Shuru
Apke Nagar Ki App…
बंडा जहरीली शराब कांड: CM का बड़ा एक्शन, 3 अफसर सस्पेंड नकली शराब से मौत पर प्रहार - एक अफसर ग्वालियर अटैच सागर में आबकारी विभाग पर गिरी गाज बंडा जहरीली शराब कांड: CM का बड़ा एक्शन, 3 अफसर सस्पेंड नकली शराब से मौत पर प्रहार - एक अफसर ग्वालियर अटैच सागर में आबकारी विभाग पर गिरी गाज
Rahul Saxena
बंडा जहरीली शराब कांड: CM का बड़ा एक्शन, 3 अफसर सस्पेंड नकली शराब से मौत पर प्रहार - एक अफसर ग्वालियर अटैच सागर में आबकारी विभाग पर गिरी गाज बंडा जहरीली शराब कांड: CM का बड़ा एक्शन, 3 अफसर सस्पेंड नकली शराब से मौत पर प्रहार - एक अफसर ग्वालियर अटैच सागर में आबकारी विभाग पर गिरी गाज
More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
- *कृष्ण भक्ति में झूमा शमशाबाद, यादव समाज ने निकाली भव्य शोभायात्रा* लटेरी जोड़ से शुरू हुई शोभायात्रा, द्वारकाधीश रामदेव मंदिर पर हुआ समापन विधायक सूर्यप्रकाश मीणा ने की पुष्पवर्षा, 85 किलो की नाल उठाकर पहलवान ने दिखाया दमखम शमशाबाद। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर शनिवार को यादव समाज के तत्वावधान में नगर में भव्य शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा लटेरी जोड़ से शुरू हुई, जो नगर के प्रमुख मार्गों से होते हुए बाबा रामदेव मंदिर पहुंची। यहां शोभायात्रा का समापन हुआ। आयोजन में शमशाबाद विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न गांवों से बड़ी संख्या में समाजजन और श्रद्धालु शामिल हुए। शोभायात्रा में भगवान श्रीकृष्ण से जुड़ी आकर्षक झांकियां शामिल थीं। झांकियों ने लोगों का ध्यान आकर्षित किया। डीजे पर बज रही भक्ति धुनों पर श्रद्धालु पूरे रास्ते नाचते-झूमते नजर आए। भगवान श्रीकृष्ण के जयकारों से नगर का माहौल भक्तिमय बना रहा। नगर परिषद द्वारा मंच लगाया जिससे विधायक सूर्यप्रकाश मीणा एवं नगर परिषद पार्षदों द्वारा पुष्पवर्षा, पूजा-अर्चना कर उतारी आरती शोभायात्रा के दौरान विधायक सूर्यप्रकाश मीणा ने पुराने बस स्टैंड पर शोभायात्रा पर पुष्पवर्षा कर श्रद्धालुओं का स्वागत किया। उन्होंने भगवान श्रीकृष्ण की पूजा-अर्चना की और आरती उतारी। इस दौरान बड़ी संख्या में समाजजन मौजूद रहे। 85 किलो की नाल उठाकर दिखाया दमखम शोभायात्रा के दौरान ग्रामीण पहलवानों ने भी अपने पारंपरिक हुनर का प्रदर्शन किया। पहलवानों ने दांव-पेंच और ताकत का प्रदर्शन कर लोगों का मनोरंजन किया। इस दौरान एक पहलवान ने 85 किलो की नाल उठाकर अपना दमखम दिखाया। पहलवानों के प्रदर्शन को देखने के लिए लोगों की भीड़ जुटी रही। नगर में जगह-जगह सभी समाजों द्वारा स्वागत किया गया लोगों ने पुष्पवर्षा कर शोभायात्रा में शामिल श्रद्धालुओं का अभिनंदन किया। कई स्थानों पर प्रसाद और पेयजल की व्यवस्था भी की गई थी। शोभायात्रा के दौरान पूरा नगर कृष्ण भक्ति में डूबा नजर आया। समाजजनों और श्रद्धालुओं में आयोजन को लेकर खासा उत्साह रहा। लटेरी जोड़ से शुरू हुई शोभायात्रा नगर के प्रमुख मार्गों से होते हुए बाबा रामदेव मंदिर पहुंची, जहां धार्मिक कार्यक्रम के साथ इसका समापन हुआ इस मौके पर समाजवादी प्रदेश अध्यक्ष मनोज यादव नगर पालिका अध्यक्ष बासौदा शशि यादव राजेश यादव वरिष्ठ भाजपा नेता इंदर सिंह यादव सुधीर यादव निरंजन सिंह यादव चेतन विक्रम सिंह मोहित रघुवंशी जिला अध्यक्ष कांग्रेस सोनू यादव संजय यादव आदि मौजूद रहे।1
