मुख्यमंत्री को आवेदन नहीं दे सके हितग्राही ने खुद को लगाई आग, दूसरे ने जहरीला पदार्थ खाया मुख्यमंत्री को आवेदन नहीं दे सके हितग्राही ने खुद को लगाई आग, दूसरे ने जहरीला पदार्थ खाया टीकमगढ़। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के टीकमगढ़ दौरे के दौरान अपनी समस्या बताने और आवेदन देने पहुंचे दो हितग्राहियों से जुड़ी गंभीर घटनाएं सामने आई हैं। बताया जा रहा है कि एक हितग्राही मुख्यमंत्री को आवेदन नहीं दे सका, जिसके बाद उसने कथित तौर पर खुद को आग लगा ली। वहीं, एक अन्य व्यक्ति द्वारा जहरीला पदार्थ खाए जाने की जानकारी सामने आई है। दोनों घटनाओं के बाद मौके पर मौजूद लोगों और प्रशासन में हड़कंप मच गया। संबंधित लोगों को उपचार के लिए अस्पताल ले जाने की जानकारी सामने आई है। हालांकि, घटनाओं के पीछे की वास्तविक वजह और दोनों की वर्तमान स्थिति की आधिकारिक पुष्टि अभी प्रतीक्षित है। मुख्यमंत्री के कार्यक्रम के दौरान अपनी समस्याएं लेकर बड़ी संख्या में हितग्राही और ग्रामीण पहुंचे थे। ऐसे में इन घटनाओं ने प्रशासनिक व्यवस्थाओं और आम लोगों की शिकायतों के निराकरण को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं।
मुख्यमंत्री को आवेदन नहीं दे सके हितग्राही ने खुद को लगाई आग, दूसरे ने जहरीला पदार्थ खाया मुख्यमंत्री को आवेदन नहीं दे सके हितग्राही ने खुद को लगाई आग, दूसरे ने जहरीला पदार्थ खाया टीकमगढ़। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के टीकमगढ़ दौरे के दौरान अपनी समस्या बताने और आवेदन देने पहुंचे दो हितग्राहियों से जुड़ी गंभीर घटनाएं सामने आई हैं। बताया जा रहा है कि एक हितग्राही मुख्यमंत्री को आवेदन नहीं दे सका, जिसके बाद उसने कथित तौर पर खुद को आग लगा ली। वहीं, एक अन्य व्यक्ति द्वारा जहरीला पदार्थ खाए जाने की जानकारी सामने आई है। दोनों घटनाओं के बाद मौके पर मौजूद लोगों और प्रशासन में हड़कंप मच गया। संबंधित लोगों को उपचार के लिए अस्पताल ले जाने की जानकारी सामने आई है। हालांकि, घटनाओं के पीछे की वास्तविक वजह और दोनों की वर्तमान स्थिति की आधिकारिक पुष्टि अभी प्रतीक्षित है। मुख्यमंत्री के कार्यक्रम के दौरान अपनी समस्याएं लेकर बड़ी संख्या में हितग्राही और ग्रामीण पहुंचे थे। ऐसे में इन घटनाओं ने प्रशासनिक व्यवस्थाओं और आम लोगों की शिकायतों के निराकरण को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं।
- मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने डॉ. राजेंद्र प्रसाद जिला चिकित्सालय का निरीक्षण किया *मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने डॉ. राजेंद्र प्रसाद जिला चिकित्सालय का निरीक्षण किया* माननीय मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने आज टीकमगढ़ जिले के भ्रमण के दौरान डॉ. राजेंद्र प्रसाद जिला चिकित्सालय का निरीक्षण किया। माननीय मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने चिकित्सालय भवन में ओपीडी रजिस्ट्रेशन काउंटर, डॉक्टर चैंबर, लैब के ब्लड सैंपल सेंटर, ट्रॉमा सेंटर के इमरजेंसी वार्ड सहित अन्य स्थलों का जायजा लिया। जहां उन्होंने 2 सर्पदंश के मरीज एवं 1 एक्सीडेंट के मरीज से मुलाकात कर उनके परिजनों से उनका हाल जाना। उन्होंने चिकित्सालय के एनआरसी केंद्र का भी निरीक्षण किया। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने एनआरसी केंद्र में भर्ती 19 कुपोषित बच्चों को सेहत की टोकरी वितरित की। इस अवसर पर मध्यप्रदेश शासन की पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण और विमुक्त, घुमक्कड़ एवं अर्द्ध-घुमक्कड़ कल्याण विभाग की राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) तथा टीकमगढ़ जिले की प्रभारी मंत्री श्रीमती कृष्णा गौर, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती उमिता सिंह, श्रीमती सरोज राजपूत,जतारा विधायक श्री हरिशंकर खटीक, पूर्व राज्य मंत्री श्री राहुल सिंह, पूर्व विधायक टीकमगढ़ श्री राकेश गिरि, पूर्व विधायक श्री अजय यादव, सांसद प्रतिनिधि श्री अनुराग वर्मा, पूर्व विधायक पृथ्वीपुर डॉ शिशुपाल यादव, जिला पंचायत सदस्य श्री बृजेन्द्र सिंह यादव, डॉ अभय प्रताप सिंह, श्री विवेक चतुर्वेदी, सहित अन्य जनप्रतिनिधियों ने आत्मीय स्वागत किया। प्रशासन की ओर से कमिश्नर सागर श्री अनिल सुचारी, आई जी श्री मिथलेश शुक्ला, डीआईजी श्री विजय खत्री, कलेक्टर श्री विवेक श्रोत्रिय एवं पुलिस अधीक्षक श्री सुधीर अग्रवाल, सीईओ जिला पंचायत टीकमगढ़ श्री नवीत धुर्वे, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.ओपी अनुरागी,सिविल सर्जन डॉ.अमित शुक्ला एवं संबंधित अपने अधिकारी उपस्थित रहे।4
- टीकमगढ़ में मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के अंतर्गत आयोजित कार्यक्रम में पधारे प्रदेश के यशस्वी मुखिया माननीय मुख्यमंत्री श्री Dr Mohan Yadav का पूर्व विधायक राकेश गिरी जी ने अपने सैकड़ो समर्थकों के साथ होटल गिरी पैलेस पर आत्मीय स्वागत एवं अभिनंदन किया। टीकमगढ़ में मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के अंतर्गत आयोजित कार्यक्रम में पधारे प्रदेश के यशस्वी मुखिया माननीय मुख्यमंत्री श्री Dr Mohan Yadav का पूर्व विधायक राकेश गिरी जी ने अपने सैकड़ो समर्थकों के साथ होटल गिरी पैलेस पर आत्मीय स्वागत एवं अभिनंदन किया।1
- टीकमगढ़ -- सीएम डॉ मोहन यादव ने प्रभारी मंत्री कृष्णा गौर के साथ जिला अस्पताल का निरीक्षण, वीडियो आया सामने।1
- ब्रेकिंग न्यूज़ मध्य प्रदेश एक्सप्रेस न्यूज़ लाइव साथीयों आप देख सकते हैं कि बंगाल की भाषा में कुछ समझ नहीं आती और सामान सामग्री लेकर अपना धंधा जम रहे1
- एक दिन में दो बार जिला अस्पताल पहुंचे कलेक्टर-एसपी, वार्डों में व्यवस्थाओं का लिया जायजा **टीकमगढ़।** जिला अस्पताल की व्यवस्थाओं को लेकर गुरुवार को प्रशासनिक सक्रियता देखने को मिली। कलेक्टर विवेक श्रोत्रिय एवं पुलिस अधीक्षक सुधीर अग्रवाल ने जिला अस्पताल का निरीक्षण किया। खास बात यह रही कि अधिकारियों ने एक ही दिन में अस्पताल का दो बार निरीक्षण किया और शाम के समय औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। शाम को कलेक्टर और एसपी अचानक जिला अस्पताल पहुंचे और विभिन्न वार्डों का निरीक्षण किया। इस दौरान मरीजों को उपलब्ध कराई जा रही स्वास्थ्य सुविधाओं, वार्डों की व्यवस्थाओं और अस्पताल की स्थिति को देखा गया। अधिकारियों ने मौके पर मौजूद अस्पताल प्रबंधन एवं संबंधित कर्मचारियों से व्यवस्थाओं की जानकारी भी ली। अधिकारियों के अचानक वार्डों में पहुंचने से अस्पताल प्रबंधन में हलचल देखने को मिली। