सड़क पर धान रोपकर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, जलजमाव के विरोध में आम आदमी पार्टी का प्रदर्शन आजमगढ़। हुसैनगंज से सब्जी मंडी जाने वाले मुख्य मार्ग पर लंबे समय से जलजमाव की समस्या के विरोध में बुधवार को आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं और स्थानीय ग्रामीणों ने सड़क पर धान की रोपाई कर अनोखे अंदाज में प्रदर्शन किया। जिला उपाध्यक्ष अनिल यादव के नेतृत्व में हुए विरोध प्रदर्शन के दौरान प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए सड़क की तत्काल मरम्मत और स्थायी जलनिकासी व्यवस्था की मांग उठाई गई। प्रदर्शनकारियों का कहना था कि बरसात के दौरान सड़क पूरी तरह जलमग्न हो जाती है, जिससे राहगीरों, स्कूली बच्चों, व्यापारियों और आसपास के लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। कई बार शिकायत के बावजूद न तो जलनिकासी की व्यवस्था की गई और न ही सड़क की मरम्मत कराई गई। उनका आरोप था कि प्रशासन की उदासीनता के चलते सड़क की स्थिति इतनी खराब हो चुकी है कि वह सड़क कम और धान की खेती के लिए खेत अधिक दिखाई देती है। इस दौरान जिला उपाध्यक्ष अनिल यादव ने कहा कि जब सरकार और प्रशासन जनता की बुनियादी समस्याओं के समाधान के प्रति गंभीर नहीं हैं, तब लोगों को अपनी पीड़ा व्यक्त करने के लिए प्रतीकात्मक विरोध प्रदर्शन करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि सड़क पर धान रोपना प्रशासनिक विफलता का स्पष्ट उदाहरण है। जनता टैक्स देकर मूलभूत सुविधाओं की अपेक्षा करती है, लेकिन बदले में उसे जलभराव और जर्जर सड़कें मिल रही हैं। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जल्द ही हुसैनगंज से सब्जी मंडी मार्ग पर जलनिकासी की समुचित व्यवस्था कर सड़क निर्माण एवं मरम्मत का कार्य शुरू नहीं कराया गया तो आम आदमी पार्टी स्थानीय ग्रामीणों के साथ मिलकर व्यापक जनआंदोलन करेगी, जिसकी पूरी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी। प्रदर्शन में स्थानीय ग्रामीणों और आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने एक स्वर में सड़क की तत्काल मरम्मत और स्थायी जलनिकासी व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग की।

- rusoolpur mahul azamgarh1
- सपा में सिर्फ गुंडे भरे पड़े हैं!" — OP Rajbhar का अखिलेश यादव पर सीधा प्रहार!1
- अतरौलिया में महाराजा दक्ष प्रजापति जयंती पर उमड़ा जनसैलाब, समाज की एकजुटता का लिया गया संकल्प1
- 🔱 भैरवधाम में मिले दो प्राचीन कुएं, आस्था और इतिहास के नए साक्ष्य! TV24 NEWS EXPRESS आजमगढ़ जनपद के महराजगंज स्थित प्राचीन भैरवधाम में चल रहे सौंदर्यीकरण कार्य के दौरान दो प्राचीन कुएं सामने आए हैं। इस खोज के बाद श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों में उत्साह एवं जिज्ञासा का माहौल है। स्थानीय परंपराओं में भैरवधाम क्षेत्र में 365 कुओं और 365 यज्ञ वेदियों का उल्लेख मिलता है। ऐसे में इन दो प्राचीन कुओं का मिलना लोगों के बीच चर्चा का विषय बन गया है। हालांकि, इन मान्यताओं और मिले कुओं के बीच संबंध का आधिकारिक पुरातात्विक सत्यापन अभी सार्वजनिक रूप से उपलब्ध नहीं है। आखिर इन कुओं का धार्मिक और ऐतिहासिक महत्व क्या है? देखिए हमारी यह विशेष रिपोर्ट और अपनी राय कमेंट में जरूर बताइए। 📍 स्थान: भैरवधाम, महराजगंज, आजमगढ़ #BhairavDham #BhairavBaba #Maharajganj #Azamgarh #AncientWell #History #Sanatan #UttarPradesh #TV24NewsExpress #BreakingNews1
