logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

गोलीकांड का बड़ा अपडेट: घायल हिस्ट्रीशीटर प्रभु सिंह को कोतवाली पुलिस के हवाले, सुनिए पूरी खबर—English और Hindi दोनों में एक साथ। चित्तौड़गढ़ से बड़ी खबर: गोली लगने से घायल हिस्ट्रीशीटर प्रभु सिंह को उपचार के बाद कोतवाली पुलिस को सौंपा गया, जांच तेज। यह विशेष रिपोर्ट आपको English और Hindi दोनों भाषाओं में एक साथ पढ़कर सुनाई जा रही है—जैसे आपको पसंद आए, दोनों सुनें।

1 hr ago
user_Hello Chittorgarh News
Hello Chittorgarh News
Local News Reporter चित्तौड़गढ़, चित्तौड़गढ़, राजस्थान•
1 hr ago

गोलीकांड का बड़ा अपडेट: घायल हिस्ट्रीशीटर प्रभु सिंह को कोतवाली पुलिस के हवाले, सुनिए पूरी खबर—English और Hindi दोनों में एक साथ। चित्तौड़गढ़ से बड़ी खबर: गोली लगने से घायल हिस्ट्रीशीटर प्रभु सिंह को उपचार के बाद कोतवाली पुलिस को सौंपा गया, जांच तेज। यह विशेष रिपोर्ट आपको English और Hindi दोनों भाषाओं में एक साथ पढ़कर सुनाई जा रही है—जैसे आपको पसंद आए, दोनों सुनें।

More news from राजस्थान and nearby areas
  • 🚨 RGHS घोटाला: जनता के हक पर डाका , इंसानियत को शर्मसार कर दिया 🚨क्या जनता का पैसा और सरकारी योजनाएं कुछ भ्रष्ट लोगों की जेबें भरने के लिए हैं? RGHS (राजस्थान गवर्नमेंट हेल्थ स्कीम) के नाम पर जो महाघोटाला सामने आया है सावधान! देखिए कैसे लूटा जा रहा है सिस्टम को:6,500 का इंजेक्शन 18,000 में? जी हाँ! जो जीवन रक्षक इंजेक्शन बाजार में छह हजार का मिलता है, उसका बिल अठारह हजार रुपये बनाकर क्लेम पास कराया गया! गरीबों के हक की चोरी: नियमों के मुताबिक दवाओं पर मिलने वाला 40% डिस्काउंट खाकर केवल 12% दिखाया गया। बाकी का मोटा कमीशन किसकी जेब में गया? फर्जीवाड़ा और सिंडिकेट: कुछ चंद मेडिकल स्टोर मालिकों और मरीजों के नाम पर नकली और महंगे बिलों का काला धंधा चलाया। 👊 अब बर्दाश्त नहीं!सरकार ने ऐसे 31 धोखेबाज मेडिकल स्टोर्स के लाइसेंस हमेशा के लिए रद्द कर दिए हैं। लेकिन सिर्फ लाइसेंस रद्द करना काफी नहीं है!इन लुटेरों पर आपराधिक मुकदमे (FIR) दर्ज हों! जनता के टैक्स के पैसे की पाई-पाई वसूली की जाए! इस रैकेट में शामिल हर बड़े चेहरे को जेल भेजा जाए। स्वास्थ्य सेवाओं को अपनी जागीर समझने वाले इन भ्रष्टाचारियों का सामाजिक और आर्थिक बहिष्कार होना चाहिए।#RGHSScam #CorruptionFreeRajasthan #MedicalScam #ExposeTheCorrupt #AntiCorruption
    1
    🚨 RGHS घोटाला: जनता के हक पर डाका , इंसानियत को शर्मसार कर दिया

🚨क्या जनता का पैसा और सरकारी योजनाएं कुछ भ्रष्ट लोगों की जेबें भरने के लिए हैं? RGHS (राजस्थान गवर्नमेंट हेल्थ स्कीम) के नाम पर जो महाघोटाला सामने आया है
सावधान! देखिए कैसे लूटा जा रहा है सिस्टम को:6,500 का इंजेक्शन 18,000 में? 
जी हाँ! जो जीवन रक्षक इंजेक्शन बाजार में छह हजार का मिलता है, उसका बिल अठारह हजार रुपये बनाकर क्लेम पास कराया गया!
