नगर निगम की अनदेखी बनी खतरा, डिस्ट्रिक्ट बोर्ड चौक पर पेड़ में फंसा टीन दे रहा हादसे का संकेत-- -- तीन साल से लटकी कोर्कड शीट पर नहीं हुई कार्रवाई, भीड़भाड़ वाले इलाके में मंडरा रहा बड़ा जोखिम हजारीबाग। हजारीबाग नगर निगम की लापरवाही एक बार फिर सामने आई है, जहां शहर के व्यस्ततम क्षेत्र डिस्ट्रिक्ट बोर्ड चौक पर एक गंभीर खतरा लंबे समय से बना हुआ है। नगर निगम की नई बिल्डिंग के ठीक सामने, जिला परिषद कार्यालय गेट के समीप एक विशाल पेड़ पर कोर्कड (टीन) शीट पिछले तीन वर्षों से खतरनाक स्थिति में फंसी हुई है। बताया जाता है कि 21 मई 2023 को आए आंधी-तूफान के दौरान यह टीन उड़कर पेड़ की एक पतली डाली में अटक गया था। तब से लेकर अब तक स्थानीय लोगों द्वारा कई बार नगर निगम प्रशासन को इसकी सूचना दी गई, लेकिन अब तक इसे हटाने की कोई ठोस पहल नहीं की गई है। वर्तमान स्थिति यह है कि यह टीन मात्र एक कमजोर डाली के सहारे टिका हुआ है और किसी भी वक्त गिर सकता है। जिस स्थान पर यह खतरा बना हुआ है, वह अत्यंत व्यस्त और भीड़भाड़ वाला इलाका है, जहां दिनभर राहगीरों, दुकानदारों और वाहनों की आवाजाही बनी रहती है। ऐसे में अगर यह टीन अचानक गिरता है, तो किसी भी बड़ी दुर्घटना से इनकार नहीं किया जा सकता। स्थानीय नागरिकों ने नगर निगम की इस उदासीनता पर नाराजगी जताते हुए कहा है कि यह स्थिति प्रशासन की असंवेदनशीलता को दर्शाती है। लोगों ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि यदि समय रहते इस खतरे को नहीं हटाया गया, तो किसी भी अप्रिय घटना की पूरी जिम्मेदारी नगर निगम प्रशासन की होगी। नागरिकों ने नगर निगम के नए मेयर अरविंद राणा से इस मामले में तत्काल संज्ञान लेते हुए शीघ्र कार्रवाई करने की मांग की है, ताकि संभावित हादसे को रोका जा सके और आम जनता की सुरक्षा सुनिश्चित हो सके।

- हजारीबाग सिविल कोर्ट परिसर में 9 मई को नेशनल लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा। इस दौरान पारिवारिक विवाद, बैंक रिकवरी और चेक बाउंस समेत हजारों मामलों का सुलह के आधार पर त्वरित निपटारा होगा। लोगों की सुविधा के लिए हेल्प डेस्क और विशेष इंतजाम किए गए हैं ताकि उन्हें मौके पर ही न्याय मिल सके।1
- हजारीबाग के टंडवा में सुबह 5:30 बजे एक कोल ट्रक ने दो लोगों को कुचल दिया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। इस भीषण हादसे के बाद इलाके में मातम पसर गया है और स्थानीय लोग सकते में हैं।1
- झारखंड के कोल्हू और लुकुइया जंगलों में पेड़ों की कटाई और लकड़ियों की ढुलाई का एक चिंताजनक वीडियो सामने आया है। इस तरह की हरियाली उजाड़ने से सिर्फ जंगल ही नहीं, बल्कि राज्य का भविष्य भी खतरे में पड़ जाएगा। पर्यावरण संरक्षण के लिए तुरंत आवाज़ उठाने की ज़रूरत है।1
- झारखंड के हजारीबाग में पत्रकारों ने कांग्रेस की महिला आरक्षण विधेयक पर बुलाई प्रेसवार्ता का बहिष्कार किया और काला बिल्ला लगाकर विरोध जताया। यह विरोध स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी की असंवेदनशीलता के खिलाफ है, जिन्होंने पत्रकारों पर हुए हमले पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी थी। पत्रकारों ने मंत्री से सार्वजनिक माफी की मांग की है और कहा कि जब तक न्याय नहीं मिलता, उनका यह आंदोलन जारी रहेगा।1
- झारखंड के हजारीबाग में पत्रकारों ने कांग्रेस की महिला आरक्षण विधेयक पर आयोजित प्रेसवार्ता का बहिष्कार कर दिया। उन्होंने स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी के समर्थकों द्वारा पत्रकारों पर हुए कथित हमले और मंत्री की चुप्पी पर गहरा रोष व्यक्त किया। पत्रकारों ने मंत्री से व्यक्तिगत माफी की मांग की है और न्याय मिलने तक विरोध जारी रखने की चेतावनी दी।1
- विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल मयूरहंड के द्वारा गौ तस्करों के खिलाफ एक नई और सशक्त पहल की शुरुआत विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल मयूरहंड के द्वारा गौ तस्करों के खिलाफ एक नई और सशक्त पहल की शुरुआत की गई है। हमारे समाज में गौ माता का विशेष महत्व है, लेकिन कुछ असामाजिक तत्व अवैध रूप से गौ तस्करी कर हमारे धार्मिक और सांस्कृतिक मूल्यों को ठेस पहुंचा रहे हैं। इसी को देखते हुए बजरंग दल मयूरहंड की टीम ने संकल्प लिया है कि अब क्षेत्र में किसी भी प्रकार की गौ तस्करी को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। यह पहल सिर्फ एक आंदोलन नहीं बल्कि समाज को जागरूक करने का एक प्रयास है, ताकि आम लोग भी इसके खिलाफ आवाज उठाएं और प्रशासन का सहयोग करें। 👉 हमारी आप सभी से अपील है: अगर कहीं भी गौ तस्करी जैसी गतिविधि दिखे, तो तुरंत सूचना दें और इस मुहिम का हिस्सा बनें। 👉 मिलकर ही हम अपने समाज और संस्कृति की रक्षा कर सकते हैं। ⚠️ याद रखें: चुप रहना भी अपराध को बढ़ावा देना है। अब समय है जागने का और एकजुट होकर गलत के खिलाफ खड़े होने का। 🙏 Support करें: अगर आपको यह पहल सही लगती है और आप भी चाहते हैं कि ऐसे मुद्दों पर आवाज उठे, तो इस वीडियो को Like 👍, Share 🔁 और Channel को Subscribe 🔔 जरूर करें। 👉 आपका एक Subscribe हमें और मजबूत बनाता है और ऐसे ही सामाजिक मुद्दों पर वीडियो बनाने की प्रेरणा देता है। धन्यवाद 🙏 जय गौ माता 🚩 जय श्री राम 🚩1
- चौपारण रोड चौड़ीकरण में अतिक्रमण हटाया गया, प्रशासन की कार्रवाई चौपारण रोड चौड़ीकरण में अतिक्रमण हटाया गया, प्रशासन की कार्रवाई1
- झारखंड के पतरातू स्थित तालाटांड में पत्रकार गुलाम सरवर से कुछ लोगों ने मारपीट की, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद रिम्स रेफर किया गया है। पत्रकार ने हमलावरों के खिलाफ पतरातू थाने में शिकायत दर्ज कराई है।2
- कौन बनेगा बंगाल का मुख्यमंत्री है यह पता चला है कि कौन बनेगा बंगाल का मुख्यमंत्री देखिए5