Shuru
Apke Nagar Ki App…
इटावा में युवक ने कुल्हाड़ी से खुद को उतारा मौत के घाट
Urvashi singh
इटावा में युवक ने कुल्हाड़ी से खुद को उतारा मौत के घाट
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- Post by Urvashi singh1
- Post by Kanhaiya lal1
- जसवंत नगर हाईवे हादसे में भाई घायल, चालक फरार जसवंत नगर के राष्ट्रीय राजमार्ग पर मंगलवार दोपहर भीषण सड़क हादसा हो गया। मॉर्डन तहसील के पास तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार भाई-बहन को पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में 23 वर्षीय श्रद्धा की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। वहीं उसका भाई अवधेश गंभीर रूप से घायल हो गया। बताया गया कि अवधेश अपनी बहन को उसकी ससुराल छोड़ने जा रहा था। टक्कर के बाद महिला सड़क पर गिर गई और ट्रक उसे रौंदता हुआ निकल गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। पुलिस ने घायल को अस्पताल में भर्ती कराया और चालक की तलाश शुरू कर दी है।1
- इटावा में नेशनल हाईवे 19 पर एक भीषण सड़क हादसा सामने आया है, जहां दिल्ली से बिहार जा रही एक स्लीपर बस ने आगे चल रहे कंटेनर में पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में 8 लोग घायल हुए हैं, जिनमें 3 की हालत गंभीर बताई जा रही है। घटना इकदिल थाना क्षेत्र के मनियामऊ के पास NH-19 पर हुई। बताया जा रहा है कि स्लीपर बस में करीब 50 यात्री सवार थे। चश्मदीदों के अनुसार हादसा इतना भीषण था कि बस का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और ड्राइवर बस के केबिन में बुरी तरह फंस गया। स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से काफी मशक्कत के बाद ड्राइवर को बाहर निकाला गया। हादसे में ड्राइवर के हाथ और पैर गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। प्राथमिक जांच में सामने आया है कि ड्राइवर को नींद की झपकी आने के कारण यह हादसा हुआ। घटना की सूचना मिलते ही इकदिल थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को तुरंत अस्पताल भिजवाया।1
- औरैया। कोतवाली क्षेत्र का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ, जिसमें तीन युवक एक समुदाय के प्रति आपत्तिजनक टिप्पणी करते नजर आए। वीडियो सामने आते ही लोगों में नाराज़गी फैल गई और समाज के प्रतिनिधियों ने कड़ी आपत्ति जताई। बढ़ते विरोध के बीच युवकों ने सामने आकर अपनी गलती स्वीकार की और सार्वजनिक रूप से माफी मांगी। उनका कहना है कि उन्होंने जानबूझकर किसी की भावनाओं को ठेस पहुंचाने का इरादा नहीं रखा था। घटना के बाद लोगों ने सोशल मीडिया पर संयम और जिम्मेदारी बरतने की अपील की है।1
- कृष्ण कांत शर्मा भिंड..... अंतर्राष्ट्रीय कथा वाचक विमल किशोर पाठक पहुंचे भिंड। गौ सेवा और जर्जर हाईवे को लेकर सरकार को आड़े हाथों लिया। भिंड के विकास पर उठाए सवाल, NH-719 को बताया 'मौत का हाईवे' गो माता को राष्ट्रीय माता घोषित किया जाए। प्रसिद्ध अंतरराष्ट्रीय कथावाचक पंडित विमल किशोर पाठक इन दिनों भिंड प्रवास पर हैं। यहाँ उन्होंने क्षेत्र की समस्याओं को लेकर गहरी चिंता व्यक्त की और सीधे तौर पर राजनीतिक नेतृत्व पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि भिंड का यह दुर्भाग्य है कि यहाँ दिग्गज नेताओं की फौज होने के बावजूद विकास की गति थमी हुई है। "दिग्गज नेताओं का गढ़, फिर भी विकास में पिछड़ा" विमल किशोर पाठक ने वर्तमान राजनीतिक स्थिति पर कटाक्ष करते हुए कहा कि भिंड जिले से वर्तमान में विधायक, मंत्री और सांसद जैसे प्रभावशाली पद हैं। साथ ही जिले में पूर्व मंत्रियों और विधायकों की भी कमी नहीं है, लेकिन इसके बावजूद जनता बुनियादी सुविधाओं के लिए तरस रही है। उन्होंने इसे जिले का 'दुर्भाग्य' बताया है.