Shuru
Apke Nagar Ki App…
न्यू बार एसोसिएशन तिर्वा का शपथ ग्रहण समारोह हुआ संम्पन्न
Amit Rajput Beetu
न्यू बार एसोसिएशन तिर्वा का शपथ ग्रहण समारोह हुआ संम्पन्न
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- न्यू बार एसोसिएशन तिर्वा का शपथ ग्रहण समारोह हुआ संम्पन्न1
- मामला कन्नौज जिला मुख्यालय स्थित तिर्वा क्रॉसिंग चौराहे पर लोहिया प्रतिमा के पास फिल्म को लेकर विरोध प्रदर्शन का। कन्नौज।"यादव जी की लव स्टोरी,,को लेकर अधिवक्ताओं और युवाओं ने बड़ी संख्या में विरोध प्रदर्शन किया है। यह प्रदर्शन जिला मुख्यालय स्थित तिर्वा क्रॉसिंग के पास लोहिया प्रतिमा के निकट बड़ी संख्या में मौजूद युवाओं और अधिवक्ताओं ने किया। बताते चलें कि बुधवार की दोपहर बड़ी संख्या में युवाओं और अधिवक्ताओं की टोली तिर्वा क्रॉसिंग स्थित लोहिया प्रतिमा के पास इकट्ठा हुई। लोहिया प्रतिमा पर माल्यार्पण के बाद मौजूद उपरोक्त प्रदर्शनकारियों ने नारेबाजी करते हुए अपना विरोध दर्ज कराया।प्रदर्शनकारियों का कहना था कि, ओम ठाकुरानी के बैनर तले बनी फिल्म "यादव जी की लव स्टोरी,, के शीर्षक और किरदार बदले जाएं, इसको लेकर फिल्म निर्माता संदीप तोमर को निर्देशित किए जाने की मांग प्रदर्शनकारियों ने की। प्रदर्शनकारियों का कहना था कि, फिल्म के कथानक के सामाजिक प्रभाव का आंकलन भी किया जाय, यदि परीक्षण में किसी समुदाय की गरिमा प्रभावित होने की बात सामने आती है तो उसमें संशोधन किया जाय अथवा पूरी फिल्म पर प्रतिबंध लगाया जाय। प्रदर्शनकारियों का कहना था कि,इस तरह के नाम और कथानक सामाजिक सदभाव बिगाड़ने की साजिश जान पड़ते हैं, ऐसे लोगों के खिलाफ कार्यवाही होने चाहिए। प्रदर्शन में शामिल लोगों का कहना था कि, ऐसी फिल्मों को सेंसर बोर्ड से स्वीकृति कैसे दे दी जाती है, इससे पहले भी "घूसखोर पंडत,, और"यादव जी की लव स्टोरी,, जैसी फिल्में सामाजिक व्यवस्था को छिन्न भिन्न करने का कार्य करेंगी। लोगों ने इसको बीजेपी की साजिश भी बताया। उपरोक्त मामले पर कार्यवाही को लेकर प्रदर्शनकारियों ने राज्यपाल को संबोधित पांच सूत्रीय ज्ञापन भी जिले की अधिकारी अतरिक्त एसडीएम को सौंपा। प्रदर्शन में, मोहित यादव, नेमसिंह यादव , अन्नू यादव, विमल दोहरे, राम सिंह यादव, अनूप सिंह, दिलीप कुशवाहा, रंजीत यादव, नेम सिंह यादव, धीरेन्द्र यादव, पवन श्रीवास्तव, ब्रजेश कुमार, इदरीश खान, शानू आलम, सुनील यादव सहित बड़ी संख्या में प्रदर्शनकारी मौजूद रहे।5
- कन्नौज: में यादव जी की लव स्टोरी फिल्म को लेकर लोगों में आक्रोश मुर्दाबाद के नारे लगाते हुए फिल्म के डायरेक्टर प्रोड्यूसर सहित कलाकारों पर कार्रवाई की की मांग सौंपा ज्ञापन1
