logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

मध्यप्रदेश से खाटूधाम जा रही श्री श्याम निशान पैदल रथयात्रा का चित्तौड़गढ़ में भव्य स्वागत, पुष्पवर्षा और भजन संकीर्तन से गूंजा शहर चित्तौड़गढ़, 1 अगस्त। मध्यप्रदेश के धार जिले के टांडा गांव एवं रतलाम जिले के रत्तागढ़ गांव से श्री खाटूश्याम धाम के लिए रवाना हुई श्री श्याम निशान पैदल रथयात्रा का चित्तौड़गढ़ पहुंचने पर श्री श्याम चाकर परिवार सेवा समिति (रजि.) द्वारा कलेक्ट्रेट चौराहे पर भव्य स्वागत किया गया। इस दौरान आतिशबाजी, पुष्पवर्षा और ढोल-नगाड़ों के साथ पदयात्रियों का अभिनंदन किया गया। समिति अध्यक्ष प्रकाशचंद्र सोनी ने बताया कि लगभग 40 श्याम प्रेमी श्री श्याम प्रभु के दिव्य स्वरूप को सुसज्जित रथ में विराजमान कर तथा श्याम निशान का पूजन कर सभी क्षेत्रवासियों एवं परिवारजनों के सुख, समृद्धि और खुशहाली की कामना के साथ खाटूश्याम जी के दर्शन हेतु पदयात्रा पर निकले हैं। चित्तौड़गढ़ आगमन पर समिति के पदाधिकारियों एवं श्याम भक्तों ने बाबा श्याम के दिव्य स्वरूप की विधिवत पूजा-अर्चना की तथा सभी पदयात्रियों का उपरना ओढ़ाकर स्वागत एवं सम्मान किया। इसके बाद श्याम भक्त भजन-कीर्तन करते हुए नाचते-गाते रितुराज वाटिका पहुंचे। रितुराज वाटिका में बाबा श्याम के दिव्य स्वरूप का अलौकिक श्रृंगार किया गया, दिव्य ज्योत प्रज्वलित कर भव्य ताली संकीर्तन का आयोजन हुआ। भजन प्रवाहिका श्रीमती उमा शर्मा एवं अन्य श्याम भक्तों ने मधुर भजनों की प्रस्तुतियां देकर श्रद्धालुओं को भाव-विभोर कर दिया तथा समस्त चित्तौड़गढ़वासियों के सुख-समृद्धि की मंगलकामना की। पदयात्रा में शामिल सभी श्रद्धालुओं के रात्रि विश्राम एवं भोजन सहित अन्य सेवा व्यवस्थाएं श्री श्याम चाकर परिवार सेवा समिति (रजि.) चित्तौड़गढ़ द्वारा की गईं। समिति द्वारा बताया गया कि बाबा श्याम की कृपा से पदयात्रियों की सेवा निरंतर की जा रही है। इस अवसर पर समिति के संरक्षक जगदीश सोनी, ओमप्रकाश उपाध्याय (पूर्व सेवानिवृत्त डीवाईएसपी), अध्यक्ष प्रकाशचंद्र सोनी, उपाध्यक्ष रमेशचंद्र सोनी, मनोज मेनारिया, सचिव सुरेश बोगड़, कैलाश भूतड़ा, दीपक सोनी, भारत सोनी, विशाल सोनी, निमीष गर्ग, हर्षवर्धन सोनी, कृषांग सोनी सहित श्री श्याम चाकर महिला परिवार की सदस्याएं एवं अनेक श्याम भक्त व्यवस्था में उपस्थित रहे।

3 hrs ago
user_Hello Chittorgarh News
Hello Chittorgarh News
Local News Reporter चित्तौड़गढ़, चित्तौड़गढ़, राजस्थान•
3 hrs ago
46d2a4e5-c3d0-457b-8ab8-3b0f9fd35c1e

मध्यप्रदेश से खाटूधाम जा रही श्री श्याम निशान पैदल रथयात्रा का चित्तौड़गढ़ में भव्य स्वागत, पुष्पवर्षा और भजन संकीर्तन से गूंजा शहर चित्तौड़गढ़, 1 अगस्त। मध्यप्रदेश के धार जिले के टांडा गांव एवं रतलाम जिले के रत्तागढ़ गांव से श्री खाटूश्याम धाम के लिए रवाना हुई श्री श्याम निशान पैदल रथयात्रा का चित्तौड़गढ़ पहुंचने पर श्री श्याम चाकर परिवार सेवा समिति (रजि.) द्वारा कलेक्ट्रेट चौराहे पर भव्य स्वागत किया गया। इस दौरान आतिशबाजी, पुष्पवर्षा और ढोल-नगाड़ों के साथ पदयात्रियों का अभिनंदन किया गया। समिति अध्यक्ष प्रकाशचंद्र