ग्वालियर-भिंड-इटावा नेशनल हाईवे (NH-719) पर आए दिन होने वाले हादसों पर उन्होंने सरकार को जमकर घेरा। उन्होंने कहा, यह हाईवे अब 'मौत का हाईवे' बन चुका है,जहाँ प्रतिदिन मासूमों की जान जा रही है। पिछले कई वर्षों से इसे फोरलेन बनाने की मांग की जा रही है, लेकिन प्रशासन मौन है। संत समाज द्वारा पूर्व में किए गए आंदोलनों के बावजूद अभी तक ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। गौ संरक्षण के मुद्दे पर बोलते हुए कथावाचक ने सरकार के सामने प्रमुखता से तीन मांगें रखीं, गौ माता को अविलंब 'राष्ट्र माता' घोषित किया जाए। गौ रक्षकों की सुरक्षा सुनिश्चित की जाए ताकि वे निर्भय होकर सेवा कर सकें। सड़कों पर बेसहारा घूम रही गौ माता के लिए उचित आश्रय और व्यवस्था की जाए। उल्लेखनीय है कि भिंड-ग्वालियर हाईवे को फोरलेन बनाने के लिए स्थानीय जनता के साथ-साथ संत समाज लंबे समय से संघर्षरत है।1
- Post by Kanhaiya lal1
- विधिक जागरूकता अभियान में अधिकारों, बाल विवाह उन्मूलन और शिक्षा पर दिया जोर जसवंत नगर ब्लॉक सभागार में आयोजित विधिक जागरूकता अभियान में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव श्रीमती आरती द्विवेदी ने महिलाओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक किया। उन्होंने कहा कि आजीविका का अधिकार प्रत्येक महिला का मौलिक अधिकार है, जिससे वे सम्मानपूर्वक जीवन यापन कर सकती हैं। उन्होंने बताया कि सरकार द्वारा महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए विभिन्न योजनाओं के तहत अनुदान दिया जा रहा है, जिसका लाभ उठाकर महिलाएं सशक्त बन सकती हैं। साथ ही महिलाओं से समाज में सक्रिय भागीदारी निभाने की अपील करते हुए कहा कि महिलाओं की भागीदारी से ही “विकसित भारत” का सपना साकार होगा। आरती द्विवेदी ने बताया कि अभियान का उद्देश्य लोगों को उनके मौलिक अधिकारों के प्रति जागरूक करना है। इसके तहत कॉलेज, स्कूल, सरकारी कार्यालयों व ग्राम स्तर पर पॉश (POSH) कमेटियों का गठन किया जाएगा, जहां महिलाएं अपनी शिकायत दर्ज करा सकेंगी और निष्पक्ष जांच सुनिश्चित की जाएगी। उन्होंने बाल विवाह और बाल श्रम जैसी कुरीतियों को समाप्त करने पर जोर देते हुए कहा कि यह समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है। ऐसी किसी भी घटना की सूचना टोल फ्री नंबर 15100 पर दी जा सकती है, शिकायतकर्ता की पहचान गोपनीय रखी जाएगी। इस दौरान उन्होंने राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण की “आशा” योजना के तहत बाल विवाह उन्मूलन को लेकर स्टैंडर्ड ऑपरेटिंग प्रोसीजर की जानकारी भी दी। तहसीलदार नेहा सचान ने बच्चों को सोशल मीडिया से दूर रखने और शिक्षा पर ध्यान देने की बात कही। वहीं ‘माय भारत’ की उपनिदेशक सोनिका चंद्रा ने बेटियों की शिक्षा को जरूरी बताते हुए कम उम्र में विवाह को गलत परंपरा बताया। कार्यक्रम से पूर्व आरती द्विवेदी ने तहसील का निरीक्षण भी किया। इस मौके पर बीडीओ मनोज कुमार, डॉ. वीरेंद्र सिंह सहित अन्य अधिकारी, आंगनवाड़ी कार्यकत्री, एएनएम और आशा बहुएं मौजूद रहीं। फोटो: ब्लॉक सभागार में आयोजित विधिक जागरूकता अभियान में महिलाओं के साथ सचिव आरती द्विवेदी।2
- हिंदू, सिख और बौद्ध के अलावा अन्य धर्म अपनाने वालों को नहीं मिलेगा अनुसूचित जाति का दर्जा, सुप्रीम कोर्ट का फैसला सुप्रीम कोर्ट ने एससी-एसटी एक्ट को लेकर मंगलवार को एक बड़ा फैसला सुनाया। अदालत ने फैसले में कहा कि जो व्यक्ति हिंदू धर्म, सिख धर्म या बौद्ध धर्म के अलावा किसी अन्य धर्म को अपनाता है तो उसे अनुसूचित जाति का सदस्य नहीं माना जा सकता। कोर्ट ने आगे कहा कि किसी अन्य धर्म अपनाने पर अनुसूचित जाति का दर्जा तुरंत और पूरी तरह से खत्म हो जाता है। जस्टिस पी. के. मिश्रा और जस्टिस एन. वी. अंजारिया की पीठ ने फैसला सुनाया कि किसी अन्य धर्म में धर्मांतरण करने से अनुसूचित जाति का दर्जा समाप्त हो जाता है।1