Shuru
Apke Nagar Ki App…
ट्रक की टक्कर से महिला की दर्दनाक मौत जसवंत नगर हाईवे हादसे में भाई घायल, चालक फरार जसवंत नगर के राष्ट्रीय राजमार्ग पर मंगलवार दोपहर भीषण सड़क हादसा हो गया। मॉर्डन तहसील के पास तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार भाई-बहन को पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में 23 वर्षीय श्रद्धा की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। वहीं उसका भाई अवधेश गंभीर रूप से घायल हो गया। बताया गया कि अवधेश अपनी बहन को उसकी ससुराल छोड़ने जा रहा था। टक्कर के बाद महिला सड़क पर गिर गई और ट्रक उसे रौंदता हुआ निकल गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। पुलिस ने घायल को अस्पताल में भर्ती कराया और चालक की तलाश शुरू कर दी है।
M. Janib -Jaswant Nagar
ट्रक की टक्कर से महिला की दर्दनाक मौत जसवंत नगर हाईवे हादसे में भाई घायल, चालक फरार जसवंत नगर के राष्ट्रीय राजमार्ग पर मंगलवार दोपहर भीषण सड़क हादसा हो गया। मॉर्डन तहसील के पास तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार भाई-बहन को पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में 23 वर्षीय श्रद्धा की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। वहीं उसका भाई अवधेश गंभीर रूप से घायल हो गया। बताया गया कि अवधेश अपनी बहन को उसकी ससुराल छोड़ने जा रहा था। टक्कर के बाद महिला सड़क पर गिर गई और ट्रक उसे रौंदता हुआ निकल गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। पुलिस ने घायल को अस्पताल में भर्ती कराया और चालक की तलाश शुरू कर दी है।
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- तेज रफ्तार का कहर: ट्रक की टक्कर से बहन की मौत, भाई घायल जसवंतनगर/इटावा। मंगलवार दोपहर करीब 1:30 बजे मॉर्डन तहसील के पास एक दर्दनाक सड़क हादसे में तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार भाई-बहन को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में बहन की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसका भाई गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को अस्पताल भिजवाया तथा शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बहन को ससुराल छोड़ने जा रहा था भाई प्राप्त जानकारी के अनुसार मैनपुरी जनपद के नगला देवीपुर गांव निवासी अवधेश अपनी 23 वर्षीय बहन श्रद्धा पत्नी नबाब सिंह को उसकी ससुराल विचपुरी (थाना वैदपुरा) छोड़ने जा रहा था। दोनों बाइक से राष्ट्रीय राजमार्ग के रास्ते जसवंतनगर की ओर जा रहे थे। बताया गया कि जैसे ही वे मॉर्डन तहसील के समीप पहुंचे, पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि श्रद्धा सड़क पर गिर गई और ट्रक उसे रौंदता हुआ निकल गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं अवधेश गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने संभाला मोर्चा, शव भेजा पोस्टमार्टम घटना की सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष कमल भाटी, उपनिरीक्षक मनीष कुमार व शिवशंकर सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के इंसीडेंट मैनेजर सुनीत चौहान भी एंबुलेंस के साथ मौके पर मौजूद रहे। पुलिस ने मृतका के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया, जबकि घायल अवधेश को तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका उपचार जारी है।2