सोनी ने बताया कि लगभग 40 श्याम प्रेमी श्री श्याम प्रभु के दिव्य स्वरूप को सुसज्जित रथ में विराजमान कर तथा श्याम निशान का पूजन कर सभी क्षेत्रवासियों एवं परिवारजनों के सुख, समृद्धि और खुशहाली की कामना के साथ खाटूश्याम जी के दर्शन हेतु पदयात्रा पर निकले हैं। चित्तौड़गढ़ आगमन पर समिति के पदाधिकारियों एवं श्याम भक्तों ने बाबा श्याम के दिव्य स्वरूप की विधिवत पूजा-अर्चना की तथा सभी पदयात्रियों का उपरना ओढ़ाकर स्वागत एवं सम्मान किया। इसके बाद श्याम भक्त भजन-कीर्तन करते हुए नाचते-गाते रितुराज वाटिका पहुंचे। रितुराज वाटिका में बाबा श्याम के दिव्य स्वरूप का अलौकिक श्रृंगार किया गया, दिव्य ज्योत प्रज्वलित कर भव्य ताली संकीर्तन का आयोजन हुआ। भजन प्रवाहिका श्रीमती उमा शर्मा एवं अन्य श्याम भक्तों ने मधुर भजनों की प्रस्तुतियां देकर श्रद्धालुओं को भाव-विभोर कर दिया तथा समस्त चित्तौड़गढ़वासियों के सुख-समृद्धि की मंगलकामना की। पदयात्रा में शामिल सभी श्रद्धालुओं के रात्रि विश्राम एवं भोजन सहित अन्य सेवा व्यवस्थाएं श्री श्याम चाकर परिवार सेवा समिति (रजि.) चित्तौड़गढ़ द्वारा की गईं। समिति द्वारा बताया गया कि बाबा श्याम की कृपा से पदयात्रियों की सेवा निरंतर की जा रही है। इस अवसर पर समिति के संरक्षक जगदीश सोनी, ओमप्रकाश उपाध्याय (पूर्व सेवानिवृत्त डीवाईएसपी), अध्यक्ष प्रकाशचंद्र सोनी, उपाध्यक्ष रमेशचंद्र सोनी, मनोज मेनारिया, सचिव सुरेश बोगड़, कैलाश भूतड़ा, दीपक सोनी, भारत सोनी, विशाल सोनी, निमीष गर्ग, हर्षवर्धन सोनी, कृषांग सोनी सहित श्री श्याम चाकर महिला परिवार की सदस्याएं एवं अनेक श्याम भक्त व्यवस्था में उपस्थित रहे।

More news from राजस्थान and nearby areas
  • चित्तौड़गढ़ महिला सुरक्षा संकल्प अभियान के तहत निकली जनजागरूकता वाहन रैली, संवाद कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं को किया जागरूक* महिला सुरक्षा संकल्प अभियान के तहत निकली जनजागरूकता वाहन रैली, संवाद कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं को किया जागरूक* चित्तौड़गढ़, 01 अगस्त 2026। राजस्थान पुलिस मुख्यालय, जयपुर के निर्देशानुसार संचालित "महिला सुरक्षा संकल्प अभियान (Safety and Dignity for Every Woman)" के तहत महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं सशक्तिकरण के प्रति जनजागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से शनिवार को जिला मुख्यालय पर महिला सुरक्षा जागरूकता वाहन रैली एवं संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। आईपीएस श्रीमती उषा यादव, कमांडेंट हाड़ी रानी महिला बटालियन, अजमेर एवं पुलिस अधीक्षक श्री धर्मेन्द्र सिंह ने कलेक्ट्रेट परिसर से संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखाकर वाहन रैली को रवाना किया। रैली में कालिका पेट्रोलिंग यूनिट, सदर थाना, कोतवाली थाना, महिला थाना, साइबर थाना, चंदेरिया थाना, यातायात पुलिस तथा पुलिस लाइन के अधिकारी-कर्मचारियों के साथ विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्
    1