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर एवं एसपी ने व्यवस्थाओं को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए और मरीजों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने पर जोर दिया। *एक ही दिन में दो बार निरीक्षण और शाम का औचक दौरा प्रशासन की अस्पताल व्यवस्थाओं पर निगरानी को लेकर महत्वपूर्ण माना जा रहा है।* एक दिन में दो बार जिला अस्पताल पहुंचे कलेक्टर-एसपी, वार्डों में व्यवस्थाओं का लिया जायजा **टीकमगढ़।** जिला अस्पताल की व्यवस्थाओं को लेकर गुरुवार को प्रशासनिक सक्रियता देखने को मिली। कलेक्टर विवेक श्रोत्रिय एवं पुलिस अधीक्षक सुधीर अग्रवाल ने जिला अस्पताल का निरीक्षण किया। खास बात यह रही कि अधिकारियों ने एक ही दिन में अस्पताल का दो बार निरीक्षण किया और शाम के समय औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। शाम को कलेक्टर और एसपी अचानक जिला अस्पताल पहुंचे और विभिन्न वार्डों का निरीक्षण किया। इस दौरान मरीजों को उपलब्ध कराई जा रही स्वास्थ्य सुविधाओं, वार्डों की व्यवस्थाओं और अस्पताल की स्थिति को देखा गया। अधिकारियों ने मौके पर मौजूद अस्पताल प्रबंधन एवं संबंधित कर्मचारियों से व्यवस्थाओं की जानकारी भी ली। अधिकारियों के अचानक वार्डों में पहुंचने से अस्पताल प्रबंधन में हलचल देखने को मिली। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर एवं एसपी ने व्यवस्थाओं को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए और मरीजों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने पर जोर दिया। *एक ही दिन में दो बार निरीक्षण और शाम का औचक दौरा प्रशासन की अस्पताल व्यवस्थाओं पर निगरानी को लेकर महत्वपूर्ण माना जा रहा है।*1
- जतारा सांदीपनि विद्यालय खुला, लेकिन बच्चों की राह अब भी मुश्किल—सुरक्षित सफर का इंतजार जतारा सांदीपनि विद्यालय खुला, लेकिन बच्चों की राह अब भी मुश्किल—सुरक्षित सफर का इंतजार जतारा। विकासखंड मुख्यालय पर करीब 35 करोड़ रुपए की लागत से निर्मित सांदीपनि विद्यालय में कक्षाओं का संचालन शुरू हो चुका है, लेकिन विद्यार्थियों के सुरक्षित आवागमन की व्यवस्था अभी तक शुरू नहीं हो सकी है। दूर-दराज से आने वाले कई बच्चों को रोजाना 3 से 6 किलोमीटर तक पैदल चलकर स्कूल पहुंचना पड़ रहा है। विद्यालय में कक्षा पहली से पांचवीं तक के छोटे बच्चे भी अध्ययनरत हैं। परिवहन सुविधा नहीं होने के कारण कई विद्यार्थी मुख्य मार्ग से पैदल आने-जाने को मजबूर हैं। अभिभावकों को भी बच्चों को स्कूल छोड़ने और छुट्टी के बाद वापस लेने के लिए रोजाना समय निकालना पड़ रहा है। विद्यालय टीकमगढ़-मऊरानीपुर मार्ग पर स्थित है। इस मार्ग पर दिनभर बसों, मोटरसाइकिलों और अन्य वाहनों की आवाजाही बनी रहती है। ऐसे में छोटे बच्चों के पैदल स्कूल आने-जाने को लेकर अभिभावकों में चिंता है। उनका कहना है कि तेज रफ्तार वाहनों के बीच बच्चों का अकेले मुख्य मार्ग से गुजरना किसी जोखिम से कम नहीं है। अभिभावकों ने उठाई परिवहन सुविधा की मांग अभिभावक प्रदीप कुशवाहा, धनीराम रैकवार सहित अन्य अभिभावकों ने विद्यालय के विद्यार्थियों के लिए जल्द परिवहन सुविधा शुरू कराने की मांग की है। उनका कहना है कि सरकार ने बेहतर शिक्षा के लिए करोड़ों रुपए की लागत से विद्यालय तो तैयार कर दिया, लेकिन बच्चों के सुरक्षित आवागमन की व्यवस्था अभी अधूरी है। जल्द शुरू होगी परिवहन व्यवस्था : डीईओ जिला शिक्षा अधिकारी अमित कुमार जैन ने बताया कि विद्यार्थियों के आवागमन के लिए वाहन व्यवस्था के निर्देश प्राप्त हुए हैं। जल्द ही परिवहन सुविधा उपलब्ध कराने की कार्रवाई की जाएगी। वहीं विद्यालय की प्राचार्य संध्या कुशवाहा ने बताया कि परिवहन व्यवस्था शुरू कराने के संबंध में जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय को पत्र भेजा जा चुका है।4