- जसवंत नगर हाईवे हादसे में भाई घायल, चालक फरार जसवंत नगर के राष्ट्रीय राजमार्ग पर मंगलवार दोपहर भीषण सड़क हादसा हो गया। मॉर्डन तहसील के पास तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार भाई-बहन को पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में 23 वर्षीय श्रद्धा की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। वहीं उसका भाई अवधेश गंभीर रूप से घायल हो गया। बताया गया कि अवधेश अपनी बहन को उसकी ससुराल छोड़ने जा रहा था। टक्कर के बाद महिला सड़क पर गिर गई और ट्रक उसे रौंदता हुआ निकल गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। पुलिस ने घायल को अस्पताल में भर्ती कराया और चालक की तलाश शुरू कर दी है।1
- Post by Rohit Kumar4
- Post by Urvashi singh1
- maa 👑 kali 🙏🚩 devy darvar dhumanpura Etawah1
- इटावा शहर के अंतर्गत लक्ष्मी गैस एजेंसी पर ब्लैक में सिलेंडर बेचने पर उपभोक्ताओं ने जाम लगाया सिलेंडर न मिलने के कारण उपभोक्ताओं आक्रोश लक्ष्मी गैस गोदाम पक्के बाग के सामने जाम लगाकर उपभोक्ताओं ने बताया कि लक्ष्मी गैस एजेंसी पक्का बाग पर 20 दिन पुरानी बुकिंग होने के बाद भी सिलेंडर उपलब्ध नहीं कराया जा रहा है जिससे उनके यहां भोजन बड़ी समस्या उत्पन्न हो रही है उपभोक्ता में सड़क को पूरी तरीके से जाम कर दिया है उपभोक्ताओं का कहना है सिलेंडर देने पर ही जाम खुलेगा1
- सिरसागंज के ग्राम कौरारा खुर्द में सोमवार रात रेलवे ट्रैक पार करते समय एक 37 वर्षीय युवक की ट्रेन की चपेट में आने से दर्दनाक मौत हो गई। मृतक योगेंद्र पुत्र रेशम सिंह मानसिक रूप से कमजोर था। परिजनों के अनुसार, वह रात में बिना बताए घर से निकल गया था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है। थाना प्रभारी वैभव कुमार सिंह ने बताया कि मामले में अग्रिम कार्रवाई की जा रही है। घटना से मृतक के परिवार में कोहराम मचा है।1
- विधिक जागरूकता अभियान में अधिकारों, बाल विवाह उन्मूलन और शिक्षा पर दिया जोर जसवंत नगर ब्लॉक सभागार में आयोजित विधिक जागरूकता अभियान में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव श्रीमती आरती द्विवेदी ने महिलाओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक किया। उन्होंने कहा कि आजीविका का अधिकार प्रत्येक महिला का मौलिक अधिकार है, जिससे वे सम्मानपूर्वक जीवन यापन कर सकती हैं। उन्होंने बताया कि सरकार द्वारा महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए विभिन्न योजनाओं के तहत अनुदान दिया जा रहा है, जिसका लाभ उठाकर महिलाएं सशक्त बन सकती हैं। साथ ही महिलाओं से समाज में सक्रिय भागीदारी निभाने की अपील करते हुए कहा कि महिलाओं की भागीदारी से ही “विकसित भारत” का सपना साकार होगा। आरती द्विवेदी ने बताया कि अभियान का उद्देश्य लोगों को उनके मौलिक अधिकारों के प्रति जागरूक करना है। इसके तहत कॉलेज, स्कूल, सरकारी कार्यालयों व ग्राम स्तर पर पॉश (POSH) कमेटियों का गठन किया जाएगा, जहां महिलाएं अपनी शिकायत दर्ज करा सकेंगी और निष्पक्ष जांच सुनिश्चित की जाएगी। उन्होंने बाल विवाह और बाल श्रम जैसी कुरीतियों को समाप्त करने पर जोर देते हुए कहा कि यह समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है। ऐसी किसी भी घटना की सूचना टोल फ्री नंबर 15100 पर दी जा सकती है, शिकायतकर्ता की पहचान गोपनीय रखी जाएगी। इस दौरान उन्होंने राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण की “आशा” योजना के तहत बाल विवाह उन्मूलन को लेकर स्टैंडर्ड ऑपरेटिंग प्रोसीजर की जानकारी भी दी। तहसीलदार नेहा सचान ने बच्चों को सोशल मीडिया से दूर रखने और शिक्षा पर ध्यान देने की बात कही। वहीं ‘माय भारत’ की उपनिदेशक सोनिका चंद्रा ने बेटियों की शिक्षा को जरूरी बताते हुए कम उम्र में विवाह को गलत परंपरा बताया। कार्यक्रम से पूर्व आरती द्विवेदी ने तहसील का निरीक्षण भी किया। इस मौके पर बीडीओ मनोज कुमार, डॉ. वीरेंद्र सिंह सहित अन्य अधिकारी, आंगनवाड़ी कार्यकत्री, एएनएम और आशा बहुएं मौजूद रहीं। फोटो: ब्लॉक सभागार में आयोजित विधिक जागरूकता अभियान में महिलाओं के साथ सचिव आरती द्विवेदी।2