उत्तरकाशी, जिलाधिकारी और विधायक ने गंगोरी–अग़ोडा मार्ग का किया स्थलीय निरीक्षण जल्द से जल्द मार्ग पर शुरू करे सुधारीकरण और सुरक्षात्मक कार्य : जिलाधिकारी जिले में सड़क निर्माण कार्यों की धीमी गति को गंभीरता से लेते हुए जिलाधिकारी प्रशांत आर्य और गंगोत्री विधायक सुरेश चौहान ने बुधवार देर शाम पीएमजीएसवाई के अंतर्गत 26 किलोमीटर लंबे गंगोरी-गजोली-नौगांव-भंकोली-अगोड़ा मोटरमार्ग का स्थलीय निरीक्षण कर जायजा लिया। ग्रामीणों द्वारा मोटरमार्ग के सुधारीकरण और मरम्मत कार्य के संबंध में जिलाधिकारी को अवगत कराया गया था जिसका संज्ञान लेकर जिलाधिकारी ने ग्रामीणों के बीच पहुंचकर उनकी समस्या को सुना तथा मौके पर ही पीएमजीएसवाई के अधिशासी अभियंता हरीश बिजलवाण को सड़क सुधारीकरण का कार्य तत्काल प्रभाव से शुरू करने के निर्देश दिये। साथ ही सड़क सुधारीकरण के दौरान जल निकासी का उचित प्रबंधन करने और सड़क के स्लोप को वैज्ञानिक तरीके से ठीक करने पर विशेष ध्यान दिये जाने के स्पष्ट निर्देश दिये ताकि आगे चलकर क्षेत्र के ग्रामीणों को किसी प्रकार की समस्या न हो। जिलाधिकारी ने भू-धंसाव और भू–स्खलन के कारण संकरे हो चुके स्थानों को चिह्नित कर वहां सुधारात्मक कार्य गुरुवार से ही शुरू करने के निर्देश दिये। उन्होंने स्पष्ट किया कि ऐसे संवेदनशील स्थानों पर वायर क्रेट और फ्लड प्रोटेक्शन का कार्य जल्द से जल्द शुरू कर दिया जाए, ताकि मार्ग को सुरक्षित और आवाजाही योग्य बनाया जा सके। गंगोत्री विधायक सुरेश चौहान ने निर्माण कार्यों की गुणवत्ता पर जोर देते हुए अधिकारियों को निर्देशित किया कि मार्ग पर अक्सर होने वाले भूस्खलन और स्लिप की समस्या का स्थायी समाधान निकाला जाए। उन्होंने कहा कि संवेदनशील स्थानों की पहचान कर वहां ड्रेनेज की उचित व्यवस्था की जाये ताकि भविष्य में क्षेत्रवासियों को आवागमन में किसी भी प्रकार की समस्या का सामना न करना पड़े। जिलाधिकारी प्रशांत आर्य ने एसडीएम भटवाड़ी शालिनी नेगी की निगरानी में वायर क्रेट, सुरक्षात्मक कार्य और जल निकासी की समुचित व्यवस्था के लिए डीडीएमओ और ईई सिंचाई को संयुक्त निरीक्षण कर प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश दिये। इस दौरान उपजिलाधिकारी भटवाड़ी शालिनी नेगी, पुलिस उपाधीक्षक जनक पंवार, ईई पीएमजीएसवाई हरीश बिजल्वाण सहित अन्य अधिकारी और ग्रामीण उपस्थित रहे।
उत्तरकाशी, जिलाधिकारी और विधायक ने गंगोरी–अग़ोडा मार्ग का किया स्थलीय निरीक्षण जल्द से जल्द मार्ग पर शुरू करे सुधारीकरण और सुरक्षात्मक कार्य : जिलाधिकारी जिले में सड़क निर्माण कार्यों की धीमी गति को गंभीरता से लेते हुए जिलाधिकारी प्रशांत आर्य और गंगोत्री विधायक सुरेश चौहान ने बुधवार देर शाम पीएमजीएसवाई के अंतर्गत 26 किलोमीटर लंबे गंगोरी-गजोली-नौगांव-भंकोली-अगोड़ा मोटरमार्ग का स्थलीय निरीक्षण कर जायजा लिया। ग्रामीणों द्वारा मोटरमार्ग के सुधारीकरण और मरम्मत कार्य के संबंध में जिलाधिकारी को अवगत कराया गया था जिसका संज्ञान लेकर जिलाधिकारी ने ग्रामीणों के
