Shuru
Apke Nagar Ki App…
ब्रेकिंग न्यूज-- टीकमगढ़ शहर में चकरा तिगैला के पास आज 13 फरवरी की रात को कृष्णा दूध डेयरी के ऊपर दूसरी मंजिल पर लगी भीषण आग, फायर ब्रिगेड पहुंची मौके पर।
ललित दुबे (न्यूज दिगौड़ा)
ब्रेकिंग न्यूज-- टीकमगढ़ शहर में चकरा तिगैला के पास आज 13 फरवरी की रात को कृष्णा दूध डेयरी के ऊपर दूसरी मंजिल पर लगी भीषण आग, फायर ब्रिगेड पहुंची मौके पर।
More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
- Post by ललित दुबे (न्यूज दिगौड़ा)1
- *जैन समाज ने एसपी को सौंपा ज्ञापन* *बड़ा जैन मंदिर के पास हुए विवाद पर जैन समाज ने रखा अपना पक्ष* टीकमगढ़ । दिनांक 12.02.2026 को टीकमगढ़ नगर में स्थित जैन समाज के सबसे प्राचीन जैन मंदिर के पास हुए विवाद मारपीट के संबंध में जैन समाज ने जाकर अपना पक्ष पुलिस अधीक्षक टीकमगढ़ के समक्ष रखा जिसमें भरी संख्या में जैन समाज के लोग उपस्थित रहे। जैसामज का पक्ष अधिवक्ता अविरल जैन ने रखते हुए बताया कि कल जो जैन बड़ा मंदिर परिसर में निर्माण कार्य हो रहा था उसमें जो भी बाधा उत्पन्न कर मारपीट की गई है उससे समाज व्यथित है । समाज के मंदिर के प्रति असुरक्षा की भावना व्याप्त है। जैन समाज द्वारा अपने खर्चे से बड़ा जैन मंदिर के लिए गेट निर्माण का कार्य किया जा रहा था जिसमें से विवाद हो गया जिसकी वीडियो पूरे शहर में व्याप्त है। उक्त वीडियो के बाद एक नारेटिव शहर में जैन समाज को बदनाम करने की नीयत से फैलाया जा रहा है कि जैन समाज द्वारा मंदिर के माध्यम से अतिक्रमण किया जा रहा है जो गलत है। जैन समाज के द्वारा मंदिर ट्रस्ट की जमीन पर ही निर्माण कार्य किया जा रहा है। जिनके द्वारा भी द्वेषभावना से कल का कृत्य किया गया है बो गलत है। हम पुलिस से निष्पक्ष जांच की मांग करते है और जिनके द्वारा घटना शुरू की गई है उनपर कार्यवाही की जाए और जैन समाज के व्यक्तियों पर अनावश्यक रूप से कोई कार्यवाही नहीं की जाए। इस मौके पर जैन बड़ा मंदिर के अध्यक्ष राजेंद्र कुमार जैन, उपमंत्री संजय कुमार जैन लोहिया, अनिल जैन, अमरचंद्र जैन, संतोष कुमार जैन, प्रेमचंद्र जैन, रूपचन्द्र जैन कैलाश चंद्र जैन, रचित नायक, अभिषेक सिंघाई होंडा, सौरभ पाली, विकास जैन, अमिताभ जैन, लोकेश जैन, अशोक जैन, अरविंद्र सिंघाई एवं समस्त जैन समाज उपस्थित रही। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक द्वारा उक्त ज्ञापन लिया गया एवं विधि सम्मत शीघ्र कार्यवाही का आश्वासन दिया।1
- नगर घुवारा के गल्ला व्यापारी अभिषेक जैन राजू के यहां बीते 2फरवरी को दोपहर डेढ़ लाख रुपये की चोरी हुई थी जिसमे चोर सीसीटीवी कैमरा में कैद हो गया कैमरा की मदद से चोर पुलिस को पकड़ा गया लेकिन चोरी हुई राशि का अभी तक कोई खुलासा नही हुया है जिसको लेकर आज व्यापारी संघ ने पुलिस अधीक्षक छतरपुर के नाम चौकी प्रभारी घुवारा ज्ञापन सौंपा है।3
- *छतरपुर के आबकारी उपनिरीक्षक अजय वर्मा के संरक्षण में अवैध शराब का कारोबार*, ईशानगर में आबकारी SI और दारू ठेकेदार की मिलीभगत से अवैध दारू गांव गांव तक पहुंच रही। पुलिस अपना फायदा देख रही, *ईशानगर में कानून बेबस, शराब माफिया बेखौफ: गांव-गांव ‘सब्जी की तरह’ सप्लाई हो रही अवैध शराब !* *छतरपुर के ईशानगर।