logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

ब्रेकिंग।।प्रतापगढ़। पुलिस अधीक्षक कार्यालय के बगल दीवानी परिसर में पानी की टंकी पर चढ़ी युवती, फरियाद लेकर आई युवती परिसर में स्थित पानी की टंकी पर चढ़ी, जमीनी विवाद में इंसाफ मांग रही युवती, पुलिस अफसर समझाने बुझाने की कर रहे कोशिश, उतरने को तैयार नही फरियादी युवती नन्दिनी, नगर कोतवाली इलाके की रहने वाली युवती पानी की टंकी पर चढ़ी, नगर कोतवाली इलाके के सिविल लाइन स्थित एसपी ऑफिस के बगल दीवानी परिसर का मामला।

3 hrs ago
user_Omprakash प्रजापति
Omprakash प्रजापति
Voice of people प्रतापगढ़, प्रतापगढ़, उत्तर प्रदेश•
3 hrs ago

ब्रेकिंग।।प्रतापगढ़। पुलिस अधीक्षक कार्यालय के बगल दीवानी परिसर में पानी की टंकी पर चढ़ी युवती, फरियाद लेकर आई युवती परिसर में स्थित पानी की टंकी पर चढ़ी, जमीनी विवाद में इंसाफ मांग रही युवती, पुलिस अफसर समझाने बुझाने की कर रहे कोशिश, उतरने को तैयार नही फरियादी युवती नन्दिनी, नगर कोतवाली इलाके की रहने वाली युवती पानी की टंकी पर चढ़ी, नगर कोतवाली इलाके के सिविल लाइन स्थित एसपी ऑफिस के बगल दीवानी परिसर का मामला।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • प्रतापगढ़, उत्तर प्रदेश वैभव मेडिकेयर सेंटर में प्रसूता और नवजात की मौत से हड़कंप परिजनों ने अस्पताल में जमकर किया हंगामा घटना के बाद अस्पताल में ताला लगाकर स्टाफ फरार होने का आरोप ऑपरेशन के दौरान नवजात की मौत, अगले दिन प्रसूता ने भी दम तोड़ा हालत बिगड़ने पर प्रसूता को प्रयागराज रेफर किया गया था परिजनों ने अस्पताल प्रशासन पर गंभीर लापरवाही के आरोप लगाए पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा कोतवाली नगर क्षेत्र के अफीम कोठी के पास का मामला
    3
    प्रतापगढ़, उत्तर प्रदेश
वैभव मेडिकेयर सेंटर में प्रसूता और नवजात की मौत से हड़कंप
परिजनों ने अस्पताल में जमकर किया हंगामा
घटना के बाद अस्पताल में ताला लगाकर स्टाफ फरार होने का आरोप
ऑपरेशन के दौरान नवजात की मौत, अगले दिन प्रसूता ने भी दम तोड़ा
हालत बिगड़ने पर प्रसूता को प्रयागराज रेफर किया गया था
परिजनों ने अस्पताल प्रशासन पर गंभीर लापरवाही के आरोप लगाए
पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा
कोतवाली नगर क्षेत्र के अफीम कोठी के पास का मामला
    user_Salman Khan "Journalist"
    Salman Khan "Journalist"
    Local News Reporter प्रतापगढ़, प्रतापगढ़, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
  • बड़ा खाना प्रतापगढ़ पुलिस लाइन में खाना परोसते आईजी अजय मिश्रा, डीएम शिव सहाय अवस्थी, एसपी दीपक भूकर व अन्य आला अधिकारी नए आरक्षियों को प्रोत्साहित करके उत्साह वर्धन किया गया। पुलिस लाइन में बड़ा खाना एक तरीके से उनके लिए वेलफेयर पार्टी रही।
    1
    बड़ा खाना प्रतापगढ़ पुलिस लाइन में 
खाना परोसते आईजी अजय मिश्रा, डीएम शिव सहाय अवस्थी, एसपी दीपक भूकर व अन्य आला अधिकारी
नए आरक्षियों को प्रोत्साहित करके उत्साह वर्धन किया गया। पुलिस लाइन में बड़ा खाना एक तरीके से उनके लिए वेलफेयर पार्टी रही।
    user_VBed Vyas
    VBed Vyas
    Lawyer प्रतापगढ़, प्रतापगढ़, उत्तर प्रदेश•
    8 hrs ago
