जो रामखेलावन के पुत्र हैं, अपनी 19 वर्षीय बहन सुहानी के साथ वापस आ रहे थे। इसी दौरान, खीरों थाना क्षेत्र के भीतर गांव के पास सामने से आ रही एक मोटरसाइकिल ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। इस हादसे में राकेश कुमार, उनकी बहन सुहानी और दूसरी मोटरसाइकिल पर सवार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की सूचना पर सभी घायलों को तुरंत इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। पुलिस इस पूरे मामले की जांच में जुट गई है।2
- भाजपा सरकार के 12 साल को 'बेमिसाल' बताते हुए उसे सेवा, सुशासन और विकास की नई मिसाल के रूप में प्रस्तुत किया गया। इसी कड़ी में, उद्यान मंत्री दिनेश प्रताप सिंह की पदयात्रा में भारी जनसैलाब उमड़ पड़ा, जो इस दावे का एक प्रमाण रहा।1
- उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के अलीगंज इलाके में सोमवार दोपहर 2:15 बजे एक बड़ा अग्निकांड हुआ, जिसमें अब तक 15 लोगों की मौत हो गई है। मरने वालों में ज्यादातर कोचिंग के छात्र बताए जा रहे हैं। इस भीषण आग से बचने के लिए कुछ छात्रों ने खुद को बाथरूम में बंद कर लिया, जबकि कई अन्य पहले फ्लोर से कूद गए। कुछ छात्र जान बचाने के लिए तारों से लटककर नीचे उतरे। इंसानों के साथ-साथ कई जानवर भी इस आग की चपेट में आकर फंस गए थे। अंदर फंसे लोगों को बाहर निकालने के लिए फायरकर्मियों ने बिल्डिंग की पीछे की दीवार तोड़ दी, जिसके बाद एक-एक करके शवों को बाहर निकाला गया। घटनास्थल पर शवों को देखकर डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक की आंखों से भी आंसू छलक आए।3
- बरेली के हाफिजगंज थाना क्षेत्र के ग्राम खाईखेड़ा में मोहर्रम के जुलूस के दौरान एक गंभीर घटना सामने आई है। दो व्यक्तियों पर गलत इरादे से एक बच्चे से आपत्तिजनक नारा लगवाने और उसका वीडियो वायरल करने का आरोप है। इस मामले में पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर लिया है। नवाबगंज क्षेत्राधिकारी श्री नीलेश मिश्र ने जानकारी देते हुए बताया कि दोनों आरोपियों को हिरासत में ले लिया गया है और आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।1
- पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ दीपक भूकर के निर्देशन में, आगामी मोहर्रम पर्व के मद्देनज़र, क्षेत्राधिकारी पट्टी मनोज कुमार सिंह रघुवंशी ने उपजिलाधिकारी पट्टी, तहसीलदार पट्टी, प्रभारी निरीक्षक कंधई और अन्य अधिकारियों के साथ थाना कंधई क्षेत्र के ताजिया दफन स्थल का निरीक्षण किया। इस निरीक्षण के दौरान, अधिकारियों ने विशेष रूप से ताजिया दफन स्थल, वहाँ तक पहुँचने वाले आवागमन मार्गों और समग्र सुरक्षा व्यवस्थाओं का गहनता से जायजा लिया। इस समीक्षा के बाद, संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए गए, जिसका मुख्य उद्देश्य पर्व के दौरान शांति और कानून-व्यवस्था बनाए रखना है।1
- रायबरेली के लालगंज कोतवाली क्षेत्र के टिकरान गांव में रविवार देर रात नशे की हालत में पिता और पुत्र के बीच हुए विवाद ने एक दुखद मोड़ ले लिया, जहाँ पिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। इस घटना के बाद पूरे परिवार में गहरा कोहराम मच गया है और परिजन रो-रोकर बेहाल हैं। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस तत्काल मौके पर पहुँची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने मामले की पड़ताल करते हुए मृतक के पुत्र को हिरासत में लिया है और उससे पूछताछ की जा रही है। स्थानीय सूत्रों के अनुसार, विवाद के दौरान पुत्र द्वारा पिता की कथित रूप से पिटाई किए जाने की बात सामने आ रही है, हालाँकि पुलिस ने अभी तक इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मौत के सही कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो पाएगा। फिलहाल, पुलिस विभिन्न पहलुओं पर गहनता से जांच कर रही है। इस हृदय विदारक घटना से पूरे गांव में शोक और दहशत का माहौल व्याप्त है।2