शिक्षा के क्षेत्र में भामाशाह की अनूठी पहल: तारानगर के 13 सरकारी विद्यालयों को मिले 4 लाख रुपये की लागत के स्मार्ट टीवी चूरू। तारानगर तहसील के ग्रामीण अंचल में शिक्षा के स्तर को ऊँचा उठाने और सरकारी स्कूलों को आधुनिक संसाधनों से परिपूर्ण करने की दिशा में दिल्ली प्रवासी भामाशाह एल. डी. सरावगी ने एक सराहनीय एवं प्रेरणादायी पहल की है। भामाशाह सरावगी द्वारा तारानगर ब्लॉक के 13 राजकीय विद्यालयों को लगभग 4 लाख रुपये की लागत के 13 आधुनिक स्मार्ट टीवी भेंट किए गए हैं। इस नवाचार से न केवल विद्यार्थियों को डिजिटल माध्यम से गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्राप्त करने का अवसर मिलेगा। स्मार्ट टीवी वितरण एवं सम्मान समारोह का भव्य आयोजन राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, बांय के प्रांगण में उत्साह और गरिमा के साथ किया गया। समारोह के दौरान भामाशाह एल. डी. सरावगी के इस अनुपम योगदान की काफी प्रशंसा की गई। शिक्षा अधिकारी बबलेश शर्मा ने बताया कि भामाशाह द्वारा भेंट किए गए ये स्मार्ट टीवी ग्रामीण शिक्षा प्रणाली में एक क्रांतिकारी बदलाव लाएंगे। कार्यक्रम का कुशल संचालन पन्नालाल सोलंकी ने किया। इस मौके पर छगनलाल मीणा, ओमप्रकाश मान, राजवीर चौहान एवं सीबीईओ कार्यालय के कार्मिक श्रवण दान चारण आदि मौजूद थे।

- दिल्ली में सजा कला का महाकुंभ! 1500 कलाकारों ने दिखाया हुनर, रजत सूद की कॉमेडी ने बांधा समां दिल्ली में सजा कला का महाकुंभ! 1500 कलाकारों ने दिखाया हुनर, रजत सूद की कॉमेडी ने बांधा समां1
- श्रीडूंगरगढ़ पालिकाध्यक्ष व उपाध्यक्ष ने पदभार ग्रहण के बाद भैरव धोरा मंदिर पहुंच धोक लगाकर जनसेवा की शपथ ली, देखें वीडियो। श्रीडूंगरगढ़ पालिकाध्यक्ष व उपाध्यक्ष ने पदभार ग्रहण के बाद भैरव धोरा मंदिर पहुंच धोक लगाकर जनसेवा की शपथ ली, देखें वीडियो।1
- लॉटरी खुलते ही बदले सरपंची के समीकरण, 52 पंचायतों का आरक्षण तय खंडेला, सीकर। गांवों की सरकार चुनने के लिए खंडेला में ग्राम पंचायतों के आरक्षण की लॉटरी निकाली गई। पंचायत समिति सभागार में आयोजित लॉटरी प्रक्रिया के दौरान 52 ग्राम पंचायतों के सरपंच पदों का आरक्षण तय किया गया। इस दौरान एसडीएम, तहसीलदार और विकास अधिकारी सहित प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे। लॉटरी प्रक्रिया की खास बात यह रही कि ग्राम पंचायतों के आरक्षण की पर्चियां नन्ही बालिका के हाथों से निकलवाई गईं। पूरी प्रक्रिया के दौरान सभागार में अधिकारी और ग्रामीण मौजूद रहे। लॉटरी के बाद एससी ओपन वर्ग के 4, एससी महिला वर्ग के 4, एसटी ओपन वर्ग के 2 और एसटी महिला वर्ग के 1 पद आरक्षित किए गए। वहीं सामान्य महिला वर्ग के लिए 16 और सामान्य ओपन वर्ग के लिए 15 पद निर्धारित किए गए हैं। आरक्षण की लॉटरी निकलने के साथ ही अब गांवों में सरपंच पद के संभावित दावेदारों की तस्वीर भी बदल गई है। आरक्षित वर्ग के अनुसार संभावित उम्मीदवार अपनी चुनावी तैयारियों में जुटेंगे।2
- चंडीगढ़, हरियाणा- नन्ही बच्ची ने लिया सीएम का इंटरव्यू बच्ची के हौसले को सलाम मैं इस बच्ची के उज्जवल भविष्य की कामना करता हूं1
