Shuru
Apke Nagar Ki App…
Beat bahadur
More news from छत्तीसगढ़ and nearby areas
- 4 फरवरी बुधवार को दोपहर 1 बजे केसीजी जिला पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना गण्डई पुलिस ने महिला को कुचलकर फरार हुए अज्ञात लाल रंग की पल्सर मोटरसाइकिल चालक को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। आरोपी को तकनीकी साक्ष्यों और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चिन्हित किया गया। पुलिस के अनुसार 16 जनवरी की सुबह करीब 7:40 बजे ग्राम मरदकठेरा निवासी ललिता साहू (53 वर्ष) खेत की निंदाई व रखवाली के लिए पैदल निकली थीं। सुबह करीब 8 बजे ग्राम धोधा चौक के आगे कालेगोंदी रोड पर कालेगोंदी की ओर से आ रही लाल रंग की पल्सर मोटरसाइकिल के चालक ने तेज व लापरवाही से वाहन चलाते हुए उन्हें जोरदार ठोकर मार दी और मौके से फरार हो गया। हादसे में सिर में गंभीर चोट लगने से ललिता साहू की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ धारा 281 व 106(1) बीएनएस के तहत अपराध दर्ज कर विवेचना शुरू की। जांच के दौरान सीसीटीवी फुटेज और अन्य तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर मोटरसाइकिल के हेडलाइट वाइजर की पहचान हुई, जिसके बाद सहसपुर लोहारा स्थित रामा बजाज शोरूम से अहम जानकारी मिली। पुलिस ने पल्सर मोटरसाइकिल क्रमांक सीजी 08 एयू 3664 के चालक शैलेन्द्र निर्मलकर (23 वर्ष), निवासी ग्राम ईरिमकसा, थाना गण्डई को तलब कर पूछताछ की, जहां उसने घटना को अंजाम देना स्वीकार किया। प्रकरण में धारा 105 बीएनएस जोड़ी गई है। घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल को जब्त कर आरोपी को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया। केसीजी पुलिस की इस त्वरित व प्रभावी कार्यवाही से फरार आरोपी को पकड़ने में सफलता मिली है।1
- ▪️ रात्रि चोरी के मामले में 02 आरोपी गिरफ्तार ▪️ चोरी की गई नकद राशि एवं वाहन बरामद ▪️ आरोपियों के विरुद्ध BNS की धाराओं में वैधानिक कार्यवाही ▪️ आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय प्रस्तुत संक्ष दिनांक 18/03/2025 को प्रार्थी द्वारा पुलिस चौकी अंजोरा, थाना पुलगांव में रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि दिनांक 08/03/2025 की रात्रि लगभग 08:00 बजे अंजोरा बायपास रोड पर खड़े उनके वाहन से अज्ञात आरोपियों द्वारा नकद राशि चोरी कर ली गई। रिपोर्ट पर अपराध क्रमांक 89/2025 अंतर्गत धारा 303(2), 317(2), 305 BNS के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। विवेचना के दौरान संदेहियों की पतासाजी कर दिनांक 03/02/2026 को 02 आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में आरोपियों द्वारा चोरी की घटना स्वीकार की गई। आरोपियों के कब्जे से चोरी की गई नकद राशि एवं घटना में प्रयुक्त वाहन जप्त किया गया। गिरफ्तार आरोपियों को माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया है। प्रकरण में अग्रिम वैधानिक कार्यवाही जारी है। घटना स्थल : अंजोरा बायपास रोड, पुलिस चौकी अंजोरा, थाना पुलगांव, जिला दुर्ग (छ.ग.) आरोपी का विवरण : 1. भैरव साहू, उम्र 23 वर्ष, निवासी खालसा, थाना गुंडरदेही, जिला बालोद (छ.