- Post by Ashish joshi1
- बलराम जयंती के अवसर पर धाकड़ समाज ने निकाली शोभा यात्रा भगवान बलराम के जन्म उत्सव के अवसर पर शमशाबाद जिला विदिशा के महानीम चौराहा धर्मशाला से शमशाबाद द्वारकाधीश मंदिर पर जाकर यात्रा का समापन हुआ इस अवसर पर समाज के सभी वरिष्ठ नेता आसपास के ग्रामीणों से आए सभी ग्रामीण एवं बड़ी संख्या में युवा उपवस्थित रहे भगवान कृष्ण बलराम की झांकी हलदर भगवान का रथ शिव पार्वती की झांकी एवं राधा कृष्ण की झांकी दर्शन का केंद्र रही2
- *नरेला रक्षाबंधन महोत्सव 2026: पांचवे दिन 24 हज़ार 604 बहनों ने मंत्री श्री विश्वास सारंग को बांधे रक्षासूत्र* *वार्ड क्र. 36, 37 एवं 70 में हुआ रक्षाबंधन का आयोजन* भोपाल | 06 सितंबर 2026 सहकारिता, खेल और युवा कल्याण मंत्री श्री विश्वास कैलाश सारंग को रविवार को वार्ड क्रमांक 36, 37 एवं 70 में आयोजित विश्व के सबसे बड़े नरेला रक्षाबंधन महोत्सव के पांचवे दिन 24 हज़ार 604 बहनों ने राखी बांधकर अपना स्नेह और आशीर्वाद प्रदान किया। कार्यक्रम स्थल आगमन पर स्थानीय नागरिकों व कार्यकर्ताओं द्वारा मंत्री श्री सारंग का भव्य स्वागत किया। मंत्री श्री सारंग ने भी कार्यक्रम में पधारीं बहनों का पुष्पवर्षा कर आत्मीय स्वागत किया। इस अवसर पर मंत्री श्री सारंग ने बहनों को संबोधित करते हुए कहा कि रक्षाबंधन भाई-बहन के अटूट स्नेह और विश्वास का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि मैं बहुत सौभाग्यशाली हूं कि हर वर्ष मुझे लाखों की संख्या में बहनों का अपार स्नेह और आशीर्वाद मिलता आ रहा है। मंत्री श्री सारंग ने कार्यक्रम में आईं प्रत्येक बहन से राखी बंधवाई और उनका आशीर्वाद लिया। *हर वर्ष लाखों बहनों का मिलता है आशीर्वाद* वार्ड क्रमांक 36, 37 एवं 70 में आयोजित विश्व के सबसे बड़े नरेला रक्षाबंधन महोत्सव में मंत्री श्री सारंग ने बहनों को संबोधित करते हुए कहा कि मैं बहुत सौभाग्यशाली हूं कि हर वर्ष मुझे लाखों की संख्या में बहनों का अपार स्नेह और आशीर्वाद मिलता आ रहा है। उन्होंने कहा कि लाखों बहनों का स्नेह और आशीर्वाद ही मेरी सबसे बड़ी ताकत है। *चौथे दिन 31 हज़ार 117 बहनों ने बांधे रक्षासूत्र* मंत्री श्री सारंग को नरेला रक्षाबंधन महोत्सव-2026 के चौथे दिन 31 हज़ार 117 बहनों ने रक्षासूत्र बांधकर आशीर्वाद प्रदान किया। पिछले वर्ष 1 लाख 84 हजार 632 बहनों ने मंत्री श्री सारंग को रक्षासूत्र बांधा था। इस वर्ष भी बहनों के उत्साह और सहभागिता को देखते हुए पिछले वर्ष का रिकॉर्ड टूटने की संभावना है। *रहवासियों ने किया भव्य स्वागत* नरेला रक्षाबंधन महोत्सव स्थल पहुँचने पर क्षेत्रवासियों ने मंत्री श्री सारंग का भव्य स्वागत किया। यहां मंत्री श्री सारंग को बग्गी से मुख्य कार्यक्रम स्थल तक डीजे और ढोल-ताशो के साथ मंच तक ले जाया गया। इस अवसर पर जमकर आतिशबाजी भी की गई। मुख्य कार्यक्रम स्थल आगमन पर मंत्री श्री सारंग ने बहनों पर पुष्पवर्षा कर स्नेहिल स्वागत किया। *7 सितंबर को यहां होंगे कार्यक्रम* दिनांक 7 सितंबर 2026 को वार्ड क्रमांक 41 (दोप. 02:00 बजे) एवं वार्ड क्रमांक 58 (शाम 04:00 बजे) में कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। यहां भी हजारों की संख्या में बहनें मंत्री श्री विश्वास सारंग को रक्षासूत्र बांधेंगी।1
