महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाना ही विकसित भारत की कुंजी: आरती द्विवेदी विधिक जागरूकता अभियान में अधिकारों, बाल विवाह उन्मूलन और शिक्षा पर दिया जोर जसवंत नगर ब्लॉक सभागार में आयोजित विधिक जागरूकता अभियान में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव श्रीमती आरती द्विवेदी ने महिलाओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक किया। उन्होंने कहा कि आजीविका का अधिकार प्रत्येक महिला का मौलिक अधिकार है, जिससे वे सम्मानपूर्वक जीवन यापन कर सकती हैं। उन्होंने बताया कि सरकार द्वारा महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए विभिन्न योजनाओं के तहत अनुदान दिया जा रहा है, जिसका लाभ उठाकर महिलाएं सशक्त बन सकती हैं। साथ ही महिलाओं से समाज में सक्रिय भागीदारी निभाने की अपील करते हुए कहा कि महिलाओं की भागीदारी से ही “विकसित भारत” का सपना साकार होगा। आरती द्विवेदी ने बताया कि अभियान का उद्देश्य लोगों को उनके मौलिक अधिकारों के प्रति जागरूक करना है। इसके तहत कॉलेज, स्कूल, सरकारी कार्यालयों व ग्राम स्तर पर पॉश (POSH) कमेटियों का गठन किया जाएगा, जहां महिलाएं अपनी शिकायत दर्ज करा सकेंगी और निष्पक्ष जांच सुनिश्चित की जाएगी। उन्होंने बाल विवाह और बाल श्रम जैसी कुरीतियों को समाप्त करने पर जोर देते हुए कहा कि यह समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है। ऐसी किसी भी घटना की सूचना टोल फ्री नंबर 15100 पर दी जा सकती है, शिकायतकर्ता की पहचान गोपनीय रखी जाएगी। इस दौरान उन्होंने राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण की “आशा” योजना के तहत बाल विवाह उन्मूलन को लेकर स्टैंडर्ड ऑपरेटिंग प्रोसीजर की जानकारी भी दी। तहसीलदार नेहा सचान ने बच्चों को सोशल मीडिया से दूर रखने और शिक्षा पर ध्यान देने की बात कही। वहीं ‘माय भारत’ की उपनिदेशक सोनिका चंद्रा ने बेटियों की शिक्षा को जरूरी बताते हुए कम उम्र में विवाह को गलत परंपरा बताया। कार्यक्रम से पूर्व आरती द्विवेदी ने तहसील का निरीक्षण भी किया। इस मौके पर बीडीओ मनोज कुमार, डॉ. वीरेंद्र सिंह सहित अन्य अधिकारी, आंगनवाड़ी कार्यकत्री, एएनएम और आशा बहुएं मौजूद रहीं। फोटो: ब्लॉक सभागार में आयोजित विधिक जागरूकता अभियान में महिलाओं के साथ सचिव आरती द्विवेदी।
महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाना ही विकसित भारत की कुंजी: आरती द्विवेदी विधिक जागरूकता अभियान में अधिकारों, बाल विवाह उन्मूलन और शिक्षा पर दिया जोर जसवंत नगर ब्लॉक सभागार में आयोजित विधिक जागरूकता अभियान में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव श्रीमती आरती द्विवेदी ने महिलाओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक किया। उन्होंने कहा कि आजीविका का अधिकार प्रत्येक महिला का मौलिक अधिकार है, जिससे वे सम्मानपूर्वक जीवन यापन कर सकती हैं। उन्होंने बताया कि सरकार द्वारा महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए विभिन्न योजनाओं के तहत अनुदान दिया जा रहा है, जिसका लाभ उठाकर महिलाएं सशक्त बन सकती हैं। साथ ही महिलाओं से समाज में सक्रिय भागीदारी निभाने की अपील करते हुए कहा कि महिलाओं की भागीदारी से ही “विकसित भारत” का सपना साकार होगा। आरती द्विवेदी ने बताया कि अभियान का उद्देश्य लोगों को उनके मौलिक अधिकारों के प्रति जागरूक करना है। इसके तहत कॉलेज, स्कूल, सरकारी कार्यालयों व ग्राम स्तर पर पॉश (POSH) कमेटियों का गठन किया जाएगा, जहां महिलाएं अपनी शिकायत
