logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

Sunrise Public School Sundarchak में रोज़ेदारों के लिए शानदार दावत-ए-इफ्तार का आयोजन, सैकड़ों लोगों की उमड़ी भीड़ सुंदरचक स्थित Sunrise Public School में आज रोज़ेदारों के लिए दावत-ए-इफ्तार का भव्य आयोजन किया गया। इस मौके पर इलाके के सैकड़ों रोज़ेदारों और गणमान्य लोगों ने शिरकत की। इफ्तार से पहले सभी ने मुल्क में अमन, भाईचारा और तरक्की के लिए दुआएं मांगी। कार्यक्रम का आयोजन स्कूल के संचालक Md Arshad Jamil के नेतृत्व में किया गया, जहां स्कूल की पूरी टीम ने मिलकर मेहमानों की बेहतरीन मेहमाननवाज़ी की। इतनी बड़ी संख्या में लोगों के पहुंचने के बावजूद व्यवस्था काफी शानदार रही, जिसे देखकर सभी लोग आयोजकों की सराहना करते नजर आए

2 hrs ago
user_NR MEDIA DIGITAL
NR MEDIA DIGITAL
Media Consultant महागामा, गोड्डा, झारखंड•
2 hrs ago

Sunrise Public School Sundarchak में रोज़ेदारों के लिए शानदार दावत-ए-इफ्तार का आयोजन, सैकड़ों लोगों की उमड़ी भीड़ सुंदरचक स्थित Sunrise Public School में आज रोज़ेदारों के लिए दावत-ए-इफ्तार का भव्य आयोजन किया गया। इस मौके पर इलाके के सैकड़ों रोज़ेदारों और गणमान्य लोगों ने शिरकत की। इफ्तार से पहले सभी ने मुल्क में अमन, भाईचारा और तरक्की के लिए दुआएं मांगी। कार्यक्रम का आयोजन स्कूल के संचालक Md Arshad Jamil के नेतृत्व में किया गया, जहां स्कूल की पूरी टीम ने मिलकर मेहमानों की बेहतरीन मेहमाननवाज़ी की। इतनी बड़ी संख्या में लोगों के पहुंचने के बावजूद व्यवस्था काफी शानदार रही, जिसे देखकर सभी लोग आयोजकों की सराहना करते नजर आए

More news from Jharkhand and nearby areas
  • झारखंड में टीवीएस गाड़ी अगर आप खरीद रहे हैं तो इस रमजान और रामनवमी को लेकर शानदार ऑफर पूनम टीवीएस लेकर आया है गाड़ी खरीदने के बाद ₹3000 कैश डिस्काउंट साथ ही हेलमेट फ्री दिया जाएगा ?
    1
    झारखंड में टीवीएस गाड़ी अगर आप खरीद रहे हैं तो इस रमजान और रामनवमी को लेकर शानदार ऑफर पूनम टीवीएस लेकर आया है गाड़ी खरीदने के बाद ₹3000 कैश डिस्काउंट साथ ही हेलमेट फ्री दिया जाएगा ?