- Post by RISHI RAI1
- ऑनलाइन गेम के कर्ज ने बनाया ठग, किसानों की ट्रैक्टर-ट्रॉलियां बेचने वाले दो आरोपी गिरफ्तार आजमगढ़। महराजगंज थाना पुलिस ने किसानों से किराये पर लेकर ट्रैक्टर-ट्रॉलियां बेचने वाले गिरोह का पर्दाफाश करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनकी निशानदेही पर बेची गई तीन ट्रैक्टर-ट्रॉलियां भी बरामद कर ली हैं। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि ऑनलाइन गेम AVITOR में हुए कर्ज को चुकाने के लिए उन्होंने यह साजिश रची थी। पुलिस के अनुसार, ग्राम नौबरार देवारा जदीद किता प्रथम निवासी गुलाब यादव, उषा देवी, जौहर यादव और प्रवेश चौहान ने थाने में तहरीर देकर आरोप लगाया कि गांव के सुनील यादव ने उनकी ट्रैक्टर-ट्रॉलियां किराये पर लीं और अपने साथियों उपेन्द्र यादव, अंकुल यादव तथा गोलू उर्फ संगम मौर्य के साथ मिलकर उन्हें बेच दिया। ट्रॉलियां वापस मांगने पर आरोपियों ने गाली-गलौज करते हुए धमकी दी। शिकायत के आधार पर महराजगंज थाने में चार अलग-अलग मुकदमे दर्ज किए गए। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) चिराग जैन और क्षेत्राधिकारी सगड़ी के पर्यवेक्षण में महराजगंज पुलिस ने बुधवार को गोवर्धन ढाला के पास से सुनील यादव और उपेन्द्र यादव को गिरफ्तार कर लिया। दोनों की निशानदेही पर ग्राम नैनीजोर (थाना रौनापार) और ग्राम प्रतापपुर (थाना महराजगंज) से बेची गई तीन ट्रैक्टर-ट्रॉलियां बरामद कर ली गईं। पूछताछ में आरोपियों ने स्वीकार किया कि वे ऑनलाइन गेम AVITOR खेलते थे, जिसमें भारी कर्ज हो गया था। कर्ज चुकाने के लिए वे किसानों से 15 हजार रुपये प्रतिमाह किराये पर ट्रॉलियां लेते थे और पारिवारिक परेशानी का बहाना बनाकर उन्हें बेच देते थे। ट्रॉलियां बेचकर मिले रुपये से उन्होंने अपना कर्ज चुका दिया। पुलिस ने दोनों गिरफ्तार आरोपियों को संबंधित धाराओं में न्यायालय भेज दिया है, जबकि मामले में फरार अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।1
- तवे से हमला कर हत्या के प्रयास का आरोपी गिरफ्तार, घटना में प्रयुक्त तवा भी बरामद आजमगढ़। सिधारी थाना पुलिस ने हत्या के प्रयास के मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त तवा भी बरामद किया है। गिरफ्तार आरोपी को विधिक कार्रवाई पूरी कर न्यायालय भेज दिया गया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार के निर्देशन में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक (नगर) मधुबन कुमार सिंह एवं क्षेत्राधिकारी नगर शुभम तोदी के पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक विनय कुमार सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने बुधवार को ग्राम सरफुद्दीनपुर से शिवकुमार यादव पुत्र जय प्रकाश यादव को गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार, आरोपी को दोपहर 3:41 बजे गिरफ्तार किया गया। उसके कब्जे से घटना में प्रयुक्त एक तवा बरामद हुआ, जिसे पुलिस ने कब्जे में ले लिया। बरामदगी के आधार पर आवश्यक विधिक कार्रवाई करते हुए आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया। इस मामले में थाना सिधारी पर मु0अ0सं0-314/2026 के तहत धारा 109(1) बीएनएस में मुकदमा दर्ज है। गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक शिवम द्विवेदी, हेड कांस्टेबल शम्भू राम एवं रिक्रूट कांस्टेबल अभिषेक कुशवाहा शामिल रहे।1