गरीबों के हक की चोरी: 
नियमों के मुताबिक दवाओं पर मिलने वाला 40% डिस्काउंट खाकर केवल 12% दिखाया गया।
बाकी का मोटा कमीशन किसकी जेब में गया?
फर्जीवाड़ा और सिंडिकेट: कुछ चंद मेडिकल स्टोर मालिकों और  मरीजों के नाम पर नकली और महंगे बिलों का काला धंधा चलाया।
👊 अब बर्दाश्त नहीं!सरकार ने ऐसे 31 धोखेबाज मेडिकल स्टोर्स के लाइसेंस हमेशा के लिए रद्द कर दिए हैं।
लेकिन सिर्फ लाइसेंस रद्द करना काफी नहीं है!इन लुटेरों पर आपराधिक मुकदमे (FIR) दर्ज हों!
जनता के टैक्स के पैसे की पाई-पाई वसूली की जाए!
इस रैकेट में शामिल हर बड़े चेहरे को जेल भेजा जाए।
स्वास्थ्य सेवाओं को अपनी जागीर समझने वाले इन भ्रष्टाचारियों का सामाजिक और आर्थिक बहिष्कार होना चाहिए।#RGHSScam #CorruptionFreeRajasthan #MedicalScam #ExposeTheCorrupt #AntiCorruption
    user_प्रतापhttps://www.facebook.com
    प्रतापhttps://www.facebook.com
    Nurse चित्तौड़गढ़, चित्तौड़गढ़, राजस्थान•
    13 hrs ago
  • तेहरान-रियाद के बीच गुप्त समझौता ईरान से डील करवाकर पाक ने रुकवाए थे सऊदी पर हमले ईरान और अमेरिका के बीच जंग में पाकिस्तान की भूमिका को लेकर नया खुलासा हुआ है। पाक आर्मी चीफ आसिम मुनीर ने जंग की शुरुआत के बाद ईरान और सऊदी अरब के बीच गोपनीय डील कराया था। द टाइम्स ऑफ इजराइल की रिपोर्ट के अनुसार, शुरुआती चरण में सऊदी अरब पर ईरान की तरफ से बार-बार मिसाइल हमले हुए, लेकिन समझौता होने के बाद ये हमले बंद हो गए। रिपोर्ट के अनुसार, मार्च के आखिर में मुनीर ने ईरान की आईआरजीसी के कमांडर अहमद वाहिदी के साथ चल रहे जॉइंट ऑयल ट्रांसपोर्ट ऑपरेशन को दबाव के तौर पर इस्तेमाल किया। इस ऑपरेशन के तहत पिछले साल के आखिर से ईरान ने अमेरिका का नया युद्धविराम प्रस्ताव ठुकराया अमेरिका ने लगातार 13वीं रात ईरान में सैन्य ठिकानों पर हमले किए। वहीं, ईरान ने डोनाल्ड ट्रम्प की ओर से इराकी पीएम के जरिए भेजा गया युद्धविराम प्रस्ताव ठुकरा दिया। ईरान ने स्पष्ट किया है कि होर्मुज मुद्दे के समाधान के बिना वह किसी अस्थायी युद्धविराम को स्वीकार नहीं करेगा। हालिया हमलों में ईरान में 55 लोगों की मौत और 600 के घायल होने की खबर है। ईरानी तेल को पाकिस्तान लाया जा रहा है। मुनीर ने वाहिदी को चेताय था कि अगर सऊदी इलाके पर हमले जारी रहे तो जॉइंट ऑयल ऑपरेशन का भविष्य खतरे में पड़ सकता है।
    1
    तेहरान-रियाद के बीच गुप्त समझौता

ईरान से डील करवाकर पाक ने रुकवाए थे सऊदी पर हमले
ईरान और अमेरिका के बीच जंग में पाकिस्तान की भूमिका को लेकर नया खुलासा हुआ है। पाक आर्मी चीफ आसिम मुनीर ने जंग की शुरुआत के बाद ईरान और सऊदी अरब के बीच गोपनीय डील कराया था। द टाइम्स ऑफ इजराइल की रिपोर्ट के अनुसार, शुरुआती चरण में सऊदी अरब पर ईरान की तरफ से बार-बार मिसाइल हमले हुए, लेकिन समझौता होने के बाद ये हमले बंद हो गए।
रिपोर्ट के अनुसार, मार्च के आखिर में मुनीर ने ईरान की आईआरजीसी के कमांडर अहमद वाहिदी के साथ चल रहे जॉइंट ऑयल ट्रांसपोर्ट ऑपरेशन को दबाव के तौर पर इस्तेमाल किया। इस ऑपरेशन के तहत पिछले साल के आखिर से
