logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

उत्तराखंड- ऋषिकेश के चीला बैराज रोड पर एक पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर उफनती नदी में जा गिरा। सूचना पर पहुंची SDRF टीम ने रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर पिकअप सवार दो लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया।

1 hr ago
user_Pawan Kumar Tiwari
Pawan Kumar Tiwari
Local News Reporter अमेठी, अमेठी, उत्तर प्रदेश•
1 hr ago

उत्तराखंड- ऋषिकेश के चीला बैराज रोड पर एक पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर उफनती नदी में जा गिरा। सूचना पर पहुंची SDRF टीम ने रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर पिकअप सवार दो लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • उत्तराखंड- ऋषिकेश के चीला बैराज रोड पर एक पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर उफनती नदी में जा गिरा। सूचना पर पहुंची SDRF टीम ने रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर पिकअप सवार दो लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया।
    1
    उत्तराखंड- ऋषिकेश के चीला बैराज रोड पर एक पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर उफनती नदी में जा गिरा। सूचना पर पहुंची SDRF टीम ने रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर पिकअप सवार दो लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया।
    user_Pawan Kumar Tiwari
    Pawan Kumar Tiwari
    Local News Reporter अमेठी, अमेठी, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • मुसाफिरखाना रोड पर निखिल इलेक्ट्रॉनिक की दुकान में भीषण आग, लाखों का सामान जलकर राख अमेठी के मुंशीगंज कोतवाली क्षेत्र में सोमवार रात मुसाफिरखाना रोड स्थित निखिल इलेक्ट्रॉनिक की दुकान में अचानक भीषण आग लग गई। रात करीब साढ़े आठ बजे दुकान से धुआं उठता देख आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया। देखते ही देखते आग की लपटें तेज हो गईं।दुकान बृजलाल कश्यप द्वारा संचालित की जाती है। दुकान में टीवी, फ्रिज, पंखे, वायर समेत बड़ी मात्रा में इलेक्ट्रॉनिक सामान रखा था, जिसके चलते आग तेजी से फैल गई। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची। स्थानीय लोगों और पुलिसकर्मियों ने बाल्टी व पाइप की मदद से आग बुझाने का प्रयास शुरू किया। साथ ही आग को आसपास की दुकानों तक फैलने से रोकने की कोशिश की गई।काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। इसके बाद फायर ब्रिगेड की टीम ने मौके पर पहुंचकर आग को पूरी तरह बुझाया। हादसे में दुकान में रखा अधिकांश इलेक्ट्रॉनिक सामान जलकर नष्ट हो गया। प्रारंभिक अनुमान के मुताबिक लाखों रुपये के नुकसान की आशंका है।दुकान मालिक ने शॉर्ट सर्किट को आग लगने का संभावित कारण बताया है। प्रभारी निरीक्षक बृजेश सिंह ने बताया कि आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है। तहरीर मिलने पर आवश्यक विधिक कार्रवाई की जाएगी।
    3
    मुसाफिरखाना रोड पर निखिल इलेक्ट्रॉनिक की दुकान में भीषण आग, लाखों का सामान जलकर राख