ग.) 2. राहुल ठाकुर, उम्र 33 वर्ष, निवासी ग्राम सिरसिदा मंझा टेकरी के पास, थाना नंदिनी, जिला दुर्ग (छ.ग.) जप्त सामग्री : ▪️ चोरी की गई नकद राशि ▪️ एक वाहन सराहनीय भूमिका : ▪️ उक्त कार्यवाही में पुलिस चौकी अंजोरा में पदस्थ पुलिस स्टाफ की महत्वपूर्ण एवं सराहनीय भूमिका रही। दुर्ग पुलिस की अपील : दुर्ग पुलिस आम नागरिकों से अपील करती है कि अपने वाहनों को सुरक्षित स्थान पर पार्क करें, सतर्क रहें तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें। अपराध करने वालों के विरुद्ध कड़ी वैधानिक कार्यवाही की जाएगी। —0000—1
- भिलाई-3 के बजरंगपारा स्थित सुंदर शकुन टावर क्षेत्र में भवन निर्माण कार्य के चलते वार्ड की सबसे महत्वपूर्ण नाली को गिट्टी और रेत से पूरी तरह बंद कर दिया गया है। नाली बंद होने से गंदा पानी आगे नहीं बढ़ पा रहा और उसी स्थान पर जमा हो रहा है। पानी रुकने के कारण इलाके में मच्छरों की संख्या तेजी से बढ़ गई है, जिससे डेंगू, मलेरिया जैसी गंभीर बीमारियों का खतरा बना हुआ है। स्थानीय नागरिकों का कहना है कि गंदगी की निकासी पूरी तरह ठप हो चुकी है, बदबू फैल रही है और आसपास का माहौल दूषित हो गया है। लोगों ने बताया कि इस समस्या को लेकर कई बार शिकायत की गई, लेकिन न तो भवन निर्माणकर्ता द्वारा नाली को खुला किया गया और न ही नगर निगम की ओर से कोई प्रभावी कार्रवाई देखने को मिली। नियमों के बावजूद निर्माण कार्य के दौरान जल निकासी बाधित की जा रही है, जिससे आम जनता को परेशानी झेलनी पड़ रही है। क्षेत्रवासियों ने नगर निगम प्रशासन से मांग की है कि तत्काल नाली से गिट्टी और रेत हटाई जाए, जल निकासी को सुचारु किया जाए, मच्छर नियंत्रण के लिए दवा छिड़काव व फॉगिंग कराई जाए, और लापरवाह निर्माणकर्ता पर सख्त कार्रवाई की जाए। यदि जल्द कार्रवाई नहीं की गई, तो यह समस्या आने वाले समय में बड़े स्वास्थ्य संकट का रूप ले सकती है।1
- Post by अश्वनी प्रेस आराधना न्यूज Press1
- कैलकुलेटर के दौर से पहले भारत ने दुनिया को शकुंतला देवी जैसी अद्भुत प्रतिभा दी। 1929 में बेंगलुरु में जन्मी शकुंतला देवी ने बिना कलम-कागज़ के कठिन गणनाएँ सेकंडों में हल कर सभी को चौंका दिया।‘ह्यूमन कैलकुलेटर’ के नाम से मशहूर शकुंतला देवी ने 1982 में 28 सेकंड में 13 अंकों की दो संख्याओं का गुणा कर गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया। उनका दिमाग़ मानव क्षमता की मिसाल है। #ProudToBeIndian #ShakuntalaDevi #HumanCalculator #IndianGenius #UnseenTalent #PrideOfIndia #MindPower #BeforeCalculators1
- आत्महत्या करने मजबूर हो रही रसोईया बहन मामला आरंग सरकारी विद्यालय आत्मानंद स्कूल,,,🖋️सच के साथ⏰ वक्त के साथ,,,Ajit1