- हरियाणा में 28 से 30 सितंबर तक बैंकों की हड़ताल रहेगी जिला महेंद्रगढ़, नारनौल। ग्राहको ने फोन पर भेज मैसेज। Haryana breaking news *यूनियन बैंक नारनौल, जिला महेंद्रगढ़।* हरियाणा में बैंक कर्मचारियों की प्रस्तावित तीन दिवसीय हड़ताल को लेकर ग्राहकों को बैंकों की ओर से मैसेज भेजे जा रहे हैं। 28 से 30 सितंबर तक बैंक कर्मचारी हड़ताल पर रहेंगे। इससे पहले 26 सितंबर को चौथा शनिवार होने के कारण बैंक बंद रहेंगे। वहीं, ग्राहकों की सुविधा को देखते हुए 27 सितंबर रविवार को सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक और क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक खुले रखने का निर्णय लिया गया है। *ग्राहकों को आ रहे संदेश* पंजाब नेशनल बैंक समेत कई बैंकों की ओर से ग्राहकों को भेजे जा रहे संदेशों में जरूरी बैंकिंग कार्य पहले ही पूरा करने की सलाह दी गई है। पीएनबी की ओर से ग्राहक को बताया गया है कि 28 से 30 सितंबर की हड़ताल के दौरान एटीएम, मोबाइल बैंकिंग, इंटरनेट बैंकिंग, यूपीआई जैसी डिजिटल सेवाएं चालू रहेंगी।1
- गंदगी व कीचड़ का तालाब राजगीर का पैदल चलना भी हुआ मुश्किल वार्ड नंबर 46 गुरु जी का बस पीपल के किराए के पास चारों और नालियां टूटी हुई है गंदगी फैली हुई है पानी कीच़दनुमा बना हुआ है या आदमी पैदल भी निकलना मुश्किल हो रहा है, टू व्हीलर ले जाना भी कठिन है सामने से कोई गाड़ी आ जाए तो कीचड़ में पावर रखना पड़ता है3
- Indian Express की रिपोर्ट के बाद BJP की नींद उड़ी? राहुल गांधी के वोट चोरी आरोप पर बड़ा सवाल Indian Express की रिपोर्ट के बाद BJP की नींद उड़ी? राहुल गांधी के वोट चोरी आरोप पर बड़ा सवाल1
- *रोंझवाला बाबा मंदिर में दिव्य प्राण प्रतिष्ठा समारोह, विशाल भंडारे में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब* अटेली 24 सितम्बर। (सतीश कुमार शर्मा) गांव बौचड़िया स्थित प्राचीन रोंझवाला बाबा मंदिर में बुधवार को दिव्य प्राण प्रतिष्ठा समारोह बड़ी श्रद्धा और भक्ति भाव के साथ संपन्न हुआ। सुबह वैदिक मंत्रोच्चार एवं हवन-पूजन के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। समारोह में क्षेत्र के साथ-साथ दूर-दराज से बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे और बाबा के दरबार में माथा टेककर सुख-समृद्धि की कामना की। मंदिर परिसर को फूल-मालाओं, गेंदे के फूलों और झालरों से भव्य रूप से सजाया गया था। दिनभर मंदिर में भजन-कीर्तन, सुंदरकांड पाठ और संतों के प्रवचन का दौर चलता रहा। इस अवसर पर मंदिर परिसर में विशाल भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें लगभग 5 हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। महिलाओं द्वारा कलश यात्रा निकाली गई, जो ढोल-नगाड़ों के साथ मंदिर तक पहुंची। समारोह में संत-महात्माओं ने कहा कि प्राण प्रतिष्ठा केवल एक रस्म नहीं, बल्कि समाज में धर्म, शांति और सद्भाव की भावना को बढ़ावा देती है। *इस पावन अवसर पर विशेष रूप से उपस्थित रहे:* महामंडलेश्वर स्वामी धर्मदेव जी महाराज, खोजाद्वाराचार्य रामरिछपालदास, महामंडलेश्वर स्वामी दिनेशानंद महाराज, उंकार दास महाराज, महंत अनिल पुरोहित महाराज, आचार्य प्रवीण शास्त्री घड़ीमहासर धाम, महामंडलेश्वर रामेश्वर दास महाराज, जिला उपायुक्त अनुपम अंजलि, महेंद्रगढ़ के विधायक कंवर सिंह यादव, पूर्व विधायक सीताराम यादव, पूर्व सरपंच कुलदीप यादव सहित समस्त ग्रामवासी। आयोजकों ने बताया कि रोंझवाला बाबा मंदिर क्षेत्र की आस्था का प्रमुख केंद्र है और ऐसे आयोजनों से समाज में सेवा और एकता का संदेश जाता है।4
- रामलीला परिषद में बाल कलाकार की शानदार प्रस्तुति रिहर्सल करते हुए बाल कलाकार बिखेरेंगे अपनी कला की पुष्प राम लक्ष्मण के बाल्यकाल की गाथा1