    चित्तौड़गढ़ महिला सुरक्षा संकल्प अभियान के तहत निकली जनजागरूकता वाहन रैली, संवाद कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं को किया जागरूक*
महिला सुरक्षा संकल्प अभियान के तहत निकली जनजागरूकता वाहन रैली, संवाद कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं को किया जागरूक*
चित्तौड़गढ़, 01 अगस्त 2026। राजस्थान पुलिस मुख्यालय, जयपुर के निर्देशानुसार संचालित "महिला सुरक्षा संकल्प अभियान (Safety and Dignity for Every Woman)" के तहत महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं सशक्तिकरण के प्रति जनजागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से शनिवार को जिला मुख्यालय पर महिला सुरक्षा जागरूकता वाहन रैली एवं संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
आईपीएस श्रीमती उषा यादव, कमांडेंट हाड़ी रानी महिला बटालियन, अजमेर एवं पुलिस अधीक्षक श्री धर्मेन्द्र सिंह ने कलेक्ट्रेट परिसर से संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखाकर वाहन रैली को रवाना किया। रैली में कालिका पेट्रोलिंग यूनिट, सदर थाना, कोतवाली थाना, महिला थाना, साइबर थाना, चंदेरिया थाना, यातायात पुलिस तथा पुलिस लाइन के अधिकारी-कर्मचारियों के साथ विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्
    user_DS7NEWS NETWORK
    DS7NEWS NETWORK
    News Anchor चित्तौड़गढ़, चित्तौड़गढ़, राजस्थान•
    4 hrs ago
  • गंगरार स्वतंत्रता दिवस की तैयारियों को लेकर उपखंड अधिकारी नेहा मिश्रा की अध्यक्षता में बैठक आयोजित । स्वतंत्रता दिवस की तैयारियों को लेकर पंचायत समिति सभागार में आयोजित बैठक में उपखंड अधिकारी नेहा मिश्रा ने स्वतंत्रता दिवस समारोह को भव्य और गरिमामय तरीके से मनाने के निर्देश देते हुए उन्होंने संबंधित विभागों के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को झंडारोहण, सांस्कृतिक कार्यक्रम, साफ-सफाई, सुरक्षा और अन्य व्यवस्थाओं की जिम्मेदारियां सौंपी। इस दौरान उपखंड अधिकारी ने समय पर बैठक में उपस्थित न होने वाले विभाग और कर्मचारियों पर नाराजगी जताई और भविष्य में लापरवाही न बरतने की सख्त हिदायत दी । साथ ही मंच पर बैठने के साथ ही बच्चों को वितरित की जाने वाली मिठाई पर विशेष शुद्धता एवं देसी घी मे बनाने पर जोर दिया साथ ही अधिकारियो को गुणवत्ता जांच के लिए पाबंध किया। मुख्य कार्यक्रम मेजर नटवर सिंह स्टेडियम में मनाया जाएगा
    1
    गंगरार स्वतंत्रता दिवस की तैयारियों को लेकर उपखंड अधिकारी नेहा मिश्रा की अध्यक्षता में बैठक आयोजित ।
स्वतंत्रता दिवस की तैयारियों को लेकर  पंचायत समिति सभागार में आयोजित  बैठक में उपखंड अधिकारी नेहा मिश्रा ने स्वतंत्रता दिवस समारोह को भव्य और गरिमामय तरीके से मनाने के निर्देश देते हुए  उन्होंने संबंधित विभागों के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को झंडारोहण, सांस्कृतिक कार्यक्रम, साफ-सफाई, सुरक्षा और अन्य व्यवस्थाओं की जिम्मेदारियां सौंपी। इस दौरान उपखंड अधिकारी ने समय पर बैठक में उपस्थित न होने वाले विभाग और कर्मचारियों पर नाराजगी जताई और भविष्य में लापरवाही न बरतने की सख्त हिदायत दी । साथ ही मंच पर बैठने के साथ ही बच्चों को वितरित की जाने वाली मिठाई  पर  विशेष  शुद्धता एवं देसी घी मे बनाने पर जोर दिया साथ ही अधिकारियो को गुणवत्ता जांच के लिए पाबंध किया। मुख्य कार्यक्रम            
