ग्राम आमगांव में जमीन रजिस्ट्री विवाद पर मारपीट, जान से मारने की धमकी, पति घायल,छुईखदान थाना में एफआईआर दर्ज, 3 फरवरी मंगलवार को शाम 7 बजे मिली जानकारी अनुसार बता दें कि खैरागढ़ छुईखदान गंडई जिले के छुईखदान थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम आमगांव में जमीन रजिस्ट्री को लेकर हुए विवाद में मारपीट और जान से मारने की धमकी का गंभीर मामला सामने आया है। घटना 2 फरवरी की शाम करीब 7:30 बजे नंद कुमार वर्मा के घर के पास हुई। पीड़िता मनटोरिया बाई वर्मा (41 वर्ष) ने पुलिस को दी मौखिक शिकायत में बताया कि उनके पति राजीव वर्मा को भोलेश्वर वर्मा ने जमीन को उनके नाम से रजिस्ट्री नहीं कराने की बात को लेकर मां-बहन की गंदी गालियां दीं और जान से मारने की धमकी देते हुए हाथ-मुक्कों से मारपीट की। हमले में राजीव वर्मा के सिर और दाहिने पैर में गंभीर चोट आई, जिससे वे बेहोश हो गए। घटना के बाद पवन वर्मा द्वारा घायल को घर लाया गया। बेन लाल वर्मा सहित अन्य ग्रामीणों ने घटना देखी-सुनी और बीच-बचाव किया। इसके बाद ग्रामीणों की मदद से घायल राजीव वर्मा को सरकारी अस्पताल छुईखदान में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है। पीड़िता की रिपोर्ट पर छुईखदान थाना में एफआईआर दर्ज की गई है। पुलिस ने आरोपी भोलेश्वर वर्मा के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) 2023 की धारा 115(2), 296 और 351(3) के तहत अपराध पंजीबद्ध कर जांच शुरू कर दी है। मामले की विवेचना हेड कांस्टेबल कीर्ति लाल वर्मा (क्रमांक 84) द्वारा की जा रही है।
ग्राम आमगांव में जमीन रजिस्ट्री विवाद पर मारपीट, जान से मारने की धमकी, पति घायल,छुईखदान थाना में एफआईआर दर्ज, 3 फरवरी मंगलवार को शाम 7 बजे मिली जानकारी अनुसार बता दें कि खैरागढ़ छुईखदान गंडई जिले के छुईखदान थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम आमगांव में जमीन रजिस्ट्री को लेकर हुए विवाद में मारपीट और जान से मारने की धमकी का गंभीर मामला सामने आया है। घटना 2 फरवरी की शाम करीब 7:30 बजे नंद कुमार वर्मा के घर के पास हुई। पीड़िता मनटोरिया बाई वर्मा (41 वर्ष) ने पुलिस को दी मौखिक शिकायत में बताया कि उनके पति राजीव वर्मा को भोलेश्वर वर्मा ने जमीन को उनके नाम से रजिस्ट्री नहीं कराने की बात को लेकर मां-बहन की गंदी गालियां दीं और जान से मारने की धमकी देते हुए हाथ-मुक्कों से मारपीट की। हमले में राजीव वर्मा के सिर और दाहिने पैर में गंभीर चोट आई, जिससे वे बेहोश हो गए। घटना के बाद पवन वर्मा द्वारा घायल को घर लाया गया। बेन लाल वर्मा सहित अन्य ग्रामीणों ने घटना देखी-सुनी और बीच-बचाव किया। इसके बाद ग्रामीणों की मदद से घायल राजीव वर्मा को सरकारी अस्पताल छुईखदान में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है। पीड़िता की रिपोर्ट पर छुईखदान थाना में एफआईआर दर्ज की गई है। पुलिस ने आरोपी भोलेश्वर वर्मा के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) 2023 की धारा 115(2), 296 और 351(3) के तहत अपराध पंजीबद्ध कर जांच शुरू कर दी है। मामले की विवेचना हेड कांस्टेबल कीर्ति लाल वर्मा (क्रमांक 84) द्वारा की जा रही है।
- 4 फरवरी बुधवार को शाम 4 बजे प्राप्त मिली जानकारी अनुसार गंडई पंडरिया नगर के वार्ड क्रमांक 1 एवं 2 में पारंपरिक मंडई मेला का आयोजन उत्साहपूर्वक किया गया। मेले में मिठाई, खिलौने, फैंसी स्टोर, किराना, पान, सब्जी, घड़ी व चश्मा सहित विभिन्न दुकानों की रौनक रही। यादव समाज द्वारा मंडई को पूरे मोहल्ले में दोहा गुनगुनाते हुए भ्रमण कराया गया, जो बाजे गाजे के साथ मंडई स्थल पर पहुंची। कार्यक्रम स्थल पर क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों की गरिमामयी उपस्थिति रही। मेले में बड़ी संख्या में नागरिकों ने सहभागिता बनी1