  • रायबरेली-मिल एरिया थाना क्षेत्र के प्रेमराजपुर चकपचखरा निवासी दबंग शिवराज कोटेदार की दबंगई, अपने साथियों के साथ मिलकर एक निजी स्कूल के ड्राइवर को बेरहमी से पीटा, दबंग की पिटाई से ड्राइवर को आई गंभीर चोटें, पीड़ित ड्राइवर शीतला प्रसाद निवासी पुरई का पुरवा थाना मिल एरिया ने थाने पहुंचकर की शिकायत,कार्रवाई की मांग, पुलिस ने गंभीर रूप से घायल ड्राइवर को मेडिकल कराने के लिए भेजा और जांच कर कार्रवाई का आश्वासन दिया । पीड़ित ड्राइवर के अनुसार कोटेदार आए दिन उसके साथ मारपीट करते हैं और गाली गलौज करते हैं, एक जमीन की बिक्री में कमीशन का पैसा मांगने पर ,शिवराज ने ड्राइवर को पीता है। फिलहाल में ले गया थाना अध्यक्ष संजय कुमार का कहना है कि जल्द ही कार्रवाई की जाएगी
    2
    रायबरेली-मिल एरिया थाना क्षेत्र के प्रेमराजपुर चकपचखरा निवासी दबंग शिवराज कोटेदार की दबंगई, अपने साथियों के साथ मिलकर एक निजी स्कूल के ड्राइवर को बेरहमी से पीटा,
दबंग की पिटाई से ड्राइवर को आई गंभीर चोटें,
पीड़ित ड्राइवर शीतला प्रसाद निवासी पुरई का पुरवा थाना मिल एरिया ने थाने पहुंचकर की शिकायत,कार्रवाई की मांग, पुलिस ने गंभीर रूप से घायल ड्राइवर को मेडिकल कराने के लिए भेजा और जांच कर कार्रवाई का आश्वासन दिया । पीड़ित ड्राइवर के अनुसार कोटेदार आए दिन उसके साथ मारपीट करते हैं और गाली गलौज करते हैं, एक जमीन की बिक्री में कमीशन का पैसा मांगने पर ,शिवराज ने ड्राइवर को पीता है। फिलहाल में ले गया थाना अध्यक्ष संजय कुमार का कहना है कि जल्द ही कार्रवाई की जाएगी
    user_Sujeet kumar
    Sujeet kumar
    Lalganj, Rae Bareli•
    11 hrs ago
  • अमेठी में होमगार्ड भर्ती परीक्षा: 25 से 27 अप्रैल तक 8 केंद्रों पर 15,840 अभ्यर्थी देंगे परीक्षा अमेठी। जिले में होमगार्ड भर्ती परीक्षा को नकलविहीन और पारदर्शी ढंग से संपन्न कराने के लिए प्रशासन ने व्यापक तैयारियां पूरी कर ली हैं। यह परीक्षा 25 से 27 अप्रैल तक आयोजित की जाएगी, जिसमें कुल 15,840 अभ्यर्थी भाग लेंगे। परीक्षा तीन दिनों में कुल छह पालियों में कराई जाएगी। जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ. राजेश कुमार द्विवेदी ने बताया कि परीक्षा के लिए जिले में आठ केंद्र बनाए गए हैं। गांधी इंटर कॉलेज कोरारी लक्षणशाह, गोपाल इंटर कॉलेज पंडरी, राजकीय बालिका इंटर कॉलेज अमेठी, राजकीय बालिका इंटर कॉलेज गौरीगंज और राजकीय बालिका इंटर कॉलेज शाहगढ़ में प्रत्येक पाली में 240-240 अभ्यर्थियों के बैठने की व्यवस्था की गई है। वहीं रणंजय इंटर कॉलेज गौरीगंज, रणवीर इंटर कॉलेज रामनगर अमेठी और आरआरपीजी कॉलेज अमेठी में प्रत्येक पाली में 480-480 अभ्यर्थियों के लिए व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई हैं। परीक्षा को शांतिपूर्ण और निष्पक्ष ढंग से संपन्न कराने के लिए सभी केंद्रों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। प्रत्येक केंद्र पर केंद्र व्यवस्थापक, सहायक केंद्र व्यवस्थापक, उपकेंद्र व्यवस्थापक के साथ सेक्टर मजिस्ट्रेट और स्टैटिक मजिस्ट्रेट की तैनाती की गई है। इसके अलावा निगरानी व्यवस्था को भी सुदृढ़ किया गया है ताकि किसी भी प्रकार की गड़बड़ी या नकल की संभावना को रोका जा सके। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि परीक्षा प्रक्रिया को पूरी पारदर्शिता के साथ संपन्न कराया जाएगा और किसी भी तरह की लापरवाही पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