ईरान ने अमेरिका का नया युद्धविराम प्रस्ताव ठुकराया अमेरिका ने लगातार 13वीं रात ईरान में सैन्य ठिकानों पर हमले किए। वहीं, ईरान ने डोनाल्ड ट्रम्प की ओर से इराकी पीएम के जरिए भेजा गया युद्धविराम प्रस्ताव ठुकरा दिया। ईरान ने स्पष्ट किया है कि होर्मुज मुद्दे के समाधान के बिना वह किसी अस्थायी युद्धविराम को स्वीकार नहीं करेगा। हालिया हमलों में ईरान में 55 लोगों की मौत और 600 के घायल होने की खबर है।
ईरानी तेल को पाकिस्तान लाया जा रहा है। मुनीर ने वाहिदी को चेताय था कि अगर सऊदी इलाके पर हमले जारी रहे तो जॉइंट ऑयल ऑपरेशन का भविष्य खतरे में पड़ सकता है।
    user_राठौड़ न्यूज एजेंसी
    राठौड़ न्यूज एजेंसी
    Jawad, Neemuch•
    5 hrs ago
  • जीजा बना हैवान: 18 वर्षीय साली को मारी गोली, शव ठिकाने लगाने से पहले ही बनेड़ा पुलिस ने दबोचा,हत्या में प्रयुक्त दुनाली बंदूक बरामद भीलवाड़ा। जिले के बनेड़ा थाना क्षेत्र के आमली कला गांव में रिश्तों को शर्मसार कर देने वाली वारदात सामने आई है। पारिवारिक विवाद के चलते एक जीजा ने अपनी 18 वर्षीय साली की गोली मारकर हत्या कर दी। वारदात के बाद आरोपी शव को ठिकाने लगाकर सबूत मिटाने की कोशिश में था, लेकिन सूचना मिलते ही पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए घटना के करीब दो घंटे के भीतर उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस से शनिवार दोपहर करीब 12 बजे मिली जानकारी के अनुसार आरोपी की निशानदेही पर हत्या में इस्तेमाल की गई दुनाली बंदूक भी बरामद कर ली गई है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि मृतका रेखा पिछले करीब डेढ़ वर्ष से अपनी बड़ी बहन सीता और जीजा किशन कालबेलिया के साथ रह रही थी। घटना के पीछे प्रथम दृष्टया पारिवारिक विवाद को कारण माना जा रहा है। मृतका के पिता पप्पू की रिपोर्ट पर बनेड़ा थाना पुलिस ने आरोपी किशन कालबेलिया के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस आरोपी से गहन पूछताछ कर रही है और वारदात के पीछे की वास्तविक वजह तथा घटनाक्रम की हर कड़ी की जांच की जा रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि समय रहते कार्रवाई नहीं होती तो आरोपी शव को ठिकाने लगाने में सफल हो सकता था। फिलहाल मामले की जांच जारी है।
    1
    जीजा बना हैवान: 18 वर्षीय साली को मारी गोली, शव ठिकाने लगाने से पहले ही बनेड़ा पुलिस ने दबोचा,हत्या में प्रयुक्त दुनाली बंदूक बरामद
भीलवाड़ा। जिले के बनेड़ा थाना क्षेत्र के आमली कला गांव में रिश्तों को शर्मसार कर देने वाली वारदात सामने आई है। पारिवारिक विवाद के चलते एक जीजा ने अपनी 18 वर्षीय साली की गोली मारकर हत्या कर दी। वारदात के बाद आरोपी शव को ठिकाने लगाकर सबूत मिटाने की कोशिश में था, लेकिन सूचना मिलते ही पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए घटना के करीब दो घंटे के भीतर उसे गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस से शनिवार दोपहर करीब 12 बजे मिली जानकारी के अनुसार आरोपी की निशानदेही पर हत्या में इस्तेमाल की गई दुनाली बंदूक भी बरामद कर ली गई है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि मृतका रेखा पिछले करीब डेढ़ वर्ष से अपनी बड़ी बहन सीता और जीजा किशन कालबेलिया के साथ रह रही थी। घटना के पीछे प्रथम दृष्टया पारिवारिक विवाद को कारण माना जा रहा है।
