नेपाल सीमा पर 360 बोतल अवैध नेपाली शराब के साथ एक गिरफ्तार नेपाल सीमा पर 360 बोतल अवैध नेपाली शराब के साथ एक गिरफ्तार महराजगंज। बीती रात 22वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) के कार्यक्षेत्र समवाय झूलनीपुर में एसएसबी के जवानों ने आबकारी विभाग और उत्तर प्रदेश पुलिस के साथ संयुक्त रूप से सीमा क्षेत्र में नाका चेकिंग अभियान चलाया। जांच के दौरान सीमा स्तंभ संख्या 500 के पास एक भारतीय व्यक्ति संदिग्ध अवस्था में मिला। तलाशी लेने पर उसके पास से 360 बोतल अवैध नेपाली शराब बरामद हुई। एसएसबी के जवानों ने आरोपी को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया। बरामद शराब और गिरफ्तार व्यक्ति को आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए स्थानीय पुलिस को सौंप दिया गया है। एसएसबी द्वारा सीमा क्षेत्र में तस्करी और अन्य अवैध गतिविधियों की रोकथाम के लिए लगातार गश्त, निगरानी और संयुक्त अभियान चलाए जा रहे हैं, जिससे सीमा क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत बनी हुई है।
नेपाल सीमा पर 360 बोतल अवैध नेपाली शराब के साथ एक गिरफ्तार नेपाल सीमा पर 360 बोतल अवैध नेपाली शराब के साथ एक गिरफ्तार महराजगंज। बीती रात 22वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) के कार्यक्षेत्र समवाय झूलनीपुर में एसएसबी के जवानों ने आबकारी विभाग और उत्तर प्रदेश पुलिस के साथ संयुक्त रूप से सीमा क्षेत्र में नाका चेकिंग अभियान चलाया। जांच के दौरान सीमा स्तंभ संख्या 500 के पास एक भारतीय व्यक्ति संदिग्ध अवस्था में मिला। तलाशी लेने पर उसके पास से 360 बोतल अवैध नेपाली शराब बरामद हुई। एसएसबी के जवानों ने आरोपी को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया। बरामद शराब और गिरफ्तार व्यक्ति को आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए स्थानीय पुलिस को सौंप दिया गया है। एसएसबी द्वारा सीमा क्षेत्र में तस्करी और अन्य अवैध गतिविधियों की रोकथाम के लिए लगातार गश्त, निगरानी और संयुक्त अभियान चलाए जा रहे हैं, जिससे सीमा क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत बनी हुई है।
- महराजगंज जिलाधिकारी सन्तोष कुमार शर्मा द्वारा 14 व 15 मार्च को प्रस्तावित उपनिरीक्षक नागरिक पुलिस परीक्षा के दृष्टिगत विभिन्न परीक्षा केंद्रो का निरीक्षण किया गया। जिलाधिकारी महोदय ने जीएसवीएस इंटर कॉलेज और जवाहरलाल नेहरू पीजी कॉलेज का निरीक्षण कर आवश्यक व्यवस्थाओं का जायजा लिया। जिलाधिकारी महोदय ने निरीक्षण के दौरान विभिन्न परीक्षा कक्षों, कंट्रोल रूम, परीक्षार्थियों के लिए बने जांच स्थल आदि को देखा। जिलाधिकारी महोदय ने परीक्षार्थियों के लिए केंद्र पर क्लॉक रूम, पेयजल, सुविधाजनक फर्नीचर, स्वच्छ शौचालय आदि को सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। जिलाधिकारी महोदय ने अधिकारियों को तय निर्देशों का सख्ती से अनुपालन करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि परीक्षा केंद्रों पर स्थापित कंट्रोल रूम को भी देखा। उन्होंने कहा कि परीक्षा