- बीना में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर भव्य पालकी यात्रा, मयूर नृत्य और भजन संध्या ने मोहा मन लोकेशन:--बीना रिपोर्टर:-राकेश सेन बीना :-भगवान श्री कृष्ण जन्माष्टमी के पावन पर्व पर रविवार को नगर में भक्ति और उल्लास का अद्भुत संगम देखने को मिला। स्वामी श्री बांके बिहारी यादव सेवा समिति के तत्वावधान में परंपरागत पालकी यात्रा बड़े ही धूमधाम और श्रद्धा के साथ निकाली गई। पालकी यात्रा कारस देव मंदिर से प्रारंभ होकर कटरा मंदिर होते हुए बड़े मंदिर पर विधि-विधान के साथ संपन्न हुई। यात्रा के दौरान भगवान श्रीकृष्ण के जयकारों से पूरा नगर गूंजायमान हो गया। जगह-जगह श्रद्धालुओं ने पालकी का पुष्पवर्षा कर स्वागत किया। पालकी यात्रा के पश्चात संध्या बेला में भक्ति का अलौकिक दृश्य देखने को मिला। इंदौर से आए सुप्रसिद्ध कलाकारों द्वारा आकर्षक एवं मनमोहक मयूर नृत्य की प्रस्तुति दी गई, जिसने उपस्थित श्रद्धालुओं का मन मोह लिया। इसके बाद देर रात तक भव्य भजन संध्या का आयोजन किया गया, जिसमें भजन गायकों ने कान्हा के भजनों पर सभी को झूमने पर मजबूर कर दिया। इस अवसर पर स्वामी श्री बांके बिहारी यादव सेवा समिति के अध्यक्ष सतीश यादव ने कहा कि, "भगवान श्रीकृष्ण जन्माष्टमी केवल एक पर्व नहीं, बल्कि सत्य, प्रेम और धर्म की जीत का प्रतीक है। हमारा उद्देश्य इस परंपरा को जीवित रखना और नई पीढ़ी को अपनी संस्कृति से जोड़ना है। पालकी यात्रा के माध्यम से हमने पूरे नगर को एकता के सूत्र में बांधने का प्रयास किया है। सभी नगरवासियों के सहयोग से यह आयोजन सफल हो सका है, इसके लिए मैं सभी का हृदय से आभार व्यक्त करता हूं।" समिति के वरिष्ठ सदस्य डॉक्टर अवतार सिंह ने कहा कि, "आज के आधुनिक युग में ऐसे धार्मिक और सांस्कृतिक आयोजन युवाओं को अपनी जड़ों से जोड़ने का काम करते हैं। मयूर नृत्य और भजन संध्या जैसे कार्यक्रम न केवल मनोरंजन हैं, बल्कि हमारी ब्रज संस्कृति की झलक हैं। समिति लगातार ऐसे आयोजन कर समाज में भक्ति और भाईचारे का संदेश फैला रही है। भविष्य में भी इससे भी भव्य आयोजन किए जाएंगे।" कार्यक्रम में बड़ी संख्या में यादव समाज सहित नगर के गणमान्य नागरिक, महिलाएं और युवा उपस्थित रहे। अंत में प्रसाद वितरण के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।4
