logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

प्रदेश में एक अप्रैल से शुरू होगा "स्कूल चलें हम" अभियान • मुख्यमंत्री डॉ. यादव की उपस्थिति में होगा राज्य स्तरीय कार्यक्रम, 4 अप्रैल तक चलने वाले इस अभियान में आयोजित होंगी विभिन्न गतिविधियां सिहोर • • स्कूल शिक्षा विभाग ने अभियान की तैयारी को लेकर सभी जिलों के कलेक्टर्स व जिला शिक्षाधिकारियों को जारी किए दिशा-निर्देश प्रदेश में नवीन शिक्षण सत्र वर्ष 2026-27 एक अप्रैल से शुरू होगा। स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा इसे "स्कूल चलें हम" अभियान के रूप में मनाया जाएगा। यह 4 अप्रैल तक चलेगा। अभियान में प्रदेश में 1 से 4 अप्रैल तक प्रतिदिन शालाओं में कार्यक्रम होंगे। स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा इस संबंध में सभी जिलों के कलेक्टर्स और जिला शिक्षा अधिकारियों को दिशा-निर्देश भी जारी किये हैं। इस दौरान प्रदेश के सरकारी स्कूलों में विद्यार्थियों के नामांकन पर विशेष ध्यान दिया जायेगा। प्रदेश में करीब 92 हजार सरकारी स्कूल हैं। इनमें प्रायमरी, मिडिल, हाई और हायर सैकेण्डरी स्कूल हैं। इन स्कूलों में लगभग 85 लाख बच्चे अध्ययनरत हैं। राज्य स्तरीय आयोजन "स्कूल चलें हम" अभियान का राज्य स्तरीय कार्यक्रम मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की उपस्थिति में होगा। कार्यक्रम के आयोजन को लेकर स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा तैयारी भी शुरू कर दी गई है। जिला-शाला स्तरीय प्रवेशोत्सव कार्यक्रम प्रदेश में जिले के प्रभारी मंत्री जिला स्तरीय प्रवेशोत्सव कार्यक्रम में शामिल होंगे। यह कार्यक्रम चयनित स्कूलों में होगा। कार्यक्रम में सांसद, विधायक एवं अन्य जन-प्रतिनिधि शामिल होंगे। उपस्थित छात्र-छात्राओं को नि:शुल्क पाठ्य-पुस्तकें वितरित की जायेंगी। स्कूल शिक्षा विभाग ने ऐसी व्यवस्था की है कि नये शैक्षणिक सत्र की शुरुआत में विद्यार्थियों को पाठ्य-पुस्तकें मिल जायें। इस संबंध में विभाग द्वारा जिला शिक्षा अधिकारी और मैदानी अमले को निर्देश भी जारी कर दिये गये हैं। ग्राम और बसाहट के शाला से बाहर रहे चिन्हित बच्चों का शाला में नामांकन कराया जायेगा। बच्चों के अभिभावकों का शाला स्तर पर स्वागत किया जायेगा। कक्षा 1 से 8 तक सभी शालाओं में एक अप्रैल को बालसभा का आयोजन किया जायेगा। इस दिन शालाओं में विशेष भोजन की व्यवस्था भी की गई है। भविष्य से भेंट कार्यक्रम "स्कूल चलें हम" अभियान के दूसरे दिन शालाओं में “भविष्य से भेंट’’ कार्यक्रम होगा। इस कार्यक्रम में समाज के विभिन्न क्षेत्रों के प्रसिद्ध, प्रबुद्ध और सम्मानित व्यक्तियों को एक प्रेरक की भूमिका में विद्यार्थियों से भेंट के लिये आमंत्रित किया जायेगा। इसी दिन स्थानीय स्तर पर विशिष्ट उपलब्धियां हासिल करने वाले