logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

प्रतापगढ़ में मनरेगा कार्य में धांधली का आरोप, जेसीबी से रात में कराई जा रही खुदाई जिला संवाददाता रोहित कुमार प्रतापगढ़। जनपद के बिहार ब्लॉक अंतर्गत ग्राम सभा फूलपुर मौरी में मनरेगा योजना के तहत कार्यों में अनियमितता का मामला सामने आया है। आरोप है कि ग्राम प्रधान राम प्रताप यादव द्वारा मनरेगा के तहत होने वाले कार्य को नियमों के विरुद्ध जेसीबी मशीन से कराया जा रहा है। ग्रामीणों के अनुसार, बीती रात करीब 8:30 बजे ग्राम सभा में नाले की खुदाई का कार्य जेसीबी मशीन से कराया गया। जबकि मनरेगा योजना के तहत कार्य मजदूरों से कराए जाने का प्रावधान है, ताकि स्थानीय लोगों को रोजगार मिल सके। ऐसे में मशीनों के उपयोग को लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि इस तरह मशीनों से कार्य कराया जाएगा तो मनरेगा का उद्देश्य ही खत्म हो जाएगा और मजदूरों को रोजगार नहीं मिल पाएगा। ग्रामीणों ने इस मामले की जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। और मनरेगा मे प्रधानो द्बारा जमकर भ्रष्टाचार हो रहा है ऐसे लोगो के खाते मे मनरेगा का पैसा जा रहा है जो कभी काम भी नही किये है कई जगह तो प्रधानो के चहेते नाबालिक का भी जाब कार्ड बना है इस संबंध में अभी तक संबंधित अधिकारियों की ओर से कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है। मामला सामने आने के बाद क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ

18 hrs ago
user_Rohit Kumar
Rohit Kumar
इटावा, इटावा, उत्तर प्रदेश•
18 hrs ago

प्रतापगढ़ में मनरेगा कार्य में धांधली का आरोप, जेसीबी से रात में कराई जा रही खुदाई जिला संवाददाता रोहित कुमार प्रतापगढ़। जनपद के बिहार ब्लॉक अंतर्गत ग्राम सभा फूलपुर मौरी में मनरेगा योजना के तहत कार्यों में अनियमितता का मामला सामने आया है। आरोप है कि ग्राम प्रधान राम प्रताप यादव द्वारा मनरेगा के तहत होने वाले कार्य को नियमों के विरुद्ध जेसीबी मशीन से कराया जा रहा है। ग्रामीणों के अनुसार, बीती रात करीब 8:30 बजे ग्राम सभा में नाले की खुदाई का कार्य जेसीबी मशीन से कराया गया। जबकि मनरेगा योजना के तहत कार्य मजदूरों से कराए जाने का प्रावधान है, ताकि स्थानीय लोगों को रोजगार मिल सके। ऐसे में मशीनों के उपयोग को लेकर सवाल खड़े

हो रहे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि इस तरह मशीनों से कार्य कराया जाएगा तो मनरेगा का उद्देश्य ही खत्म हो जाएगा और मजदूरों को रोजगार नहीं मिल पाएगा। ग्रामीणों ने इस मामले की जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। और मनरेगा मे प्रधानो द्बारा जमकर भ्रष्टाचार हो रहा है ऐसे लोगो के खाते मे मनरेगा का पैसा जा रहा है जो कभी काम भी नही किये है कई जगह तो प्रधानो के चहेते नाबालिक का भी जाब कार्ड बना है इस संबंध में अभी तक संबंधित अधिकारियों की ओर से कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है। मामला सामने आने के बाद क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • इटावा में अवैध खनन का काला खेल, जिम्मेदार बेपरवाह आदेश हवा में, दो थाना क्षेत्रों में खुलेआम नियमों की धज्जियां इटावा। जनपद में उच्च अधिकारियों के बार-बार सख्त निर्देशों के बावजूद अवैध खनन का कारोबार बेखौफ जारी है। हालात यह हैं कि दो थाना क्षेत्रों की सीमा में खुलेआम बिना मानक और बिना अनुमति के मिट्टी खनन व प्लॉटों का भराव किया जा रहा है, लेकिन जिम्मेदार विभाग चुप्पी साधे हुए हैं। थाना इकदिल क्षेत्र के पिलखर गांव में अवैध खनन जारी ➡️ मिट्टी का