झकलाय रेलवे गेट 22 मार्च से रहेगा पूर्णत: बंद, आरओबी निर्माण के चलते बदलेगा ट्रैफिक रूट झकलाय रेलवे गेट 22 मार्च से रहेगा पूर्णत: बंद, आरओबी निर्माण के चलते बदलेगा ट्रैफिक रूट सिवनी मालवा से शिवपुर जाने वाले मुख्य मार्ग पर स्थित झकलाय रेलवे गेट (समपार फाटक क्रमांक 218) को रेलवे ओवरब्रिज (आरओबी) निर्माण कार्य के चलते 22 मार्च 2026 से पूर्णतः बंद किया जा रहा है। इस संबंध में रेलवे विभाग द्वारा आधिकारिक सूचना जारी कर दी गई है, साथ ही इसकी स्वीकृति कलेक्टर नर्मदापुरम द्वारा पूर्व में ही प्रदान की जा चुकी है। रेलवे विभाग के अनुसार, सिवनी मालवा-शिवपुर मार्ग पर कि.मी. 709/3-5 पर स्थित समपार फाटक क्रमांक 218 पर लंबे समय से ओवरब्रिज निर्माण की योजना प्रस्तावित थी, जिसे अब अमल में लाया जा रहा है। निर्माण कार्य के दौरान सुरक्षा की दृष्टि से फाटक को पूरी तरह बंद रखा जाएगा। वैकल्पिक मार्ग किए गए निर्धारित गेट बंद होने के बाद आवागमन पूरी तरह से वैकल्पिक मार्गों पर डायवर्ट किया जाएगा। विभाग ने इसके लिए: शिवपुर की ओर जाने वाले वाहन चालकों और ग्रामीणों को अब झकलाय गेट के स्थान पर: 1.ठाकुर मोहल्ला होते हुए चतरखेड़ा मार्ग (LHS 217) 2. तवा कॉलोनी के सामने स्थित अंडरब्रिज (LHS 219) 3.बानापुरा होते हुए चतरखेड़ा से झकलाय मार्ग का उपयोग करना होगा। आमजन को होगी असुविधा, लेकिन मिलेगा स्थायी समाधान गौरतलब है कि झकलाय रेलवे गेट क्षेत्र में अक्सर ट्रेनों के आवागमन के कारण लंबा जाम लग जाता था, जिससे लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता था। आरओबी निर्माण के बाद इस समस्या से स्थायी राहत मिलने की उम्मीद है। हालांकि निर्माण अवधि के दौरान लोगों को अतिरिक्त दूरी तय करनी पड़ेगी और असुविधा भी हो सकती है। प्रशासन ने की सहयोग की अपील प्रशासन और रेलवे विभाग ने नागरिकों से अपील की है कि वे निर्धारित वैकल्पिक मार्गों का ही उपयोग करें, ट्रैफिक नियमों का पालन करें और निर्माण कार्य में सहयोग करें। साथ ही वाहन चालकों को सलाह दी गई है कि वे यात्रा से पहले मार्ग की जानकारी लेकर ही निकलें, ताकि अनावश्यक परेशानी से बचा जा सके।

- भोपाल कोलार चुनरी यात्रा लगभग 2 किलोमीटर की चुनरी यात्रा निकाली गई नवरात्रि के पहले दिन1
- कन्नौद नगर में अतिक्रमण के चलते धार्मिक आयोजनों के दौरान बिगड़ती यातायात व्यवस्था वाहन चालको सहित यात्रीयो को होती है परेशानी कन्नौद, नगर में निकलने वाले चल समारोह शोभायात्रा सहित अन्य धार्मिक आयोजनों के जुलूस के दौरान यातायात व्यवस्था नगर की अस्त-व्यस्त हो जाती है क्योंकि नगर में अतिक्रमण की बाढ़ जो आई हुई है अतिक्रमण के चलते मुख्य मार्ग पर किसी प्रकार की ठोस कार्रवाई नहीं होने के कारण आए दिन यातायात का अत्यधिक दबाव के चलते जाम जैसी स्थिति निर्मित हो जाती है आज शुक्रवार को करीब 4:00 बजे 51 कुंडीय यज्ञ के आयोजन को लेकर एक विशाल कलश यात्रा निकाली गई जो मुख्य मार्ग से होती है इंदौर रोड से होते हुए रतलाम रोड यज्ञशाला तक पहुंची इस दौरान नगर पंचायत चौराहे से लेकर कार्यक्रम स्थल के जोड़ तक यातायात को रोका गया था जिसके चलते इंदौर रोड एवं नेमावर रोड पर करीब चार से पांच किलोमीटर लंबा जाम लग गया जिसके चलते वाहन चालक कारों में बैठे यात्रीगण तथा लंबी दूरी की यात्रा बस में कर रहे यात्री भी घंटे परेशान होते रहे प्रशासन को चाहिए कि ऐसे धार्मिक आयोजनों के दौरान नगर के दोनों ओर अन्य वाहनों का यातायात को बंद रखा जाए जिससे कि जाम जैसी स्थिति ना बने तथा जाम के कारण वाहन चालकों सहित अन्य वाहनों में बैठे यात्रियों को परेशानी का सामना न करना पड़े1
- वार्ड क्रमांक 40 जवाहरलाल कॉलोनी ऐशबाग स्टेडियम भोपाल,नर्मदा वॉल के चेंबर में गंदा पानी भरा हुआ है1
- गंगा जमानी तहज़ीब के शहर भोपाल में अमन चैन एवं भाईचारे के त्यौहार ईद उल फितर हिन्दू नव वर्ष चैत्र नवरात्रि की शुभकामनाएं बधाई मुबारकबाद1
- Post by शाहिद खान रिपोर्टर1
- वार्ड क्रमांक 40 जवाहरलाल कॉलोनी ऐशबाग स्टेडियम भोपाल,नर्मदा वॉल के चेंबर में गंदा पानी भरा हुआ है1
- AM news Parivar ki taraf se deshvasiyon ko Pradesh vasiyon ko Eid Mubarak ☺1
- 1भोपाल में जनसंवाद कार्यक्रम के दौरान पुलिस कमिश्नर संजय कुमार ने नागरिकों की समस्याएं सुनीं और त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए। हेलमेट जागरूकता, गश्त बढ़ाने, अवैध जुआ-नशे पर कार्रवाई, और साइबर सुरक्षा पर जोर दिया गया। साथ ही, संदिग्ध गतिविधियों पर डायल 112 पर सूचना देने की अपील की गई।1
- Post by Naved khan1