खिलाड़ी, साहित्यकार, कलाकार, मीडिया, संचार मित्रों, पुलिस अधिकारी, राज्य शासन के अधिकारी को विशेष रूप से आमंत्रित किया जायेगा। आमंत्रित अतिथि उपस्थित बच्चों को पढ़ाई के महत्व और प्रेरणादायी कहानियां सुनाएंगे। इस दौरान सामाजिक संस्था एवं आमंत्रित व्यक्ति स्वेच्छा से विद्यार्थियों को शाला उपयोगी वस्तुएं भेंट कर सकेंगे। जिला कलेक्टर को जिले के प्रथम एवं द्वितीय श्रेणी के अधिकारियों को किसी एक शाला में जाकर एक कालखण्ड में बच्चों के साथ संवाद करने के लिये संवाद करने के भी निर्देश दिये गये हैं। सांस्कृतिक एवं खेल-कूद गतिविधियाँ "स्कूल चलें हम" अभियान के अंतर्गत 3 अप्रैल को शाला स्तर पर पालकों के साथ सांस्कृतिक एवं खेल-कूद की गतिविधियां आयोजित की जायेंगी। इसका उद्देश्य पालकों का विद्यालय से जोड़ना है। इसी दिन शाला में उपस्थित पालकों को शैक्षणिक स्टॉफ द्वारा राज्य सरकार की स्कूल शिक्षा से जुड़ी सरकारी योजनाओं की जानकारी दी जायेगी। पिछले शैक्षणिक सत्र में जिन विद्यार्थियों की 85 प्रतिशत से अधिक उपस्थिति रही है, उनके पालकों को सभा में सम्मानित किया जायेगा। हार के आगे जीत "स्कूल चलें हम" अभियान के अंतर्गत 4 अप्रैल को ऐसे छात्रों को चिन्हित किया जायेगा, जो किन्हीं वजहों से कक्षोन्नति प्राप्त करने में असफल हो गये हैं। पालकों को इन बच्चों की आगे की पढ़ाई के लिये समझाइश दी जायेगी। उन्हें बताया जायेगा कि असफल होने के बाद भी लगातार प्रयास से अच्छा भविष्य तैयार किया जा सकता है। इसी दिन शाला प्रबंधन और विकास समिति की बैठक भी होगी। बैठक में नये शैक्षणिक सत्र में ऐसे बच्चों पर विशेष रूप से चर्चा की जायेगी, जिनका शालाओं में नामांकन नहीं हो पाया है। समिति के सदस्य अपने विद्यालयों में शत-प्रतिशत बच्चों के नामांकन की कोशिश करेंगे और वार्षिक कार्य-योजना बनाकर उसके क्रियान्वयन पर चर्चा करेंगे।

3 hrs ago
user_Deepak Kumar bairagi
Deepak Kumar bairagi
Local News Reporter आष्टा, सीहोर, मध्य प्रदेश•
3 hrs ago
e39aa7f9-4957-4e82-a9e7-97267e1c9590

More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
  • जिला सीहोर अवैध डीजल भंडारण पर थाना जावर पुलिस द्वारा कार्यवाही l वर्तमान में डीजल पेट्रोल एवं गैस सिलेंडर इत्यादि के अवैध भंडारण के बारे में सतर्कता रखते हुए पुलिस द्वारा ऐसे लोगों के विरुद्ध कार्यवाही की जा रही हैं पुलिस द्वारा की गई कार्यवाही- इसी सतर्कता के चलते कल दिनांक 29 मार्च 2026 की रात्रि में थाना प्रभारी जावर उपुअ हेमंत पांडेय के नेतृत्व में थाना जावर पुलिस को प्राप्त मुखबिर सूचना पर आरोपी का चद्दर का टपरा (शेड) इन्दौर भोपाल रोड, जावर से से अवैध डीजल भंडारण पाए जाने पर आरोपी गणों के विरुद्ध मौके पर प्राप्त डीजल 4825 लीटर जिसकी कीमत करीब 4 लाख रुपए है जप्त किया गया तथा थाना जावर में अपराध दर्ज किया जाकर विवेचना मे लिया गया। जप्त मशरूका— 4825 लीटर डीजल मूल्य लगभग 400000 रू., (छोटे बडे ड्रम कुल 32)