अमेठी के मुंशीगंज कोतवाली क्षेत्र में सोमवार रात मुसाफिरखाना रोड स्थित निखिल इलेक्ट्रॉनिक की दुकान में अचानक भीषण आग लग गई। रात करीब साढ़े आठ बजे दुकान से धुआं उठता देख आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया। देखते ही देखते आग की लपटें तेज हो गईं।दुकान बृजलाल कश्यप द्वारा संचालित की जाती है। दुकान में टीवी, फ्रिज, पंखे, वायर समेत बड़ी मात्रा में इलेक्ट्रॉनिक सामान रखा था, जिसके चलते आग तेजी से फैल गई। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची। स्थानीय लोगों और पुलिसकर्मियों ने बाल्टी व पाइप की मदद से आग बुझाने का प्रयास शुरू किया। साथ ही आग को आसपास की दुकानों तक फैलने से रोकने की कोशिश की गई।काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। इसके बाद फायर ब्रिगेड की टीम ने मौके पर पहुंचकर आग को पूरी तरह बुझाया। हादसे में दुकान में रखा अधिकांश इलेक्ट्रॉनिक सामान जलकर नष्ट हो गया। प्रारंभिक अनुमान के मुताबिक लाखों रुपये के नुकसान की आशंका है।दुकान मालिक ने शॉर्ट सर्किट को आग लगने का संभावित कारण बताया है। प्रभारी निरीक्षक बृजेश सिंह ने बताया कि आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है। तहरीर मिलने पर आवश्यक विधिक कार्रवाई की जाएगी।
    user_Komal Gupta
    Komal Gupta
    Local News Reporter अमेठी, अमेठी, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • संग्रामपुर में शातिर बाइक चोर गिरफ्तार ll चोरी को दो बाइक बरामद संग्रामपुर में शातिर बाइक चोर गिरफ्तार ll चोरी को दो बाइक बरामद अमेठी की संग्रामपुर पुलिस द्वारा चलाए जा रहे अभियान “ऑपरेशन चक्रव्यूह” के तहत मुखबिर की सूचना पर मोटरसाइकिल सवार अभियुक्त शुभम मौर्या पुत्र कृतेश मौर्या निवासी ग्राम ईश्वरपुर अमेरूआ थाना संग्रामपुर, अमेठी को गिरफ्तार किया गया।मोटरसाइकिल स्प्लेण्डर प्लस रजि0नंबर यूपी 36 एल 7724 के कागजात मांगने पर दिखा न सका। पूछताछ में अभियुक्त ने बताया कि यह मोटरसाइकिल चोरी की है जिसे माही मैरिज लॉन अमेठी से चोरी किया गा था। मोटरसाइकिल का सही रजि0नंबर यूपी 44 जेड 3858 है, पकड़े जाने के डर से नंबर प्लेट बदल कर चलाता हूं। उसने आगे बताया कि एक मोटर साइकिल पैसन प्रो को बबुरी मोड़ ठेंगहा तिराहा से इसी वर्ष फरवरी में चुराया था एवं पकड़े जाने के डर से नंबर प्लेट निकाल दिया था। उसी मोटरसाइकिल को लेकर कल प्रतापगढ़ गया था, वापस आते समय मोटरसाइकिल खराब हो जाने पर कालिकन मंदिर के पास सेड नंबर 02 की दीवार की आड़ में खड़ा कर दिया था। अभियुक्त की निशानदेही पर मोटरसाइकिल पैशन प्रो बिना नंबर प्लेट को बरामद किया गया। उक्त दोनों मोटरसाइकिल चोरी के संबंध में थाना अमेठी पर मु0अ0सं0 183/26 धारा 303(2) बीएनएस व थाना संग्रामपुर पर मु0अ0सं0 158/26 धारा 303(2) बीएनएस पंजीकृत है। गिरफ्तारी एवं बरामदगी के संबन्ध में थाना संग्रामपुर पुलिस द्वारा विधिक कार्यवाही की जा रही है।
    2
    संग्रामपुर में शातिर बाइक चोर गिरफ्तार ll चोरी को दो बाइक बरामद
संग्रामपुर में शातिर बाइक चोर गिरफ्तार ll चोरी को दो बाइक बरामद
अमेठी की संग्रामपुर पुलिस द्वारा चलाए जा रहे अभियान “ऑपरेशन चक्रव्यूह” के तहत मुखबिर की सूचना पर मोटरसाइकिल सवार अभियुक्त शुभम मौर्या पुत्र कृतेश मौर्या निवासी ग्राम ईश्वरपुर अमेरूआ थाना संग्रामपुर, अमेठी को गिरफ्तार किया गया।मोटरसाइकिल स्प्लेण्डर प्लस रजि0नंबर यूपी 36 एल 7724 के कागजात मांगने पर दिखा न सका।