- उत्कृष्ट विद्यालय में श्री कृष्ण जन्म उत्सव धूमधाम से मनाया गंजबासौदा नगर के शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय के स्वामी विवेकानंद हाल में भगवान श्री कृष्णा जन्म उत्सव बड़े ही धूमधाम से मनाया गया विद्यालय की प्रभारी प्राचार्य प्रदीप चौरसिया ने बताया लोक शिक्षण संचनालय के आदेश अनुसार उक्त आयोजन प्रति वर्ष अनुसार इस वर्ष भी मनाया गया जिसमें छात्र-छात्राओं ने भगवान श्री कृष्णा का अभिनय किया और भगवान श्री कृष्णा बाल लीला की झांकियां लगाई गई छात्राओं ने भगवान के जन्म होने पर बधाइयां गई और नृत्य किया इस उत्सव में विद्यालय के शिक्षक शिक्षिका छात्राएं सम्मिलित हुई कार्यक्रम के समापन पर छात्र-छात्राओं को पुरस्कार वितरण किए गए1
- कर्मचारी की मौत पर बवाल! 1 करोड़ मुआवजा और नौकरी की मांग, रुका पोस्टमार्टम बीना के जेपी थर्मल पावर प्लांट, वर्तमान अदाणी पावर प्लांट में कार्यरत 50 वर्षीय कर्मचारी कमल पवार की नाइट ड्यूटी के दौरान अचानक तबीयत बिगड़ने से मौत हो गई। मौत की खबर मिलते ही परिजनों और ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया। परिजनों ने एक करोड़ रुपये मुआवजा और आश्रित को स्थायी नौकरी देने की मांग को लेकर पोस्टमार्टम रुकवा दिया। कंपनी की ओर से अंतिम संस्कार के लिए 20 हजार रुपये की सहायता दिए जाने की बात सामने आई, लेकिन परिजन इससे संतुष्ट नहीं हुए।1
- एमपी में जहरीली शराब का कहर.. सागर में अब तक 11 मौतें, करीब 35 लोग अस्पताल पहुंचे चार गांवों में मातम, कई मरीज गंभीर; छह शराब दुकानें सील, ललितपुर तक पहुंची जांच सागर। मध्य प्रदेश के सागर जिले के बंडा क्षेत्र में संदिग्ध जहरीली शराब पीने से अब तक 11 लोगों की मौत की सूचना है। करीब 35 लोगों को अस्पताल लाया गया है। इनमें कई मरीजों की हालत गंभीर बताई जा रही है। मृतकों में चार गांवों के लोग शामिल हैं। मौतों का आंकड़ा और बढ़ने की आशंका है। शरीर नीले पड़े, अकड़न की शिकायत डॉक्टरों के अनुसार, अस्पताल लाए गए कुछ मरीजों के शरीर नीले पड़ गए थे और उन्हें अकड़न महसूस हो रही थी। घटना के बाद प्रभावित गांवों में स्वास्थ्य विभाग की टीमें घर-घर जाकर स्क्रीनिंग कर रही हैं। शराब पीने वाले लोगों को चेकअप के लिए अस्पताल लाया जा रहा है। गंभीर मरीजों को बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज और जिला अस्पताल सागर रेफर किया गया है। छह शराब दुकानें सील, सैंपलिंग के निर्देश घटना के बाद प्रशासन एक्शन मोड में है। सागर कमिश्नर, आईजी, कलेक्टर और एसपी प्रभावित गांवों में पहुंचे और पीड़ित परिवारों से मुलाकात की। क्षेत्र की छह शराब दुकानों को एहतियातन सील कर सैंपलिंग के निर्देश दिए गए हैं। अवैध शराब कारोबारियों के खिलाफ भी कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। ललितपुर तक पहुंची जांच एसपी अनुराग सुजानिया ने बताया कि प्राथमिक जांच में शराब की सप्लाई उत्तर प्रदेश के ललितपुर से होने की बात सामने आई है। कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। ललितपुर में भी नेटवर्क की जांच की जा रही है। सरकार ने दिए कड़ी कार्रवाई के निर्देश डिप्टी सीएम जगदीश देवड़ा ने कहा कि हादसे के पीछे जो भी व्यक्ति जिम्मेदार होगा, उसे बख्शा नहीं जाएगा। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भी कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। वहीं, कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष जीतू पटवारी ने एक्स पर पोस्ट कर सरकार से सवाल उठाए हैं। एमपी में जहरीली शराब का कहर.. सागर में अब तक 11 मौतें, करीब 35 लोग अस्पताल पहुंचे चार गांवों में मातम, कई मरीज गंभीर; छह शराब दुकानें सील, ललितपुर तक पहुंची जांच सागर। मध्य प्रदेश के सागर जिले के बंडा क्षेत्र में संदिग्ध जहरीली शराब पीने से अब तक 11 लोगों की मौत की सूचना है। करीब 35 लोगों को अस्पताल लाया गया है। इनमें कई मरीजों की हालत गंभीर बताई जा रही है। मृतकों में चार गांवों के लोग शामिल हैं। मौतों का आंकड़ा और बढ़ने की आशंका है। शरीर नीले पड़े, अकड़न की शिकायत डॉक्टरों के अनुसार, अस्पताल लाए गए कुछ मरीजों के शरीर नीले पड़ गए थे और उन्हें अकड़न महसूस हो रही थी। घटना के बाद प्रभावित गांवों में स्वास्थ्य विभाग की टीमें घर-घर जाकर स्क्रीनिंग कर रही हैं। शराब पीने वाले लोगों को चेकअप के लिए अस्पताल लाया जा रहा है। गंभीर मरीजों को बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज और जिला अस्पताल सागर रेफर किया गया है। छह शराब दुकानें सील, सैंपलिंग के निर्देश घटना के बाद प्रशासन एक्शन मोड में है। सागर कमिश्नर, आईजी, कलेक्टर और एसपी प्रभावित गांवों में पहुंचे और पीड़ित परिवारों से मुलाकात की। क्षेत्र की छह शराब दुकानों को एहतियातन सील कर सैंपलिंग के निर्देश दिए गए हैं। अवैध शराब कारोबारियों के खिलाफ भी कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। ललितपुर तक पहुंची जांच एसपी अनुराग सुजानिया ने बताया कि प्राथमिक जांच में शराब की सप्लाई उत्तर प्रदेश के ललितपुर से होने की बात सामने आई है। कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। ललितपुर में भी नेटवर्क की जांच की जा रही है। सरकार ने दिए कड़ी कार्रवाई के निर्देश डिप्टी सीएम जगदीश देवड़ा ने कहा कि हादसे के पीछे जो भी व्यक्ति जिम्मेदार होगा, उसे बख्शा नहीं जाएगा। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भी कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। वहीं, कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष जीतू पटवारी ने एक्स पर पोस्ट कर सरकार से सवाल उठाए हैं।3
- भोपाल ट्रैफिक पुलिस के SI रमेश सिंह चौहान ने दिखाई बहादुरी और मानवता कल दोपहर करीब 2 बजे अवधपुरी स्थित सेंट जेवियर स्कूल के पास एक वैगनआर पेड़ से टकरा गई। कार में तीन बच्चे थे और हादसे के बाद गाड़ी से धुआं निकल रहा था। SI रमेश सिंह चौहान ने बिना समय गंवाए कार की बैटरी का तार हटाया, कांच से हाथ डालकर लॉक खोला और दो बच्चों को बाहर निकाला। तीसरा बच्चा अंदर फंसा था, जिसे अन्य लोगों की मदद से गेट खोलकर बाहर निकाला गया। तीनों बच्चों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया। POS मशीन से वाहन मालिक का नंबर निकालकर परिजनों को सूचना दी गई। बच्चों का इलाज जारी है और उनकी स्थिति सामान्य बताई जा रही है। NEWS INDIA56 परिवार SI रमेश सिंह चौहान की इस बहादुरी, तत्परता और मानवता की दिल से सराहना करता है। ऐसे पुलिसकर्मी समाज के लिए प्रेरणा हैं। 🇮🇳👏1