    1
    जिला सीहोर
अवैध डीजल भंडारण पर थाना जावर पुलिस द्वारा कार्यवाही l
वर्तमान में डीजल पेट्रोल एवं गैस सिलेंडर इत्यादि के अवैध भंडारण के बारे में सतर्कता रखते हुए पुलिस द्वारा ऐसे लोगों के विरुद्ध कार्यवाही की जा रही हैं
पुलिस द्वारा की गई कार्यवाही- इसी सतर्कता के चलते कल दिनांक 29 मार्च 2026 की रात्रि में थाना प्रभारी जावर उपुअ हेमंत पांडेय के नेतृत्व में थाना जावर पुलिस को प्राप्त मुखबिर सूचना पर आरोपी का चद्दर का टपरा (शेड) इन्दौर भोपाल रोड, जावर से से अवैध डीजल भंडारण पाए जाने पर आरोपी गणों के विरुद्ध मौके पर प्राप्त डीजल 4825 लीटर जिसकी कीमत करीब 4  लाख  रुपए है जप्त किया गया तथा थाना जावर में अपराध दर्ज किया जाकर  विवेचना मे लिया गया।
जप्त मशरूका—  4825 लीटर डीजल मूल्य लगभग 400000 रू., (छोटे बडे ड्रम कुल 32)
    user_Deepak Kumar bairagi
    Deepak Kumar bairagi
    Local News Reporter आष्टा, सीहोर, मध्य प्रदेश•
    6 hrs ago
  • प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी श्री 1008 भगवान महावीर स्वामी जन्म कल्याणक महामहोत्सव अत्यंत हर्षोल्लास, श्रद्धा और भक्ति के साथ मना। शोभायात्रा का शुभारंभ श्री दिव्योदय जैन तीर्थ किला मंदिर से हुआ प्रारंभ। बैंड, ढोल-नगाड़ों और धार्मिक ध्वजों के साथ निकली भव्य शोभायात्रा नगर के प्रमुख मार्गों—पुरानी सब्जी मंडी, प्रगति गली, बुधवारा, मानस भवन होते हुए सुभाष चौक एवं चार बत्ती चौराहे पर नपा अध्यक्ष प्रतिनिधि श्री रायसिंह मेवाड़ा, सकल समाज अध्यक्ष श्री नरेंद्र कुशवाह, पूर्व नपा अध्यक्ष द्वय श्री कैलाश परमार, डॉ. मीना विनीत सिंगी, मुकेश नामदेव, मनीष डोंगरे, पार्षद प्रतिनिधि सुभाष नामदेव, देवकरन पहलवान आदि ने शोभायात्रा में शामिल समाज के प्रमुख समाज के अध्यक्ष आनंद जैन, निर्मल जैन, कैलाश जैन (चित्रलोक), अजीत जैन, सुनील सेठी, मुकेश बडजातियां, गोपी सेठी, शरद जैन, मनोज सुपर जैन, विजय जैन, श्वेतांबर श्री संघ अध्यक्ष श्री पवन सुराणा आदि का स्वागत सम्मान कर रथ में विराजमान श्रीजी को श्रीफल अर्पित कर दर्शन लाभ लिया । पूरे मार्ग में श्रद्धालुओं द्वारा भगवान महावीर स्वामी के जयकारों से वातावरण गूंज उठा, जिससे पूरा नगर धर्ममय हो गया। विशेष आकर्षण के रूप में मातृशक्ति एक समान रंग की पारंपरिक वेशभूषा में बड़ी संख्या में शामिल हुई, वहीं युवा वर्ग ने भी उत्साहपूर्वक भाग लेकर आयोजन को और अधिक भव्यता प्रदान की। शोभायात्रा किला मंदिर पर पहुंचीं वहां श्रीजी के अभिषेक शांतिधारा व पूजन हुई। मुनि महाराज की धर्म देशना पश्चात् जैन धर्मशाला में समाज जनों का सहभोज हुआ।
    1
