चिलबिला हनुमान मंदिर पर सजा गुड़िया मेला, खेलों में दिखा खिलाड़ियों का दमखम कबड्डी में दीवानगंज बनी विजेता, लंबी कूद में आसिफ ने हासिल किया प्रथम स्थान प्रतापगढ़। नाग पंचमी के पावन पर्व पर श्री हनुमान मंदिर चिलबिला तालाब परिसर में गुड़िया मेले के साथ कबड्डी, लंबी कूद सहित विभिन्न खेलकूद प्रतियोगिताओं का भव्य आयोजन किया गया। श्रद्धा, उमंग और खेल भावना से सराबोर कार्यक्रम में बड़ी संख्या में हनुमान भक्तों, खिलाड़ियों और नगरवासियों ने सहभागिता की। आयोजन देर रात तक चला और सभी प्रतियोगिताएं सकुशल संपन्न हुईं। कबड्डी प्रतियोगिता में दीवानगंज की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान हासिल किया, जबकि एमके स्पोर्टिंग क्लब की टीम उपविजेता रही। लंबी कूद प्रतियोगिता में आसिफ ने प्रथम, राज सरोज ने द्वितीय और अरविंद ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। मुख्य अतिथि सीओ यातायात अनिल कुमार राय एवं शहर प्रभारी कोतवाल मो. इबरार अंसारी ने विजेता एवं उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को शील्ड, मेडल, पौधे तथा विभिन्न उपहार देकर सम्मानित किया। खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए सीओ यातायात रविंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि खेल केवल शारीरिक विकास का माध्यम नहीं हैं, बल्कि इनके माध्यम से अनुशासन, आत्मविश्वास और आपसी भाईचारे की भावना भी मजबूत होती है। ग्रामीण क्षेत्रों में छिपी खेल प्रतिभाओं को मंच देकर उन्हें आगे बढ़ाने की जरूरत है, ताकि यही खिलाड़ी भविष्य में देश-विदेश में अपनी प्रतिभा का परचम लहरा सकें। शहर प्रभारी कोतवाल मो. इबरार अंसारी ने भी खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाया और कहा कि खेल युवाओं को सकारात्मक दिशा देने के साथ उनमें आत्मविश्वास पैदा करते हैं।नाग पंचमी को लेकर मंदिर परिसर को विद्युत झालरों और फूलों से आकर्षक ढंग से सजाया गया था। सुबह से ही मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की भीड़ जुटने लगी। भक्तों ने पूजा-अर्चना कर गुड़िया पर्व मनाया और इसके बाद आयोजित खेल प्रतियोगिताओं का आनंद लिया। देर रात तक चले आयोजन से पूरे परिसर में उत्सव और उल्लास का माहौल बना रहा। खेलकूद प्रतियोगिता प्रभारी राजेश श्रीवास्तव के नेतृत्व में उनकी पूरी टीम ने प्रतियोगिताओं को व्यवस्थित एवं सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। टीम में लालजी त्रिपाठी गुरुजी, लालमणि सिंह, पप्पू, रमेश, विकास कुमार सहित अन्य लोगों का विशेष सहयोग रहा। मंदिर समिति के महासचिव एवं समाजसेवी रोशनलाल उमरवैश्य ने कहा कि गत वर्ष की भांति इस वर्ष भी गुड़िया मेले एवं खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन सफलतापूर्वक किया गया।उन्होंने आयोजन को शांतिपूर्ण एवं सफल बनाने में सहयोग देने वाले जिला प्रशासन, पुलिस प्रशासन, अतिथिगण, हनुमान भक्तों, खिलाड़ियों, नगरवासियों एवं मीडिया परिवार का आभार व्यक्त किया। आयोजन में चिलबिला चौकी इंचार्ज रोहित सिंह मायस्टॉप, अग्निशमन अधिकारी राधेश्याम दुबे, रामगोपाल, सुरेश अग्रवाल, आनंद उमरवैश्य, विवेक उमरवैश्य, लालजी, त्रिभुवन लाल, श्याम जी जायसवाल, शिवेश शुक्ला, परमानंद मिश्रा, आदर्श कुमार, संतोष कुमार, छेदीलाल, सूरज गुप्ता, सत्य प्रकाश केडिया, विकास उमरवैश्य, आशीष कुमार, शनि महाराज, सोनू महाराज, सचिन, विजय बाबू, अमर जायसवाल,सूरज उमरवैश्य, मनीष यादव, दीपू गुप्ता, धीरज सिंह, अमन गुप्ता, विवेक यादव, रोहित कुमार सहित बड़ी संख्या में नगरवासियों का सहयोग रहा।

- रायबरेली मे आदित्य सिंह हत्याकांड में समाजवादी पार्टी के कद्दावर नेता पूर्व विधानसभा प्रत्याशी आरपी यादव को आजीवन कारावास होने रायबरेली मे आदित्य सिंह हत्याकांड में समाजवादी पार्टी के कद्दावर नेता पूर्व विधानसभा प्रत्याशी आरपी यादव को आजीवन कारावास होने पर उनके समर्थकों द्वारा जिला जेल के बाहर हजारों की संख्या में इकट्ठा हुए और किया नारेबाज1
