रमज़ान के पहले जुमे की नमाज़ शान्ति पूर्ण तरीक़े से अदा कर मुल्क में अमन चैन की दुआ मांगी गई नकुड़ (सहारनपुर)। मुक़द्दस रमजान उल मुअज़्ज़म के पहले जुमे की नमाज़ शान्ति पूर्ण तरीक़े से अदा की गई। नमाज़ के बाद अल्लाह की बारगाह में हाथ उठाए गए। तथा रो रोकर अपने गुनाहों की तौबा और मुल्क में अमन चैन व भाई चारे की दुआ मांगी गई। शुक्रवार को रमजान उल मुअज़्ज़म के पहले जुमे में गांव देहात व नगर से आए मोमिनों ने नगर की जामा मस्जिद में मौलाना मुनव्वर हुसैन की इमामत में जुमे की नमाज़ बड़ी अकीदत के साथ अदा की।नमाज़ से पूर्व मौलवी मुनव्वर हुसैन ने इस पाक महीने की फ़ज़ीलत बताई और कहा की रमजान बरकतों, रहमतों और मग़फ़िरत का महीना है। जिसमें हम एक महीने तक रोज़ा रखकर अपने मुल्क, अपने सूबे और अपने अहल-ए-ख़ाना की सलामती व ख़ुशहाली के लिए दुआ करते हैं। कहा की रोज़ा सिर्फ भूखे-प्यासे रहने का नाम नहीं, बल्कि सब्र, तक़्वा और ख़ुद की इस्लाह का पैग़ाम है। वहीं पूर्व की भांति ही सुरक्षा व्यवस्था को लेकर मुस्तैदी से तैनात रहने वाला पुलिस बल जहाँ अन्य मस्जिदों के बाहर नज़र आया, वहीं पठानों वाली के बाहर से नमाज़ से पूर्व होने वाले ख़ुत्बे के वक़्त नदारद नज़र आया। जबकि यूपी बोर्ड एग्ज़ाम और आगामी त्यौहारों के मद्देनजर जनपद में जिलाधिकारी ने आचार संहिता भी लागू की हुई है। वहीं नगर की लक्कड़ वाली मस्जिद, मरकज मस्जिद, बंजारान मस्जिद, हमजा मस्जिद, उमर मस्जिद, शैखजादगान मस्जिद, पठानों वाली मस्जिद, इमली वाली मस्जिद, ढाबवाली मस्जिद, कलंदर वाली मस्जिद, मदनी मस्जिद आदि में भी रमजान के पहले जुमे की नमाज शांतिपूर्ण तरीके से अदा की गई। नमाज के दौरान पूर्व पालिका अध्यक्ष शाहनवाज खान, बिल्लू खान, सभासद अमजद खान, सभासद आमिर कुरैशी व राव जीशान, पूर्व सभासद इनाम निजामी, इरशाद निजामी आदि ने निगरानी कमेटी की भूमिका अदा करते हुए नमाज़ी के वाहनों तथा राहगीरों को परेशानी न हो उसकी व्यवस्था व्यवस्थित की। वीडियो:-

- रामपुर मनिहारान (सहारनपुर) एसएसपी अभिनन्दन सिंह के जनपद में अपराधियों के ख़िलाफ़ सख़्त कार्रवाई के निर्देशों के बाद जनपद पुलिस एक्शन मोड में है। थाना रामपुर मनिहारान पुलिस से मुठभेड़ में गौकश घायल, गोवंश सुरक्षित। जनपद में पुलिस की अपराधियों के साथ मुठभेड़ का सिलसिला जारी है, जिससे अपराधियों ख़ास तौर से गौकशों में हड़कम्प मचा हुआ है। इसी क्रम में थाना रामपुर मनिहारान प्रभारी तेज़तर्रार इंस्पेक्टर राधेश्याम के नेतृत्व में पुलिस टीम को मुखबिर से सूचना मिली थी की बड़गांव–मल्लीपुर रोड स्थित आम के बाग में गौकशी की तैयारी चल रही है। पुलिस के मुताबिक तुरन्त पुलिस टीम मौके पर पहुँची, जहाँ ट्यूबवेल के पीछे एक गोवंश बंधा मिला। जबकि वहीं दो अभियुक्त धारदार हथियारों के साथ गौकशी का प्रयास कर रहे थे। पुलिस को देखते ही बदमाशों ने फायरिंग कर भागने की कोशिश की, आत्मरक्षार्थ की गई जवाबी कार्रवाई में एक आरोपी घायल हो गया जिसे पुलिस टीम ने मौके से गिरफ्तार कर लिया। जबकि जबकि दूसरा फ़रार हो गया, पुलिस उसको तलाश कर रही है। गिरफ़्तार घायल अभियुक्त वाजिद उर्फ पेंचू के खिलाफ पहले भी गौकशी का मुकदमा दर्ज है। मौके से तमंचा, कारतूस, मोटरसाइकिल, गौकशी के उपकरण और जिंदा गोवंश बरामद किया गया। घायल अभियुक्त को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया तथा आवश्यक विधिक कार्रवाई कर न्यायालय में पेश किया जाएगा। बतग दें की जनपद पुलिस द्वारा अपराधियों के विरुद्ध एक्शन लेते हुए, एक सप्ताह में डेढ़ दर्जन से ज्यादा मुठभेडो को अंजाम दिया गया है। वीडियो:- सीओ अशोक सिसोदिया जानकारी देते हुए1