    प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी श्री 1008 भगवान महावीर स्वामी जन्म कल्याणक महामहोत्सव अत्यंत हर्षोल्लास, श्रद्धा और भक्ति के साथ मना। शोभायात्रा  का शुभारंभ श्री दिव्योदय जैन तीर्थ किला मंदिर से हुआ प्रारंभ। बैंड, ढोल-नगाड़ों और धार्मिक ध्वजों के साथ निकली भव्य शोभायात्रा नगर के प्रमुख मार्गों—पुरानी सब्जी मंडी, प्रगति गली, बुधवारा, मानस भवन होते हुए सुभाष चौक एवं चार बत्ती चौराहे पर नपा अध्यक्ष प्रतिनिधि श्री रायसिंह मेवाड़ा, सकल समाज अध्यक्ष श्री नरेंद्र कुशवाह, पूर्व नपा अध्यक्ष द्वय श्री कैलाश परमार, डॉ. मीना विनीत सिंगी, मुकेश नामदेव, मनीष डोंगरे, पार्षद प्रतिनिधि सुभाष नामदेव, देवकरन पहलवान आदि ने शोभायात्रा में शामिल समाज के प्रमुख समाज के अध्यक्ष आनंद जैन, निर्मल जैन, कैलाश जैन (चित्रलोक), अजीत जैन, सुनील सेठी, मुकेश बडजातियां, गोपी सेठी, शरद जैन, मनोज सुपर जैन, विजय जैन, श्वेतांबर श्री संघ अध्यक्ष श्री पवन सुराणा आदि का स्वागत सम्मान कर रथ में विराजमान श्रीजी को श्रीफल अर्पित कर दर्शन लाभ लिया ।
पूरे मार्ग में श्रद्धालुओं द्वारा भगवान महावीर स्वामी के जयकारों से वातावरण गूंज उठा, जिससे पूरा नगर धर्ममय हो गया।
विशेष आकर्षण के रूप में मातृशक्ति एक समान रंग की पारंपरिक वेशभूषा में बड़ी संख्या में शामिल हुई, वहीं युवा वर्ग ने भी उत्साहपूर्वक भाग लेकर आयोजन को और अधिक भव्यता प्रदान की।
शोभायात्रा किला मंदिर पर पहुंचीं वहां श्रीजी के अभिषेक शांतिधारा व पूजन हुई। मुनि महाराज की धर्म देशना पश्चात् जैन धर्मशाला में समाज जनों का सहभोज हुआ।
    user_Rajendra Gangwal
    Rajendra Gangwal
    Ashta, Sehore•
    19 hrs ago
  • Post by Sajid Pathan
    1
    Post by Sajid Pathan
    user_Sajid Pathan
    Sajid Pathan
    सोनकच्छ, देवास, मध्य प्रदेश•
    30 min ago
  • कांग्रेसियों ने काटाफोड मे धरना प्रदर्शन कर राज्यपाल के नाम तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन,बाईक एवं गैस सिलेंडर की शवयात्रा निकालकर जताया विरोध कन्नौद,कांटाफोड़ मे प्रदेश एवं जिला कांग्रेस कमेटी के आव्हान पर सोमवार दोपहर 2 बजे कांटाफोड़ ब्लाक कांग्रेस द्वारा गैस टंकी की किल्लत बढ़ती महंगाई बिजली की दरो में वृद्धि गेहूं की खरीदी समय पर नहीं होने सहित विभिन्न मुद्दों को लेकर धरना आंदोलन कर राज्यपाल के नाम थाना परिसर मे पहुंचकर तहसीलदार राजाराम कन्नौजे को ज्ञापन दिया। इस दौरान थाना प्रभारी के एस परस्ते उपस्थित थे।