Shuru
Apke Nagar Ki App…
शाहजहाँपुर के जलालाबाद स्थित परशुराम पुरी (उवरिया मोड़) मंदिर में आज जगतगुरु स्वामी शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती महाराज जी का भव्य आगमन हुआ। महाराज जी के पावन आगमन पर श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ पड़ा, और क्षेत्रभर से बड़ी संख्या में पहुंचे भक्तों से पूरा परिसर भक्ति एवं श्रद्धा के रंग में रंग गया। इस अवसर पर डॉ. के.पी. गुप्ता ने पुष्पमालाओं से जगतगुरु का भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया। श्रद्धालुओं ने महाराज जी के दर्शन कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। कार्यक्रम के दौरान पूरे क्षेत्र में सनातन धर्म के जयघोष, भक्ति, श्रद्धा और उत्साह का एक अद्भुत वातावरण देखने को मिला।
Mukesh Kumar
शाहजहाँपुर के जलालाबाद स्थित परशुराम पुरी (उवरिया मोड़) मंदिर में आज जगतगुरु स्वामी शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती महाराज जी का भव्य आगमन हुआ। महाराज जी के पावन आगमन पर श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ पड़ा, और क्षेत्रभर से बड़ी संख्या में पहुंचे भक्तों से पूरा परिसर भक्ति एवं श्रद्धा के रंग में रंग गया। इस अवसर पर डॉ. के.पी. गुप्ता ने पुष्पमालाओं से जगतगुरु का भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया। श्रद्धालुओं ने महाराज जी के दर्शन कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। कार्यक्रम के दौरान पूरे क्षेत्र में सनातन धर्म के जयघोष, भक्ति, श्रद्धा और उत्साह का एक अद्भुत वातावरण देखने को मिला।
More news from Hardoi and nearby areas
- हरियाणा के आईएमटी मानेसर स्थित सेक्टर 8 में सुबह 6 बजे से लगातार हो रही बारिश के कारण सड़कों पर भारी जलभराव की स्थिति बन गई है। इस जलभराव के चलते क्षेत्र से आने-जाने वाले लोगों को आवागमन में काफी असुविधा का सामना करना पड़ रहा है।1
- jjhgffvhiihgfhbjjtrcu8unvtrdguibbgtyhijnfr57ubcrtggiiyyvbhhyythjjjhyy2
- शाहजहांपुर में जनपदीय एस0ओ0जी0, सर्विलांस सेल और थाना रामचन्द्र मिशन पुलिस की एक संयुक्त टीम ने पुलिस मुठभेड़ के दौरान पांच शातिर अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। ये अभियुक्त डकैती की एक योजना बना रहे थे। इस कार्रवाई और गिरफ्तारी की जानकारी अपर पुलिस अधीक्षक नगर द्वारा एक बाइट के माध्यम से दी गई है।1
- जनपद शाहजहांपुर के जलालाबाद में गुरुवार को गौ-प्रतिष्ठा एवं धर्मयुद्ध यात्रा के अंतर्गत जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती महाराज का उबरिया मंदिर में भव्य आगमन हुआ। इस अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु, संत-महात्मा और क्षेत्र के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान, 132 जलालाबाद विधानसभा क्षेत्र के प्रत्याशी एवं वरिष्ठ सर्जन डॉ. के.पी. गुप्ता ने जगद्गुरु शंकराचार्य का पुष्पमालाओं एवं अंगवस्त्र भेंट कर भव्य स्वागत और अभिनंदन किया। डॉ. गुप्ता ने इस अवसर पर कहा कि ऐसे आध्यात्मिक आयोजनों से समाज में धार्मिक चेतना, सामाजिक समरसता और सनातन संस्कृति को नई ऊर्जा मिलती है। अपने संबोधन में जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती जी ने गौ संरक्षण, सनातन धर्म की रक्षा तथा समाज में नैतिक मूल्यों को मजबूत करने का संदेश दिया। उन्होंने सभी श्रद्धालुओं से धर्म और राष्ट्रहित के कार्यों में सक्रिय रहने का आह्वान किया।1
- हरदोई में स्वाट, सर्विलांस/एसओजी और थाना कासिमपुर पुलिस की एक संयुक्त टीम ने सर्राफा व्यवसायी से हुई लूट की घटना में वांछित दो इनामी शातिर बदमाशों को गिरफ्तार किया है, जिन पर 25-25 हजार रुपये का इनाम घोषित था। गिरफ्तार किए गए अभियुक्तों की पहचान लखनऊ के थाना सहादतगंज क्षेत्र के अटियानगर किशोरगंज निवासी आमीन पुत्र अजीम और लकड़मंडी निवासी दानिश पुत्र रफीक के रूप में हुई है। पुलिस ने इनके कब्जे से लूटे गए सोने-चांदी के आभूषण, घटना में इस्तेमाल की गई मोटरसाइकिल की नंबर प्लेट व चेसिस प्लेट का टुकड़ा, दो अवैध तमंचे और चार जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। यह लूट की वारदात 17 जून 2026 की शाम करीब सात बजे हुई थी, जब हसनापुर निवासी सर्राफा व्यवसायी समीम पुत्र नसीर अपनी दुकान बंद कर घर लौट रहे थे। जुनुनिया चौराहे से आगे इस्लूपुर मार्ग पर दो मोटरसाइकिलों पर सवार चार बदमाशों ने उनसे सोने-चांदी के आभूषण और मोबाइल फोन से भरा एक बैग लूट लिया