पूछताछ में अभियुक्त ने बताया कि यह मोटरसाइकिल चोरी की है जिसे माही मैरिज लॉन अमेठी से चोरी किया गा था। मोटरसाइकिल का सही रजि0नंबर यूपी 44 जेड 3858 है, पकड़े जाने के डर से नंबर प्लेट बदल कर चलाता हूं। उसने आगे बताया कि एक मोटर साइकिल पैसन प्रो को बबुरी मोड़ ठेंगहा तिराहा से इसी वर्ष फरवरी में चुराया था एवं पकड़े जाने के डर से नंबर प्लेट निकाल दिया था। उसी मोटरसाइकिल को लेकर कल प्रतापगढ़ गया था, वापस आते समय मोटरसाइकिल खराब हो जाने पर कालिकन मंदिर के पास सेड नंबर 02 की दीवार की आड़ में खड़ा कर दिया था। अभियुक्त की निशानदेही पर मोटरसाइकिल पैशन प्रो बिना नंबर प्लेट को बरामद किया गया।
उक्त दोनों मोटरसाइकिल चोरी के संबंध में थाना अमेठी पर मु0अ0सं0 183/26 धारा 303(2) बीएनएस व थाना संग्रामपुर पर मु0अ0सं0 158/26 धारा 303(2) बीएनएस पंजीकृत है। गिरफ्तारी एवं बरामदगी के संबन्ध में थाना संग्रामपुर पुलिस द्वारा विधिक कार्यवाही की जा रही है।
    user_Coresspondent NATION ONE NEWS
    Coresspondent NATION ONE NEWS
    Paint Shop अमेठी, अमेठी, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • *स्मृति ईरानी के राष्ट्रीय महामंत्री बनने पर कालिका धाम में हुआ दर्शन पूजन* *मंडल अध्यक्ष राजेश शुक्ल के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने मनाई खुशी* *अमेठी* भाजपा की वरिष्ठ नेता एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री *स्मृति ईरानी* को भारतीय जनता पार्टी का *राष्ट्रीय महामंत्री* मनोनीत किए जाने पर सोमवार को अमेठी में जश्न का माहौल रहा। इस अवसर पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने *कालिका धाम* पहुंचकर दर्शन पूजन किया और दीदी के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। दर्शन पूजन कार्यक्रम *मंडल अध्यक्ष राजेश शुक्ल* के नेतृत्व में आयोजित किया गया। कार्यकर्ताओं ने मां कालिका के मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना कर स्मृति ईरानी को राष्ट्रीय महामंत्री बनाए जाने पर प्रसन्नता व्यक्त की और मिठाइयां वितरित कीं। *मंडल अध्यक्ष राजेश शुक्ल* ने कहा कि "दीदी स्मृति ईरानी के राष्ट्रीय महामंत्री बनने से न केवल अमेठी का गौरव बढ़ा है, बल्कि पूरे प्रदेश की महिलाओं को एक नई प्रेरणा मिली है। भाजपा ने एक बार फिर नारी शक्ति को सम्मान देकर यह साबित किया है कि पार्टी महिला नेतृत्व को सर्वोच्च प्राथमिकता देती है।" उन्होंने कहा कि स्मृति दीदी के संगठनात्मक अनुभव और संघर्ष से पार्टी और अधिक मजबूत होगी तथा 2027 के चुनावों में इसका सकारात्मक असर देखने को मिलेगा। पूजन में बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता और स्थानीय लोग शामिल रहे। सभी ने एक स्वर में कहा कि दीदी के नेतृत्व में अमेठी और देश में भाजपा का जनाधार और मजबूत होगा। कार्यक्रम के अंत में प्रसाद वितरण के साथ "भारत माता की जय" और "स्मृति दीदी जिंदाबाद" के नारे गूंजते रहे।
    2
    *स्मृति ईरानी के राष्ट्रीय महामंत्री बनने पर कालिका धाम में हुआ दर्शन पूजन*  
*मंडल अध्यक्ष राजेश शुक्ल के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने मनाई खुशी*