जानकारी देते हुए ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष विष्णु मीणा कांग्रेस नेता राजेश होलानी निर्मल पुरोहित ने बताया की गैस की टंकी की भारी किल्लत है इस कारण आम आदमी परेशान है लंबी लंबी लाइन लगाकर कई दिनों तक परेशान होने के बावजूद रसोई गैस नहीं मिल रही है। लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने बताया की जब से स्मार्ट मीटर लगे हैं बिजली के बिल भी अंधाधुन बढ़ोतरी के साथ आ रहे हैं साथ ही बिजली की दरों में अप्रत्याशित वृद्धि की गई जिसका बोझ आम आदमी पर पड़ा जिससे आम आदमी का बजट बिगड़ रहा है। कांग्रेसियों ने सेवा सरकारी संस्थाओं की ऋण वसूली एवं विद्युत मंडल के द्वारा बिलों की वसूली स्थगित करने सहित विभिन्न मांगों के संबंध मे धरना आंदोलन कर ज्ञापन दिया। आंदोलन के दौरान नगर परिषद उपाध्यक्ष सुरेश पटेल ब्रजमोहन तिवारी रामेश्वर शर्मा योगेश पाटोदी धर्मेन्द्र मालवीया जितेंद्र तिवारी अभिषेक भट्ट पप्पू बारवाल अभिषेक जोशी आदि उपस्थित थे। ज्ञापन का वाचन निर्मल पुरोहित ने किया तथा आभार धर्मेंद्र मालवीया ने माना।कांग्रेसियों ने नगर के गांधी चौराहे से बस स्टेंड तक रैली निकाली जिसमें गैस सिलेंडर तथा बाईक को हाथ ठेले पर रखकर विरोध प्रदर्शन कर नारेबाजी की गई।
    4
    कांग्रेसियों ने काटाफोड मे धरना प्रदर्शन कर  राज्यपाल के नाम तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन,बाईक एवं गैस सिलेंडर की शवयात्रा निकालकर जताया विरोध 
कन्नौद,कांटाफोड़ मे प्रदेश एवं जिला कांग्रेस कमेटी के आव्हान पर सोमवार दोपहर 2 बजे कांटाफोड़ ब्लाक कांग्रेस द्वारा  गैस टंकी की किल्लत बढ़ती महंगाई बिजली की दरो में वृद्धि गेहूं की खरीदी समय पर नहीं होने सहित विभिन्न मुद्दों को लेकर धरना आंदोलन कर राज्यपाल के नाम थाना परिसर मे पहुंचकर  तहसीलदार राजाराम कन्नौजे को ज्ञापन दिया। 
इस दौरान थाना प्रभारी के एस परस्ते उपस्थित थे।जानकारी देते हुए ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष विष्णु मीणा कांग्रेस नेता राजेश होलानी निर्मल पुरोहित ने बताया  की गैस की टंकी की भारी किल्लत है इस कारण आम आदमी परेशान है लंबी लंबी लाइन लगाकर कई दिनों तक परेशान होने के बावजूद रसोई गैस नहीं मिल रही है। लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने बताया की जब से स्मार्ट मीटर लगे हैं बिजली के बिल भी अंधाधुन बढ़ोतरी के साथ आ रहे हैं साथ ही बिजली की दरों में अप्रत्याशित वृद्धि की गई जिसका बोझ आम आदमी पर पड़ा जिससे आम आदमी का बजट बिगड़ रहा है।  कांग्रेसियों ने सेवा सरकारी संस्थाओं की ऋण वसूली एवं विद्युत मंडल के द्वारा बिलों की वसूली स्थगित करने सहित विभिन्न मांगों के संबंध मे धरना आंदोलन कर ज्ञापन दिया। आंदोलन के दौरान नगर परिषद उपाध्यक्ष सुरेश पटेल ब्रजमोहन तिवारी रामेश्वर शर्मा  योगेश पाटोदी  धर्मेन्द्र मालवीया जितेंद्र तिवारी अभिषेक भट्ट पप्पू बारवाल अभिषेक जोशी आदि उपस्थित थे। ज्ञापन का वाचन निर्मल पुरोहित ने किया तथा आभार धर्मेंद्र मालवीया ने माना।कांग्रेसियों ने नगर के गांधी चौराहे से बस स्टेंड तक रैली निकाली जिसमें गैस सिलेंडर तथा बाईक को हाथ ठेले पर रखकर विरोध प्रदर्शन कर नारेबाजी की गई।
    user_Rajendra shreevas