मृतका के पिता पप्पू की रिपोर्ट पर बनेड़ा थाना पुलिस ने आरोपी किशन कालबेलिया के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस आरोपी से गहन पूछताछ कर रही है और वारदात के पीछे की वास्तविक वजह तथा घटनाक्रम की हर कड़ी की जांच की जा रही है।
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि समय रहते कार्रवाई नहीं होती तो आरोपी शव को ठिकाने लगाने में सफल हो सकता था। फिलहाल मामले की जांच जारी है।
    user_Puneet jain
    Puneet jain
    भीलवाड़ा, भीलवाड़ा, राजस्थान•
    3 hrs ago
  • रामपुरा थाना परिसर में शांति समिति की बैठक सम्पन्न, श्रावणी मेला व 40वें मोहर्रम को सौहार्दपूर्ण ढंग से मनाने की अपील रामपुरा। आगामी उत्सव एवं 40वें मोहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण एवं सुरक्षित वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से शनिवार को रामपुरा थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में एसडीओपी शबेरा अंसारी, तहसीलदार कमलेश डुडवे, थाना प्रभारी निलेश सोलंकी, मुख्य नगर पालिका अधिकारी नंदलाल प्रजापति सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे। अधिकारियों ने उपस्थित नागरिकों एवं शांति समिति के सदस्यों से आगामी पर्व आपसी भाईचारे, प्रेम एवं सौहार्द के साथ मनाने की अपील की। बैठक में कानून-व्यवस्था बनाए रखने, जुलूस एवं धार्मिक आयोजनों के दौरान निर्धारित नियमों का पालन करने तथा किसी भी प्रकार की अफवाहों से दूर रहने के निर्देश दिए गए। साथ ही सोशल मीडिया पर भ्रामक या भड़काऊ सामग्री साझा नहीं करने की भी समझाइश दी गई। अधिकारियों ने कहा कि किसी भी प्रकार की समस्या या संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस प्रशासन को दें, ताकि समय रहते आवश्यक कार्रवाई की जा सके और सभी पर्व शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हों। बैठक में नगर के गणमान्य नागरिक, शांति समिति के सदस्य एवं पत्रकार बंधु भी उपस्थित रहे।
    4
    रामपुरा थाना परिसर में शांति समिति की बैठक सम्पन्न, श्रावणी मेला व 40वें मोहर्रम को सौहार्दपूर्ण ढंग से मनाने की अपील
रामपुरा। आगामी उत्सव एवं 40वें मोहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण एवं सुरक्षित वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से शनिवार को रामपुरा थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई।
बैठक में एसडीओपी शबेरा अंसारी, तहसीलदार कमलेश डुडवे, थाना प्रभारी निलेश सोलंकी, मुख्य नगर पालिका अधिकारी नंदलाल प्रजापति सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
अधिकारियों ने उपस्थित नागरिकों एवं शांति समिति के सदस्यों से आगामी पर्व आपसी भाईचारे, प्रेम एवं सौहार्द के साथ मनाने की अपील की। बैठक में कानून-व्यवस्था बनाए रखने, जुलूस एवं धार्मिक आयोजनों के दौरान निर्धारित नियमों का पालन करने तथा किसी भी प्रकार की अफवाहों से दूर रहने के निर्देश दिए गए। साथ ही सोशल मीडिया पर भ्रामक या भड़काऊ सामग्री साझा नहीं करने की भी समझाइश दी गई।
अधिकारियों ने कहा कि किसी भी प्रकार की समस्या या संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस प्रशासन को दें, ताकि समय रहते आवश्यक कार्रवाई की जा सके और सभी पर्व शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हों।