*अमेठी*  
भाजपा की वरिष्ठ नेता एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री *स्मृति ईरानी* को भारतीय जनता पार्टी का *राष्ट्रीय महामंत्री* मनोनीत किए जाने पर सोमवार को अमेठी में जश्न का माहौल रहा। इस अवसर पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने *कालिका धाम* पहुंचकर दर्शन पूजन किया और दीदी के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
दर्शन पूजन कार्यक्रम *मंडल अध्यक्ष राजेश शुक्ल* के नेतृत्व में आयोजित किया गया। कार्यकर्ताओं ने मां कालिका के मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना कर स्मृति ईरानी को राष्ट्रीय महामंत्री बनाए जाने पर प्रसन्नता व्यक्त की और मिठाइयां वितरित कीं।
*मंडल अध्यक्ष राजेश शुक्ल* ने कहा कि "दीदी स्मृति ईरानी के राष्ट्रीय महामंत्री बनने से न केवल अमेठी का गौरव बढ़ा है, बल्कि पूरे प्रदेश की महिलाओं को एक नई प्रेरणा मिली है। भाजपा ने एक बार फिर नारी शक्ति को सम्मान देकर यह साबित किया है कि पार्टी महिला नेतृत्व को सर्वोच्च प्राथमिकता देती है।"
उन्होंने कहा कि स्मृति दीदी के संगठनात्मक अनुभव और संघर्ष से पार्टी और अधिक मजबूत होगी तथा 2027 के चुनावों में इसका सकारात्मक असर देखने को मिलेगा।
पूजन में बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता और स्थानीय लोग शामिल रहे। सभी ने एक स्वर में कहा कि दीदी के नेतृत्व में अमेठी और देश में भाजपा का जनाधार और मजबूत होगा।
कार्यक्रम के अंत में प्रसाद वितरण के साथ "भारत माता की जय" और "स्मृति दीदी जिंदाबाद" के नारे गूंजते रहे।
    user_M news
    M news
    अमेठी, अमेठी, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
  • हत्या के मामले में चार आरोपियों को आजीवन कारावास, 2.88 लाख रुपये अर्थदंड हत्या के मामले में चार आरोपियों को आजीवन कारावास, 2.88 लाख रुपये अर्थदंड अमेठी। ऑपरेशन कन्विक्शन और ऑपरेशन प्रॉसिक्यूशन लुटेरे अभियान के तहत अमेठी पुलिस की प्रभावी पैरवी से हत्या के मामले में चार आरोपियों को सजा हुई है। सुलतानपुर के एडीजे-04 न्यायालय ने 17 अगस्त 2026 को चारों को दोषी करार देते हुए आजीवन कारावास सहित विभिन्न सजाएं सुनाईं। सभी आरोपियों पर कुल 2 लाख 88 हजार रुपये का अर्थदंड लगाया गया है। दोषियों में चन्द्रशेखर केशरवानी, शुभम तिवारी, संदीप जायसवाल उर्फ गपोलू और सूरज उर्फ कल्लू मिर्ची वाला शामिल हैं। न्यायालय ने सभी को धारा 302/34 के तहत आजीवन कारावास और 50-50 हजार रुपये अर्थदंड की सजा सुनाई। इसके अलावा अन्य धाराओं में भी कारावास व अर्थदंड लगाया गया। धारा 386 के तहत चन्द्रशेखर और शुभम को 10-10 वर्ष कारावास तथा 25-25 हजार रुपये अर्थदंड से दंडित किया गया। मामला वर्ष 2019 का है। 13 नवंबर को अर्पित कुमार सिंह ने गौरीगंज थाने में तहरीर दी थी कि आरोपियों ने उनके भाई विजय सिंह से रंगदारी मांगी और जान से मारने की धमकी दी। रंगदारी न देने पर गोली मारकर हत्या कर दी गई। विवेचना के बाद पुलिस ने 13 जनवरी 2020 को आरोप पत्र न्यायालय में दाखिल किया। अभियोजन अधिकारी, न्यायालय पैरोकार और मॉनिटरिंग सेल की प्रभावी पैरवी से आरोपियों को दोषसिद्ध कराने में सफलता मिली।
    1