    Rajendra shreevas
    Local News Reporter कन्नौद, देवास, मध्य प्रदेश•
    22 hrs ago
  • एलपीजी सिलेंडर की कालाबाजारी को लेकर खाद्य विभाग का एक्शन खाद्य विभाग की टीम ने बैरागढ़ चीचली के एक घर पर दी दबिश दबिश के दौरान अवैध रूप से सिलेंडर हुए जब्त दबिश में अवैध रूप से LPG के 50 सिलेंडर किए जब्त
    1
    एलपीजी सिलेंडर की कालाबाजारी को लेकर खाद्य विभाग का एक्शन
खाद्य विभाग की टीम ने बैरागढ़ चीचली के एक घर पर दी दबिश 
दबिश के दौरान अवैध रूप से सिलेंडर हुए जब्त
दबिश में अवैध रूप से LPG के 50 सिलेंडर किए जब्त
    user_Haseeb Khan Mansuri Journalist
    Haseeb Khan Mansuri Journalist
    सीहोर नगर, सीहोर, मध्य प्रदेश•
    2 hrs ago
  • शाजापुर के टंकी चौराहे पर सोमवार को बाइक में आग लग गई। दमकल कर्मियों की त्वरित कार्रवाई से आग पर समय रहते काबू पा लिया गया। अज्ञात कारणों से बाइक में अचानक आग लग गई, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई। वाहन देखते ही देखते आग की लपटों में घिर गया। गनीमत रही कि उसी समय वहां से दमकल की गाड़ी गुजर रही थी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बाइक कुछ ही पलों में पूरी तरह आग की चपेट में आ गई। हालांकि राहत की बात यह रही कि उसी दौरान दमकल की गाड़ी मौके के पास से गुजर रही थी। दमकल कर्मियों ने बिना देरी किए तुरंत कार्रवाई की और आग पर काबू पा लिया। समय रहते आग बुझ जाने से कोई बड़ा नुकसान या जनहानि नहीं हुई। फिलहाल बाइक में आग लगने का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है।
    1
    शाजापुर के टंकी चौराहे पर सोमवार को बाइक में आग लग गई। दमकल कर्मियों की त्वरित कार्रवाई से आग पर समय रहते काबू पा लिया गया। अज्ञात कारणों से बाइक में अचानक आग लग गई, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई। वाहन देखते ही देखते आग की लपटों में घिर गया। गनीमत रही कि उसी समय वहां से दमकल की गाड़ी गुजर रही थी। 
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बाइक कुछ ही पलों में पूरी तरह आग की चपेट में आ गई। हालांकि राहत की बात यह रही कि उसी दौरान दमकल की गाड़ी मौके के पास से गुजर रही थी। दमकल कर्मियों ने बिना देरी किए तुरंत कार्रवाई की और आग पर काबू पा लिया।
समय रहते आग बुझ जाने से कोई बड़ा नुकसान या जनहानि नहीं हुई। फिलहाल बाइक में आग लगने का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है।
    user_सत्य एक्सप्रेस न्यूज
    सत्य एक्सप्रेस न्यूज
    पत्रकार Shujalpur, Shajapur•
    12 hrs ago
  • Post by Golu Lala
    1
    Post by Golu Lala
    user_Golu Lala
    Golu Lala
    Architect सीहोर नगर, सीहोर, मध्य प्रदेश•
    20 hrs ago
