Shuru
Apke Nagar Ki App…
कोतवाली पुलिस ने राशन चावल की कालाबाजारी करने वाले 2 आरोपी सहित 44.50 क्विंटल चावल किया जप्त
Ashish parihar Parihar
कोतवाली पुलिस ने राशन चावल की कालाबाजारी करने वाले 2 आरोपी सहित 44.50 क्विंटल चावल किया जप्त
More news from छत्तीसगढ़ and nearby areas
- नरहरपुर पुलिस ने फरार सट्टा कारोबार का मुख्य खाईवाल को किया गिरफ्तार1
- *✰रांजडी वाले मधुपरमहंस की टांय टांय फिस्स, भाग-2✰* अवश्य देखिए स्पेशल वीडियो 21 मार्च 2026 शनिवार को दोपहर 12:00 बजे से *Factful Debates* YouTube Channel पर1
- बालोद (छत्तीसगढ़): बालोद शहर के आमापारा और कुन्दरूपारा वार्डों में पिछले दो महीनों से कचरे में आग लगाने से उठने वाला जहरीला धुआं लोगों की जिंदगी पर भारी पड़ रहा है। शहर के विभिन्न वार्डों से निकलने वाला पॉलीथिन और वेस्ट प्लास्टिक मुख्य रूप से आमापारा में तांदुला जलाशय किनारे शराब दुकान के पास और कुन्दरूपारा में तालाब के पास डंप किया जा रहा है। यहां अज्ञात लोग नियमित रूप से कचरे में आग लगा देते हैं, जिससे प्लास्टिक का काला धुआं घंटों तक फैलता रहता है और करीब एक किलोमीटर तक का इलाका प्रभावित हो जाता है। आमापारा निवासी विश्वनाथ साहू ने बताया कि रात में कूलर या पंखा चलाने पर धुआं घरों के अंदर घुस जाता है, जिससे सांस लेना मुश्किल हो जाता है। आकाश शर्मा ने कहा कि पार्षद और नगर पालिका को कई बार शिकायत करने के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं हुई। तांदुला जलाशय के पास मॉर्निंग वॉक और दौड़ लगाने वाले अविनाश राजपूत ने बताया कि धुएं के कारण व्यायाम प्रभावित हो रहा है और लोगों को परेशानी हो रही है। कुन्दरूपारा के महेंद्र ठाकुर ने बताया कि धुएं से सीने में दर्द जैसी शिकायतें शुरू हो गई हैं। उन्होंने खुद कई बार कचरे में पानी डालकर आग बुझाने की कोशिश की, लेकिन फिर से आग लगा दी जाती है। स्वच्छता अधिकारी पूर्णानंद आर्य ने बताया कि कचरा बीनने वाले अज्ञात लोग आग लगाते हैं। उन्होंने आग बुझाने के निर्देश दिए हैं और आग लगाते पकड़े जाने पर संबंधित व्यक्ति के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की चेतावनी दी है। स्थानीय निवासियों ने नगर पालिका से तत्काल कार्रवाई की मांग की है ताकि यह समस्या जल्द समाप्त हो और उनका स्वास्थ्य सुरक्षित रहे।1
- इंदौर के तिलक नगर स्थित ग्रेटर बृजेश्वरी कॉलोनी में हुए हादसे ने एक खुशहाल परिवार को कुछ ही मिनटों में तबाह कर दिया। घर में चार्जिंग पर लगी इलेक्ट्रिक कार में शॉर्ट सर्किट से भड़की आग ने पूरे मकान को अपनी चपेट में ले लिया। हादसे से बचकर निकले कारोबारी मनोज पुगलिया के बेटे सौमिल ने कहा, जब इलेक्ट्रिक कार में चार्जर ही कनेक्ट नहीं था, तो शॉर्ट सर्किट कैसे हो सकता है?।1
- *भिलाई स्टील प्लांट में घुसकर स्क्रैप चोरी करने वाले गिरोह पर कार्यवाही, मुख्य आरोपी गिरफ्तार* ▪️ *बीएसपी परिसर में अवैध प्रवेश कर लोहे का स्क्रैप चोरी करने वाले गिरोह का खुलासा* ▪️ *मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया* ▪️ *1030 किलोग्राम लोहा स्क्रैप एवं घटना में प्रयुक्त पिकअप वाहन जप्त* ▪️ *प्रकरण में अन्य आरोपियों की तलाश जारी* बीएसपी भिलाई द्वारा थाना भिलाई भट्ठी में रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि भिलाई इस्पात संयंत्र के ब्लास्टिंग यार्ड के पास कुछ व्यक्तियों द्वारा अवैध रूप से प्लांट में प्रवेश कर लोहे का स्क्रैप चोरी किया जा रहा था। प्राप्त सूचना पर थाना भिलाई भट्ठी में अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। विवेचना