मेजर नटवर सिंह स्टेडियम में मनाया जाएगा
    user_Chandra prakash  bilwal
    Chandra prakash bilwal
    Teacher गंगरार, चित्तौड़गढ़, राजस्थान•
    11 hrs ago
  • LPG सिलेंडर 200 रुपए सस्ता, कोलकाता-दिल्ली समेत कहां-कहां घटे दाम? केंद्र सरकार ने 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमत में बड़ी कटौती की है. इससे पहले पश्चिम एशिया संकट और ईरान युद्ध के कारण वैश्विक बाजार में आपूर्ति प्रभावित होने से कीमतें बढ़ी थीं.केंद्र सरकार ने होटल, रेस्तरां और अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठानों को बड़ी राहत देते हुए 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमत में 200 रुपये से अधिक की कटौती की है. ईरान युद्ध और पश्चिम एशिया संकट के कारण लगातार बढ़ी गैस कीमतों के बाद यह दूसरा बड़ा राहतभरा फैसला है. हालांकि, घरेलू उपभोक्ताओं को फिलहाल कोई राहत नहीं मिली है, क्योंकि 14.2 किलोग्राम वाले घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है. ईरान युद्ध और पश्चिम एशिया संकट से बढ़ी थीं कीमतें हाल के महीनों में ईरान युद्ध और पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के कारण वैश्विक एलपीजी बाजार में अनिश्चितता और आपूर्ति बाधित होने से कमर्शियल एलपीजी सिलेंडरों की कीमतों में लगातार बढ़ोतरी हुई थी. अब वैश्विक परिस्थितियों में कुछ राहत मिलने के बाद सरकार ने लगातार दूसरी बार कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में कटौती कर व्यवसायों को राहत देने का फैसला किया है.
    1
    LPG सिलेंडर 200 रुपए सस्ता, कोलकाता-दिल्ली समेत कहां-कहां घटे दाम?


केंद्र सरकार ने 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमत में बड़ी कटौती की है. इससे पहले पश्चिम एशिया संकट और ईरान युद्ध के कारण वैश्विक बाजार में आपूर्ति प्रभावित होने से कीमतें बढ़ी थीं.केंद्र सरकार ने होटल, रेस्तरां और अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठानों को बड़ी राहत देते हुए 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमत में 200 रुपये से अधिक की कटौती की है. ईरान युद्ध और पश्चिम एशिया संकट के कारण लगातार बढ़ी गैस कीमतों के बाद यह दूसरा बड़ा राहतभरा फैसला है. हालांकि, घरेलू उपभोक्ताओं को फिलहाल कोई राहत नहीं मिली है, क्योंकि 14.2 किलोग्राम वाले घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है.
ईरान युद्ध और पश्चिम एशिया संकट से बढ़ी थीं कीमतें
हाल के महीनों में ईरान युद्ध और पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के कारण वैश्विक एलपीजी बाजार में अनिश्चितता और आपूर्ति बाधित होने से कमर्शियल एलपीजी सिलेंडरों की कीमतों में लगातार बढ़ोतरी हुई थी. अब वैश्विक परिस्थितियों में कुछ राहत मिलने के बाद सरकार ने लगातार दूसरी बार कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में कटौती कर व्यवसायों को राहत देने का फैसला किया है.