  • खबर दतिया से देखिए जहां पर लक्ष्य इंटरनेशनल स्कूल का वार्षिकोत्सव ठंडी सड़क स्थित सीताराम वाटिका में आयोजित किया गया कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रुप में सेवढा विधायक प्रदीप अग्रवाल एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में प्राईवेट स्कूल्स प्रदेश अध्यक्ष कौशलेन्द्र सिंह चौहान,महासचिव राजकुमार शर्मा,पवन शर्मा,डी पी सी राजेश शुक्ला उपस्थित रहे कार्यक्रम की अध्यक्षता मुस्लिम समाज के जिलाध्यक्ष सलीम खान ने की कार्यक्रम की शुरुआत सभी अतिथियों द्वारा मां सरस्वती के पूजन और विद्यालय की छात्राओं द्वारा प्रस्तुत शानदार सरस्वती वंदना से हुई इस अवसर पर छात्र-छात्राओं और अभिभावकों को संबोधित करते हुए प्रदीप अग्रवाल कहा कि वर्तमान समय की आवश्यकता है कि शिक्षक और माता-पिता शिक्षा के साथ-साथ बच्चों के संस्कारों पर भी नजर रखें क्योंकि संस्कारहीन शिक्षा का कोई अर्थ नहीं है संस्कारित छात्र ही भविष्य में उच्च स्तरीय पदों को शुशोभित करते हैं और समाज का आईना बन परिवार और देश का नाम रोशन करते हैं कार्यक्रम को चाईल्ड वेलफेयर एसोसिएशन मध्य प्रदेश के अध्यक्ष पवन शर्मा विद्यालय संचालक अशोक रंगड़ मंडल अध्यक्ष उनाव दिनेश शर्मा और गोविंद सिंह राठौर ने भी संबोधित किया और बच्चों के उत्कृष्ट परीक्षा परिणाम और सांस्कृतिक कार्यक्रमों की तारीफ कर विद्यालय प्रबंधन को शुभकामनाये प्रेषित की कार्यक्रम में विद्यालय संचालक राशिद खान सर ने किया ग्रांड पेरेंट्स फूल सिंह कुशवाह मेहबूब खान जशरथ सिंह यादव इंजीनियर लतीफ खान और रामसेवक यादव और अपने पूर्व छात्र-छात्राओं जोली शुक्ला पार्षद कवीन्द्र वर्मा कलेक्टर स्टेनो डॉक्टर राजेंद्र प्रजापति आयुष्मान चिकित्सक राजेश कुमार सेन एच डी एफ सी बैंक में सेवारत होने के लिए सम्मानित किया इस अवसर पर विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने शानदार नृत्य और नाटक प्रस्तुत कर उपस्थित अतिथियों एवं अभिभावकों की तालियां बटोर कर वाहवाही लूटी कार्यक्रम के अंत में लकी ड्रा निकाला गया जिसमें प्रथम पुरस्कार एल सी डी कबीर खान को दितीय पुरस्कार इंडक्शन राघव यादव और तृतीय पुरस्कार मिक्सर ग्राईंडर रहीशा बेगम को प्रदान किया गया इसके साथ ही 20 सांतावना पुरस्कार भी अतिथियों द्वारा वितरित किए गए इस अवसर पर कार्यक्रम में शिवपुरी से राजकुमार शर्मा गजेंद्र शिवहरे गोपेन्द्र जैन पवन शर्मा अशोक रंगड ग्वालियर से कौशलेन्द्र सिंह चौहान गोविंद सिंह राठौर कुमुद तिवारी अभिषेक सिंह दतिया से अशोक यादव राजेश श्रीवास्तव नंद किशोर कुशवाह पवन गुप्ता अरुण श्रीवास्तव महेन्द्र श्रीवास्तव आकाश गौतम पत्रकार बंधु समाज सेवी और सैंकड़ों अभिभावकों उपस्थित रहे कार्यक्रम का संचालन आशना खान एवं कल्पना राजावत ने एवं आभार विद्यालय संचालक राशिद खान ने किया
    1