लगातार अवैध खनन किया जा रहा है ट्रैक्टर-ट्रॉलियों से हो रहा परिवहन ➡️ दिन-रात मिट्टी ढोई जा रही, कोई रोक-टोक नहीं 🔸 थाना फ्रेंड्स कॉलोनी क्षेत्र में महेरा चुंगी बना डंपिंग ज़ोन ➡️ प्लॉटों का अवैध भराव तेजी से जारी नियम-कानून पूरी तरह ताक पर ➡️ बिना अनुमति और मानकों के चल रहा पूरा काम प्रशासनिक निष्क्रियता पर उठ रहे सवाल ➡️ पुलिस और खनन विभाग की कार्यशैली संदिग्ध ➡️ लगातार गतिविधियों के बावजूद नहीं हो रही कार्रवाई स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश ➡️ लोग पूछ रहे— आखिर किसके संरक्षण में चल रहा यह खेल? जनता की मांग ➡️ पूरे मामले की निष्पक्ष जांच हो ➡️ दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की जाए ➡️ अवैध खनन पर तत्काल रोक लगे सरकारी राजस्व को बड़ा नुकसान पर्यावरण पर मंडरा रहा गंभीर खतरा यदि समय रहते कार्रवाई नहीं हुई, तो यह अवैध खनन आने वाले समय में बड़ी समस्या बन सकता है। *अधिकारी मौन… तो फरियाद सुने कौन?*
    1
    इटावा में अवैध खनन का काला खेल, जिम्मेदार बेपरवाह 
आदेश हवा में, दो थाना क्षेत्रों में खुलेआम नियमों की धज्जियां 
इटावा।
जनपद में उच्च अधिकारियों के बार-बार सख्त निर्देशों के बावजूद अवैध खनन का कारोबार बेखौफ जारी है। हालात यह हैं कि दो थाना क्षेत्रों की सीमा में खुलेआम बिना मानक और बिना अनुमति के मिट्टी खनन व प्लॉटों का भराव किया जा रहा है, लेकिन जिम्मेदार विभाग चुप्पी साधे हुए हैं।
थाना इकदिल क्षेत्र के पिलखर गांव में अवैध खनन जारी
➡️ मिट्टी का लगातार अवैध खनन किया जा रहा है
ट्रैक्टर-ट्रॉलियों से हो रहा परिवहन
➡️ दिन-रात मिट्टी ढोई जा रही, कोई रोक-टोक नहीं
🔸 थाना फ्रेंड्स कॉलोनी क्षेत्र में महेरा चुंगी बना डंपिंग ज़ोन
➡️ प्लॉटों का अवैध भराव तेजी से जारी
नियम-कानून पूरी तरह ताक पर
➡️ बिना अनुमति और मानकों के चल रहा पूरा काम
प्रशासनिक निष्क्रियता पर उठ रहे सवाल
➡️ पुलिस और खनन विभाग की कार्यशैली संदिग्ध
➡️ लगातार गतिविधियों के बावजूद नहीं हो रही कार्रवाई
स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश
➡️ लोग पूछ रहे— आखिर किसके संरक्षण में चल रहा यह खेल?
जनता की मांग
➡️ पूरे मामले की निष्पक्ष जांच हो
➡️ दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की जाए
➡️ अवैध खनन पर तत्काल रोक लगे
सरकारी राजस्व को बड़ा नुकसान
पर्यावरण पर मंडरा रहा गंभीर खतरा
यदि समय रहते कार्रवाई नहीं हुई, तो यह अवैध खनन आने वाले समय में बड़ी समस्या बन सकता है।
*अधिकारी मौन… तो फरियाद सुने कौन?*
    user_रजत यादव
    रजत यादव
    Voice of people इटावा, इटावा, उत्तर प्रदेश•
    11 hrs ago
  • Post by Rohit Kumar
    2
    Post by Rohit Kumar
    user_Rohit Kumar
    Rohit Kumar
    इटावा, इटावा, उत्तर प्रदेश•
    18 hrs ago
  • Post by Kanhaiya lal
    1
    Post by Kanhaiya lal
    user_Kanhaiya lal
    Kanhaiya lal
    Doctor भरथना, इटावा, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • जसवंतनगर में सर्वाइकल कैंसर जागरूकता शिविर: छात्राओं को बीमारी के लक्षण, कारण और बचाव के उपाय बताए गए जसवंतनगर में जिलाविधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव श्रीमती आरती द्विवेदी के निर्देश पर गुरुवार दोपहर को राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में सर्वाइकल कैंसर जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर का मुख्य उद्देश्य छात्राओं को इस गंभीर बीमारी के प्रति जागरूक करना और समय रहते बचाव के उपायों की जानकारी देना था। शिविर में विशेषज्ञ चिकित्सकों और अधिकार मित्रों ने छात्राओं को सर्वाइकल कैंसर के लक्षण, कारण और बचाव के उपायों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। डॉ. रिद्धिमा गौर ने बताया कि यह कैंसर महिलाओं में तेजी से बढ़ रहा है, लेकिन समय पर जांच और टीकाकरण से इसे रोका जा सकता है। उन्होंने नियमित स्वास्थ्य जांच, स्वच्छता और संतुलित जीवनशैली अपनाने पर विशेष जोर दिया। विद्यालय की प्रधानाचार्य प्रज्ञा सिंह ने ऐसे कार्यक्रमों को छात्राओं के लिए बेहद लाभकारी बताया। उन्होंने कहा कि इनसे छात्राएं अपने स्वास्थ्य के प्रति जागरूक होती हैं। प्रधानाचार्य ने छात्राओं से सीखी गई जानकारी को अपने परिवार और समाज तक पहुंचाने की अपील भी की। इस अवसर पर बाल संरक्षण समिति के सदस्य प्रेम कुमार शाक्य, अधिकार मित्र कुमारी नीरज, ऋषभ पाठक, रामसुन्दर दुबे, लालमन बाथम और राजेन्द्र सिंह उपस्थित रहे। इनके साथ विद्यालय स्टाफ और बड़ी संख्या में छात्राओं ने भी शिविर में भाग लिया। कार्यक्रम के अंत में छात्राओं ने स्वास्थ्य संबंधी प्रश्न पूछे और अपनी जिज्ञासाओं का समाधान प्राप्त किया।
    1
    जसवंतनगर में सर्वाइकल कैंसर जागरूकता शिविर: छात्राओं को बीमारी के लक्षण, कारण और बचाव के उपाय बताए गए
जसवंतनगर में जिलाविधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव श्रीमती आरती द्विवेदी के निर्देश पर गुरुवार दोपहर को राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में सर्वाइकल कैंसर जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर का मुख्य उद्देश्य छात्राओं को इस गंभीर बीमारी के प्रति जागरूक करना और समय रहते बचाव के उपायों की जानकारी देना था।
शिविर में विशेषज्ञ चिकित्सकों और अधिकार मित्रों ने छात्राओं को सर्वाइकल कैंसर के लक्षण, कारण और बचाव के उपायों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। डॉ. रिद्धिमा गौर ने बताया कि यह कैंसर महिलाओं में तेजी से बढ़ रहा है, लेकिन समय पर जांच और टीकाकरण से इसे रोका जा सकता है। उन्होंने नियमित स्वास्थ्य जांच, स्वच्छता और संतुलित जीवनशैली अपनाने पर विशेष जोर दिया।
विद्यालय की प्रधानाचार्य प्रज्ञा सिंह ने ऐसे कार्यक्रमों को छात्राओं के लिए बेहद लाभकारी बताया। उन्होंने कहा कि इनसे छात्राएं अपने स्वास्थ्य के प्रति जागरूक होती हैं। प्रधानाचार्य ने छात्राओं से सीखी गई जानकारी को अपने परिवार और समाज तक पहुंचाने की अपील भी की।
इस अवसर पर बाल संरक्षण समिति के सदस्य प्रेम कुमार शाक्य, अधिकार मित्र कुमारी नीरज, ऋषभ पाठक, रामसुन्दर दुबे, लालमन बाथम और राजेन्द्र सिंह उपस्थित रहे। इनके साथ विद्यालय स्टाफ और बड़ी संख्या में छात्राओं ने भी शिविर में भाग लिया।
कार्यक्रम के अंत में छात्राओं ने स्वास्थ्य संबंधी प्रश्न पूछे और अपनी जिज्ञासाओं का समाधान प्राप्त किया।
    user_M. Janib -Jaswant Nagar
    M. Janib -Jaswant Nagar
    पत्रकार जसवंतनगर, इटावा, उत्तर प्रदेश•
    15 hrs ago
  • लवेदी/इटावा। विकासखंड महेवा की ग्राम पंचायत बहादुरपुर घर स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर गुरुवार, 9 अप्रैल 2026 को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण इटावा के तत्वावधान में विधिक जागरूकता शिविर का सफल आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम माननीय जनपद न्यायाधीश रजत सिंह जैन एवं प्राधिकरण की सचिव आरती द्विवेदी के निर्देशानुसार संपन्न हुआ। शिविर के दौरान प्राधिकरण द्वारा भेजी गई टीम ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का औचक निरीक्षण भी किया। कार्यक्रम का शुभारंभ अधिकार मित्र राजीव रतन मिश्रा ने किया और शिविर का संचालन करते हुए उपस्थित लोगों को विधिक जानकारी के प्रति जागरूक किया। शिविर का मुख्य विषय सर्वाइकल कैंसर रहा, जिस पर आयुष्मान आरोग्य मंदिर की सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी राधा चौहान ने महिलाओं को विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि समय पर जांच और जागरूकता से इस गंभीर बीमारी से बचाव संभव है। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण से आए रोहित त्रिपाठी ने लोगों को राष्ट्रीय लोक अदालत, स्थायी लोक अदालत तथा विभिन्न कानूनी अधिकारों के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने कहा कि लोक अदालत के माध्यम से आमजन अपने मामलों का त्वरित और सस्ता समाधान पा सकते हैं। इस अवसर पर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के सीनियर फार्मासिस्ट सुनील राजपूत, फार्मासिस्ट विकास सिंह सहित आशा कार्यकर्ता भी उपस्थित रहीं। कार्यक्रम में दूर-दराज से आई महिलाओं एवं ग्रामीणों की भी सक्रिय भागीदारी रही, जिनमें लक्ष्मी दुबे, मालती देवी, साधना दुबे, नाथूराम, राजवीर चौबे, गौरी चौहान, राधा चौहान, प्रेम देवी, विनोद कुमार, सीता देवी, शोभाराम, वीर सिंह, सुनीता देवी, भूरी देवी, लक्ष्मी देवी एवं प्रेमा देवी सहित अन्य लोग मौजूद रहे। शिविर के अंत में लोगों को स्वास्थ्य एवं कानूनी अधिकारों के प्रति जागरूक रहने का संदेश दिया गया।
    1
    लवेदी/इटावा। विकासखंड महेवा की ग्राम पंचायत बहादुरपुर घर स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर गुरुवार, 9 अप्रैल 2026 को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण इटावा के तत्वावधान में विधिक जागरूकता शिविर का सफल आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम माननीय जनपद न्यायाधीश रजत सिंह जैन एवं प्राधिकरण की सचिव आरती द्विवेदी के निर्देशानुसार संपन्न हुआ।
शिविर के दौरान प्राधिकरण द्वारा भेजी गई टीम ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का औचक निरीक्षण भी किया। कार्यक्रम का शुभारंभ अधिकार मित्र राजीव रतन मिश्रा ने किया और शिविर का संचालन करते हुए उपस्थित लोगों को विधिक जानकारी के प्रति जागरूक किया।
शिविर का मुख्य विषय सर्वाइकल कैंसर रहा, जिस पर आयुष्मान आरोग्य मंदिर की सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी राधा चौहान ने महिलाओं को विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि समय पर जांच और जागरूकता से इस गंभीर बीमारी से बचाव संभव है।
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण से आए रोहित त्रिपाठी ने लोगों को राष्ट्रीय लोक अदालत, स्थायी लोक अदालत तथा विभिन्न कानूनी अधिकारों के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने कहा कि लोक अदालत के माध्यम से आमजन अपने मामलों का त्वरित और सस्ता समाधान पा सकते हैं।
इस अवसर पर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के सीनियर फार्मासिस्ट सुनील राजपूत, फार्मासिस्ट विकास सिंह सहित आशा कार्यकर्ता भी उपस्थित रहीं।
कार्यक्रम में दूर-दराज से आई महिलाओं एवं ग्रामीणों की भी सक्रिय भागीदारी रही, जिनमें लक्ष्मी दुबे, मालती देवी, साधना दुबे, नाथूराम, राजवीर चौबे, गौरी चौहान, राधा चौहान, प्रेम देवी, विनोद कुमार, सीता देवी, शोभाराम, वीर सिंह, सुनीता देवी, भूरी देवी, लक्ष्मी देवी एवं प्रेमा देवी सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
शिविर के अंत में लोगों को स्वास्थ्य एवं कानूनी अधिकारों के प्रति जागरूक रहने का संदेश दिया गया।