बैठक में नगर के गणमान्य नागरिक, शांति समिति के सदस्य एवं पत्रकार बंधु भी उपस्थित रहे।
    user_Mukesh rathor
    Mukesh rathor
    Electrician नीमच, नीमच, मध्य प्रदेश•
    5 hrs ago
  • अच्छी बरसात की कामना को लेकर श्री मसानिया भैरवनाथ मंदिर में पांच दिवसीय अघोर अनुष्ठान शुरू अच्छी बरसात की कामना को लेकर श्री मसानिया भैरवनाथ मंदिर में पांच दिवसीय अघोर अनुष्ठान शुरू भीलवाड़ा। अच्छी बारिश की कामना को लेकर पंचमुखी मोक्षधाम में स्थित श्री मसानिया भैरवनाथ मंदिर में पांच दिवसीय अघोर अनुष्ठान का शुभारंभ किया गया। अनुष्ठान के प्रथम दिन श्रद्धालुओं ने बड़ी संख्या में पहुंचकर भगवान भैरवनाथ की पूजा-अर्चना कर क्षेत्र में सुख-समृद्धि और भरपूर वर्षा की प्रार्थना की। मंदिर पुजारी संतोष कुमार खटीक ने बताया कि मंदिर परिसर में विधिवत मंत्रोच्चार के साथ अघोर अनुष्ठान की शुरुआत हुई, जिसमें विशेष रूप से अघोर साधना, हवन-पूजन और धार्मिक अनुष्ठान आयोजित किए जा रहे हैं। यह अनुष्ठान लगातार पांच दिनों तक चलेगा, जिसमें प्रतिदिन विभिन्न धार्मिक कार्यक्रम आयोजित होंगे। श्रद्धालुओं का मानना है कि इस प्रकार के धार्मिक अनुष्ठानों से प्राकृतिक संतुलन बेहतर होता है और अच्छी वर्षा के साथ क्षेत्र में खुशहाली आती है। अनुष्ठान के दौरान सुबह-शाम आरती, भजन-कीर्तन और प्रसाद का वितरण भी किया जा रहा है। मंदिर परिसर में भक्तों की लगातार बढ़ती भीड़ के चलते समिति द्वारा व्यवस्थाएं भी सुदृढ़ की गई हैं, ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो।
    4
    अच्छी बरसात की कामना को लेकर श्री मसानिया भैरवनाथ मंदिर में पांच दिवसीय अघोर अनुष्ठान शुरू

अच्छी बरसात की कामना को लेकर श्री मसानिया भैरवनाथ मंदिर में पांच दिवसीय अघोर अनुष्ठान शुरू
भीलवाड़ा। अच्छी बारिश की कामना को लेकर पंचमुखी मोक्षधाम में स्थित श्री मसानिया भैरवनाथ मंदिर में पांच दिवसीय अघोर अनुष्ठान का शुभारंभ किया गया। अनुष्ठान के प्रथम दिन श्रद्धालुओं ने बड़ी संख्या में पहुंचकर भगवान भैरवनाथ की पूजा-अर्चना कर क्षेत्र में सुख-समृद्धि और भरपूर वर्षा की प्रार्थना की।
मंदिर पुजारी संतोष कुमार खटीक ने बताया कि मंदिर परिसर में विधिवत मंत्रोच्चार के साथ अघोर अनुष्ठान की शुरुआत हुई, जिसमें विशेष रूप से अघोर साधना, हवन-पूजन और धार्मिक अनुष्ठान आयोजित किए जा रहे हैं।  यह अनुष्ठान लगातार पांच दिनों तक चलेगा, जिसमें प्रतिदिन विभिन्न धार्मिक कार्यक्रम आयोजित होंगे।
श्रद्धालुओं का मानना है कि इस प्रकार के धार्मिक अनुष्ठानों से प्राकृतिक संतुलन बेहतर होता है और अच्छी वर्षा के साथ क्षेत्र में खुशहाली आती है। अनुष्ठान के दौरान सुबह-शाम आरती, भजन-कीर्तन और प्रसाद का वितरण भी किया जा रहा है। मंदिर परिसर में भक्तों की लगातार बढ़ती भीड़ के चलते समिति द्वारा व्यवस्थाएं भी सुदृढ़ की गई हैं, ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो।
    user_महेश पुरी
    महेश पुरी
    Bhilwara, Rajasthan•
    12 hrs ago