बीच पहुंचकर उनकी समस्या को सुना तथा मौके पर ही पीएमजीएसवाई के अधिशासी अभियंता हरीश बिजलवाण को सड़क सुधारीकरण का कार्य तत्काल प्रभाव से शुरू करने के निर्देश दिये। साथ ही सड़क सुधारीकरण के दौरान जल निकासी का उचित प्रबंधन करने और सड़क के स्लोप को वैज्ञानिक तरीके से ठीक करने पर विशेष ध्यान दिये जाने के स्पष्ट निर्देश दिये ताकि आगे चलकर क्षेत्र के ग्रामीणों को किसी प्रकार की समस्या न हो। जिलाधिकारी ने भू-धंसाव और भू–स्खलन के कारण संकरे हो चुके स्थानों को
चिह्नित कर वहां सुधारात्मक कार्य गुरुवार से ही शुरू करने के निर्देश दिये। उन्होंने स्पष्ट किया कि ऐसे संवेदनशील स्थानों पर वायर क्रेट और फ्लड प्रोटेक्शन का कार्य जल्द से जल्द शुरू कर दिया जाए, ताकि मार्ग को सुरक्षित और आवाजाही योग्य बनाया जा सके। गंगोत्री विधायक सुरेश चौहान ने निर्माण कार्यों की गुणवत्ता पर जोर देते हुए अधिकारियों को निर्देशित किया कि मार्ग पर अक्सर होने वाले भूस्खलन और स्लिप की समस्या का स्थायी समाधान निकाला जाए। उन्होंने कहा कि संवेदनशील स्थानों की पहचान
कर वहां ड्रेनेज की उचित व्यवस्था की जाये ताकि भविष्य में क्षेत्रवासियों को आवागमन में किसी भी प्रकार की समस्या का सामना न करना पड़े। जिलाधिकारी प्रशांत आर्य ने एसडीएम भटवाड़ी शालिनी नेगी की निगरानी में वायर क्रेट, सुरक्षात्मक कार्य और जल निकासी की समुचित व्यवस्था के लिए डीडीएमओ और ईई सिंचाई को संयुक्त निरीक्षण कर प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश दिये। इस दौरान उपजिलाधिकारी भटवाड़ी शालिनी नेगी, पुलिस उपाधीक्षक जनक पंवार, ईई पीएमजीएसवाई हरीश बिजल्वाण सहित अन्य अधिकारी और ग्रामीण उपस्थित रहे।
- अवैध नशे पर कार्रवाई करते हुये उत्तरकाशी पुलिस की टीम द्वारा नौगांव पुलिस बैरियर पर स्कूटी से अवैध स्मैक की तस्करी करते हुये 2 युवकों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस अधीक्षक उत्तरकाशी कमलेश उपाध्याय के निर्देशन मे चारधाम यात्रा के सुगम व सुरक्षित संचालन हेतु उत्तरकाशी पुलिस द्वारा एक ओर यातायात व यात्रा का सुगम एवं व्यवस्थित संचालन हेतु सर्वोत्तम प्रयास किये जा रहे हैं, वहीं दूसरी ओर नशे तथा अवैध गतिविधियों पर नियंत्रण हेतु लगातार चैकिंग अभियान चलाया जा रहा है। पुलिस उपाधीक्षक बडकोट चंचल शर्मा के निकट पर्यवेक्षण तथा थानाध्यक्ष पुरोला के नेतृत्व में चौकी नौगांव पुलिस की टीम द्वारा विगत रात्रि में नौगांव पुलिस बैरियर पर चैकिंग के दौरान सिकेंदर व अक्षय नाम के 2 युवकों को वाहन संख्या UK 10A 9364(स्कूटी) से स्मैक की तस्करी करते हुये गिरफ्तार किया गया। 