logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

शिकोहाबाद में तेज रफ्तार डंपर ने ऑटो में मारी टक्कर, एक घायल शिकोहाबाद थाना क्षेत्र के माधवगंज ओवरब्रिज के पास मंगलवार सुबह करीब 11 बजे एक तेज रफ्तार डंपर ने ऑटो में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि ऑटो बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे में ऑटो सवार राकेश पुत्र रामवीर, निवासी स्यारमऊ गंभीर रूप से घायल हो गए। प्राप्त जानकारी के अनुसार, ऑटो बटेश्वर रोड से शिकोहाबाद की तरफ आ रहा था, तभी पीछे से आए तेज रफ्तार डंपर ने उसे अपनी चपेट में ले लिया। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया। पुलिस ने डंपर को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।

9 hrs ago
user_Thakur Aditya pratap singh
Thakur Aditya pratap singh
पत्रकार सिरसागंज, फिरोजाबाद, उत्तर प्रदेश•
9 hrs ago

शिकोहाबाद में तेज रफ्तार डंपर ने ऑटो में मारी टक्कर, एक घायल शिकोहाबाद थाना क्षेत्र के माधवगंज ओवरब्रिज के पास मंगलवार सुबह करीब 11 बजे एक तेज रफ्तार डंपर ने ऑटो में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि ऑटो बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे में ऑटो सवार राकेश पुत्र रामवीर, निवासी स्यारमऊ गंभीर रूप से घायल हो गए। प्राप्त जानकारी के अनुसार, ऑटो बटेश्वर रोड से शिकोहाबाद की तरफ आ रहा था, तभी पीछे से आए तेज रफ्तार डंपर ने उसे अपनी चपेट में ले लिया। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया। पुलिस ने डंपर को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • सिरसागंज के ग्राम कौरारा खुर्द में सोमवार रात रेलवे ट्रैक पार करते समय एक 37 वर्षीय युवक की ट्रेन की चपेट में आने से दर्दनाक मौत हो गई। मृतक योगेंद्र पुत्र रेशम सिंह मानसिक रूप से कमजोर था। परिजनों के अनुसार, वह रात में बिना बताए घर से निकल गया था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है। थाना प्रभारी वैभव कुमार सिंह ने बताया कि मामले में अग्रिम कार्रवाई की जा रही है। घटना से मृतक के परिवार में कोहराम मचा है।
    1
    सिरसागंज के ग्राम कौरारा खुर्द में सोमवार रात रेलवे ट्रैक पार करते समय एक 37 वर्षीय युवक की ट्रेन की चपेट में आने से दर्दनाक मौत हो गई। मृतक योगेंद्र पुत्र रेशम सिंह मानसिक रूप से कमजोर था। परिजनों के अनुसार, वह रात में बिना बताए घर से निकल गया था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है। थाना प्रभारी वैभव कुमार सिंह ने बताया कि मामले में अग्रिम कार्रवाई की जा रही है। घटना से मृतक के परिवार में कोहराम मचा है।
    user_Thakur Aditya pratap singh
    Thakur Aditya pratap singh
    पत्रकार सिरसागंज, फिरोजाबाद, उत्तर प्रदेश•
    8 hrs ago
  • तेज रफ्तार का कहर: ट्रक की टक्कर से बहन की मौत, भाई घायल जसवंतनगर/इटावा। मंगलवार दोपहर करीब 1:30 बजे मॉर्डन तहसील के पास एक दर्दनाक सड़क हादसे में तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार भाई-बहन को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में बहन की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसका भाई गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को अस्पताल भिजवाया तथा शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बहन को ससुराल छोड़ने जा रहा था भाई प्राप्त जानकारी के अनुसार मैनपुरी जनपद के नगला देवीपुर गांव निवासी अवधेश अपनी 23 वर्षीय बहन श्रद्धा पत्नी नबाब सिंह को उसकी ससुराल विचपुरी (थाना वैदपुरा) छोड़ने जा रहा था। दोनों बाइक से