  • सिटी थाने के पास चाय की गुमटी पर असामाजिक तत्वों का जमावड़ा, पुलिस पर उठे सवाल नीमच शहर के मनासा नाका क्षेत्र में सिटी थाना से कुछ ही दूरी पर स्थित एक चाय की गुमटी को लेकर स्थानीय लोगों ने गंभीर आरोप लगाए हैं। रहवासियों का कहना है कि यहां देर रात तक असामाजिक तत्वों का जमावड़ा रहता है और नशाखोरी की गतिविधियां होती हैं। गुरुवार रात रुपए के लेनदेन को लेकर विवाद भी हुआ, जिसकी सूचना पुलिस को दी गई, लेकिन कार्रवाई नहीं हुई। क्षेत्रवासियों ने पुलिस और नगर पालिका से गुमटी व अतिक्रमण पर सख्त कार्रवाई कर क्षेत्र में शांति और सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की है।
    1
    सिटी थाने के पास चाय की गुमटी पर असामाजिक तत्वों का जमावड़ा, पुलिस पर उठे सवाल
नीमच शहर के मनासा नाका क्षेत्र में सिटी थाना से कुछ ही दूरी पर स्थित एक चाय की गुमटी को लेकर स्थानीय लोगों ने गंभीर आरोप लगाए हैं। रहवासियों का कहना है कि यहां देर रात तक असामाजिक तत्वों का जमावड़ा रहता है और नशाखोरी की गतिविधियां होती हैं। गुरुवार रात रुपए के लेनदेन को लेकर विवाद भी हुआ, जिसकी सूचना पुलिस को दी गई, लेकिन कार्रवाई नहीं हुई। क्षेत्रवासियों ने पुलिस और नगर पालिका से गुमटी व अतिक्रमण पर सख्त कार्रवाई कर क्षेत्र में शांति और सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की है।
    user_मुकेश शर्मा पत्रकार नीमच
    मुकेश शर्मा पत्रकार नीमच
    Carpenter Neemuch Nagar, Madhya Pradesh•
    13 hrs ago
  • LIVE | सावन के तीसरे सोमवार पर झूले में विराजे श्री सांवरिया सेठ | प्रथम लाइव दर्शन 🔴 LIVE | सावन मास के तीसरे सोमवार पर झूले में विराजे श्री सांवरिया सेठ के दिव्य दर्शन | देखिए सबसे पहले LIVE दर्शन केवल Hello Chittorgarh News पर | जय श्री सांवरिया सेठ 🙏
    1
    LIVE | सावन के तीसरे सोमवार पर झूले में विराजे श्री सांवरिया सेठ | प्रथम लाइव दर्शन
🔴 LIVE | सावन मास के तीसरे सोमवार पर झूले में विराजे श्री सांवरिया सेठ के दिव्य दर्शन | देखिए सबसे पहले LIVE दर्शन केवल Hello Chittorgarh News पर | जय श्री सांवरिया सेठ 🙏
    user_Hello Chittorgarh News
    Hello Chittorgarh News
    Local News Reporter चित्तौड़गढ़, चित्तौड़गढ़, राजस्थान•
    15 hrs ago
  • यूरोप में आग का तांडव... स्पेन में इमरजेंस फ्रांस में 50 हजार लोग रेस्क्यू किए गए पेरिस | यूरोप इस समय इतिहास की सबसे भीषण प्राकृतिक आपदाओं का सामना कर रहा है। स्पेन और फ्रांस में रिकॉर्डतोड हीटवेव के कारण जंगलों में भयानक आग लग गई है। स्पेन में आपातकाल घोषित कर दिया गया है। फ्रांस में 50 हजार और स्पेन में 20 हजार से अधिक लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है। आग से अब तक 15 लोगों की जान जा चुकी है।
    1
    यूरोप में आग का तांडव... स्पेन में इमरजेंस फ्रांस में 50 हजार लोग रेस्क्यू किए गए
पेरिस | यूरोप इस समय इतिहास की सबसे भीषण प्राकृतिक आपदाओं का सामना कर रहा है। स्पेन और फ्रांस में रिकॉर्डतोड हीटवेव के कारण जंगलों में भयानक आग लग गई है। स्पेन में आपातकाल घोषित कर दिया गया है। फ्रांस में 50 हजार और स्पेन में 20 हजार से अधिक लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है। आग से अब तक 15 लोगों की जान जा चुकी है।
    user_राठौड़ न्यूज एजेंसी
    राठौड़ न्यूज एजेंसी
    Jawad, Neemuch•
    5 hrs ago