    खबर दतिया से देखिए जहां पर लक्ष्य इंटरनेशनल स्कूल का वार्षिकोत्सव ठंडी सड़क स्थित सीताराम वाटिका में आयोजित किया गया कार्यक्रम में  मुख्य अतिथि के रुप में सेवढा विधायक प्रदीप अग्रवाल एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में प्राईवेट स्कूल्स प्रदेश अध्यक्ष कौशलेन्द्र सिंह चौहान,महासचिव राजकुमार शर्मा,पवन शर्मा,डी पी सी राजेश शुक्ला उपस्थित रहे  कार्यक्रम की अध्यक्षता मुस्लिम समाज के जिलाध्यक्ष सलीम खान ने की कार्यक्रम की शुरुआत सभी अतिथियों द्वारा मां सरस्वती के पूजन और विद्यालय की छात्राओं द्वारा प्रस्तुत शानदार सरस्वती वंदना से हुई इस अवसर पर छात्र-छात्राओं और अभिभावकों को संबोधित करते हुए प्रदीप अग्रवाल कहा कि वर्तमान समय की आवश्यकता है कि शिक्षक और माता-पिता शिक्षा के साथ-साथ बच्चों के संस्कारों पर भी नजर रखें क्योंकि संस्कारहीन शिक्षा का कोई अर्थ नहीं है संस्कारित छात्र ही भविष्य में उच्च स्तरीय पदों को शुशोभित करते हैं और समाज का आईना बन परिवार और देश का नाम रोशन करते हैं कार्यक्रम को चाईल्ड वेलफेयर एसोसिएशन मध्य प्रदेश के अध्यक्ष पवन शर्मा विद्यालय संचालक अशोक रंगड़ मंडल अध्यक्ष उनाव दिनेश शर्मा और गोविंद सिंह राठौर ने भी संबोधित किया और बच्चों के उत्कृष्ट परीक्षा परिणाम और सांस्कृतिक कार्यक्रमों की तारीफ कर  विद्यालय प्रबंधन  को शुभकामनाये प्रेषित की  कार्यक्रम में विद्यालय संचालक राशिद खान सर ने किया ग्रांड पेरेंट्स फूल सिंह कुशवाह मेहबूब खान जशरथ सिंह यादव इंजीनियर लतीफ खान और रामसेवक यादव और अपने पूर्व छात्र-छात्राओं जोली शुक्ला पार्षद कवीन्द्र वर्मा कलेक्टर स्टेनो डॉक्टर राजेंद्र प्रजापति आयुष्मान चिकित्सक राजेश कुमार सेन एच डी एफ सी बैंक में सेवारत होने के लिए सम्मानित किया इस अवसर पर विद्यालय के  छात्र-छात्राओं ने शानदार नृत्य और नाटक प्रस्तुत कर उपस्थित अतिथियों एवं अभिभावकों की तालियां बटोर कर वाहवाही लूटी कार्यक्रम के अंत में लकी ड्रा निकाला गया जिसमें प्रथम पुरस्कार एल सी डी कबीर खान को दितीय पुरस्कार इंडक्शन राघव यादव और तृतीय पुरस्कार मिक्सर ग्राईंडर रहीशा बेगम को प्रदान किया गया इसके साथ ही 20 सांतावना पुरस्कार भी अतिथियों द्वारा वितरित किए गए इस अवसर पर कार्यक्रम में शिवपुरी से राजकुमार शर्मा गजेंद्र शिवहरे गोपेन्द्र जैन पवन शर्मा अशोक रंगड ग्वालियर से कौशलेन्द्र सिंह चौहान  गोविंद सिंह राठौर कुमुद तिवारी अभिषेक सिंह दतिया से अशोक यादव राजेश श्रीवास्तव नंद किशोर कुशवाह पवन गुप्ता अरुण श्रीवास्तव महेन्द्र श्रीवास्तव आकाश गौतम पत्रकार बंधु समाज सेवी और सैंकड़ों अभिभावकों  उपस्थित रहे कार्यक्रम का संचालन आशना खान एवं कल्पना राजावत ने एवं आभार विद्यालय संचालक राशिद खान ने किया
    user_HIGH NEWS LIVE
    HIGH NEWS LIVE
    पत्रकार हुजूर, भोपाल, मध्य प्रदेश•
    27 min ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.