राष्ट्रीय राजमार्ग के रास्ते जसवंतनगर की ओर जा रहे थे। बताया गया कि जैसे ही वे मॉर्डन तहसील के समीप पहुंचे, पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि श्रद्धा सड़क पर गिर गई और ट्रक उसे रौंदता हुआ निकल गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं अवधेश गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने संभाला मोर्चा, शव भेजा पोस्टमार्टम घटना की सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष कमल भाटी, उपनिरीक्षक मनीष कुमार व शिवशंकर सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के इंसीडेंट मैनेजर सुनीत चौहान भी एंबुलेंस के साथ मौके पर मौजूद रहे। पुलिस ने मृतका के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया, जबकि घायल अवधेश को तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका उपचार जारी है।
    2
    तेज रफ्तार का कहर: ट्रक की टक्कर से बहन की मौत, भाई घायल
जसवंतनगर/इटावा। मंगलवार दोपहर करीब 1:30 बजे मॉर्डन तहसील के पास एक दर्दनाक सड़क हादसे में तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार भाई-बहन को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में बहन की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसका भाई गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को अस्पताल भिजवाया तथा शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
बहन को ससुराल छोड़ने जा रहा था भाई
प्राप्त जानकारी के अनुसार मैनपुरी जनपद के नगला देवीपुर गांव निवासी अवधेश अपनी 23 वर्षीय बहन श्रद्धा पत्नी नबाब सिंह को उसकी ससुराल विचपुरी (थाना वैदपुरा) छोड़ने जा रहा था। दोनों बाइक से राष्ट्रीय राजमार्ग के रास्ते जसवंतनगर की ओर जा रहे थे।
बताया गया कि जैसे ही वे मॉर्डन तहसील के समीप पहुंचे, पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि श्रद्धा सड़क पर गिर गई और ट्रक उसे रौंदता हुआ निकल गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं अवधेश गंभीर रूप से घायल हो गया।
पुलिस ने संभाला मोर्चा, शव भेजा पोस्टमार्टम
घटना की सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष कमल भाटी, उपनिरीक्षक मनीष कुमार व शिवशंकर सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के इंसीडेंट मैनेजर सुनीत चौहान भी एंबुलेंस के साथ मौके पर मौजूद रहे।
पुलिस ने मृतका के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया, जबकि घायल अवधेश को तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका उपचार जारी है।
    user_रिपोर्टर सुशील कान्त चौधरी
    रिपोर्टर सुशील कान्त चौधरी
    Local News Reporter जसवंतनगर, इटावा, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • फिरोजाबाद के विक्रम पहलवान ने जम्मू कश्मीर के राकेश पहलवान को 11000 रुपए की कुश्ती में हराया गया आगरा के फतेहाबाद क्षेत्र में रिहावली गांव में एक दंगल का आयोजन किया गया है इस दंगल में फिरोजाबाद के विक्रम पहलवान ने जम्मू कश्मीर के राकेश पहलवान को 11000 रुपए की कुश्ती में हराया गया। दंगल का उदघाटन पूर्व विधायक प्रत्याशी नितिन वर्मा ने फीता काट किया उदघाटन।इस ऐतिहासिक आयोजन में दूर दराज से आए कई पहलवानों ने अपने दाव पेंच दिखाए और विभिन्न बाजिया जीती। मुख्य मुकाबला फिरोजाबाद के विक्रम सिंह पहलवान और जम्मू कश्मीर के राकेश पहलवान के बीच हुआ ।इस रोमांचक मुकाबले में विक्रम सिंह पहलवान ने राकेश पहलवान को पराजित कर जीत हासिल की
    2
    फिरोजाबाद के विक्रम पहलवान ने जम्मू कश्मीर के राकेश पहलवान को 11000 रुपए की कुश्ती में हराया गया