    user_User10408
    User10408
    पत्रकार Godda, Jharkhand•
    1 hr ago
  • Post by Abhishek ranjan C E O
    1
    Post by Abhishek ranjan C E O
    user_Abhishek ranjan C E O
    Abhishek ranjan C E O
    Court reporter कहलगाँव, भागलपुर, बिहार•
    10 hrs ago
  • Post by Nitesh Kumar
    1
    Post by Nitesh Kumar
    user_Nitesh Kumar
    Nitesh Kumar
    कहलगाँव, भागलपुर, बिहार•
    13 hrs ago
  • इजरायल ईरान और अमेरिका के युद्ध में भागलपुर के लाल हुए कुर्बान। #bhagalpur
    1
    इजरायल ईरान और अमेरिका के युद्ध में भागलपुर के लाल हुए कुर्बान।
#bhagalpur
    user_Raju Ranjan
    Raju Ranjan
    Media Consultant कहलगाँव, भागलपुर, बिहार•
    14 hrs ago
  • 🔴 काली मां के सच्चे भक्त का निधन 😢 पूरे गांव में शोक की लहर काली मां के भक्त का निधन 🙏 गांव में शोक की लहर ⚫ काली मां के बड़े भक्त नहीं रहे 🙏 नम आंखों से दी अंतिम विदाई
    1
    🔴 काली मां के सच्चे भक्त का निधन
😢 पूरे गांव में शोक की लहर
काली मां के भक्त का निधन
🙏 गांव में शोक की लहर
⚫ काली मां के बड़े भक्त नहीं रहे
🙏 नम आंखों से दी अंतिम विदाई
    user_SR AMIT NEWS
    SR AMIT NEWS
    कहलगाँव, भागलपुर, बिहार•
    16 hrs ago
  • बौंसी/बांका:- ईरान–इजरायल युद्ध की खबरों के बीच देश में गैस संकट की चर्चाएं तेज हैं। ऐसे में बौंसी प्रखंड में भी लोगों के बीच रसोई गैस को लेकर चिंता का माहौल देखा जा रहा है। हालांकि स्थानीय एजेंसियां आपूर्ति सामान्य होने का दावा कर रही हैं। अंतरराष्ट्रीय हालातों के कारण गैस आपूर्ति प्रभावित होने की आशंका से बौंसी के उपभोक्ताओं में हल्की बेचैनी है। बाजार और गांवों में लोग गैस सिलेंडर की उपलब्धता को लेकर चर्चा करते नजर आ रहे हैं। हालांकि जमीनी हकीकत यह है कि फिलहाल घरेलू रसोई गैस की सप्लाई सामान्य बनी हुई है। बौंसी प्रखंड में संचालित तीनों गैस एजेंसियों में नियमित रूप से सिलेंडर की डिलीवरी की जा रही है। दुमका रोड स्थित बौंसी इंडेन गैस एजेंसी के प्रोपराइटर संजीव साह ने बताया कि गैस की कोई कमी नहीं है और जिन उपभोक्ताओं ने एक दिन पहले रजिस्ट्रेशन कराया है, उन्हें अगले दिन गैस उपलब्ध कराई जा रही है। शनिवार को करीब 100 उपभोक्ताओं को सिलेंडर की आपूर्ति की गई। वहीं सरूआ पंचायत के समीप स्थित सुलेखा गैस एजेंसी में भी नंबर के अनुसार गैस दी जा रही है। लेकिन उपभोक्ताओं की मुख्य परेशानी मोबाइल के जरिए रजिस्ट्रेशन को लेकर है। सर्वर व्यस्त रहने के कारण कई लोगों का बुकिंग रजिस्ट्रेशन नहीं हो पा रहा है, जिससे गैस मिलने में देरी हो रही है। उपभोक्ता रमेश शर्मा ने बताया कि वे पिछले दिन से रजिस्ट्रेशन करने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन सर्वर व्यस्त बता रहा है। वहीं व्यावसायिक गैस सिलेंडर को लेकर कुछ दिक्कत की बातें सामने आ रही हैं। फिलहाल एजेंसियां आपूर्ति सामान्य होने की बात कह रही हैं, लेकिन तकनीकी दिक्कतों के कारण उपभोक्ताओं की परेशानी बनी हुई है। प्रशासन की नजर भी हालात पर टिकी है।
    2