- रायबरेली हत्याकांड में 14 आरोपियों को जिला जज द्वारा दोष सिद्ध घोषित किया गया और दो लोगों को बरी किया गया। बरी होने वालों में अभिषेक सिंह और आर. के. हैं। रायबरेली चर्चित सोमू ढाबा प्रकरण में आज हुवा आदेश जिला जज अमित पाल ने 14 आरोपियों की सुनाई आजीवन कारावास की सजा दो आरोपी अभितेज और राम कृष्ण यादव दोषमुक्त सपा नेता आर पी यादव, ढाबा संचालक सुरेश सहित 14 लोगों को हुई आजीवन कारावास की सजा मिल एरिया थाना क्षेत्र के रतापुर में 2019 में हुवा था सोमू ढाबा कांड।4
- थाना कोहंडौर क्षेत्र के मदाफरपुर बाजार हुई घटना मेंअग्रिम विधिक कार्यवाही के संबंध में पुलिस अधीक्षक ने क्या कहा। थाना कोहंडौर क्षेत्रान्तर्गत मदाफरपुर बाजार निवासी व्यक्ति को उसके सगे जीजा कपिल यादव द्वारा लाइसेंसी पिस्टल से गोली मार दी गई। घायल को उपचार हेतु जिला अस्पताल भेजा गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मृत्यु हो गई। प्रारम्भिक जांच में पारिवारिक विवाद का मामला प्रकाश में आया है। अभियुक्त कपिल यादव पूर्व सैनिक है तथा वर्तमान में जिला अस्पताल सुल्तानपुर में गार्ड के पद पर कार्यरत है। घटना के बाद स्थानीय लोगों द्वारा अभियुक्त के साथ मारपीट की गई, जिसे पुलिस ने तत्काल अभिरक्षा में ले लिया। मौके पर पर्याप्त पुलिस बल मौजूद है तथा नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही प्रचलित है।इस संबंध में पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ दीपक भूकर की बाइट।1
- अमेठी: ऑपरेशन चक्रव्यूह के तहत मोटरसाइकिल चोर गिरफ्तार, चोरी की दो बाइक बरामद अमेठी। जिले में संदिग्धों और अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान “ऑपरेशन चक्रव्यूह” के तहत संग्रामपुर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने एक मोटरसाइकिल चोर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चोरी की दो मोटरसाइकिलें बरामद की हैं। पुलिस अधीक्षक अमेठी श्री सरवणन टी. के निर्देशन और अपर पुलिस अधीक्षक श्री ज्ञानेन्द्र कुमार सिंह के पर्यवेक्षण में चलाए जा रहे अभियान के तहत क्षेत्राधिकारी अमेठी श्री मनोज कुमार मिश्रा के नेतृत्व में संग्रामपुर पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई की। पुलिस के अनुसार, शुभम मौर्या पुत्र कृतेश मौर्या, निवासी ग्राम ईश्वरपुर अमेरूआ, थाना संग्रामपुर, जनपद अमेठी, उम्र करीब 22 वर्ष को मोटरसाइकिल सहित गिरफ्तार किया गया। उसके पास मौजूद स्प्लेण्डर प्लस मोटरसाइकिल के कागजात मांगने पर वह कोई दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका। पूछताछ में अभियुक्त ने पुलिस को बताया कि उक्त मोटरसाइकिल उसने अमेठी स्थित माही मैरिज लॉन से चोरी की थी। पकड़े जाने के डर से उसने नंबर प्लेट बदलकर उसे चला रहा था। पुलिस जांच में मोटरसाइकिल का सही पंजीकरण नंबर UP 44 Z 3858 पाया गया। अभियुक्त ने पूछताछ में एक अन्य मोटरसाइकिल पैशन प्रो चोरी करने की बात भी स्वीकार की। उसके अनुसार, उसने इसी वर्ष फरवरी में बबुरी मोड़-ठेंगहा तिराहा से बाइक चोरी की थी और डर के कारण उसकी नंबर प्लेट निकाल दी थी। अभियुक्त की निशानदेही पर पुलिस ने उक्त मोटरसाइकिल को कालिकन मंदिर के पास शेड नंबर-02 की दीवार की आड़ से बरामद कर लिया। बरामद दोनों मोटरसाइकिलों के संबंध में थाना अमेठी और थाना संग्रामपुर में मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस ने अभियुक्त के खिलाफ संबंधित धाराओं में विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।1
- उत्तराखंड- ऋषिकेश के चीला बैराज रोड पर एक पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर उफनती नदी में जा गिरा। सूचना पर पहुंची SDRF टीम ने रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर पिकअप सवार दो लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया।1