    2
    अमेठी में होमगार्ड भर्ती परीक्षा: 25 से 27 अप्रैल तक 8 केंद्रों पर 15,840 अभ्यर्थी देंगे परीक्षा
अमेठी। जिले में होमगार्ड भर्ती परीक्षा को नकलविहीन और पारदर्शी ढंग से संपन्न कराने के लिए प्रशासन ने व्यापक तैयारियां पूरी कर ली हैं। यह परीक्षा 25 से 27 अप्रैल तक आयोजित की जाएगी, जिसमें कुल 15,840 अभ्यर्थी भाग लेंगे। परीक्षा तीन दिनों में कुल छह पालियों में कराई जाएगी।
जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ. राजेश कुमार द्विवेदी ने बताया कि परीक्षा के लिए जिले में आठ केंद्र बनाए गए हैं। गांधी इंटर कॉलेज कोरारी लक्षणशाह, गोपाल इंटर कॉलेज पंडरी, राजकीय बालिका इंटर कॉलेज अमेठी, राजकीय बालिका इंटर कॉलेज गौरीगंज और राजकीय बालिका इंटर कॉलेज शाहगढ़ में प्रत्येक पाली में 240-240 अभ्यर्थियों के बैठने की व्यवस्था की गई है। वहीं रणंजय इंटर कॉलेज गौरीगंज, रणवीर इंटर कॉलेज रामनगर अमेठी और आरआरपीजी कॉलेज अमेठी में प्रत्येक पाली में 480-480 अभ्यर्थियों के लिए व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई हैं।
परीक्षा को शांतिपूर्ण और निष्पक्ष ढंग से संपन्न कराने के लिए सभी केंद्रों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। प्रत्येक केंद्र पर केंद्र व्यवस्थापक, सहायक केंद्र व्यवस्थापक, उपकेंद्र व्यवस्थापक के साथ सेक्टर मजिस्ट्रेट और स्टैटिक मजिस्ट्रेट की तैनाती की गई है। इसके अलावा निगरानी व्यवस्था को भी सुदृढ़ किया गया है ताकि किसी भी प्रकार की गड़बड़ी या नकल की संभावना को रोका जा सके।
प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि परीक्षा प्रक्रिया को पूरी पारदर्शिता के साथ संपन्न कराया जाएगा और किसी भी तरह की लापरवाही पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
    user_Aditya Mishra
    Aditya Mishra
    पत्रकार अमेठी, अमेठी, उत्तर प्रदेश•
    8 hrs ago
  • अमेठी से इस वक्त की बड़ी खबर आ रही है जहां पुलिस ने “ऑपरेशन चक्रव्यूह” के तहत बड़ी कामयाबी हासिल करते हुए लंबे समय से फरार चल रहे 20 हजार रुपये के इनामी आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। यह आरोपी काफी समय से पुलिस को चकमा देकर फरार चल रहा था, लेकिन आखिरकार संग्रामपुर पुलिस ने उसे पकड़ ही लिया। एसपी अमेठी के निर्देश पर ऑपरेशन चक्रव्यूह अभियान  की सक्रियता के बाद अब बड़े और शातिर बदमाशों पर लगातार बड़ी कार्रवाई सामने आ रही है। आइए देखते हैं यह पूरी रिपोर्ट… अमेठी जिले में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे “ऑपरेशन चक्रव्यूह” के तहत पुलिस लगातार सक्रिय नजर आ रही है। इसी कड़ी में थाना संग्रामपुर पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने एक ऐसे आरोपी को गिरफ्तार किया है, जिस पर 20 हजार रुपये का इनाम घोषित था और जो लंबे समय से फरार चल रहा था। गिरफ्तार आरोपी की पहचान ललित पुत्र पुत्तीलाल निवासी चक्रधरपुर थाना संग्रामपुर के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार आरोपी के खिलाफ पहले से गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज था और वह लगातार गिरफ्तारी से बचने क्या