Shuru
Apke Nagar Ki App…
अपना ही गाना काटा हरयाणिवी कलाकार सोनिका सिंह ने अपना ही गाना अपने यूट्यूब चैनल से काट दिया
KGB DIGITAL MEDIA
अपना ही गाना काटा हरयाणिवी कलाकार सोनिका सिंह ने अपना ही गाना अपने यूट्यूब चैनल से काट दिया
More news from Uttar Pradesh and nearby areas
- हरयाणिवी कलाकार सोनिका सिंह ने अपना ही गाना अपने यूट्यूब चैनल से काट दिया1
- ब्रेकिंग: प्रतापगढ़ पेट्रोल पम्प का साइन बॉर्ड गिरने से सपा नेता लाल बहादुर यादव की दर्दनाक मौत अंतू बाबूगंज निवासी लाल बहादुर यादव बाबूगंज बाजार में कार से जाते समय पेट्रोल पम्प पर साइन बोर्ड लगाया जा रहा था तभी बोर्ड सड़क पर जा रही कार पर गिरने से हुआ हादसा सीएचसी में डॉक्टरों ने मृत घोषित किया #pratapgarhnews #latestnews #virelnews1
- अमेठी। महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर टीकरमाफी स्थित स्वामी परमहंस आश्रम में श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ पड़ा। आश्रम परिसर में स्थापित 12 शिवलिंगों के जलाभिषेक और दर्शन के लिए सुबह से ही भक्तों की लंबी कतारें लगी रहीं। श्रद्धालु भगवान शिव का दूध, जल, बेलपत्र, धतूरा और भस्म से विधि-विधान के साथ अभिषेक कर पूजा-अर्चना कर रहे हैं। मान्यता है कि यहां स्थापित 12 शिवलिंगों की पूजा करने से भक्तों की सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं, जिसके चलते दूर-दूर से श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंच रहे हैं। महाशिवरात्रि के अवसर पर आश्रम में विशेष धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया है। रुद्राभिषेक, पूजन-अर्चन के साथ भजन-कीर्तन का भी आयोजन हो रहा है। पूरे परिसर में “हर-हर महादेव” के जयघोष से वातावरण भक्तिमय बना हुआ है। भारी भीड़ को देखते हुए पुलिस प्रशासन द्वारा विशेष सुरक्षा व्यवस्था की गई है। श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा के लिए पुलिस बल तैनात किया गया है तथा व्यवस्थाओं पर लगातार निगरानी रखी जा रही है, जिससे पर्व शांतिपूर्ण और सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न हो सके।3
- Post by Shailendra Pratap Singh1
- अमेठी - अधेड़ की हुई निर्मम हत्या से क्षेत्र में मचा हड़कंप, खेत की रखवाली कर रहे अधेड़ व्यक्ति की धारदार हथियार से की गई हत्या से गांव में मचा हड़कंप आज सुबह खून से लथपथ अधेड़ व्यक्ति का शव देख परिजनों ने पुलिस को दी थी सूचना, सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर विधिक कार्यवाही में जुटी, पुलिस ने फारेंसिक टीम को दी सूचना, मोहनगंज कोतवाली क्षेत्र के पूरे घिसई लीही गांव की है घटना! अमेठी संवाददाता राकेश कुमार1
- भीतरगांव के ज्ञानचंद लोधी को नहीं मिला सहारा, इलाज के लिए QR कोड से लगाई गुहार 👉 उत्तर प्रदेश की ताज़ा खबरों के लिए अभी फॉलो करें! दैनिक ब्रेकिंग न्यूज़, राजनीति, समाज, खेल और हाल-फिलहाल की घटनाओं की अपडेट यहाँ देखें। 📲1
- रायबरेली: महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर रायबरेली शहर के स्थित प्रसिद्ध आनंदेश्वर मंदिर सत्य नगर में एक श्रद्धापूर्ण सामूहिक ऊं नमः शिवाय पाठ का समापन किया गया। यह पाठ बीते 24 घंटे अनावरत चल रहा था। शिवरात्रि पर्व पर इसका समापन किया गया । इस मौके पर कमला फाउंडेशन अध्यक्ष पूनम सिंह भी पहुंची। इस धार्मिक कार्यक्रम में श्रद्धालुओं ने सक्रिय भागीदारी की और सामूहिक रूप से भगवान शिव के अभिषेक में शामिल होकर अपनी भक्ति अर्पित की। यह विशेष आयोजन मंदिर के पुजारी एवं संचालक द्वारा संचालित किया गया। फाउंडेशन अध्यक्ष पूनम सिंह ने बताया कि महाशिवरात्रि का यह पवित्र अवसर सभी भक्तों पर भोलेनाथ की कृपा बनाए रखे । पूनम सिंह ने कहा कि जिस तरह सृष्टि को हलाहल से बचाने के लिए भगवान शिव ने विष पिया था आज समाज को सुधारने के लिए हम सभी को वैमनस्यता मिटाने का विष पीना पड़ेगा। उन्होंने कहा, "भगवान शिव की कृपा से सभी भक्तों का जीवन सुखमय एवं मंगलमय बने, यही हमारी कामना है।" कार्यक्रम के दौरान वैदिक मंत्रोच्चार के साथ रुद्राभिषेक संपन्न हुआ, जिसमें दूध, दही, घी, शहद, गंगाजल आदि पवित्र सामग्रियों से शिवलिंग का अभिषेक किया गया। रुद्राभिषेक के पश्चात मंदिर परिसर में भव्य आरती का आयोजन हुआ, जिसमें सभी उपस्थित भक्तों ने सामूहिक रूप से भाग लिया। आरती के समापन के बाद प्रसाद और ठंडाई का वितरण किया गया, जिसे सभी श्रद्धालुओं ने प्रसन्नता पूर्वक ग्रहण किया।3
- अमेठी में किसान की कुल्हाड़ी से हत्या, खेत के ट्यूबवेल पर मिला शव अमेठी। जिले के मोहनगंज थाना क्षेत्र के पूरे घिसई मजरे लीही गांव में शनिवार रात एक किसान की निर्मम हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान 55 वर्षीय किसान शिव प्रसाद के रूप में हुई है। वह अपने खेत पर बने ट्यूबवेल के पास चारपाई पर सो रहे थे, तभी अज्ञात हमलावरों ने उन पर कुल्हाड़ी से कई वार कर दिए। रविवार सुबह जब शिव प्रसाद घर नहीं लौटे तो परिजनों को अनहोनी की आशंका हुई। तलाश करते हुए परिजन खेत पहुंचे, जहां चारपाई पर उनका शव खून से लथपथ अवस्था में पड़ा मिला। यह देखते ही परिजनों में चीख-पुकार मच गई और सूचना मिलते ही ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। घटना की जानकारी पर मोहनगंज थाने के इंस्पेक्टर राकेश सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि सिर और शरीर पर कुल्हाड़ी से कई वार किए गए, जिससे मौके पर ही मौत हो गई। हत्या के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल सका है। पुलिस आपसी रंजिश समेत सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच कर रही है और संदिग्धों से पूछताछ की जा रही है। इंस्पेक्टर राकेश सिंह ने बताया कि परिजनों की तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी। घटना के बाद गांव में दहशत और शोक का माहौल है।1