    user_राठौड़ न्यूज एजेंसी
    राठौड़ न्यूज एजेंसी
    Jawad, Neemuch•
    3 hrs ago
  • नाथद्वारा–रेलमगरा–टोडारायसिंह नई रेल लाइन को शीघ्र स्वीकृति जारी करने की मांग, सांसद महिमा कुमारी मेवाड़ ने केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से की विस्तृत चर्चा नाथद्वारा–रेलमगरा–टोडारायसिंह नई रेल लाइन को शीघ्र स्वीकृति जारी करने की मांग, सांसद महिमा कुमारी मेवाड़ ने केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से की विस्तृत चर्चा रेलमगरा। राजसमंद सांसद महिमा कुमारी मेवाड़ ने नई दिल्ली में केंद्रीय रेल मंत्री श्री अश्विनी वैष्णव से शिष्टाचार भेंट कर राजसमंद संसदीय क्षेत्र में रेल अवसंरचना के विकास, रेल कनेक्टिविटी को सुदृढ़ बनाने तथा जनसुविधाओं के विस्तार से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत चर्चा की। भेंट के दौरान सांसद ने नाथद्वारा–रेलमगरा–टोडारायसिंह प्रस्तावित नई रेल लाइन को शीघ्र स्वीकृति जारी कर निर्माण कार्य प्रारंभ कराने की मांग प्रमुखता से उठाई। उन्होंने कहा कि यह परियोजना लंबे समय से क्षेत्र की महत्वपूर्ण जनआकांक्षा रही है तथा इसके साकार होने से राजसमंद, भीलवाड़ा एवं आसपास के क्षेत्रों को बेहतर रेल संपर्क मिलेगा। साथ ही व्यापार, उद्योग, पर्यटन, शिक्षा, रोजगार और क्षेत्रीय विकास को नई गति मिलेगी। सांसद ने केंद्रीय रेल मंत्री के समक्ष क्षेत्र की अन्य प्रमुख रेल विकास योजनाओं, नई रेल लाइनों, यात्री सुविधाओं के विस्तार तथा लंबित रेल परियोजनाओं से जुड़े सभी आवश्यक विषय भी विस्तार से रखे। उन्होंने आग्रह किया कि जनहित को देखते हुए इन सभी कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर स्वीकृति प्रदान कर शीघ्र क्रियान्वित किया जाए। केंद्रीय रेल मंत्री श्री अश्विनी वैष्णव ने सांसद द्वारा प्रस्तुत सभी विषयों को गंभीरता से संज्ञान में लेते हुए सकारात्मक विचार करने तथा आवश्यक कार्यवाही आगे बढ़ाने का आश्वासन दिया। सांसद महिमा कुमारी मेवाड़ ने विश्वास व्यक्त किया कि केंद्र सरकार के सहयोग से राजसमंद संसदीय क्षेत्र में रेल विकास कार्यों को नई गति मिलेगी और नाथद्वारा–रेलमगरा–टोडारायसिंह नई रेल लाइन को शीघ्र स्वीकृति जारी होने के साथ क्षेत्र की अन्य महत्वपूर्ण रेल परियोजनाओं पर भी सकारात्मक प्रगति होगी।
    1
    नाथद्वारा–रेलमगरा–टोडारायसिंह नई रेल लाइन को शीघ्र स्वीकृति जारी करने की मांग, सांसद महिमा कुमारी मेवाड़ ने केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से की विस्तृत चर्चा
नाथद्वारा–रेलमगरा–टोडारायसिंह नई रेल लाइन को शीघ्र स्वीकृति जारी करने की मांग, सांसद महिमा कुमारी मेवाड़ ने केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से की विस्तृत चर्चा
रेलमगरा। राजसमंद सांसद महिमा कुमारी मेवाड़ ने नई दिल्ली में केंद्रीय रेल मंत्री श्री अश्विनी वैष्णव से शिष्टाचार भेंट कर राजसमंद संसदीय क्षेत्र में रेल अवसंरचना के विकास, रेल कनेक्टिविटी को सुदृढ़ बनाने तथा जनसुविधाओं के विस्तार से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत चर्चा की।
भेंट के दौरान सांसद ने नाथद्वारा–रेलमगरा–टोडारायसिंह प्रस्तावित नई रेल लाइन को शीघ्र स्वीकृति जारी कर निर्माण कार्य प्रारंभ कराने की मांग प्रमुखता से उठाई। उन्होंने कहा कि यह परियोजना लंबे समय से क्षेत्र की महत्वपूर्ण जनआकांक्षा रही है तथा इसके साकार होने से राजसमंद, भीलवाड़ा एवं आसपास के क्षेत्रों को बेहतर रेल संपर्क मिलेगा। साथ ही व्यापार, उद्योग, पर्यटन, शिक्षा, रोजगार और क्षेत्रीय विकास को नई गति मिलेगी।