छिप रहा था। पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना और लगातार की जा रही चेकिंग के दौरान आरोपी को दबोच लिया। बताया जा रहा है कि एसपी के निर्देश पर जिले भर में संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की सघन चेकिंग की जा रही थी। इसी दौरान थाना संग्रामपुर की टीम ने सटीक सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए इस इनामी आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के मुताबिक आरोपी के खिलाफ थाना संग्रामपुर में दर्ज मुकदमे में वह वांछित चल रहा था। उसके खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 303(2) और 317(2) के तहत मामला दर्ज है। इतना ही नहीं, आरोपी का पहले से भी आपराधिक इतिहास रहा है, जिससे उसकी गिरफ्तारी पुलिस के लिए अहम मानी जा रही है। इस गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है, साथ ही मामले में आगे की विधिक कार्रवाई भी की जा रही है। पुलिस अब यह भी पता लगाने में जुटी है कि आरोपी किन-किन अन्य घटनाओं में शामिल रहा है और उसके नेटवर्क में कौन-कौन लोग शामिल हैं। फिलहाल इस सराहनीय कार्य के लिए पुलिस अधीक्षक अमेठी ने पुलिस टीम को 20 हजार रुपये के नकद पुरस्कार से सम्मानित करने की घोषणा की है। अमेठी पुलिस की यह कार्रवाई साफ संकेत देती है कि अपराधियों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और कानून से बच पाना आसान नहीं होगा।
    1
    अमेठी से इस वक्त की बड़ी खबर आ रही है जहां पुलिस ने “ऑपरेशन चक्रव्यूह” के तहत बड़ी कामयाबी हासिल करते हुए लंबे समय से फरार चल रहे 20 हजार रुपये के इनामी आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
यह आरोपी काफी समय से पुलिस को चकमा देकर फरार चल रहा था, लेकिन आखिरकार संग्रामपुर पुलिस ने उसे पकड़ ही लिया।
एसपी अमेठी के निर्देश पर ऑपरेशन चक्रव्यूह अभियान  की सक्रियता के बाद अब बड़े और शातिर बदमाशों पर लगातार बड़ी कार्रवाई सामने आ रही है।
आइए देखते हैं यह पूरी रिपोर्ट…
अमेठी जिले में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे “ऑपरेशन चक्रव्यूह” के तहत पुलिस लगातार सक्रिय नजर आ रही है। इसी कड़ी में थाना संग्रामपुर पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने एक ऐसे आरोपी को गिरफ्तार किया है, जिस पर 20 हजार रुपये का इनाम घोषित था और जो लंबे समय से फरार चल रहा था।
गिरफ्तार आरोपी की पहचान ललित पुत्र पुत्तीलाल निवासी चक्रधरपुर थाना संग्रामपुर के रूप में हुई है।
पुलिस के अनुसार आरोपी के खिलाफ पहले से गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज था और वह लगातार गिरफ्तारी से बचने क्या छिप रहा था। पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना और लगातार की जा रही चेकिंग के दौरान आरोपी को दबोच लिया।
बताया जा रहा है कि एसपी के निर्देश पर जिले भर में संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की सघन चेकिंग की जा रही थी। इसी दौरान थाना संग्रामपुर की टीम ने सटीक सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए इस इनामी आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस के मुताबिक आरोपी के खिलाफ थाना संग्रामपुर में दर्ज मुकदमे में वह वांछित चल रहा था।