  • "मैं नीमच हूँ… और मेरे फेफड़े काटे जा रहे हैं!" जंगलों की खामोश चीख, जवाब कौन देगा? नमस्कार… मैं नीमच हूँ… वही नीमच, जिसकी पहचान कभी नीम के पेड़ों, घने जंगलों और हरियाली से होती थी। लेकिन आज ऐसा लगता है जैसे मेरे फेफड़े धीरे-धीरे काटे जा रहे हैं। सोशल मीडिया पर वन क्षेत्रों में पेड़ों की कटाई के कई वीडियो सामने आ रहे हैं। इन वीडियो की सत्यता की पुष्टि होना जरूरी है, लेकिन इससे भी बड़ा सवाल यह है कि यदि इनमें सच्चाई है, तो जिम्मेदार विभाग अब तक मौन क्यों है? और यदि ये भ्रामक हैं, तो उनका खंडन क्यों नहीं किया गया? नीमच, मनासा, जावद, जीरन, रतनगढ़ और रामपुरा के वन क्षेत्रों को लेकर समय-समय पर अवैध कटाई और अतिक्रमण की शिकायतें उठती रही हैं। आखिर जंगलों की निगरानी कौन कर रहा है? कितनी वन भूमि सुरक्षित है? कितने अवैध कटान रोके गए? और कितनों पर कार्रवाई हुई? याद रखिए… पेड़ सिर्फ लकड़ी नहीं होते। यही पेड़ बारिश लाते हैं, भूजल बचाते हैं और हमें जीवन देने वाली ऑक्सीजन प्रदान करते हैं। जब एक जंगल उजड़ता है, तो केवल पेड़ नहीं गिरते, बल्कि भविष्य भी कमजोर होता है। यह किसी पर आरोप लगाने की कोशिश नहीं, बल्कि सच सामने लाने की एक अपील है। यदि जंगल सुरक्षित हैं तो तथ्य जनता के सामने रखे जाएँ। और यदि कहीं गड़बड़ी हुई है, तो जिम्मेदारी तय होनी चाहिए। क्योंकि सवाल सिर्फ पेड़ों का नहीं… सवाल नीमच की पहचान, पर्यावरण और आने वाली पीढ़ियों के भविष्य का है। मैं नीमच हूँ… और मैं पूछ रहा हूँ—क्या मेरे जंगल बचेंगे? 🌿
    1
    "मैं नीमच हूँ… और मेरे फेफड़े काटे जा रहे हैं!"
जंगलों की खामोश चीख, जवाब कौन देगा?
नमस्कार…
मैं नीमच हूँ…
वही नीमच, जिसकी पहचान कभी नीम के पेड़ों, घने जंगलों और हरियाली से होती थी। लेकिन आज ऐसा लगता है जैसे मेरे फेफड़े धीरे-धीरे काटे जा रहे हैं।
सोशल मीडिया पर वन क्षेत्रों में पेड़ों की कटाई के कई वीडियो सामने आ रहे हैं। इन वीडियो की सत्यता की पुष्टि होना जरूरी है, लेकिन इससे भी बड़ा सवाल यह है कि यदि इनमें सच्चाई है, तो जिम्मेदार विभाग अब तक मौन क्यों है? और यदि ये भ्रामक हैं, तो उनका खंडन क्यों नहीं किया गया?
नीमच, मनासा, जावद, जीरन, रतनगढ़ और रामपुरा के वन क्षेत्रों को लेकर समय-समय पर अवैध कटाई और अतिक्रमण की शिकायतें उठती रही हैं। आखिर जंगलों की निगरानी कौन कर रहा है? कितनी वन भूमि सुरक्षित है? कितने अवैध कटान रोके गए? और कितनों पर कार्रवाई हुई?
याद रखिए… पेड़ सिर्फ लकड़ी नहीं होते। यही पेड़ बारिश लाते हैं, भूजल बचाते हैं और हमें जीवन देने वाली ऑक्सीजन प्रदान करते हैं। जब एक जंगल उजड़ता है, तो केवल पेड़ नहीं गिरते, बल्कि भविष्य भी कमजोर होता है।
यह किसी पर आरोप लगाने की कोशिश नहीं, बल्कि सच सामने लाने की एक अपील है। यदि जंगल सुरक्षित हैं तो तथ्य जनता के सामने रखे जाएँ। और यदि कहीं गड़बड़ी हुई है, तो जिम्मेदारी तय होनी चाहिए।
क्योंकि सवाल सिर्फ पेड़ों का नहीं… सवाल नीमच की पहचान, पर्यावरण और आने वाली पीढ़ियों के भविष्य का है।
मैं नीमच हूँ… और मैं पूछ रहा हूँ—क्या मेरे जंगल बचेंगे? 🌿
    user_Ajay chandravanshi
    Ajay chandravanshi
    Amphitheatre नीमच नगर, नीमच, मध्य प्रदेश•
    13 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.