- घोटी-नंदोरा की घटना को लेकर थाना लांजी क्षेत्र में हुई शांति समिति की बैठक थाना लांजी अंतर्गत ग्राम घोटी में दिनांक 27 जनवरी 2026 को शाम लगभग 7:30 बजे एक सामाजिक कार्यक्रम के दौरान दो पक्षों के बीच आपसी मतभेद उत्पन्न होने की सूचना प्राप्त हुई। सूचना मिलते ही थाना लांजी पुलिस द्वारा तत्काल मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित किया गया तथा शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने हेतु आवश्यक कदम उठाए गए। घटना की संवेदनशीलता को दृष्टिगत रखते हुए थाना लांजी द्वारा तत्परता से शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक का आयोजन अनुविभागीय पुलिस अधिकारी लांजी श्री ओमप्रकाश (भा.पु.से.) एवं एसडीएम लांजी श्री कमल सिंह सिंहसार तथा तहसीलदार लांजी श्री संजय बारस्कर के मार्गदर्शन में किया गया। बैठक में दोनों समुदायों के गणमान्य नागरिक, जनप्रतिनिधि एवं सामाजिक व्यक्तियों ने सहभागिता की। बैठक में उपस्थित सभी सदस्यों द्वारा आपसी सौहार्द, भाईचारा एवं सामाजिक समरसता बनाए रखने पर सहमति व्यक्त की गई। दोनों पक्षों के बीच संवाद स्थापित कर स्थिति को शांतिपूर्ण ढंग से सुलझाया गया तथा भविष्य में किसी भी प्रकार की अफवाह अथवा तनाव की स्थिति से बचने हेतु सभी से सहयोग की अपील की गई। पुलिस एवं प्रशासन द्वारा क्षेत्र में निरंतर समन्वय बनाए रखा गया है। वर्तमान में क्षेत्र में शांति एवं कानून व्यवस्था पूर्णतः सामान्य है तथा पुलिस द्वारा सतत निगरानी रखी जा रही है। बालाघाट पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि वे शांति बनाए रखें, अफवाहों पर ध्यान न दें तथा किसी भी समस्या की सूचना तत्काल पुलिस को दें।1
- दुर्ग में सेवन स्टॉर लेकर आया है कांस्मेटिक एवं आटिंफिशियल ज्वेलरी वो भी थोक एवं चिल्हर में1
- मादक पदार्थों एवं ड्रग्स के अवैध कारोबार पर अंकुश हेतु टोल फ्री नंबर 1933 जारी ▪️ अवैध नशे के कारोबार में संलिप्त व्यक्तियों की सूचना देने की सुविधा ▪️ सूचना देने वाले नागरिक की पहचान पूर्णतः गोपनीय ▪️ दुर्ग–भिलाई शहर के लगभग 500 ई-रिक्शा में टोल फ्री नंबर चस्पा ▪️ जन-जागरूकता हेतु ई-रिक्शा को हरि झंडी दिखाकर रवाना किया गया संक्षिप्त विवरण : दुर्ग पुलिस द्वारा ऑपरेशन विश्वास के अंतर्गत मादक पदार्थों एवं ड्रग्स के अवैध कारोबार पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित करने तथा आम नागरिकों की सहभागिता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से टोल फ्री नंबर 1933 जारी किया गया है। उक्त टोल फ्री नंबर के माध्यम से आम नागरिक मादक पदार्थों एवं ड्रग्स के अवैध कारोबार में संलिप्त व्यक्तियों एवं गतिविधियों की सूचना सीधे पुलिस को दे सकते हैं। दिनांक 04.02.2026 को दुर्ग–भिलाई शहर में संचालित लगभग 500 ई-रिक्शा में टोल फ्री नंबर 1933 चस्पा कर, जन-जागरूकता अभियान के अंतर्गत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, जिला दुर्ग श्री विजय अग्रवाल द्वारा हरि झंडी दिखाकर रवाना किया गया। साथ ही जिले के समस्त पुलिस वाहनों में भी उक्त टोल फ्री नंबर चस्पा किया गया है, जिससे अधिक से अधिक नागरिकों तक इसकी जानकारी पहुंच सके। दुर्ग पुलिस द्वारा यह सुनिश्चित किया गया है कि टोल फ्री नंबर पर सूचना देने वाले नागरिकों की पहचान पूर्णतः गोपनीय रखी जाएगी तथा प्राप्त सूचनाओं पर विधिसम्मत एवं त्वरित कार्रवाई की जाएगी। दुर्ग पुलिस की अपील : दुर्ग पुलिस आम नागरिकों से अपील करती है कि यदि उन्हें मादक पदार्थों, ड्रग्स अथवा अन्य नशीले पदार्थों के अवैध कारोबार से संबंधित कोई भी जानकारी प्राप्त होती है, तो तत्काल टोल फ्री नंबर 1933 पर सूचना दें एवं समाज को नशा मुक्त बनाने में पुलिस का सहयोग करें।4