उसके खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 303(2) और 317(2) के तहत मामला दर्ज है। इतना ही नहीं, आरोपी का पहले से भी आपराधिक इतिहास रहा है, जिससे उसकी गिरफ्तारी पुलिस के लिए अहम मानी जा रही है।
इस गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है, साथ ही मामले में आगे की विधिक कार्रवाई भी की जा रही है। पुलिस अब यह भी पता लगाने में जुटी है कि आरोपी किन-किन अन्य घटनाओं में शामिल रहा है और उसके नेटवर्क में कौन-कौन लोग शामिल हैं।
फिलहाल इस सराहनीय कार्य के लिए पुलिस अधीक्षक अमेठी ने पुलिस टीम को 20 हजार रुपये के नकद पुरस्कार से सम्मानित करने की घोषणा की है।
अमेठी पुलिस की यह कार्रवाई साफ संकेत देती है कि अपराधियों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और कानून से बच पाना आसान नहीं होगा।
    user_Coresspondent NATION ONE NEWS
    Coresspondent NATION ONE NEWS
    Paint Shop अमेठी, अमेठी, उत्तर प्रदेश•
    10 hrs ago
  • संग्रामपुर। क्षेत्र के अलग-अलग गांवों में सोमवार को लगी आग की घटनाओं में तीन किसानों की फसल जलकर राख हो गई। जर्जर बिजली तारों से निकली चिंगारी और पराली में लगी आग से कुल मिलाकर कई बीघा फसल का नुकसान हुआ। पीड़ित किसानों ने प्रशासन से मुआवजे की मांग की है। भौसिंहपुर गांव में सोमवार दोपहर जर्जर विद्युत तारों के शॉर्ट सर्किट से किसान यशवंत सिंह की करीब 15 बिस्वा गेहूं की फसल जलकर राख हो गई। किसान ने बताया कि गेहूं काटकर खेत में डंठल सहित फैलाया गया था और मड़ाई की तैयारी चल रही थी। इसी दौरान हवा के चलते ऊपर से गुजर रहे बिजली के जर्जर तार आपस में टकरा गए और निकली चिंगारी सूखी फसल पर गिर गई, जिससे आग लग गई। आग की लपटें पास लगे ट्रांसफार्मर तक पहुंचने लगी थीं, लेकिन ग्रामीणों के प्रयास से समय रहते आग पर काबू पा लिया गया, जिससे बड़ा हादसा टल गया। वहीं केशवपुर मुहीबशाह गांव में सोमवार सुबह करीब 10 बजे अज्ञात कारणों से किसान संजय सिंह के खेत में आग लग गई। आग से उनकी करीब एक बीघा पराली जलकर राख हो गई। आग की चपेट में बगल के खेत में खड़ी किसान राम लखन तिवारी की अरहर की फसल भी आ गई, जिससे करीब छह बिस्वा फसल जल गई। सूचना पर पहुंचे ग्रामीणों ने सामूहिक प्रयास से आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक तीनों किसानों का काफी नुकसान हो चुका था। लेखपाल विकास तिवारी ने मौके पर पहुंचकर नुकसान का आकलन किया और रिपोर्ट भेजकर मुआवजा दिलाने की बात कही। वहीं अवर अभियंता ने बताया कि मामले की जानकारी लेकर लाइनमैन को मौके पर भेजा जा रहा है।
    3
    संग्रामपुर। क्षेत्र के अलग-अलग गांवों में सोमवार को लगी आग की घटनाओं में तीन किसानों की फसल जलकर राख हो गई। जर्जर बिजली तारों से निकली चिंगारी और पराली में लगी आग से कुल मिलाकर कई बीघा फसल का नुकसान हुआ। पीड़ित किसानों ने प्रशासन से मुआवजे की मांग की है।
भौसिंहपुर गांव में सोमवार दोपहर जर्जर विद्युत तारों के शॉर्ट सर्किट से किसान यशवंत सिंह की करीब 15 बिस्वा गेहूं की फसल जलकर राख हो गई। किसान ने बताया कि गेहूं काटकर खेत में डंठल सहित फैलाया गया था और मड़ाई की तैयारी चल रही थी। इसी दौरान हवा के चलते ऊपर से गुजर रहे बिजली के जर्जर तार आपस में टकरा गए और निकली चिंगारी सूखी फसल पर गिर गई, जिससे आग लग गई। आग की लपटें पास लगे ट्रांसफार्मर तक पहुंचने लगी थीं, लेकिन ग्रामीणों के प्रयास से समय रहते आग पर काबू पा लिया गया, जिससे बड़ा हादसा टल गया।