- ▪️ NDPS Act के तहत 02 आरोपी गिरफ्तार ▪️ आरोपियों के कब्जे से मादक पदार्थ गांजा मात्र 1.770 kg जप्त किया गया । ▪️ गांजा बिक्री कर अवैध लाभ अर्जित करने की फिराक में थे आरोपी ▪️ प्रकरण में वैधानिक कार्यवाही जारी थाना जामुल क्षेत्र अंतर्गत जामुल कॉलेज के पास रोड में मादक पदार्थ गांजा बिक्री की सूचना प्राप्त हुई। सूचना पर तत्काल पुलिस टीम द्वारा घेराबंदी कर संदिग्ध व्यक्तियों को पकड़ा गया। तलाशी के दौरान आरोपियों के कब्जे से अवैध रूप से मादक पदार्थ गांजा बरामद किया गया। मामले में अपराध क्रमांक 76/2026 धारा 20(ख), 27, 29 एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया है। घटनास्थल : जामुल कॉलेज के पास रोड, थाना जामुल, जिला दुर्ग आरोपी का नाम : 1. ओमेश कुमार ठाकुर, उम्र 22 वर्ष, निवासी रामनगर थाना मोहन नगर जिला दुर्ग 2. अमय गुप्ता, उम्र 20 वर्ष, निवासी रामनगर मुक्तिधाम के पास थाना मोहन नगर जिला दुर्ग जप्त सामग्री : ▪️ मादक पदार्थ गांजा (कुल मात्रा 1.770 kg जप्त अनुसार) ▪️ नगद राशि ₹1500/- ▪️ एक मोबाइल फोन सराहनीय भूमिका : ▪️ उक्त कार्यवाही में थाना जामुल के प्रधान आरक्षक ललित साहू, आरक्षक दिनेश कुमार साहू एवं पुलिस स्टाफ की सराहनीय भूमिका रही। दुर्ग पुलिस की अपील : दुर्ग पुलिस आम नागरिकों से अपील करती है कि नशे के अवैध कारोबार की सूचना तत्काल पुलिस को दें। मादक पदार्थों के विरुद्ध सख्त वैधानिक कार्यवाही लगातार जारी रहेगी। —0000—1
- भिलाई–03 चरौदा क्षेत्र स्थित मणिकंचन केंद्र में एक बार फिर खुलेआम कचरा जलाया जा रहा है। तस्वीरों में साफ देखा जा सकता है कि सड़क किनारे कचरे में आग लगाई गई, जिससे पूरे इलाके में धुआं फैल गया। स्थानीय लोगों का कहना है कि पहले भी इस समस्या को लेकर शिकायत की गई थी, लेकिन अब तक भिलाई नगर निगम द्वारा कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई। कचरा जलने से आसपास के रहवासियों, राहगीरों और खासकर बुजुर्गों व बच्चों को सांस लेने में परेशानी हो रही है। एक ओर नगर निगम स्वच्छता को लेकर बड़े-बड़े प्रचार अभियान और संदेश देता नजर आता है, वहीं ज़मीनी हकीकत यह है कि स्वच्छता का संदेश सिर्फ प्रचार की सामग्री बनकर रह गया है।2
- 3 फरवरी मंगलवार को शाम 7 बजे मिली जानकारी अनुसार बता दें कि खैरागढ़ छुईखदान गंडई जिले के छुईखदान थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम आमगांव में जमीन रजिस्ट्री को लेकर हुए विवाद में मारपीट और जान से मारने की धमकी का गंभीर मामला सामने आया है। घटना 2 फरवरी की शाम करीब 7:30 बजे नंद कुमार वर्मा के घर के पास हुई। पीड़िता मनटोरिया बाई वर्मा (41 वर्ष) ने पुलिस को दी मौखिक शिकायत में बताया कि उनके पति राजीव वर्मा को भोलेश्वर वर्मा ने जमीन को उनके नाम से रजिस्ट्री नहीं कराने की बात को लेकर मां-बहन की गंदी गालियां दीं और जान से मारने की धमकी देते हुए हाथ-मुक्कों से मारपीट की। हमले में राजीव वर्मा के सिर और दाहिने पैर में गंभीर चोट आई, जिससे वे बेहोश हो गए। घटना के बाद पवन वर्मा द्वारा घायल को घर लाया गया। बेन लाल वर्मा सहित अन्य ग्रामीणों ने घटना देखी-सुनी और बीच-बचाव किया। इसके बाद ग्रामीणों की मदद से घायल राजीव वर्मा को सरकारी अस्पताल छुईखदान में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है। पीड़िता की रिपोर्ट पर छुईखदान थाना में एफआईआर दर्ज की गई है। पुलिस ने आरोपी भोलेश्वर वर्मा के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) 2023 की धारा 115(2), 296 और 351(3) के तहत अपराध पंजीबद्ध कर जांच शुरू कर दी है। मामले की विवेचना हेड कांस्टेबल कीर्ति लाल वर्मा (क्रमांक 84) द्वारा की जा रही है।1