दर्ज करा सकेंगी और निष्पक्ष जांच सुनिश्चित की जाएगी। उन्होंने बाल विवाह और बाल श्रम जैसी कुरीतियों को समाप्त करने पर जोर देते हुए कहा कि यह समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है। ऐसी किसी भी घटना की सूचना टोल फ्री नंबर 15100 पर दी जा सकती है, शिकायतकर्ता की पहचान गोपनीय रखी जाएगी। इस दौरान उन्होंने राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण की “आशा” योजना के तहत बाल विवाह उन्मूलन को लेकर स्टैंडर्ड ऑपरेटिंग प्रोसीजर की जानकारी भी दी। तहसीलदार नेहा सचान ने बच्चों को सोशल मीडिया से दूर रखने और शिक्षा पर ध्यान देने की बात कही। वहीं ‘माय भारत’ की उपनिदेशक सोनिका चंद्रा ने बेटियों की शिक्षा को जरूरी बताते हुए कम उम्र में विवाह को गलत परंपरा बताया। कार्यक्रम से पूर्व आरती द्विवेदी ने तहसील का निरीक्षण भी किया। इस मौके पर बीडीओ मनोज कुमार, डॉ. वीरेंद्र सिंह सहित अन्य अधिकारी, आंगनवाड़ी कार्यकत्री, एएनएम और आशा बहुएं मौजूद रहीं। फोटो: ब्लॉक सभागार में आयोजित विधिक जागरूकता अभियान में महिलाओं के साथ सचिव आरती द्विवेदी।
- Post by Rohit Kumar1
- Post by Urvashi singh1
- शिकोहाबाद मे मंगलवार सुबह करीब 11 बजे पूर्व विधायक हरिओम यादव ने अपने शिकोहाबाद स्थित आवास पर जनसुनवाई की। इस दौरान क्षेत्र से आए लोगों ने कई समस्याओं को उनके समक्ष रखा। पूर्व विधायक हरिओम यादव ने सभी समस्याओं को गंभीरता से सुना और संबंधित विभाग के अधिकारियों से फोन पर वार्ता कर जल्द से जल्द समस्याओ के समाधान की बात कही। इस अवसर पर बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।1
- फिरोजाबाद के विक्रम पहलवान ने जम्मू कश्मीर के राकेश पहलवान को 11000 रुपए की कुश्ती में हराया गया आगरा के फतेहाबाद क्षेत्र में रिहावली गांव में एक दंगल का आयोजन किया गया है इस दंगल में फिरोजाबाद के विक्रम पहलवान ने जम्मू कश्मीर के राकेश पहलवान को 11000 रुपए की कुश्ती में हराया गया। दंगल का उदघाटन पूर्व विधायक प्रत्याशी नितिन वर्मा ने फीता काट किया उदघाटन।इस ऐतिहासिक आयोजन में दूर दराज से आए कई पहलवानों ने अपने दाव पेंच दिखाए और विभिन्न बाजिया जीती। मुख्य मुकाबला फिरोजाबाद के विक्रम सिंह पहलवान और जम्मू कश्मीर के राकेश पहलवान के बीच हुआ ।इस रोमांचक मुकाबले में विक्रम सिंह पहलवान ने राकेश पहलवान को पराजित कर जीत हासिल की2
- Post by Kanhaiya lal1
- कृष्ण कांत शर्मा भिंड..... अंतर्राष्ट्रीय कथा वाचक विमल किशोर पाठक पहुंचे भिंड। गौ सेवा और जर्जर हाईवे को लेकर सरकार को आड़े हाथों लिया। भिंड के विकास पर उठाए सवाल, NH-719 को बताया 'मौत का हाईवे' गो माता को राष्ट्रीय माता घोषित किया जाए। प्रसिद्ध अंतरराष्ट्रीय कथावाचक पंडित विमल किशोर पाठक इन दिनों भिंड प्रवास पर हैं। यहाँ उन्होंने क्षेत्र की समस्याओं को लेकर गहरी चिंता व्यक्त की और सीधे तौर पर राजनीतिक नेतृत्व पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि भिंड का यह दुर्भाग्य है कि यहाँ दिग्गज नेताओं की फौज होने के बावजूद विकास की गति थमी हुई है। "दिग्गज नेताओं का गढ़, फिर भी विकास में पिछड़ा" विमल किशोर पाठक ने वर्तमान राजनीतिक स्थिति पर कटाक्ष करते हुए कहा कि भिंड जिले से वर्तमान में विधायक, मंत्री और सांसद जैसे प्रभावशाली पद हैं। साथ ही जिले में पूर्व मंत्रियों और विधायकों की भी कमी नहीं है, लेकिन इसके बावजूद जनता बुनियादी सुविधाओं के लिए तरस रही है। उन्होंने इसे जिले का 'दुर्भाग्य' बताया है.