- *जर्जर भवन में पढ़ाई और बच्चों से थाली धुलवाने का मामला, शासकीय प्राथमिक शाला सुकरत खेरा पर उठे सवाल *जर्जर भवन में पढ़ाई और बच्चों से थाली धुलवाने का मामला, शासकीय प्राथमिक शाला सुकरत खेरा पर उठे सवाल* जिला ब्यूरो हैड धर्मेंद्र सिंह लोधी बल्देवगढ़/टीकमगढ़। जनपद पंचायत बल्देवगढ़ क्षेत्र के अंतर्गत आने वाली शासकीय प्राथमिक शाला सुकरत खैरा का भवन बदहाली का शिकार है। स्कूल भवन की दीवारों पर जगह-जगह जर्जरता के निशान दिखाई दे रहे हैं। इसी बीच विद्यालय में पढ़ने वाले बच्चों से मध्यान्ह भोजन के बाद थालियां धुलवाए जाने की बात भी सामने आई है, जिससे स्कूल की व्यवस्थाओं को लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं। स्कूल भवन की स्थिति देखकर सहज ही अंदाजा लगाया जा सकता है कि यहां मरम्मत और रखरखाव की जरूरत है। दीवारों की हालत खराब है और भवन का बाहरी हिस्सा भी लंबे समय से देखरेख के अभाव में नजर आ रहा है। ऐसे में नन्हे बच्चों की सुरक्षा को लेकर अभिभावकों और ग्रामीणों में चिंता होना स्वाभाविक है। बच्चों से थाली धुलवाने पर भी सवाल विद्यालय में अध्ययनरत बच्चों से मध्यान्ह भोजन के बाद थाली साफ करवाने की बात सामने आने के बाद स्कूल प्रबंधन की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठ रहे हैं। प्राथमिक कक्षाओं में पढ़ने वाले बच्चों से इस तरह का काम कराया जाना उचित है या नहीं, इसे लेकर ग्रामीणों ने संबंधित अधिकारियों से जांच की मांग की है।ग्रामीणों का कहना है कि बच्चों का मुख्य उद्देश्य स्कूल में पढ़ाई करना है। विद्यालय में साफ-सफाई और मध्यान्ह भोजन से जुड़ी व्यवस्थाओं के लिए निर्धारित व्यवस्था होना चाहिए, ताकि बच्चों को पढ़ाई के साथ सुरक्षित और बेहतर वातावरण मिल सके। जांच के बाद स्थिति स्पष्ट होने की उम्मीद स्कूल भवन की जर्जर स्थिति और बच्चों से थाली धुलवाने के मामले की संबंधित विभाग द्वारा मौके पर जांच कराए जाने की जरूरत है। जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा कि विद्यालय में व्यवस्थाएं निर्धारित नियमों के अनुसार संचालित हो रही हैं या नहीं। ग्रामीणों ने शिक्षा विभाग के अधिकारियों से विद्यालय का निरीक्षण कर भवन की आवश्यक मरम्मत कराने के साथ-साथ बच्चों से थाली धुलवाने के मामले की भी जांच कर उचित कार्रवाई की मांग की है।अब देखना होगा कि जिम्मेदार अधिकारी मामले को कितनी गंभीरता से लेते हैं और विद्यालय की व्यवस्थाओं में सुधार के लिए क्या कदम उठाए जाते हैं। *इनका कहना है: में अभी बीआरसीसी एवं सीएसी भेजता हूँ। जांच कर कार्रवाई की जाएगी: एमके अहिरवार विकासखंड शिक्षा अधिकारी बल्देवगढ़*1
- टीकमगढ़ में शुक्रवार को मुख्यमंत्री मोहन यादव ने जिला अस्पताल का किया निरीक्षण टीकमगढ़ में शुक्रवार को मुख्यमंत्री मोहन यादव ने जिला अस्पताल का किया निरीक्षण1
- टीकमगढ़ में सीएम डॉ मोहन यादव ने जिला अस्पताल का किया निरीक्षण, तखा गांव के लिए हुए रवाना1