    बौंसी/बांका:-  ईरान–इजरायल युद्ध की खबरों के बीच देश में गैस संकट की चर्चाएं तेज हैं। ऐसे में बौंसी प्रखंड में भी लोगों के बीच रसोई गैस को लेकर चिंता का माहौल देखा जा रहा है। हालांकि स्थानीय एजेंसियां आपूर्ति सामान्य होने का दावा कर रही हैं। अंतरराष्ट्रीय हालातों के कारण गैस आपूर्ति प्रभावित होने की आशंका से बौंसी के उपभोक्ताओं में हल्की बेचैनी है। बाजार और गांवों में लोग गैस सिलेंडर की उपलब्धता को लेकर चर्चा करते नजर आ रहे हैं। हालांकि जमीनी हकीकत यह है कि फिलहाल घरेलू रसोई गैस की सप्लाई सामान्य बनी हुई है। बौंसी प्रखंड में संचालित तीनों गैस एजेंसियों में नियमित रूप से सिलेंडर की डिलीवरी की जा रही है। दुमका रोड स्थित बौंसी इंडेन गैस एजेंसी के प्रोपराइटर संजीव साह ने बताया कि गैस की कोई कमी नहीं है और जिन उपभोक्ताओं ने एक दिन पहले रजिस्ट्रेशन कराया है, उन्हें अगले दिन गैस उपलब्ध कराई जा रही है। शनिवार को करीब 100 उपभोक्ताओं को सिलेंडर की आपूर्ति की गई। वहीं सरूआ पंचायत के समीप स्थित सुलेखा गैस एजेंसी में भी नंबर के अनुसार गैस दी जा रही है। लेकिन उपभोक्ताओं की मुख्य परेशानी मोबाइल के जरिए रजिस्ट्रेशन को लेकर है। सर्वर व्यस्त रहने के कारण कई लोगों का बुकिंग रजिस्ट्रेशन नहीं हो पा रहा है, जिससे गैस मिलने में देरी हो रही है। उपभोक्ता रमेश शर्मा ने बताया कि वे पिछले दिन से रजिस्ट्रेशन करने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन सर्वर व्यस्त बता रहा है। वहीं व्यावसायिक गैस सिलेंडर को लेकर कुछ दिक्कत की बातें सामने आ रही हैं। फिलहाल एजेंसियां आपूर्ति सामान्य होने की बात कह रही हैं, लेकिन तकनीकी दिक्कतों के कारण उपभोक्ताओं की परेशानी बनी हुई है। प्रशासन की नजर भी हालात पर टिकी है।
    user_Chandan Kumar
    Chandan Kumar
    Voice of people बौसी, बांका, बिहार•
    50 min ago
  • पीरपैंती प्रखंड के दानापुर में शनिवार संध्या 6:30 पर जमीनदाताओं द्वारा दावत-ए-इफ्तार का आयोजन किया गया। रमजान के पवित्र महीने में आयोजित इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्थानीय लोग और जमीनदाता शामिल हुए। अदानी पावर प्लांट के प्रोजेक्ट हेड राजीव गोयल, सीएसआर अधिकारी कृष्णा कल्याण सहित कंपनी के अन्य अधिकारी भी इफ्तार पार्टी में मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान अदानी पावर प्लांट के अधिकारियों ने जमीनदाताओं, पुलिस निरीक्षक सह थानाध्यक्ष पंकज राउत और स्थानीय लोगों के साथ मिलकर इफ्तार किया। इस अवसर पर आपसी भाईचारे और सौहार्द का वातावरण बना रहा। उपस्थित लोगों ने रमजान की बरकत, क्षेत्र में अमन-चैन और विकास के लिए दुआएं मांगीं। इफ्तार के दौरान लोगों ने रमजान के महीने को आपसी प्रेम, भाईचारे और एकता का प्रतीक बताया। उन्होंने कहा कि इसी भावना के साथ सभी लोग एक साथ बैठकर इफ्तार करते हैं। कार्यक्रम में अदानी पावर प्लांट परियोजना के माध्यम से क्षेत्र के विकास और लोगों की प्रगति की भी कामना की गई। इस अवसर पर रऊफ खान, मो. मुख्तार, मो. फजलूल बारी, मुखिया पति मो. सुल्तान, मो. मतीन, मो. साजिद, मो. फारूक, मो. सोनू, मो. राजिक, सुशील सिंह, घनश्याम दास, शिक्षक मो. राशिद, मो. गुलजार सहित कई जमीनदाता और स्थानीय गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे। इफ्तार के दौरान लोगों ने रमजान के महीने को आपसी प्रेम, भाईचारे और एकता का प्रतीक बताया। उन्होंने कहा कि इसी भावना के साथ सभी लोग एक साथ बैठकर इफ्तार करते हैं। कार्यक्रम में अदानी पावर प्ला परियोजना के माध्यम से क्षेत्र के विकास और लोगों की प्रगति की भी कामना की गई।