नकलविहीन हो इसको केंद्र व्यवस्थापक और अन्य संबंधित अधिकारी सुनिश्चित करें। परीक्षार्थियों के केंद्र पर प्रवेश और जांच को लेकर भी आवश्यक निर्देश दिया। कहा कि परीक्षार्थियों को कोई असुविधा न हो इसका भी विशेष ध्यान रखा जाए। जिला विद्यालय निरीक्षक ने बताया कि उपनिरीक्षक भर्ती परीक्षा 14 और 15 मार्च को चार पालियों में सम्पन्न होगी। प्रत्येक पाली में 4560 परीक्षार्थी प्रतिभाग करेंगे। कुल 18240 प्रतिभाग करेंगे। जनपद में कुल 12 केंद्र स्थापित हैं, जहां पर परीक्षा का आयोजन किया जाएगा। निरीक्षण के दौरान जिला विद्यालय निरीक्षक प्रदीप कुमार शर्मा, प्राचार्य जवाहर लाल नेहरू पीजी कॉलेज डॉ. अजय मिश्रा, प्रधानाचार्य जीएसवीएस धनंजय सिंह सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।3
- आज माननीयपूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजीरवाल जी को और उनके जो भी मंत्री विधायक राजसभा सांसद थे सबको कोर्ट बड़ी कर दिया सच की जीत होगया है1
- ठूठीबारी। भारत-नेपाल सीमा क्षेत्र में तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना नौतनवा पुलिस और एसएसबी की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए बुद्ध भगवान की पीली धातु की मूर्ति के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। टीम ने मौके से एक कार, नकदी और मोबाइल फोन भी बरामद किए हैं। जानकारी के अनुसार मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर सोमवार शाम करीब 7:40 बजे पुलिस व एसएसबी की संयुक्त टीम ने बरवाकला अंडरपास के पास घेराबंदी कर दो संदिग्धों को पकड़ लिया। तलाशी के दौरान उनके पास से पीली धातु की बुद्ध भगवान की एक मूर्ति, एक निशान मैगनाइट कार , 50 हजार रुपये भारतीय नकदी तथा तीन मोबाइल फोन बरामद किए गए। पकड़े गए आरोपितों की पहचान विद्यासागर (20) पुत्र गजेंद्र केवट निवासी किशुनपुर सोबड़ा थाना ठूठीबारी जनपद महराजगंज तथा राम सिंह पासी पुत्र सुमेर पासी निवासी टरगोली सोनवाला जिला नवलपरासी, नेपाल के रूप में हुई है। पुलिस ने दोनों आरोपितों के खिलाफ कस्टम अधिनियम की धारा 113 के तहत कार्रवाई करते हुए बरामद सामान के साथ आगे की विधिक कार्रवाई के लिए कस्टम कार्यालय नौतनवा भेज दिया है। इस कार्रवाई में थाना नौतनवा के उपनिरीक्षक मनीष कुमार, हेड कांस्टेबल सतीश कुमार, कांस्टेबल सुनील सिंह यादव तथा एसएसबी की टीम में निरीक्षक जितेंद्र कुमार ठाकुर, उपनिरीक्षक जतिन, हेड कांस्टेबल सलुंखे पेन्डरीनाथ, कांस्टेबल राजाराम वर्मा, निरेपेन राजवंशी और राजेंद्र यादव शामिल रहे।1
- महराजगंज: फरेन्दा ब्लॉक क्षेत्र के बरातगाड़ा में प्रसिद्ध बुढ़िया माई के मन्दिर परिसर में बना पिंक शौचालय महज दो ही महीने में हुआ क्षतिग्रस्त, निर्माण में अनियमितता की शिकायत, ग्रामीणों ने लगाया यह आरोप, और मरम्मत का किया मांग, इस सम्बन्ध में एडीओ पंचायत राधे श्याम सिंह ने कहा कि मामले की मौके पर जांचकर की जाएगी उचित कार्यवाही |1