4.09 ग्राम स्मैक बरामद की गयी। गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर युवकों के विरुद्ध थाना पुरोला पर एनडीपीएस एक्ट 8/21/60 के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया है।अभियुक्त सिकेंदर उर्फ सिकू पूर्व में भी स्मैक तस्करी मे जेल जा चुका है, जमानत पर रिहा होने के बाद से ही पुलिस द्वारा सिकू की निगरानी की जा रही थी। पुलिस द्वारा अभियुक्त के नेटवर्क को ध्वस्त करने के प्रयास किये जा रहे है, साथ ही यह भी मालूम किया जा रहा है कि इनके द्वारा स्मैक की सप्लाई कहां-कहां व किसको की जाती है.3
- महिला शक्ति वंदन बिल पारित ना होने पर बीजेपी हुई मुखर, महिला मोर्चा निकालेगी जनाक्रोश रैली1
- अमेरिका के रक्षामंत्री का बड़ा बयान, कर दिया बड़ा दावा1
- Kedarnath Temple के रात्रि दर्शन का यह दिव्य और अलौकिक दृश्य हर भक्त के मन को शांति और भक्ति से भर देता है। रात के समय मंदिर की भव्यता और चारों ओर फैली शांति, एक अलग ही आध्यात्मिक अनुभव प्रदान करती है। 🙏 हर हर महादेव 🙏 अगर आप भी बाबा केदारनाथ के भक्त हैं, तो इस वीडियो को लाइक 👍, शेयर करें और कमेंट में "जय बाबा केदार" जरूर लिखें।3
- Post by Rajkumar freelance reporter1
- 🎬 जॉली ग्रांट एयरपोर्ट पर दिखे बॉलीवुड स्टार! आज Suniel Shetty जॉली ग्रांट एयरपोर्ट पहुंचे, जहां उन्हें देखने के लिए फैंस में खासा उत्साह देखने को मिला। 📍 देहरादून पहुंचते ही फैंस ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया और कई लोगों ने उनके साथ तस्वीरें भी खिंचवाईं। बताया जा रहा है कि उनका यह दौरा खास कार्यक्रम/शूटिंग से जुड़ा हो सकता है। 👉 अब देखना दिलचस्प होगा कि उनका उत्तराखंड दौरा किस वजह से है।1
- दस्तावेज़ के बावजूद बस्ती को तोड़ने कि की जा रही साज़िश डालनवाला गांधी बस्ती1
- गंगोत्री धाम मे जहां अत्यधिक मात्रा मे श्रद्धालू पहुंच रहे है. वहीं आस्था के नाम पर श्रद्धालू माँ गंगा को दूषित करते दिख रहे है. आपको बताते चले कि माँ गंगा के धाम गंगोत्री में जहां श्रधालु महिलाएं माँ गँगा में बड़ी संख्या में वस्त्र आदि प्रवाहित कर माँ गंगा को उसके ही उदगम में प्रदूषित करने का कार्य कर रहे हैं। आज गंगा विचार मंच के कार्यकर्ताओं ने गंगा विचार मंच उत्तराखण्ड के प्रांत संयोजक अपनी समस्त टीम, नगर पंचायत गंगोत्री की समस्त टीम, नगर पंचायत गंगोत्री के कर्मचारी, वन विभाग, गंगोत्री नेशनल पार्क के अधिकारी कर्मचारी , साधु संतों आदि ने गंगोत्री में वृहद स्वच्छता अभियान चलाया और 100 बोरे प्रवाहित वस्त्रों को एकत्रित किया। गंगोत्री धाम में आजकल एक दिन मे हजारों श्रधालु पहुंच रहे हैं.