    हत्या के मामले में चार आरोपियों को आजीवन कारावास, 2.88 लाख रुपये अर्थदंड
हत्या के मामले में चार आरोपियों को आजीवन कारावास, 2.88 लाख रुपये अर्थदंड
अमेठी। ऑपरेशन कन्विक्शन और ऑपरेशन प्रॉसिक्यूशन लुटेरे अभियान के तहत अमेठी पुलिस की प्रभावी पैरवी से हत्या के मामले में चार आरोपियों को सजा हुई है। सुलतानपुर के एडीजे-04 न्यायालय ने 17 अगस्त 2026 को चारों को दोषी करार देते हुए आजीवन कारावास सहित विभिन्न सजाएं सुनाईं। सभी आरोपियों पर कुल 2 लाख 88 हजार रुपये का अर्थदंड लगाया गया है।
दोषियों में चन्द्रशेखर केशरवानी, शुभम तिवारी, संदीप जायसवाल उर्फ गपोलू और सूरज उर्फ कल्लू मिर्ची वाला शामिल हैं। न्यायालय ने सभी को धारा 302/34 के तहत आजीवन कारावास और 50-50 हजार रुपये अर्थदंड की सजा सुनाई। इसके अलावा अन्य धाराओं में भी कारावास व अर्थदंड लगाया गया। धारा 386 के तहत चन्द्रशेखर और शुभम को 10-10 वर्ष कारावास तथा 25-25 हजार रुपये अर्थदंड से दंडित किया गया।
मामला वर्ष 2019 का है। 13 नवंबर को अर्पित कुमार सिंह ने गौरीगंज थाने में तहरीर दी थी कि आरोपियों ने उनके भाई विजय सिंह से रंगदारी मांगी और जान से मारने की धमकी दी। रंगदारी न देने पर गोली मारकर हत्या कर दी गई। विवेचना के बाद पुलिस ने 13 जनवरी 2020 को आरोप पत्र न्यायालय में दाखिल किया। अभियोजन अधिकारी, न्यायालय पैरोकार और मॉनिटरिंग सेल की प्रभावी पैरवी से आरोपियों को दोषसिद्ध कराने में सफलता मिली।
    user_A K Mishra
    A K Mishra
    अमेठी, अमेठी, उत्तर प्रदेश•
    13 hrs ago
  • IPS अधिकारी की मां की मौत के मामले में यूपी पुलिस के बयान पर सवाल, आईपीएस बेटे ने उठाए गंभीर आरोप IPS अधिकारी की मां की मौत के मामले में यूपी पुलिस के बयान पर सवाल, आईपीएस बेटे ने उठाए गंभीर आरोप उत्तर प्रदेश के अंबेडकर नगर में आईपीएस अधिकारी आशुतोष मिश्रा की मां की मौत के मामले में पुलिस के बयान पर सवाल खड़े हो गए हैं। पुलिस अधीक्षक प्राची सिंह ने मौत को सामान्य बताते हुए कहा था कि मृतका के शरीर से गायब हुई ज्वेलरी बरामद हो गई है मृतका के आईपीएस बेटे आशुतोष मिश्रा ने पुलिस के दोनों दावों को गलत बताया है। उनका कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में अभी मौत की वजह स्पष्ट नहीं हुई है और ज्वेलरी भी बरामद नहीं हुई है आशुतोष मिश्रा ने पुलिस के दावे पर सवाल उठाते हुए कहा कि यदि उनकी मां की ज्वेलरी पुलिस के मुताबिक बरामद हो चुकी है तो अंबेडकर नगर पुलिस उनके घर पर छापा डालकर उसे बरामद कर ले आईपीएस अधिकारी के इन आरोपों के बाद अंबेडकर नगर पुलिस की कार्रवाई और उसके आधिकारिक बयान को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं।
    1
    IPS अधिकारी की मां की मौत के मामले में यूपी पुलिस के बयान पर सवाल, आईपीएस बेटे ने उठाए गंभीर आरोप
IPS अधिकारी की मां की मौत के मामले में यूपी पुलिस के बयान पर सवाल, आईपीएस बेटे ने उठाए गंभीर आरोप
उत्तर प्रदेश के अंबेडकर नगर में आईपीएस अधिकारी आशुतोष मिश्रा की मां की मौत के मामले में पुलिस के बयान पर सवाल खड़े हो गए हैं। पुलिस अधीक्षक प्राची सिंह ने मौत को सामान्य बताते हुए कहा था कि मृतका के शरीर से गायब हुई ज्वेलरी बरामद हो गई है