के दौरान आरोपी राकेश कुमार सोनकर को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई, जिसने अपने साथियों के साथ मिलकर पिकअप वाहन में स्क्रैप चोरी कर ले जाने की बात स्वीकार की। आरोपी को दिनांक 18.03.2026 को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया गया। ▪️ घटना का कारण : अवैध लाभ अर्जित करने हेतु औद्योगिक क्षेत्र से स्क्रैप चोरी करना ▪️ घटनास्थल : ब्लास्टिंग यार्ड के पास, भिलाई इस्पात संयंत्र, भिलाई ▪️ आरोपी का नाम : 1. आकाश राव पुरके, उम्र 30 वर्ष, निवासी कैंप 2 शारदा पारा मिलन चौक, भिलाई 2. नरेश कलेथ, उम्र 20 वर्ष, निवासी सेक्टर 4, सड़क 10, क्वार्टर 2, ब्लॉक 20, भिलाई 3. पुष्पेंद्र दीप, उम्र 32 वर्ष, निवासी सेक्टर 5, सड़क 17, बस्ती नाला के पास, भिलाई 4. राकेश कुमार सोनकर, उम्र 41 वर्ष, निवासी महात्मा गांधी नगर, पावर हाउस, कैंप 2, भिलाई 5. मनोज कुम्भार, उम्र 35 वर्ष, निवासी सेक्टर 5, सड़क 17, नाला के पास, भिलाई 6. मनोज कुमार गुप्ता, उम्र 39 वर्ष, निवासी महात्मा गांधी नगर, कैंप 02, भिलाई ▪️ जप्त सामग्री : 1. 16 नग लोहा स्क्रैप तार, वजनी लगभग 1030 किलोग्राम, कीमती करीब 30,000/- रुपये 2. पिकअप वाहन क्रमांक CG 07 CY 2912, कीमती लगभग 2,00,000/- रुपये ▪️ सराहनीय कार्य : उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी भिलाई भट्ठी निरीक्षक प्रकाश कांत, प्रधान आरक्षक खिलेश्वर साहू, आरक्षक पुरुषोत्तम साहू की सराहनीय भूमिका रही। ▪️ दुर्ग पुलिस की अपील : दुर्ग पुलिस आम नागरिकों एवं औद्योगिक प्रतिष्ठानों से अपील करती है कि संदिग्ध गतिविधियों की जानकारी तत्काल पुलिस को दें। चोरी एवं अन्य आपराधिक कृत्यों में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध कठोर वैधानिक कार्यवाही की जाएगी। —0000—1
- 21–25 मार्च तक नहीं मिलेगा राशन, पहले ही कर लें तैयारी छत्तीसगढ़ के बस्तर जिले में राशन लेने वालों के लिए जरूरी खबर है। 21 मार्च से 25 मार्च तक सार्वजनिक वितरण प्रणाली (PDS) के तहत राशन वितरण पूरी तरह बंद रहेगा। खाद्य विभाग के मुताबिक, यह फैसला सॉफ्टवेयर अपडेट और नए वित्तीय वर्ष की तैयारी के चलते लिया गया है। इस दौरान सर्वर बंद रहेगा, इसलिए किसी भी उचित मूल्य की दुकान पर राशन नहीं मिल पाएगा। प्रशासन ने सभी हितग्राहियों को सलाह दी है कि वे 21 मार्च से पहले अपना राशन जरूर ले लें। राशन दुकानों पर नोटिस, मोबाइल मैसेज और मुनादी के जरिए लोगों को जानकारी दी जा रही है। खासकर ग्रामीण इलाकों के लोगों को समय रहते राशन लेने की अपील की गई है, ताकि बंदी के दौरान किसी तरह की परेशानी न हो।1
- छुईखदान क्षेत्र के आंगनबाड़ी केंद्रों में बाल मैत्री कार्यक्रम, आंगनबाड़ी केंद्रों में बच्चों में बढ़ा आत्मविश्वास, 20 मार्च शुक्रवार को दोपहर 12 बजे मिली जानकारी अनुसार परियोजना छुईखदान अंतर्गत महिला एवं बाल विकास विभाग एवं स्कूल शिक्षा विभाग के संयुक्त प्रयास से बाल मैत्री कार्यक्रम का आयोजन आंगनबाड़ी केंद्रों में किया गया। कार्यक्रम में 4 से 6 वर्ष आयु के बच्चों को निकटस्थ प्राथमिक विद्यालयों का भ्रमण कराया गया और उन्हें विद्यालयीन वातावरण से परिचित कराया गया। इस दौरान बच्चों के लिए खेल, कहानी, चित्रकला जैसी गतिविधियां आयोजित की गईं, जिससे उनमें सीखने के प्रति रुचि और आत्मविश्वास बढ़ा। कार्यक्रम में शिक्षकों, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं एवं अभिभावकों का सहयोग रहा।1
- कोतवाली पुलिस ने राशन चावल की कालाबाजारी करने वाले 2 आरोपी सहित 44.50 क्विंटल चावल किया जप्त1