वहीं केशवपुर मुहीबशाह गांव में सोमवार सुबह करीब 10 बजे अज्ञात कारणों से किसान संजय सिंह के खेत में आग लग गई। आग से उनकी करीब एक बीघा पराली जलकर राख हो गई। आग की चपेट में बगल के खेत में खड़ी किसान राम लखन तिवारी की अरहर की फसल भी आ गई, जिससे करीब छह बिस्वा फसल जल गई।
सूचना पर पहुंचे ग्रामीणों ने सामूहिक प्रयास से आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक तीनों किसानों का काफी नुकसान हो चुका था। लेखपाल विकास तिवारी ने मौके पर पहुंचकर नुकसान का आकलन किया और रिपोर्ट भेजकर मुआवजा दिलाने की बात कही। वहीं अवर अभियंता ने बताया कि मामले की जानकारी लेकर लाइनमैन को मौके पर भेजा जा रहा है।
    user_SHIV MOHAN MISHRA
    SHIV MOHAN MISHRA
    Local News Reporter अमेठी, अमेठी, उत्तर प्रदेश•
    13 hrs ago
  • प्रतापगढ़। होमगार्ड्स इनरोलमेंट-2025 की लिखित परीक्षा को निष्पक्ष व नकलविहीन कराने हेतु पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर ने प्रशासनिक अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। परीक्षा 25 से 27 अप्रैल 2026 तक जिले के 14 केंद्रों पर दो पालियों में होगी। बैठक में त्रिस्तरीय सुरक्षा व्यवस्था लागू करने, प्रत्येक केंद्र पर मजिस्ट्रेट व पुलिस बल तैनात करने के निर्देश दिए गए। अभ्यर्थियों की सघन चेकिंग होगी और सभी केंद्र सीसीटीवी निगरानी में रहेंगे। नकल माफियाओं पर सख्ती के लिए खुफिया इकाइयों को सक्रिय किया गया है तथा ‘जीरो टॉलरेंस’ नीति अपनाई जाएगी। यातायात व्यवस्था सुचारु रखने और केंद्रों के बाहर शांति बनाए रखने हेतु अतिरिक्त पुलिस बल तैनात रहेगा। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि परीक्षा की पारदर्शिता से कोई समझौता नहीं होगा और गड़बड़ी करने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
    1
    प्रतापगढ़। होमगार्ड्स इनरोलमेंट-2025 की लिखित परीक्षा को निष्पक्ष व नकलविहीन कराने हेतु पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर ने प्रशासनिक अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। परीक्षा 25 से 27 अप्रैल 2026 तक जिले के 14 केंद्रों पर दो पालियों में होगी।
बैठक में त्रिस्तरीय सुरक्षा व्यवस्था लागू करने, प्रत्येक केंद्र पर मजिस्ट्रेट व पुलिस बल तैनात करने के निर्देश दिए गए। अभ्यर्थियों की सघन चेकिंग होगी और सभी केंद्र सीसीटीवी निगरानी में रहेंगे।
नकल माफियाओं पर सख्ती के लिए खुफिया इकाइयों को सक्रिय किया गया है तथा ‘जीरो टॉलरेंस’ नीति अपनाई जाएगी। यातायात व्यवस्था सुचारु रखने और केंद्रों के बाहर शांति बनाए रखने हेतु अतिरिक्त पुलिस बल तैनात रहेगा।
पुलिस अधीक्षक ने कहा कि परीक्षा की पारदर्शिता से कोई समझौता नहीं होगा और गड़बड़ी करने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
    user_Salman Khan "Journalist"
    Salman Khan "Journalist"
    Local News Reporter प्रतापगढ़, प्रतापगढ़, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