मृतका के आईपीएस बेटे आशुतोष मिश्रा ने पुलिस के दोनों दावों को गलत बताया है। उनका कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में अभी मौत की वजह स्पष्ट नहीं हुई है और ज्वेलरी भी बरामद नहीं हुई है
आशुतोष मिश्रा ने पुलिस के दावे पर सवाल उठाते हुए कहा कि यदि उनकी मां की ज्वेलरी पुलिस के मुताबिक बरामद हो चुकी है तो अंबेडकर नगर पुलिस उनके घर पर छापा डालकर उसे बरामद कर ले
आईपीएस अधिकारी के इन आरोपों के बाद अंबेडकर नगर पुलिस की कार्रवाई और उसके आधिकारिक बयान को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं।
    user_न्यू पुष्पांजलि टाइम्स
    न्यू पुष्पांजलि टाइम्स
    सुल्तानपुर, सुल्तानपुर, उत्तर प्रदेश•
    15 min ago
  • *ब्रेकिंग प्रतापगढ़।बारिश में डूबा सेनानी नगर मोहल्ला* ➡️नगर पालिका बेल्हा के विकास की खुली पोल, ➡️सड़क पर जलभराव के कारण लोगों का आवागमन हुआ बाधित, ➡️गंदे पानी में आवागमन के लिए मजबूर है मोहल्लेवासी ➡️घरों के अंदर तक पहुंचा गंदा पानी, ➡️विकास के दावों पर उठे सवाल, बारिश ने खोली हकीकत की पोल, ➡️मोहल्ले वासियों के शिकायत के बावजूद भी नगर पालिका बेल्हा नहीं कर पाई जल निकासी की स्थायी व्यवस्था, ➡️आखिर सेनानी नगरवासियों को जलभराव की समस्या से कब मिलेगी निजात
    1
    *ब्रेकिंग प्रतापगढ़।बारिश में डूबा सेनानी नगर मोहल्ला* 
➡️नगर पालिका बेल्हा के विकास  की खुली पोल,
➡️सड़क पर जलभराव के कारण लोगों का आवागमन हुआ बाधित,
➡️गंदे पानी में आवागमन के लिए मजबूर है मोहल्लेवासी
➡️घरों के अंदर तक पहुंचा गंदा पानी,
➡️विकास के दावों पर उठे सवाल, बारिश ने खोली हकीकत की पोल,
➡️मोहल्ले वासियों के शिकायत के बावजूद भी नगर पालिका बेल्हा नहीं कर पाई जल निकासी की स्थायी व्यवस्था,
➡️आखिर सेनानी नगरवासियों को जलभराव की समस्या से कब मिलेगी निजात
    user_Omprakash प्रजापति
    Omprakash प्रजापति
    Voice of people प्रतापगढ़, प्रतापगढ़, उत्तर प्रदेश•
    22 min ago
  • अमेठी में टैंक की खुदाई करते समय दो दर्जन से अधिक धातु के गोले मिलने से मचा हड़कंप, सूचना पर पहुंची पुलिस व तहसील प्रशासन टीम ने निकले धातु के गोले को कब्जे में लेते हुए किया सीज,पुलिस बल की गई तैनात धातु के गोले निकलने की सूचना पर गांव में मचा हड़कंप देखने पहुंच रहे लोग, एसडीएम ने पुरातत्व विभाग को दी सूचना,पुरातत्व विभाग के आने तक प्वाइंट पर पुलिस बल किए गए तैनात बताया जा रहा है की घर के निर्माण के दौरान टैंक की खुदाई करते समय मिला धातु का गोला, मुसाफिरखाना कोतवाली क्षेत्र के भनौली गांव का है मामला
    4
    अमेठी में टैंक की खुदाई करते समय दो दर्जन से अधिक धातु के गोले मिलने से मचा हड़कंप,
सूचना पर पहुंची पुलिस व तहसील प्रशासन टीम ने निकले धातु के गोले को कब्जे में लेते हुए किया सीज,पुलिस बल की गई तैनात
धातु के गोले निकलने की सूचना पर गांव में मचा हड़कंप देखने पहुंच रहे लोग,
एसडीएम ने पुरातत्व विभाग को दी सूचना,पुरातत्व विभाग के आने तक प्वाइंट पर पुलिस बल किए गए तैनात
बताया जा रहा है की घर के निर्माण के दौरान टैंक की खुदाई करते समय मिला धातु का गोला,
मुसाफिरखाना कोतवाली क्षेत्र के भनौली गांव का है मामला
    user_Komal Gupta
    Komal Gupta
    Local News Reporter अमेठी, अमेठी, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.