आगरा के फतेहाबाद क्षेत्र में रिहावली गांव में एक दंगल का आयोजन किया गया है इस दंगल में फिरोजाबाद के विक्रम पहलवान ने जम्मू कश्मीर के राकेश पहलवान को 11000 रुपए की कुश्ती में हराया गया।
दंगल का उदघाटन पूर्व विधायक प्रत्याशी नितिन वर्मा ने फीता काट  किया उदघाटन।इस ऐतिहासिक आयोजन में दूर दराज से आए कई पहलवानों ने अपने दाव पेंच दिखाए और विभिन्न बाजिया जीती। मुख्य मुकाबला फिरोजाबाद के विक्रम सिंह पहलवान  और जम्मू कश्मीर के राकेश पहलवान के बीच हुआ ।इस रोमांचक मुकाबले में विक्रम सिंह पहलवान ने राकेश पहलवान को पराजित कर जीत हासिल की
    user_Vidhyaram Verma Patrkar
    Vidhyaram Verma Patrkar
    Court reporter बाह, आगरा, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • जसवंत नगर हाईवे हादसे में भाई घायल, चालक फरार जसवंत नगर के राष्ट्रीय राजमार्ग पर मंगलवार दोपहर भीषण सड़क हादसा हो गया। मॉर्डन तहसील के पास तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार भाई-बहन को पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में 23 वर्षीय श्रद्धा की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। वहीं उसका भाई अवधेश गंभीर रूप से घायल हो गया। बताया गया कि अवधेश अपनी बहन को उसकी ससुराल छोड़ने जा रहा था। टक्कर के बाद महिला सड़क पर गिर गई और ट्रक उसे रौंदता हुआ निकल गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। पुलिस ने घायल को अस्पताल में भर्ती कराया और चालक की तलाश शुरू कर दी है।
    1
    जसवंत नगर हाईवे हादसे में भाई घायल, चालक फरार
जसवंत नगर के राष्ट्रीय राजमार्ग पर मंगलवार दोपहर भीषण सड़क हादसा हो गया।
मॉर्डन तहसील के पास तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार भाई-बहन को पीछे से टक्कर मार दी।
हादसे में 23 वर्षीय श्रद्धा की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।
वहीं उसका भाई अवधेश गंभीर रूप से घायल हो गया।
बताया गया कि अवधेश अपनी बहन को उसकी ससुराल छोड़ने जा रहा था।
टक्कर के बाद महिला सड़क पर गिर गई और ट्रक उसे रौंदता हुआ निकल गया।
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।
पुलिस ने घायल को अस्पताल में भर्ती कराया और चालक की तलाश शुरू कर दी है।
    user_M. Janib -Jaswant Nagar
    M. Janib -Jaswant Nagar
    पत्रकार जसवंतनगर, इटावा, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • किशोरों के डूबने की घटना से परिजनों में मचा कोहराम, नहाते समय गहरे पानी मे उतरने के दौरान हुआ हादसा, बलकेश्वर के लाल मस्जिद निवासी हैं दोनों किशोर, सोमवार शाम तकरीबन 6 बजे की बताई जा रही घटना, मौके पर पहुँची पुलिस ने शुरू किया सर्च ऑपेरशन, गोताखोरों की मदद से किशोरों की तलाश में जुटी पुलिस, मौके पर कमला नगर और एत्मादौला और छत्ता थानों का फोर्स मौजूद, एत्मादौला थाना क्षेत्र के जवाहर पुल के नीचे की घटना।
    2
    किशोरों के डूबने की घटना से परिजनों में मचा कोहराम,
नहाते समय गहरे पानी मे उतरने के दौरान हुआ हादसा,
बलकेश्वर के लाल मस्जिद निवासी हैं दोनों किशोर,
सोमवार शाम तकरीबन 6 बजे की बताई जा रही घटना,
मौके पर पहुँची पुलिस ने शुरू किया सर्च ऑपेरशन,
गोताखोरों की मदद से किशोरों की तलाश में जुटी पुलिस,
मौके पर कमला नगर और एत्मादौला और छत्ता थानों का फोर्स मौजूद,
एत्मादौला थाना क्षेत्र के जवाहर पुल के नीचे की घटना।
    user_Neeraj Singh
    Neeraj Singh
    Farmer बाह, आगरा, उत्तर प्रदेश•
    22 hrs ago