  • बाबा घुइसरनाथ धाम में क्षेत्रीय विधायक एवं कांग्रेस विधानमण्डल दल की नेता आराधना मिश्रा मोना के जन्मदिन पर क्षेत्र भर में विविध आयोजन हुए। मुख्य समारोह बाबा घुइसरनाथ धाम में जन्मदिन पर नारी सशक्तीकरण सम्मान 2026 में कांग्रेसियों व समर्थकों ने केक काटकर विधायक मोना के जन्मदिन की खुशियां साझा की। कार्यक्रम में पूर्व ब्लाक प्रमुख पुष्पा देवी, गीता देवी साहू, प्रेमा देवी, सुमन गुप्ता, कलावती, मोनी, व पूजा को सामाजिक सरोकार के लिए आयोजन समिति द्वारा बाबा घुइसरनाथ जी का चित्र व शॉल भेंट कर सम्मानित किया गया।
    1
    बाबा घुइसरनाथ धाम में क्षेत्रीय विधायक एवं कांग्रेस विधानमण्डल दल की नेता आराधना मिश्रा मोना के जन्मदिन पर क्षेत्र भर में विविध आयोजन हुए। मुख्य समारोह बाबा घुइसरनाथ धाम में जन्मदिन पर नारी सशक्तीकरण सम्मान 2026 में कांग्रेसियों व समर्थकों ने केक काटकर विधायक मोना के जन्मदिन की खुशियां साझा की। कार्यक्रम में पूर्व ब्लाक प्रमुख पुष्पा देवी, गीता देवी साहू, प्रेमा देवी, सुमन गुप्ता, कलावती, मोनी, व पूजा को सामाजिक सरोकार के लिए आयोजन समिति द्वारा बाबा घुइसरनाथ जी का चित्र व शॉल भेंट कर सम्मानित किया गया।
    user_VBed Vyas
    VBed Vyas
    Lawyer प्रतापगढ़, प्रतापगढ़, उत्तर प्रदेश•
    11 hrs ago
  • रायबरेली के डीह थाना क्षेत्र के पूरे मीर का पुरवा मजरे रोखा गाव आग लग जाने के कारण गेहूं की फैसले व खेतों में पड़ा भूसा जलकर राख हो गया है। जिसमें सबसे ज्यादा नुकसान गांव के कई किसानों की फसल वा खेतों में पड़ा भूसा जलकर हुआ खाक जो पूरी तरह से जलकर राख हो गया है।आग की लपटे इतनी तेज थी। की चारो चीखे ही चीखे  सुनाई दे रही थी लगभग 25 बीघा गेहूं व उसका भूसा चलकर राख हो गया है। सलोन रायबरेली यूनिट दमकल विभाग की गाड़ियां गेहूं के खेतों तक नहीं पहुंच सकी‌  भुसा और गेहूं  जल गया। ग्रामीणों ने अपना टेबल चलकर किसी तरह आग पर काबू पाया रोखा निवासी सभी दमकल गाड़ियों पर नाराजगी व्यक्त किया। घटनास्थल पर थाना प्रभारी जितेन्द्र मोहन सरोज पहुंचे और नुकसान का जायजा लेकर ग्रामीणों के साथ आग पर किसी तरह काबू पाया दमकल की गाड़ियां दुर्गापुर गांव के पास खड़ी थी परंतु घटनास्थल पर गेहूं के खेतों में नहीं पहुंची।
    3
    रायबरेली के डीह थाना क्षेत्र के पूरे मीर का पुरवा मजरे रोखा गाव आग लग जाने के कारण गेहूं की फैसले व खेतों में पड़ा भूसा  जलकर राख हो गया है। जिसमें सबसे ज्यादा नुकसान गांव के कई किसानों की फसल वा खेतों में पड़ा भूसा जलकर हुआ खाक जो पूरी तरह से जलकर राख हो गया है।आग की लपटे इतनी तेज थी। की चारो चीखे ही चीखे  सुनाई दे रही थी  लगभग 25 बीघा  गेहूं व उसका भूसा चलकर राख हो गया है। सलोन रायबरेली यूनिट दमकल विभाग की गाड़ियां गेहूं के खेतों तक नहीं पहुंच सकी‌   भुसा और गेहूं  जल गया। ग्रामीणों ने अपना टेबल चलकर किसी तरह आग पर काबू पाया रोखा निवासी सभी दमकल गाड़ियों पर नाराजगी व्यक्त किया।  घटनास्थल पर थाना प्रभारी जितेन्द्र मोहन सरोज पहुंचे और नुकसान का जायजा लेकर ग्रामीणों के साथ आग पर किसी तरह काबू पाया दमकल की गाड़ियां दुर्गापुर गांव के पास खड़ी थी परंतु घटनास्थल पर गेहूं के खेतों में नहीं पहुंची।
    user_Sujeet kumar
    Sujeet kumar
    Lalganj, Rae Bareli•
    11 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.