- महराजगंज में 14 और 15 मार्च को उत्तर प्रदेश पुलिस सब इंस्पेक्टर (SI) भर्ती परीक्षा आयोजित की जाएगी। जिले में 12 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं, जहां 4560 अभ्यर्थी परीक्षा देंगे। प्रशासन ने CCTV, बाहरी कक्ष निरीक्षक, डॉक्टर और एंबुलेंस की व्यवस्था सहित सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं। परीक्षा दो पालियों में होगी। . || Maharajganj News || Si Exam in Maharajganj || Aapan Maharajganj || Up Police si . #Maharajganj #UPPoliceSI #SIRecruitment #UPPoliceExam1
- Post by Harikesh Sahani2
- कुशीनगर के नेबुआ नौरंगिया क्षेत्र के कोटवा बाजार स्थित एक निजी अस्पताल में प्रसव के दौरान जच्चा-बच्चा की मौत हो जाने से परिजनों में आक्रोश फैल गया। घटना की सूचना पर पहुंचे एसडीएम खड्डा और स्वास्थ्य विभाग की टीम ने अस्पताल को सील कर दिया, जबकि पुलिस ने अस्पताल संचालक के खिलाफ जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार खड्डा थाना क्षेत्र के मठिया बुजुर्ग निवासी दीनदयाल यादव के घर सोमवार को उनकी बहन की बारात आई थी। इसी दौरान उनकी पत्नी नीतू (23 वर्ष) को अचानक प्रसव पीड़ा शुरू हो गई। परिजन उन्हें इलाज के लिए कोटवा बाजार स्थित खुशी हॉस्पिटल लेकर पहुंचे। बताया जा रहा है कि अस्पताल में प्रसव के बाद जच्चा और नवजात दोनों की मौत हो गई। परिजनों के पूछने पर अस्पताल संचालक ने मरीज को बेहोश बताते हुए इलाज का बहाना बनाकर घंटों तक रोके रखा। परिजनों के दबाव बनाने पर अस्पताल संचालक ने झटका लगने की बात कहकर अपने निजी वाहन से प्रसूता को कुशीनगर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया और अस्पताल में ताला लगाकर फरार हो गया। मेडिकल कॉलेज पहुंचने पर डॉक्टरों ने जांच के बाद प्रसूता को मृत घोषित कर दिया और शव को पोस्टमार्टम के लिए रख लिया। मंगलवार सुबह जब परिजन कोटवा बाजार स्थित खुशी हॉस्पिटल पहुंचे और नवजात के शव की मांग करने लगे तो हंगामा शुरू हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने अस्पताल का ताला खुलवाकर जांच की तो नवजात का शव जनरेटर के पीछे कागज के गत्ते में रखा हुआ मिला। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। दोपहर करीब एक बजे मौके पर पहुंचे एसडीएम खड्डा रामवीर सिंह के साथ एडिशनल सीएमओ और एमआईसी रजनीश श्रीवास्तव ने अस्पताल का निरीक्षण कर उसे सील कर दिया और पूरे मामले की रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को भेज दी। इस संबंध में प्रभारी थानाध्यक्ष चन्द्रभूषण प्रजापति ने बताया कि परिजनों की तहरीर पर अस्पताल संचालक के खिलाफ विधिक कार्रवाई की जा रही है।3
- महराजगंज: जनपद के फरेन्दा ब्लॉक क्षेत्र अन्तर्गत बरातगाड़ा में स्थित एचपी गैस एजेन्सी पर सिलेंडर के लिए लम्बी लाइन देखने को मिली, जहाँ लोग अपने अपने सिलेंडर को एक रस्सी के माध्यम से जोड़ कर लाइन से रखकर अपनी बारी का इंतजार करते देखे गये, और एजेन्सी पर गाँव के कुछ लोगों द्वारा आम जनता की मदद करते हुए भी देखा गया | जैसा कि इन दिनों गैस सिलेंडर को लेकर तरह तरह की चर्चाएं सुनने को मिल रही हैं ऐसे में यहाँ बड़े ही सुव्यवस्थित ढंग से वितरण हो रहा है|1