सांसद ने केंद्रीय रेल मंत्री के समक्ष क्षेत्र की अन्य प्रमुख रेल विकास योजनाओं, नई रेल लाइनों, यात्री सुविधाओं के विस्तार तथा लंबित रेल परियोजनाओं से जुड़े सभी आवश्यक विषय भी विस्तार से रखे। उन्होंने आग्रह किया कि जनहित को देखते हुए इन सभी कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर स्वीकृति प्रदान कर शीघ्र क्रियान्वित किया जाए।
केंद्रीय रेल मंत्री श्री अश्विनी वैष्णव ने सांसद द्वारा प्रस्तुत सभी विषयों को गंभीरता से संज्ञान में लेते हुए सकारात्मक विचार करने तथा आवश्यक कार्यवाही आगे बढ़ाने का आश्वासन दिया।
सांसद महिमा कुमारी मेवाड़ ने विश्वास व्यक्त किया कि केंद्र सरकार के सहयोग से राजसमंद संसदीय क्षेत्र में रेल विकास कार्यों को नई गति मिलेगी और नाथद्वारा–रेलमगरा–टोडारायसिंह नई रेल लाइन को शीघ्र स्वीकृति जारी होने के साथ क्षेत्र की अन्य महत्वपूर्ण रेल परियोजनाओं पर भी सकारात्मक प्रगति होगी।
    user_रेलमगरा न्यूज़
    रेलमगरा न्यूज़
    Local News Reporter रेलमगरा, राजसमंद, राजस्थान•
    2 hrs ago
  • एक ही माता पिता की दो संतानें एक साथ नही रह पाती तो जरा सोचो ईश्वर ने तो इन्हें बनाया ही एक है प्रकृति ,भी पता नहीं क्या क्या बना दिया है ,लोगो की सोच से परे है🙏 This video may be Philippines 🤔 एक ही माता पिता की दो संतानें एक साथ नही रह पाती तो जरा सोचो ईश्वर ने तो इन्हें बनाया ही एक है प्रकृति ,भी पता नहीं क्या क्या बना दिया है ,लोगो की सोच से परे है🙏 This video may be Philippines 🤔
    1
    एक ही माता पिता की दो संतानें एक साथ नही रह पाती तो जरा सोचो ईश्वर ने तो इन्हें बनाया ही एक है
प्रकृति ,भी पता नहीं क्या क्या बना दिया है ,लोगो की सोच से परे है🙏
This video may be Philippines 🤔
एक ही माता पिता की दो संतानें एक साथ नही रह पाती तो जरा सोचो ईश्वर ने तो इन्हें बनाया ही एक है
प्रकृति ,भी पता नहीं क्या क्या बना दिया है ,लोगो की सोच से परे है🙏
This video may be Philippines 🤔
    user_Hello Chittorgarh News
    Hello Chittorgarh News
    Local News Reporter चित्तौड़गढ़, चित्तौड़गढ़, राजस्थान•
    8 hrs ago
  • गोलीकांड का बड़ा अपडेट: घायल हिस्ट्रीशीटर प्रभु सिंह को कोतवाली पुलिस के हवाले, सुनिए पूरी खबर—English और Hindi दोनों में एक साथ। चित्तौड़गढ़ से बड़ी खबर: गोली लगने से घायल हिस्ट्रीशीटर प्रभु सिंह को उपचार के बाद कोतवाली पुलिस को सौंपा गया, जांच तेज। यह विशेष रिपोर्ट आपको English और Hindi दोनों भाषाओं में एक साथ पढ़कर सुनाई जा रही है—जैसे आपको पसंद आए, दोनों सुनें।
    1
    गोलीकांड का बड़ा अपडेट: घायल हिस्ट्रीशीटर प्रभु सिंह को कोतवाली पुलिस के हवाले, सुनिए पूरी खबर—English और Hindi दोनों में एक साथ।
चित्तौड़गढ़ से बड़ी खबर: गोली लगने से घायल हिस्ट्रीशीटर प्रभु सिंह को उपचार के बाद कोतवाली पुलिस को सौंपा गया, जांच तेज। यह विशेष रिपोर्ट आपको English और Hindi दोनों भाषाओं में एक साथ पढ़कर सुनाई जा रही है—जैसे आपको पसंद आए, दोनों सुनें।
    user_Hello Chittorgarh News
    Hello Chittorgarh News
    Local News Reporter चित्तौड़गढ़, चित्तौड़गढ़, राजस्थान•
    1 hr ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.