- ▪️ रात्रि चोरी के मामले में 02 आरोपी गिरफ्तार ▪️ चोरी की गई नकद राशि एवं वाहन बरामद ▪️ आरोपियों के विरुद्ध BNS की धाराओं में वैधानिक कार्यवाही ▪️ आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय प्रस्तुत संक्ष दिनांक 18/03/2025 को प्रार्थी द्वारा पुलिस चौकी अंजोरा, थाना पुलगांव में रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि दिनांक 08/03/2025 की रात्रि लगभग 08:00 बजे अंजोरा बायपास रोड पर खड़े उनके वाहन से अज्ञात आरोपियों द्वारा नकद राशि चोरी कर ली गई। रिपोर्ट पर अपराध क्रमांक 89/2025 अंतर्गत धारा 303(2), 317(2), 305 BNS के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। विवेचना के दौरान संदेहियों की पतासाजी कर दिनांक 03/02/2026 को 02 आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में आरोपियों द्वारा चोरी की घटना स्वीकार की गई। आरोपियों के कब्जे से चोरी की गई नकद राशि एवं घटना में प्रयुक्त वाहन जप्त किया गया। गिरफ्तार आरोपियों को माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया है। प्रकरण में अग्रिम वैधानिक कार्यवाही जारी है। घटना स्थल : अंजोरा बायपास रोड, पुलिस चौकी अंजोरा, थाना पुलगांव, जिला दुर्ग (छ.ग.) आरोपी का विवरण : 1. भैरव साहू, उम्र 23 वर्ष, निवासी खालसा, थाना गुंडरदेही, जिला बालोद (छ.ग.) 2. राहुल ठाकुर, उम्र 33 वर्ष, निवासी ग्राम सिरसिदा मंझा टेकरी के पास, थाना नंदिनी, जिला दुर्ग (छ.ग.) जप्त सामग्री : ▪️ चोरी की गई नकद राशि ▪️ एक वाहन सराहनीय भूमिका : ▪️ उक्त कार्यवाही में पुलिस चौकी अंजोरा में पदस्थ पुलिस स्टाफ की महत्वपूर्ण एवं सराहनीय भूमिका रही। दुर्ग पुलिस की अपील : दुर्ग पुलिस आम नागरिकों से अपील करती है कि अपने वाहनों को सुरक्षित स्थान पर पार्क करें, सतर्क रहें तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें। अपराध करने वालों के विरुद्ध कड़ी वैधानिक कार्यवाही की जाएगी। —0000—1
- भिलाई-3 के बजरंगपारा स्थित सुंदर शकुन टावर क्षेत्र में भवन निर्माण कार्य के चलते वार्ड की सबसे महत्वपूर्ण नाली को गिट्टी और रेत से पूरी तरह बंद कर दिया गया है। नाली बंद होने से गंदा पानी आगे नहीं बढ़ पा रहा और उसी स्थान पर जमा हो रहा है। पानी रुकने के कारण इलाके में मच्छरों की संख्या तेजी से बढ़ गई है, जिससे डेंगू, मलेरिया जैसी गंभीर बीमारियों का खतरा बना हुआ है। स्थानीय नागरिकों का कहना है कि गंदगी की निकासी पूरी तरह ठप हो चुकी है, बदबू फैल रही है और आसपास का माहौल दूषित हो गया है। लोगों ने बताया कि इस समस्या को लेकर कई बार शिकायत की गई, लेकिन न तो भवन निर्माणकर्ता द्वारा नाली को खुला किया गया और न ही नगर निगम की ओर से कोई प्रभावी कार्रवाई देखने को मिली। नियमों के बावजूद निर्माण कार्य के दौरान जल निकासी बाधित की जा रही है, जिससे आम जनता को परेशानी झेलनी पड़ रही है। क्षेत्रवासियों ने नगर निगम प्रशासन से मांग की है कि तत्काल नाली से गिट्टी और रेत हटाई जाए, जल निकासी को सुचारु किया जाए, मच्छर नियंत्रण के लिए दवा छिड़काव व फॉगिंग कराई जाए, और लापरवाह निर्माणकर्ता पर सख्त कार्रवाई की जाए। यदि जल्द कार्रवाई नहीं की गई, तो यह समस्या आने वाले समय में बड़े स्वास्थ्य संकट का रूप ले सकती है।1
- Post by अश्वनी प्रेस आराधना न्यूज Press1
- 4 फरवरी बुधवार को शाम 6 बजे मिली जानकारी अनुसार रैंप योजना अंतर्गत बुनकर केंद्र छुईखदान में हथकरघा उद्यमियों के लिए तीन दिवसीय सेक्टर स्पेसिफिक प्रशिक्षण आयोजित किया गया। कार्यक्रम का आयोजन सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्रालय एवं राज्य शासन की पहल पर सीएसआईडीसी रायपुर के बैनर तले चॉइस कंसल्टेंसी सर्विसेज द्वारा किया गया, जिसमें 35 उद्यमियों एवं महिला उद्यमियों ने भाग लिया। प्रशिक्षण में उद्योग विकास, शासकीय योजनाएं, सब्सिडी, पंजीयन, मार्केटिंग, आयात निर्यात एवं रेडीमेड वस्त्र निर्माण पर जानकारी दी गई। अंतिम दिन जिला उद्योग केंद्र के मैनेजर प्रणय बघेल ने योजनाओं, ऋण एवं वर्किंग कैपिटल पर मार्गदर्शन दिया। कार्यक्रम को प्रतिभागियों ने उपयोगी बताया।1