- लखनऊ/बलिया: उत्तर प्रदेश में बहुजन समाज पार्टी (BSP) के इकलौते विधायक उमाशंकर सिंह के ठिकानों पर आयकर विभाग (Income Tax) ने बड़ी छापेमारी की है। लखनऊ, बलिया और सोनभद्र स्थित उनके आवास और दफ्तरों पर आईटी की टीमों ने एक साथ दस्तक दी। छापेमारी की बड़ी बातें: फिल्मी अंदाज में कार्रवाई: सोनभद्र के रॉबर्ट्सगंज में आईटी की टीम सबको चकमा देने के लिए 12 गाड़ियों में 'बाराती' बनकर पहुंची। गाड़ियों पर शादी के स्टीकर लगे हुए थे ताकि किसी को शक न हो। बड़ी तादाद में अधिकारी: लखनऊ में सुबह करीब 7 बजे 50 से ज्यादा अधिकारियों ने विधायक के आवास को घेर लिया। एंट्री बैन: छापेमारी की खबर मिलते ही उमाशंकर सिंह के समधी और पूर्व विधायक राकेश सिंह उनसे मिलने पहुंचे, लेकिन टीम ने उन्हें अंदर जाने की अनुमति नहीं दी। सियासी हलचल: इस कार्रवाई पर राजनीति भी गरमा गई है। यूपी सरकार के मंत्री दिनेश सिंह ने सोशल मीडिया (X) पर इस कार्रवाई को लेकर अपनी नाराजगी जताई है। फिलहाल, टीम दस्तावेजों की जांच कर रही है और घर के बाहर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। #Lucknow #Ballia #Sonbhadra #UmashankarSingh #BSP #IncomeTaxRaid #UPNews #ShuruApp1
- एसपी ने ठठिया थाने का किया आकस्मिक निरीक्षण, अभिलेख व व्यवस्थाएं दुरुस्त रखने के निर्देश कन्नौज। पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार ने मंगलवार रात्रि में ठठिया थाना का आकस्मिक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उनके साथ अपर पुलिस अधीक्षक अजय कुमार भी मौजूद रहे। निरीक्षण के दौरान एसपी ने महिला हेल्प डेस्क, थाना कार्यालय, मालखाना, कंप्यूटर कक्ष, दूर दृष्टि केंद्र, मेस, आरक्षी बैरक समेत पूरे थाना परिसर का बारीकी से निरीक्षण किया। उन्होंने थाना कार्यालय में रखे अभिलेखों की जांच करते हुए उन्हें सुव्यवस्थित एवं अद्यावधिक रखने के निर्देश दिए। एसपी ने लंबित प्रकरणों के शीघ्र निस्तारण, शिकायतों के गुणवत्तापूर्ण समाधान और महिला संबंधी मामलों में संवेदनशीलता बरतने पर विशेष जोर दिया। उन्होंने साफ-सफाई, सुरक्षा व्यवस्था तथा अभिलेखों के रख-रखाव को बेहतर बनाए रखने के लिए संबंधित अधिकारियों व कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। अचानक हुए निरीक्षण से थाना स्टाफ में हलचल रही। अधिकारियों ने बताया कि इस तरह के औचक निरीक्षणों से कार्यप्रणाली में पारदर्शिता और अनुशासन को बढ़ावा मिलता है।1
- इंडियन बैंक के कर्मचारी ने तीन कुत्ते को बच्चो को जिन्दा जलाया, कानपुर इंडियन बैंक में तीन मासूम श्वान शिशु जिंदा जलाए ll कानपुर नगर, उत्तर प्रदेश ll बड़ा चौराहा, कोतवाली क्षेत्र मामला ll इंसानियत शर्मसार, बैंक कर्मचारी ने कुत्ते के बच्चों को जलाया दिल दहला देने वाला वीडियो वायरल, मासूमों की चीखें गूंजीं बड़ा चौराहा इंडियन बैंक में हैवानियत का खौफनाक मंजर कुत्ते के बच्चों के खून से सने बैंक कर्मचारी के हाथ कोतवाली क्षेत्र में इंसानियत पर भारी पड़ी हैवानियत मासूमों की जलती लाशें देखकर कांप उठी लोगों की रूह1
- थाना सचेंडी क्षेत्रांतर्गत एक बाइक सवार बीसीए छात्र की दुर्घटना में मृत्यु होने के उपरांत, आज दिनांक 25.02.2026 को *पीएसआईटी कॉलेज* में छात्रों द्वारा किए गए प्रदर्शन के संबंध में *पुलिस उपायुक्त पश्चिम, एस. एम. कासिम आबिदी* द्वारा दी गई बाइट1
- न्यू बार एसोसिएशन तिर्वा का शपथ ग्रहण समारोह हुआ संम्पन्न1