- *ब्रेकिंग प्रतापगढ़* *प्रतापगढ़ में पारिवारिक विवाद में फायरिंग, मेडिकल स्टोर संचालक की मौत* प्रतापगढ़। कोहंडौर थाना क्षेत्र के मदाफरपुर बाजार में पारिवारिक विवाद के दौरान फायरिंग की घटना सामने आई है। आरोप है कि एक व्यक्ति ने अपने साले देवेंद्र पर लाइसेंसी पिस्टल से कई राउंड फायरिंग कर दी। गोली लगने से मेडिकल स्टोर संचालक देवेंद्र की मौत हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार, आरोपी मृतक का जीजा बताया जा रहा है और उसके सेना से सेवानिवृत्त होने की बात सामने आई है। वर्तमान में उसके सुल्तानपुर जिला अस्पताल में गार्ड के पद पर तैनात होने की जानकारी बताई जा रही है। घटना के दौरान करीब 10 राउंड फायरिंग किए जाने की बात सामने आई है। घटना की सूचना मिलते ही कोहंडौर थाना प्रभारी अनुपम त्रिपाठी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। फिलहाल पुलिस घटना के कारणों और फायरिंग में इस्तेमाल लाइसेंसी पिस्टल समेत अन्य पहलुओं की जांच कर रही है। पुलिस की जांच और आधिकारिक पुष्टि के बाद ही घटना से जुड़ी अन्य जानकारी स्पष्ट हो सकेगी1
- आज़ादी के दशकों बाद भी सड़क को तरस रहा कसई गांव एम्बुलेंस न पहुंचने से समय पर अस्पताल नहीं पहुंच सके बीमार बुजुर्ग* *आज़ादी के दशकों बाद भी सड़क को तरस रहा कसई गांव एम्बुलेंस न पहुंचने से समय पर अस्पताल नहीं पहुंच सके बीमार बुजुर्ग* *जनप्रतिनिधियों की उपेक्षा और शासन की उदासीनता का खामियाजा भुगत रहे ग्रामीण,दलदल भरे रास्ते पर कंधों पर शव ले जाने को मजबूर परिजन* गुढ़। रीवा जिले के गुढ़ विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत पतौता के कसई गांव में आज सड़क जैसी मूलभूत सुविधा न होने के कारण एक दुखद घटना सामने आई है।मुख्य मार्ग तक पहुंचने के लिए लगभग 3 किलोमीटर की दूरी तय करनी पड़ती है लेकिन बारिश के मौसम में यह रास्ता पूरी तरह दलदल में तब्दील हो जाता है। इसी वजह से समय पर एम्बुलेंस न पहुंच पाने के कारण कसई गांव निवासी 65 वर्षीय बुजुर्ग मोहम्मद सिरदार को अस्पताल नहीं ले जाया जा सका जिससे समय पर इलाज न मिलने के कारण उनकी असामयिक मृत्यु हो गई। *ग्रामीणों ने पट्टे की जमीन शासन के नाम की फिर भी नहीं बनी सड़क* मृतक के परिजनों और ग्रामीणों ने भारी आक्रोश व्यक्त करते हुए बताया कि उन्होंने गाँव में सड़क निर्माण के लिए कई बार प्रयास किए। ग्रामीणों ने विकास की आस में अपने पट्टे की निजी जमीन तक मध्य प्रदेश शासन के नाम हस्तांतरित कर दी थी लेकिन इसके बावजूद जनप्रतिनिधियों और प्रशासनिक अधिकारियों की उदासीनता के कारण आज तक सड़क का निर्माण नहीं हो सका।आज स्थिति इतनी भयावह है कि बुजुर्ग की मृत्यु के बाद परिजनों और ग्रामीणों को घुटनों तक भरे दलदल और कीचड़ वाले रास्ते से होते हुए शव को कंधे पर उठाकर ले जाना पड़ा।ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही सड़क का निर्माण नहीं कराया गया तो वे उग्र आंदोलन करने के लिए बाध्य होंगे।1
- प्रतापगढ़: पारिवारिक विवाद में जीजा ने साले को लाइसेंसी पिस्टल से मारी गोली, मौके पर दर्दनाक मौत प्रतापगढ़ के थाना कोहंडौर क्षेत्र के मदाफरपुर बाजार में पारिवारिक विवाद ने उस समय खौफनाक रूप ले लिया जब एक व्यक्ति को उसके सगे जीजा कपिल यादव ने लाइसेंसी पिस्टल से गोली मार दी। गंभीर रूप से घायल व्यक्ति को आनन-फानन में जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। प्रारंभिक जांच में मामला पारिवारिक विवाद से जुड़ा बताया जा रहा है। आरोपी कपिल यादव पूर्व सैनिक है और वर्तमान में जिला अस्पताल सुल्तानपुर में गार्ड के पद पर कार्यरत बताया जा रहा है। घटना के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया और स्थानीय लोगों ने आरोपी की जमकर पिटाई कर दी। इसके बाद पुलिस ने उसे मौके से हिरासत में ले लिया। क्षेत्र में भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है और स्थिति पर कड़ी नजर रखी जा रही है। पुलिस द्वारा मामले में नियमानुसार विधिक कार्रवाई की जा रही है।1