- सहारनपुर। जनपद में अपराध नियंत्रण के तहत चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत थाना रामपुर मनिहारान पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गौकशी की घटना को अंजाम देने जा रहे एक आरोपी को घायलावस्था में गिरफ्तार कर लिया। मौके से एक जिंदा गोवंश को सुरक्षित मुक्त कराया गया, जबकि एक अन्य आरोपी फरार हो गया। पुलिस उपमहानिरीक्षक/वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में अपराध, हत्या, गौकशी, चोरी, लूट, डकैती, नकबजनी, छिनैती व अवैध नशे के कारोबार की रोकथाम के लिए जनपदीय पुलिस द्वारा सघन गश्त एवं चेकिंग की जा रही है। इसी क्रम में 20 फरवरी 2026 को थाना रामपुर मनिहारान पुलिस को सूचना मिली कि बड़गांव मल्लीपुर रोड स्थित आम के बाग में दो व्यक्ति गौकशी की घटना को अंजाम देने की तैयारी कर रहे हैं। सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची तो देखा कि ट्यूबवेल के पीछे पेड़ से एक गोवंश बंधा हुआ था और दो व्यक्ति हाथ में धारदार हथियार लिए खड़े थे। पुलिस को देखकर आरोपियों ने फायरिंग कर भागने का प्रयास किया। जवाबी कार्रवाई में एक बदमाश के पैर में गोली लगी और वह घायल हो गया, जिसे मौके से गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान वाजिद उर्फ पेंचू पुत्र बसीर निवासी चकवाली, थाना रामपुर मनिहारान के रूप में हुई है। घायल आरोपी को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। फरार आरोपी की तलाश में पुलिस द्वारा कॉम्बिंग अभियान चलाया जा रहा है। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी के विरुद्ध पूर्व में भी गौकशी का मुकदमा दर्ज है। उसके कब्जे से एक तमंचा, एक जिंदा व दो खोखा कारतूस .315 बोर, एक मोटरसाइकिल, एक जिंदा गोवंश तथा गौकशी में प्रयुक्त उपकरण (कुल्हाड़ी, लकड़ी का गुटका, छुरा व दांव) बरामद किए गए हैं। पुलिस द्वारा आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है तथा क्षेत्र में सतर्कता बढ़ा दी गई है।2
- Village . Sisona jamal pur post .Bargaon. Gao ki hi logo ni sarkare Nala ko band kr lya h khlni ko bola to Badmase dhkhate h1
- भारत में अंधविश्वास की कमी नहीं है1
- Post by Thath Singh Rana1
- BJP नेता के ऊपर हुआ लाठी डंडों से हमला, पूरीवारदात CCTV कैमरे में हुई पुलिस पहुंची अरस्पताल में BJP नेता के बयान मंदिर मे आये थे पूजा करने बीजेपी नेता क्या था पूरा मामला1
- हरियाणा के मोदी जी सबको रमजान की बहुत बधाई दे रहे हैं1
- नकुड़ (सहारनपुर)। मुक़द्दस रमजान उल मुअज़्ज़म के पहले जुमे की नमाज़ शान्ति पूर्ण तरीक़े से अदा की गई। नमाज़ के बाद अल्लाह की बारगाह में हाथ उठाए गए। तथा रो रोकर अपने गुनाहों की तौबा और मुल्क में अमन चैन व भाई चारे की दुआ मांगी गई। शुक्रवार को रमजान उल मुअज़्ज़म के पहले जुमे में गांव देहात व नगर से आए मोमिनों ने नगर की जामा मस्जिद में मौलाना मुनव्वर हुसैन की इमामत में जुमे की नमाज़ बड़ी अकीदत के साथ अदा की।नमाज़ से पूर्व मौलवी मुनव्वर हुसैन ने इस पाक महीने की फ़ज़ीलत बताई और कहा की रमजान बरकतों, रहमतों और मग़फ़िरत का महीना है। जिसमें हम एक महीने तक रोज़ा रखकर अपने मुल्क, अपने सूबे और अपने अहल-ए-ख़ाना की सलामती व ख़ुशहाली के लिए दुआ करते हैं। कहा की रोज़ा सिर्फ भूखे-प्यासे रहने का नाम नहीं, बल्कि सब्र, तक़्वा और ख़ुद की इस्लाह का पैग़ाम है। वहीं पूर्व की भांति ही सुरक्षा व्यवस्था को लेकर मुस्तैदी से तैनात रहने वाला पुलिस बल जहाँ अन्य मस्जिदों के बाहर नज़र आया, वहीं पठानों वाली के बाहर से नमाज़ से पूर्व होने वाले ख़ुत्बे के वक़्त नदारद नज़र आया। जबकि यूपी बोर्ड एग्ज़ाम और आगामी त्यौहारों के मद्देनजर जनपद में जिलाधिकारी ने आचार संहिता भी लागू की हुई है। वहीं नगर की लक्कड़ वाली मस्जिद, मरकज मस्जिद, बंजारान मस्जिद, हमजा मस्जिद, उमर मस्जिद, शैखजादगान मस्जिद, पठानों वाली मस्जिद, इमली वाली मस्जिद, ढाबवाली मस्जिद, कलंदर वाली मस्जिद, मदनी मस्जिद आदि में भी रमजान के पहले जुमे की नमाज शांतिपूर्ण तरीके से अदा की गई। नमाज के दौरान पूर्व पालिका अध्यक्ष शाहनवाज खान, बिल्लू खान, सभासद अमजद खान, सभासद आमिर कुरैशी व राव जीशान, पूर्व सभासद इनाम निजामी, इरशाद निजामी आदि ने निगरानी कमेटी की भूमिका अदा करते हुए नमाज़ी के वाहनों तथा राहगीरों को परेशानी न हो उसकी व्यवस्था व्यवस्थित की। वीडियो:-1