* ईशानगर क्षेत्र में अवैध शराब का कारोबार अब छिपकर नहीं, बल्कि खुलेआम और बेखौफ अंदाज में संचालित हो रहा है। हालात ऐसे हैं मानो कानून का अस्तित्व ही खत्म हो गया हो। अंग्रेजी कंपोजिट शराब दुकान से निकलकर शराब की पेटियां अब गांव-गांव फेरी लगाकर बेची जा रही हैं। हैरानी की बात यह है कि यह पूरा खेल प्रशासन की नाक के नीचे चल रहा है, लेकिन जिम्मेदार महकमे खामोश हैं। वायरल वीडियो ने खोली पोल दिदोल तिगेला के पास पावर प्लांट के सामने से सामने आया एक वायरल वीडियो पूरे सिस्टम पर सवाल खड़े कर रहा है। वीडियो में साफ दिखाई दे रहा है कि बिना नंबर की दो TVS रेडियॉन बाइक पर तीन युवक खुलेआम 6 पेटी शराब ढोते नजर आ रहे हैं। न कोई डर, न कोई रोक-टोक। यह दृश्य बताता है कि शराब माफिया को न कानून का भय है और न ही कार्रवाई का डर। स्थानीय लोगों का कहना है कि यह कोई पहली घटना नहीं है। रोजाना इसी तरह शराब गांवों तक पहुंचाई जा रही है। इससे युवाओं में नशे की लत तेजी से बढ़ रही है और पारिवारिक कलह, चोरी, मारपीट जैसी घटनाओं में इजाफा हो रहा है। मिलीभगत के बिना संभव नहीं? सबसे बड़ा सवाल यह है कि आखिर इतनी बड़ी मात्रा में शराब बिना लाइसेंसी दुकान की जानकारी के कैसे बाहर निकल रही है? ग्रामीणों का आरोप है कि अंग्रेजी कंपोजिट शराब दुकान की मिलीभगत के बिना यह नेटवर्क चल ही नहीं सकता। यदि शराब दुकान से ही माल निकल रहा है, तो क्या यह संगठित अवैध सप्लाई चैन नहीं है? ईशानगर अब अवैध शराब कारोबार का सुरक्षित गलियारा बनता जा रहा है। माफिया इतने बेखौफ हैं कि सार्वजनिक स्थानों पर, दिनदहाड़े माल की ढुलाई कर रहे हैं। प्रशासन की चुप्पी से यह संदेश जा रहा है कि कहीं न कहीं सिस्टम की सहमति या संरक्षण इस कारोबार को मिल रहा है। अब सिर्फ जांच नहीं, सख्त कार्रवाई जरूरी वायरल वीडियो सामने आने के बाद ग्रामीणों ने तत्काल आरोपियों की गिरफ्तारी, संबंधित शराब दुकान का लाइसेंस निरस्त करने और जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई की मांग की है। लोगों का साफ कहना है कि यदि अब भी प्रशासन नहीं जागा तो जनता यह मानने को मजबूर होगी कि यह अवैध शराब नहीं, बल्कि सिस्टम की मौन स्वीकृति से चल रहा धंधा है।1
- सोशल मीडिया पर एक वीडियो जमकर वायरस हो रहा है। दरअसल, यह वीडियो #कानपुर का बताया जा रहा है, जो उस वीडियो में महिला है उसका नाम #आस्था सिंह है, जो कि #HDFC बैंक #कर्मचारी है, उस महिला का किसी चीज़ को लेकर विवाद हो गया। जिसके बाद वह कहती है कि "ऐसी की तैसी कर दूंगी साले, ठाकुर हूँ मैं, बकचोदी मत करना मेरे से, उसके इतना कहने के बाद वीडियो आग की तरह फैल गया, अब आप समझ सकते हैं, अगर उसने ठाकुर न बोला होता, तो शायद ही इतना वायरल न हुआ होता। #hindi_news #upnews #voralvideo #viral_post #videochallenge #Jaybajnibabakhadowara Follow&shere करें1
- *बागेश्वर धाम में सामूहिक विवाह कार्यक्रम की पहल सराहनीय : मुख्यमंत्री डॉ. यादव* *महाशिवरात्रि पर्व पर तीन दिवसीय सामूहिक कन्या विवाह महोत्सव में शामिल हुए मुख्यमंत्री* *वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हल्दी रस्म कार्यक्रम का किया शुभारंभ* *अबूझ मुहूर्त पर वृहद स्तरीय कन्या विवाह कार्यक्रम में बेटियों को मिलेंगे 51-51 हजार रूपए* ----- उल्लास और आनंद के माहौल में गरीब परिवार की बेटियों के सामूहिक विवाह कार्यक्रम की पहल सराहनीय है। बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री ने सनातन संस्कृति की अलख जगाई है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने शुक्रवार को छतरपुर जिले के ग्राम गढ़ा स्थित बागेश्वर धाम स्थल पर सप्तम सामूहिक कन्या विवाह महोत्सव में यह बात कही। इस मौके पर मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने 300 कन्याओं के सामूहिक विवाह कार्यक्रम के 3 दिनी उत्सव के तहत हल्दी रस्म कार्यक्रम का शुभारंभ किया। बाहर से आए विभिन्न आचार्यों की उपस्थिति में विधि विधान से एवं वैदिक मंत्रोच्चार के साथ मंडप पूजन संपन्न कराया गया। महाशिवरात्रि पर्व पर रविवार को बगैर माता पिता के 7 बेटियों सहित बगैर पिता की 138 एवं बगैर माता की 28 कन्याओं के विवाह संपन्न होंगे। इसके अलावा 8 दिव्यांग बेटियों और 39 बेहद गरीब परिवार की बेटियों का विवाह भी होगा। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने इस अवसर पर कहा कि बागेश्वर धाम की देश दुनिया में अलग प्रसिद्धि है। उन्होंने कहा कि समस्त देव स्थान चमत्कारिक हैं। 16 संस्कारो में विवाह संस्कार का व्यापक एवं अलग महत्व है। उन्होंने कहा कि धीरेन्द्र शास्त्री द्वारा हिन्दुत्व एवं सनातन संस्कृति के माध्यम से लोगों को जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है। इस मुहिम में सभी सनातनी लोगों का भी महत्वपूर्ण योगदान है। मुख्यमंत्री ने कहा कि 1000 साल बाद अब सोमनाथ मंदिर को भी नई पहचान मिली है। अयोध्या में भगवान रामलला की प्राण प्रतिष्ठा हुई। सरकार पूरे संकल्प के साथ पीठाधीश्वर के परोपकारी कार्यों में साथ है। मुख्यमंत्री ने कहा कि आगामी महाशिवरात्रि पर्व पर 3 हजार कन्याओं का विवाह हो, ऐसी आशा और उम्मीद है। इसके अलावा तीन अबूझ मुहूर्त बसंत पंचमी, अक्षय तृतीया और देवउठनी एकादशी पर सामूहिक विवाह कार्यक्रम की तय तिथियों पर सामूहिक विवाह आयोजन पर प्रत्येक कन्याओं को 51-51 हजार रूपए के लाभ प्रदान करने की बात कही। उन्होंने कहा कि सामूहिक विवाहिक कार्यक्रम से अनावश्यक खर्च पर रोक के साथ अलग आनंद की अनुभूति होती है। इससे समाज को अच्छा और सकारात्मक संदेश भी मिलता है। इसलिए सक्षम लोगों को भी इस पुनीत कार्य में आगे आना चाहिए। मृत्यु अवसरों पर भी दिखावे की प्रवृत्ति से लोगों को बचना चाहिए। मुख्यमंत्री ने गरीब कन्याओं के वैवाहिक कार्यक्रम में शामिल होने के अवसर को सौभाग्य का क्षण बताया और कहा कि इसका साक्षी बनकर मन प्रफुल्लित है। इस भव्य और दिव्य आयोजन में शामिल नवदंपत्तियों को रोजगार का अवसर प्रदान करने के लिए भी कहा। पीठाधीश्वर धीरेन्द्र शास्त्री ने कहा कि मुख्यमंत्री डॉ. यादव का जीवन हिन्दु, हिन्दुत्व और मध्यप्रदेश की जनता के कल्याण के लिए समर्पित है। उन्होंने गौवंश और गौशालाओं के उत्थान सहित धार्मिक स्थलों के समग्र विकास के लिए मुख्यमंत्री के प्रयास की सराहना की और प्रखर और मुखर मुख्यमंत्री को भगवान कृष्ण कन्हैया के वंशज की संज्ञा भी दी। साथ ही संत समाज के कल्याण के लिए किए गए प्रयासों का भी स्मरण किया। स्थानीय विधायक अरविंद पटेरिया ने स्वागत उद्बोधन दिया और सिद्ध पीठ के माध्यम से विभिन्न कल्याणकारी सेवाओं की जानकारी भी दी। कार्यक्रम की शुरूआत में लघु फिल्म का प्रदर्शन भी किया गया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव को स्मृति चिन्ह, चित्र और हल भेंट कर आत्मीय स्वागत किया गया। कार्यक्रम में संतगण, सांसद विष्णुदत्त शर्मा सहित पशुपालन एवं डेयरी विकास राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार लखन पटेल, वन एवं पर्यावरण राज्यमंत्री दिलीप अहिरवार, विधायक छतरपुर ललिता यादव, बिजावर विधायक राजेश शुक्ला, पूर्व विधायक प्रद्युम्न सिंह लोधी, पूर्व नपाध्यक्ष अर्चना सिंह एवं अन्य जनप्रतिनिधि और प्रशासनिक अधिकारियों में डीआईजी विजय खत्री, कलेक्टर पार्थ जैसवाल, पुलिस अधीक्षक अगम जैन, जिला पंचायत सीईओ नमः शिवाय अरजरिया एवं अन्य अधिकारी भी उपस्थित रहे।1
- सतगुवां सरपंच का जिला पंचायत में धरना, 24 किमी दूर सचिव को वित्तीय अधिकार देने का विरोध, काम ठप टीकमगढ़ जिले की जतारा जनपद अंतर्गत ग्राम सतगुवां की सरपंच संगीता यादव ने पंचायत के वित्तीय अधिकार 24 किमी दूर पदस्थ सचिव को सौंपने के विरोध में शुक्रवार को जिला पंचायत कार्यालय में धरना शुरू कर दिया।1
- Post by ललित दुबे (न्यूज दिगौड़ा)1