    user_Ankur Tripathi
    Ankur Tripathi
    Local News Reporter चाकरनागर, इटावा, उत्तर प्रदेश•
    14 hrs ago
  • Post by Shuru User, satendra kevat
    1
    Post by Shuru User, satendra kevat
    user_Shuru User, satendra kevat
    Shuru User, satendra kevat
    Farmer चाकरनागर, इटावा, उत्तर प्रदेश•
    15 hrs ago
  • Post by Urvashi singh
    1
    Post by Urvashi singh
    user_Urvashi singh
    Urvashi singh
    इटावा, इटावा, उत्तर प्रदेश•
    11 hrs ago
  • यूपी | मेरठ की प्रमुख सेंट्रल मार्केट का अस्तित्व अब नहीं रहेगा। सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर यहां 44 बिल्डिंग गिराई जानी हैं। इन बिल्डिंगों में कई सौ दुकानें हैं। दरअसल, वर्ष 1978 में आवास विकास ने यहां रेजिडेंशियल प्लॉट काटे थे। लोगों ने प्लॉट मर्ज करके बड़े–बड़े कॉमर्शियल कॉम्प्लेक्स बना लिए। 1990 में जब एक अधिकारी ने निर्माण रुकवाने का प्रयास किया तो व्यापारियों ने उसे थप्पड़ मार दिया। अधिकारी को ये थप्पड़ इतना चुभा कि वो इस केस को अदालत तक ले गया। फिर मामला सुप्रीम कोर्ट तक पहुंचा। SC ने 17 सितंबर 2025 को सभी अवैध निर्माण ध्वस्त करने के आदेश कर दिए। सेंट्रल मार्केट BJP का गढ़ है। BJP नेताओं ने कुछ महीनों पहले सुप्रीम कोर्ट के आदेश के विपरीत जाकर मेरठ कमिश्नर से ये आदेश करवा लिया कि अब ध्वस्तीकरण नहीं होगा। SC को ये बात पता चली तो कमिश्नर को भी फटकार मिली। स्थिति ये है कि SC के सामने सब बेबस हो गए हैं। न अधिकारी मदद कर पा रहे, न सरकार। 40 साल पहले जिन सैकड़ों लोगों ने सेंट्रल मार्केट में काम–धंधे शुरू किए थे, वो आज उसे खाली करके जाने मजबूर हैं। एक ही झटके में सैकड़ों व्यापारी सड़क पर आकर शून्य हो गए हैं। व्यापारी रो रहे हैं, आंदोलन कर रहे हैं। उम्मीद न के बराबर है कि उन्हें कोई राहत मिलेगी।
    1
    यूपी | मेरठ की प्रमुख सेंट्रल मार्केट का अस्तित्व अब नहीं रहेगा। सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर यहां 44 बिल्डिंग गिराई जानी हैं। इन बिल्डिंगों में कई सौ दुकानें हैं।
दरअसल, वर्ष 1978 में आवास विकास ने यहां रेजिडेंशियल प्लॉट काटे थे। लोगों ने प्लॉट मर्ज करके बड़े–बड़े कॉमर्शियल कॉम्प्लेक्स बना लिए।
1990 में जब एक अधिकारी ने निर्माण रुकवाने का प्रयास किया तो व्यापारियों ने उसे थप्पड़ मार दिया। अधिकारी को ये थप्पड़ इतना चुभा कि वो इस केस को अदालत तक ले गया। फिर मामला सुप्रीम कोर्ट तक पहुंचा। SC ने 17 सितंबर 2025 को सभी अवैध निर्माण ध्वस्त करने के आदेश कर दिए।
सेंट्रल मार्केट BJP का गढ़ है। BJP नेताओं ने कुछ महीनों पहले सुप्रीम कोर्ट के आदेश के विपरीत जाकर मेरठ कमिश्नर से ये आदेश करवा लिया कि अब ध्वस्तीकरण नहीं होगा। SC को ये बात पता चली तो कमिश्नर को भी फटकार मिली।
स्थिति ये है कि SC के सामने सब बेबस हो गए हैं। न अधिकारी मदद कर पा रहे, न सरकार। 40 साल पहले जिन सैकड़ों लोगों ने सेंट्रल मार्केट में काम–धंधे शुरू किए थे, वो आज उसे खाली करके जाने मजबूर हैं। एक ही झटके में सैकड़ों व्यापारी सड़क पर आकर शून्य हो गए हैं। व्यापारी रो रहे हैं, आंदोलन कर रहे हैं। उम्मीद न के बराबर है कि उन्हें कोई राहत मिलेगी।
    user_रजत यादव
    रजत यादव
    Voice of people इटावा, इटावा, उत्तर प्रदेश•
    18 hrs ago
  • Post by Rohit Kumar
    2
    Post by Rohit Kumar
    user_Rohit Kumar
    Rohit Kumar
    इटावा, इटावा, उत्तर प्रदेश•
    18 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.