  • मैनपुरी जिले में पति की मौत के बाद रिश्ते के बुआ के लड़के ने पंजाब ले जाकर रिलेशनशिप में रखा अब शादी से कर रहा है इनकार एसपी से लगाई न्याय की गुहार पीड़ित महिला ने मंगलवार को पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर शिकायती पत्र देते हुए बताया है कि युवक उसको दोष काफी लंबे समय से रिलेशनशिप में रख रहा था पत्नी मानकर मगर अब शादी से इनकार कर रहा है क्योंकि वह रेलवे में नौकरी कर रहा है और वह पंजाब भी ले गया था वही मुझे काफी दिनों तक रखा और मेरा गर्भपात भी तीन बार कर दिया पीड़िता ने न्याय की गुहार लगाई है
    1
    मैनपुरी जिले में पति की मौत के बाद रिश्ते के बुआ के लड़के ने पंजाब ले जाकर रिलेशनशिप में रखा अब शादी से कर रहा है इनकार एसपी से लगाई न्याय की गुहार 
पीड़ित महिला ने मंगलवार को पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर शिकायती पत्र देते हुए बताया है कि युवक उसको दोष काफी लंबे समय से रिलेशनशिप में रख रहा था पत्नी मानकर मगर अब शादी से इनकार कर रहा है क्योंकि वह रेलवे में नौकरी कर रहा है और वह पंजाब भी ले गया था वही मुझे काफी दिनों तक रखा और मेरा गर्भपात भी तीन बार कर दिया पीड़िता ने न्याय की गुहार लगाई है
    user_मुकेश कुमार पत्रकार मैनपुरी
    मुकेश कुमार पत्रकार मैनपुरी
    Photographer मैनपुरी, मैनपुरी, उत्तर प्रदेश•
    18 min ago
  • *25,000 रुपये का इनामी अपराधी गिरफ्तार 🚨* फिरोजाबाद पुलिस ने 17 वर्ष से फरार 25,000 रुपये के इनामिया अपराधी मुन्ना उर्फ राजू को गिरफ्तार किया है। अभियुक्त ने दिनांक 20-02-2009 को शिकोहाबाद में एक घर में घुसकर हथियारों के बल पर सोने चाँदी के आभूषण और एक डीवीवीएल गन लूट लिया था। पुलिस ने अभियुक्त के अन्य 08 साथियों को पहले ही गिरफ्तार कर लिया था और लूट के 02 लाख 20 हजार रुपये, डीवीवीएल गन बरामद की थी। #highlight #firozabadnews #Firozabad #स्वराजजागरण
    1
    *25,000 रुपये का इनामी अपराधी गिरफ्तार 🚨*
फिरोजाबाद पुलिस ने 17 वर्ष से फरार 25,000 रुपये के इनामिया अपराधी मुन्ना उर्फ राजू को गिरफ्तार किया है। अभियुक्त ने दिनांक 20-02-2009 को शिकोहाबाद में एक घर में घुसकर हथियारों के बल पर सोने चाँदी के आभूषण और एक डीवीवीएल गन लूट लिया था। पुलिस ने अभियुक्त के अन्य 08 साथियों को पहले ही गिरफ्तार कर लिया था और लूट के 02 लाख 20 हजार रुपये, डीवीवीएल गन बरामद की थी।
#highlight #firozabadnews #Firozabad #स्वराजजागरण
    user_Gaurav Mishra patrakaar
    Gaurav Mishra patrakaar
    Advertising agency फिरोजाबाद, फिरोजाबाद, उत्तर प्रदेश•
    24 min ago
  • शिकोहाबाद मे मंगलवार सुबह करीब 11 बजे पूर्व विधायक हरिओम यादव ने अपने शिकोहाबाद स्थित आवास पर जनसुनवाई की। इस दौरान क्षेत्र से आए लोगों ने कई समस्याओं को उनके समक्ष रखा। पूर्व विधायक हरिओम यादव ने सभी समस्याओं को गंभीरता से सुना और संबंधित विभाग के अधिकारियों से फोन पर वार्ता कर जल्द से जल्द समस्याओ के समाधान की बात कही। इस अवसर पर बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।
    1
    शिकोहाबाद मे मंगलवार सुबह करीब 11 बजे पूर्व विधायक हरिओम यादव ने अपने शिकोहाबाद स्थित आवास पर जनसुनवाई की। इस दौरान क्षेत्र से आए लोगों ने कई समस्याओं को उनके समक्ष रखा। पूर्व विधायक हरिओम यादव ने सभी समस्याओं को गंभीरता से सुना और संबंधित विभाग के अधिकारियों से फोन पर वार्ता कर जल्द से जल्द समस्याओ के समाधान की बात कही। इस अवसर पर बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।
    user_Thakur Aditya pratap singh
    Thakur Aditya pratap singh
    पत्रकार सिरसागंज, फिरोजाबाद, उत्तर प्रदेश•
    9 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.