था। इस मामले में पीड़ित की तहरीर पर थाना कासिमपुर में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की गई थी। पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में गठित टीम लगातार सीसीटीवी फुटेज, सर्विलांस और मुखबिर तंत्र की मदद से आरोपियों की तलाश में जुटी थी। गुरुवार को मुखबिर से सूचना मिलने पर पुलिस ने करलावा-गोसागंज के बीच नहर पटरी के पास घेराबंदी कर दोनों आरोपियों को दबोच लिया। पूछताछ में आरोपियों ने लूट की वारदात में शामिल होने की बात स्वीकार करते हुए बताया कि वे लूटे गए आभूषणों को बेचने की फिराक में थे। पुलिस ने इनके कब्जे से 20.52 ग्राम सोने के आभूषण और 436.14 ग्राम चांदी के आभूषण बरामद किए हैं। अवैध शस्त्र बरामद होने के संबंध में दोनों के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत अलग-अलग मुकदमे भी दर्ज किए गए हैं। पुलिस ने बताया कि इसी लूटकांड में 23 जून को पांच अन्य आरोपियों को भी आधे गले हुए सोने-चांदी के आभूषण, एक कार, एक मोटरसाइकिल, नकदी और अवैध शस्त्रों के साथ गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। गिरफ्तार दोनों आरोपियों के विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।3
- ₹25-25 हजार के दो इनामी लुटेरों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने उनके पास से लूटे गए आभूषण, अवैध तमंचे और फर्जी नंबर प्लेटें बरामद की हैं।1
- शाहजहाँपुर जिले में पुलिस ने समय रहते एक बड़ी डकैती की साजिश को नाकाम कर दिया। रामचन्द्र मिशन पुलिस, एसओजी और सर्विलांस सेल की एक संयुक्त टीम ने मुठभेड़ के दौरान डकैती की योजना बना रहे सात सदस्यीय गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए पांच कुख्यात बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि हरदोई चौराहे से सीतापुर रोड स्थित शिव मंदिर के पीछे मजार के पास कुछ बदमाश किसी बड़ी वारदात की योजना बना रहे हैं। सूचना मिलते ही संयुक्त पुलिस टीम ने मौके पर घेराबंदी की। पुलिस द्वारा आत्मसमर्पण करने की चेतावनी देते ही बदमाशों ने जानलेवा फायरिंग शुरू कर दी, जिसके जवाब में पुलिस ने साहस और सूझबूझ का परिचय देते हुए पांच बदमाशों को दबोच लिया। इस दौरान गिरोह के दो सदस्य अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गए, जिनकी तलाश जारी है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान राहुल, सुनील, गुड्डू, सैफुद्दीन और मदनलाल के रूप में हुई है, जबकि राजेश उर्फ कमती और प्रमोद फरार हैं। पुलिस ने इनके कब्जे से दो तमंचे, जिंदा कारतूस, खोखा कारतूस, एक ओमनी कार, एक स्प्लेंडर बाइक, नकबजनी में इस्तेमाल होने वाले औजार, चार मोबाइल फोन, नकदी और भारी मात्रा में सोने-चांदी के करोड़ों के आभूषण बरामद किए हैं। बरामद आभूषणों में मंगलसूत्र, हार, झुमके, अंगूठियां, मांगटीका, पायल और बिछुए जैसे कई कीमती जेवर शामिल हैं। पूछताछ में आरोपियों ने स्वीकार किया कि वे लंबे समय से गिरोह बनाकर चोरी, नकबजनी और डकैती की घटनाओं को अंजाम देते रहे हैं। उन्होंने बाड़ीगांव, पंथी, रौरा, कुआडांडा और बमिहाना समेत कई गांवों में हाल ही में हुई चोरी की वारदातों में शामिल होने की बात कबूल की। बदमाशों ने बताया कि इस बार उनका निशाना ग्रीन सिटी कॉलोनी का एक बड़ा मकान था, जहां डकैती डालकर शहर छोड़कर भागने की योजना बनाई गई थी। सभी गिरफ्तार बदमाशों पर पहले से ही लूट, चोरी, हत्या के प्रयास, गैंगस्टर एक्ट, आयुध अधिनियम और अन्य गंभीर धाराओं में कई मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर न्यायालय भेजने की कार्रवाई शुरू कर दी है, वहीं फरार दोनों बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए विशेष टीमें लगातार दबिश दे रही हैं।1
- उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा-2026 (UPTET-2026) को लेकर प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड पर है। इसी कड़ी में, डीएम और एसपी ने विभिन्न परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया, ताकि परीक्षा के सुचारु संचालन को सुनिश्चित किया जा सके।1
- उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर जिले में स्थित पाली थाना क्षेत्र के दरियापुर बलभद्र गाँव में एक बड़ा हादसा हुआ है। खेत में काम कर रहे सात ग्रामीण आकाशीय बिजली की चपेट में आ गए, जिससे वे सभी गंभीर रूप से झुलस गए। शुरुआती प्राथमिक उपचार के बाद, सभी घायल ग्रामीणों को तुरंत जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है।1