ग्वालियर-भिंड-इटावा नेशनल हाईवे (NH-719) पर आए दिन होने वाले हादसों पर उन्होंने सरकार को जमकर घेरा। उन्होंने कहा, यह हाईवे अब 'मौत का हाईवे' बन चुका है,जहाँ प्रतिदिन मासूमों की जान जा रही है। पिछले कई वर्षों से इसे फोरलेन बनाने की मांग की जा रही है, लेकिन प्रशासन मौन है। संत समाज द्वारा पूर्व में किए गए आंदोलनों के बावजूद अभी तक ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। गौ संरक्षण के मुद्दे पर बोलते हुए कथावाचक ने सरकार के सामने प्रमुखता से तीन मांगें रखीं, गौ माता को अविलंब 'राष्ट्र माता' घोषित किया जाए। गौ रक्षकों की सुरक्षा सुनिश्चित की जाए ताकि वे निर्भय होकर सेवा कर सकें। सड़कों पर बेसहारा घूम रही गौ माता के लिए उचित आश्रय और व्यवस्था की जाए। उल्लेखनीय है कि भिंड-ग्वालियर हाईवे को फोरलेन बनाने के लिए स्थानीय जनता के साथ-साथ संत समाज लंबे समय से संघर्षरत है।1
- जसवंतनगर में सोमवार देर रात एक कार खारजा झाल पुल के पास खाई में गिर गई। इस हादसे में ब्रह्माणी देवी मंदिर से लौट रहे पांच श्रद्धालु घायल हो गए। यह घटना बलरई थाना क्षेत्र के नगला तौर गांव के पास हुई। लखेरे कुआं चौकी प्रभारी जितेंद्र सिंह के अनुसार, सिविल लाइन थाना क्षेत्र के विक्रमपुर निवासी अनिल चौहान अपने परिवार के साथ मंदिर दर्शन कर लौट रहे थे। कार में उनकी पत्नी कांति देवी, साली कामिनी, भांजी परी और दीपक चौहान की पत्नी शालिनी सवार थीं। बताया गया कि मंदिर के पीछे पीहरपुर गांव की ओर जाने वाले मार्ग पर स्थित खारजा झाल पुल के पास कार अनियंत्रित हो गई। इसके बाद वह झाल के किनारे बनी खाई में जा गिरी। गनीमत रही कि झाल में पानी कम था, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया। दुर्घटना में कार सवार सभी पांच लोग घायल हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। एंबुलेंस की सहायता से सभी घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया। पुलिस ने क्षतिग्रस्त कार को खाई से बाहर निकलवाकर सुरक्षित स्थान पर खड़ा कराया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।1
- Post by Rohit Kumar1
- शिकोहाबाद थाना क्षेत्र के माधवगंज ओवरब्रिज के पास मंगलवार सुबह करीब 11 बजे एक तेज रफ्तार डंपर ने ऑटो में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि ऑटो बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे में ऑटो सवार राकेश पुत्र रामवीर, निवासी स्यारमऊ गंभीर रूप से घायल हो गए। प्राप्त जानकारी के अनुसार, ऑटो बटेश्वर रोड से शिकोहाबाद की तरफ आ रहा था, तभी पीछे से आए तेज रफ्तार डंपर ने उसे अपनी चपेट में ले लिया। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया। पुलिस ने डंपर को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।1