    1
    पीरपैंती प्रखंड के दानापुर में शनिवार संध्या 6:30 पर  जमीनदाताओं द्वारा दावत-ए-इफ्तार का आयोजन किया गया। रमजान के पवित्र महीने में आयोजित इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्थानीय लोग और जमीनदाता शामिल हुए। अदानी पावर प्लांट के प्रोजेक्ट हेड राजीव गोयल, सीएसआर अधिकारी कृष्णा कल्याण सहित कंपनी के अन्य अधिकारी भी इफ्तार पार्टी में मौजूद रहे।
कार्यक्रम के दौरान अदानी पावर प्लांट के अधिकारियों ने जमीनदाताओं, पुलिस निरीक्षक सह थानाध्यक्ष पंकज राउत और स्थानीय लोगों के साथ मिलकर इफ्तार किया। इस अवसर पर आपसी भाईचारे और सौहार्द का वातावरण बना रहा। उपस्थित लोगों ने रमजान की बरकत, क्षेत्र में अमन-चैन और विकास के लिए दुआएं मांगीं।
इफ्तार के दौरान लोगों ने रमजान के महीने को आपसी प्रेम, भाईचारे और एकता का प्रतीक बताया। उन्होंने कहा कि इसी भावना के साथ सभी लोग एक साथ बैठकर इफ्तार करते हैं। कार्यक्रम में अदानी पावर प्लांट परियोजना के माध्यम से क्षेत्र के विकास और लोगों की प्रगति की भी कामना की गई।
इस अवसर पर रऊफ खान, मो. मुख्तार, मो. फजलूल बारी, मुखिया पति मो. सुल्तान, मो. मतीन, मो. साजिद, मो. फारूक, मो. सोनू, मो. राजिक, सुशील सिंह, घनश्याम दास, शिक्षक मो. राशिद, मो. गुलजार सहित कई जमीनदाता और स्थानीय गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।
इफ्तार के दौरान लोगों ने रमजान के महीने को आपसी प्रेम, भाईचारे और एकता का प्रतीक बताया। उन्होंने कहा कि इसी भावना के साथ सभी लोग एक साथ बैठकर इफ्तार करते हैं। कार्यक्रम में अदानी पावर प्ला परियोजना के माध्यम से क्षेत्र के विकास और लोगों की प्रगति की भी कामना की गई।
    user_Ajit Singh public app reporter
    Ajit Singh public app reporter
    Court reporter गोराडीह, भागलपुर, बिहार•
    1 hr ago
  • Post by Abhishek ranjan C E O
    1
    Post by Abhishek ranjan C E O
    user_Abhishek ranjan C E O
    Abhishek ranjan C E O
    Court reporter कहलगाँव, भागलपुर, बिहार•
    16 hrs ago
  • भागलपुर संभावित मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के प्रस्तावित कार्यक्रम को लेकर जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन पूरी तरह सक्रिय हो गया है। इसी कड़ी में भागलपुर के जगदीशपुर प्रखंड के बैजानी गांव में जिला प्रशासन की टीम ने स्थल का निरीक्षण किया निरीक्षण के लिए जिलाधिकारी डॉ. नवल किशोर चौधरी, वरीय पुलिस अधीक्षक प्रमोद कुमार, डीडीसी प्रदीप कुमार, एसडीएम समेत जिले के कई वरीय पदाधिकारी काफिले के साथ बैजानी पहुंचे। अधिकारियों ने संभावित कार्यक्रम स्थल का जायजा लिया और वहां की व्यवस्था, सुरक्षा, पार्किंग, मंच तथा अन्य सुविधाओं का बारीकी से सर्वे किया।निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी डॉ. नवल किशोर चौधरी ने बताया कि मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को लेकर अभी तिथि निर्धारित नहीं हुई है, लेकिन संभावित आगमन को देखते हुए प्रशासन पहले से ही तैयारी में जुट गया है उन्होंने कहा कि यदि मुख्यमंत्री का कार्यक्रम जगदीशपुर के बैजानी में आयोजित होता है तो यहां सभी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध करा दी जाएंगी। साथ ही कार्यक्रम को लेकर सभी मजिस्ट्रेट की तैनाती की योजना भी तैयार कर ली गई है।वहीं वरीय पुलिस अधीक्षक प्रमोद कुमार ने बताया कि संभावित कार्यक्रम को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए जा रहे हैं। कार्यक्रम स्थल और आसपास के क्षेत्रों में सुरक्षा के हर पहलू का आकलन किया जा रहा है ताकि मुख्यमंत्री के आगमन के दौरान किसी प्रकार की समस्या उत्पन्न न हो।जिलाधिकारी ने यह भी कहा कि मुख्यमंत्री का किसी जिले में आगमन वहां के लिए खुशी और गौरव की बात होती है। प्रशासन का प्रयास रहेगा कि यदि कार्यक्रम तय होता है तो सभी व्यवस्थाएं पूरी तरह सुचारु और व्यवस्थित रहें बाइट -- डॉ नवल किशोर चौधरी जिलाधिकारी भागलपुर
    3
    भागलपुर संभावित मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के प्रस्तावित कार्यक्रम को लेकर जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन पूरी तरह सक्रिय हो गया है। इसी कड़ी में  भागलपुर के जगदीशपुर प्रखंड के बैजानी गांव में जिला प्रशासन की टीम ने स्थल का निरीक्षण किया निरीक्षण के लिए जिलाधिकारी डॉ. नवल किशोर चौधरी, वरीय पुलिस अधीक्षक प्रमोद कुमार, डीडीसी प्रदीप कुमार, एसडीएम समेत जिले के कई वरीय पदाधिकारी  काफिले के साथ बैजानी पहुंचे। अधिकारियों ने संभावित कार्यक्रम स्थल का जायजा लिया और वहां की व्यवस्था, सुरक्षा, पार्किंग, मंच तथा अन्य सुविधाओं का बारीकी से सर्वे किया।निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी डॉ. नवल किशोर चौधरी ने बताया कि मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को लेकर अभी तिथि निर्धारित नहीं हुई है, लेकिन संभावित आगमन को देखते हुए प्रशासन पहले से ही तैयारी में जुट गया है उन्होंने कहा कि यदि मुख्यमंत्री का कार्यक्रम जगदीशपुर के बैजानी में आयोजित होता है तो यहां सभी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध करा दी जाएंगी। साथ ही कार्यक्रम को लेकर सभी मजिस्ट्रेट की तैनाती की योजना भी तैयार कर ली गई है।वहीं वरीय पुलिस अधीक्षक प्रमोद कुमार ने बताया कि संभावित कार्यक्रम को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए जा रहे हैं। कार्यक्रम स्थल और आसपास के क्षेत्रों में सुरक्षा के हर पहलू का आकलन किया जा रहा है ताकि मुख्यमंत्री के आगमन के दौरान किसी प्रकार की समस्या उत्पन्न न हो।जिलाधिकारी ने यह भी कहा कि मुख्यमंत्री का किसी जिले में आगमन वहां के लिए खुशी और गौरव की बात होती है। प्रशासन का प्रयास रहेगा कि यदि कार्यक्रम तय होता है तो सभी व्यवस्थाएं पूरी तरह सुचारु और व्यवस्थित रहें
बाइट -- डॉ नवल किशोर चौधरी जिलाधिकारी भागलपुर
    user_राहुल सिंह
    राहुल सिंह
    सबौर, भागलपुर, बिहार•
    6 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.