जिनमे से नब्बे फीसदी लोग माँ गंगा में पवित्र स्नान करते हैं. श्रद्धालुओं द्वारा माँ गंगा को वस्त्र आदि भेंट करते हैं। आस्था को देखते हुए महिला तीर्थयात्रियों द्वारा बड़ी संख्या में माँ गंगा में श्रृंगार धोती, साड़ी , कंघी, शीशा व वस्त्र धोती साड़ी माँ गँगा में भेंट (प्रवाहित) की जा रही हैं. जो कि ये माँ गंगा के साथ - साथ उसमे रह रहे जीवो के लिए बहुत बड़ा खतरा है.श्रद्धालू ये वस्त्र आस्था के नाम पर जो ये वस्त्र गंगा मे प्रवाहित कर रहे है उसके जगह इन्हे किसी को दान देना बेहतर होता. गौरतलब है कि बड़ी संख्या में कई श्रद्धालु पुराने कपड़े भी विसर्जित करते नज़र आये. गँगा विचार मंच उत्तराखंड पिछले 12 वर्षों से माँ गंगा के धाम आने वाले सभी श्रद्धालुओं से अपील करता आ रहा है कि माँ गंगा में किसी भी तरह के वस्त्र, पूजा, श्रृंगार सामग्री न बहाएँ.इनसे माँ गंगा में प्रदूषण ही बढ़ता है। संगठन का कहना है माँ गंगा आपके द्वारा माँ गंगा की धारा में प्रवाहित किये वस्त्रों , पूजा व श्रृंगार सामग्री से खुश नहीं अपितु व्यथित ही होती हैं. इन वस्त्रों से माँ का श्रृंगार खूबसूरत होने के बजाय बदरंग ही होता है। श्रद्धालू द्वारा जो वस्तुएं, पूजा, श्रृंगार व वस्त्र धोती कुर्ता साड़ी भेंट करना चाहते हैं तो माँ गंगा के मुख्य मंदिर गंगोत्री मंदिर में ही चढाएं या फिर किसी जरूरत मंद लोगों को भेंट करें। गँगा विचार मंच के प्रदेश संयोजक लोकेंद्र सिंह बिष्ट ने गंगोत्री में श्रद्धालुओं व तीर्थयात्रियों व लोगो से अपील की कि माँ गँगा में किसी भी तरह को पूजा श्रृंगार सामग्री, खासकर वस्त्र यानी साड़ी धोती व कपड़े प्रवाहित न करें.गँगा विचार मंच ने गंगोत्री मन्दिर समिति से भी गुजारिश करते हुए कहा कि मंदिर समिति भी श्रद्धालुओं से अपील कि श्रद्धालु वस्त्र आदि गंगोत्री मंदिर में ही भेँट करें। गँगा विचार मंच व जिला गँगा समिति उत्तरकाशी द्वारा पिछले वर्ष व इस वर्ष जनजागरण व जागरूकता के लिए गंगोत्री में इस तरह के बैनर लगाए गए. साथ ही वाल पेंटिंग की हैं जिसमे ये सूचना दी गईं कि माँ गंगा के प्रवाह में किसी भी तरह के वस्त्र आदि न प्रवाहित करें। गंगा विचार मंच ने इस गंभीर समस्या को नमामि गंगे, राष्ट्रीय स्वच्छ गंगा मिशन, जलशक्ति मंत्रालय के साथ साथ प्रधानमंत्री कार्यालय को भी अवगत करवाया है.गंगा विचार मंच ने पहल है की आने वाले समय में प्रधानमंत्री के मन की बात में इस विषय को जगह मिले. हमारी कोशिश अवस्य रंग लाएगी। Byte - लोकेंद्र सिंह बिष्ट,प्रांत संयोजक गंगा विचार मंच। Byte - जयानंद सेमवाल, अधिशासी अधिकारी नगर पंचायत गंगोत्री।4