Shuru
Apke Nagar Ki App…
bete ko Lekar Man Ki Chinta
Pradeep Photographer
bete ko Lekar Man Ki Chinta
More news from Uttar Pradesh and nearby areas
- नकुड़ (सहारनपुर)। तहसील क्षेत्र के थाना सरसावा क्षेत्र अंतर्गत देर शाम नकुड़ मार्ग पर सड़क हादसे ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया। गांव गदरहेड़ी के समीप बाइक अचानक एक बुग्गी से जा टकराई, टक्कर इतनी भीषण थी की दोनों बाइक सवार युवकों को संभलने का मौका तक नहीं मिला। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक टक्कर के बाद सड़क पर अफरा-तफरी मच गई। आसपास के लोग दौड़कर मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। दोनों युवकों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। हादसे में जान गंवाने वाले युवक नकुड़ के मौहल्ला सुजातपुरा निवासी सुहेल राणा व नमन भटनागर बताए गए हैं। घटना की खबर जैसे ही मोहल्ले में पहुंची, वहां कोहराम मच गया। कुछ ही देर में दोनों घरों पर लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। युवकों की असमय मौत से पूरे सुजातपुरा मौहल्ले में शोक की लहर दौड़ गई है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और हर आंख नम नजर आ रही है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।1
- musyyab1
- Post by Nitish Kumar1
- bete ko Lekar Man Ki Chinta1
- सहारनपुर। ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन का एक प्रतिनिधिमंडल जिलाध्यक्ष आलोक तनेजा के नेतृत्व में जिलाधिकारी से एक औपचारिक मुलाकात कर उनका जनपद में स्वागत किया। एसोसिएशन की ओर से उन्हें एक पत्र देकर पत्रकारों और प्रशासन के बीच बेहतर तालमेल और सौहार्दपूर्ण माहौल बनाने के लिए नियमानुसार जिला स्तरीय पत्रकार स्थायी समिति की बैठक प्रतिमाह आयोजित करने की मांग की। आलोक तनेजा जिलाध्यक्ष ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के नेतृत्व में संगठन के पदाधिकारियों और सदस्यों ने शुक्रवार को जिलाधिकारी अरविन्द चौहान का जनपद में पद भार ग्रहण करने के बाद स्वागत किया। इस दौरान संगठन की ओर से उन्हें एक पत्र प्रेषित कर जिला स्तरीय पत्रकार स्थायी समिति की बैठक प्रतिमाह आयोजित करने की मांग की। ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन की ओर से कहा गया कि पत्रकारों और शासन-प्रशासन के बीच सौहार्दपूर्ण वातावरण बनाए रखने के लिए प्रदेश भर में जिलाधिकारी की अध्यक्षता में पत्रकार स्थायी समिति गठित है। शासनादेश के मुताबिक समिति की बैठक प्रतिमाह अनिवार्य रूप से कराई जानी प्रचलित है। इसके वावजूद अभी तक स्थायी समिति का गठन नहीं हुआ है जिसके कारण पत्रकारों की समस्याएं सीधे प्रशासन तक नहीं पहुंच पा रही हैं। कई बार छोटे-छोटे मुद्दों पर गलतफहमी पैदा हो जाती है, जिसे बैठक में बातचीत से सुलझाया जा सकता है।जिलाधिकारी ने एसोसिएशन प्रतिनिधिमंडल को आश्वस्त किया कि शासनादेश का परीक्षण कराकर जल्द ही समिति के गठन की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। जिलाधिकारी का स्वागत करने व पत्र सौंपे जाने के दौरान संगठन की ओर अनिसुर रहमान सिद्दीकी उपाध्यक्ष, नवाजिश खान प्रशासनिक महामंत्री, वेद प्रकाश पाण्डेय महामंत्री संगठन, संजय चौधरी महानगर अध्यक्ष, मोनू कुमार संगठन मंत्री, विनोद कश्यप मंत्री,जुहेब जिला कार्यकारिणी सदस्य, सुभाष कश्यप संपादक, पारस पंवार प्रचार प्रभारी, रमेश सैनी, कर्मवीर आदि शामिल रहे। ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन पुलिस अधिकारियों से मिला सहारनपुर। ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन की ओर डी.एम से मुलाकात के पश्चात् संगठन के प्रतिनिधि मंडल ने जिलाध्यक्ष आलोक तनेजा के नेतृत्व में पुलिस कार्यालय में मंयक पाठक पुलिस अधीक्षक देहात तथा ब्योम जिंदल एस.एस.पी सिटी से मुलाकात की और पत्रकारों की समस्याओं का प्राथमिक के आधार पर कार्रवाई करने की बात रखी। पुलिस अधीक्षक देहात के समक्ष संगठन की ओर से पुलिस और पत्रकारों के बीच संवाद हीनता के कारण पैदा होने वाली गलतफहमियों चर्चा की गयी। दोनों अधिकारियों ने विश्वास दिलाया कि पत्रकारों की सूचना और जानकारी आवश्यकतानुसार साझा की जायेगी और विभाग की नयी नीतियों और निर्देशों से उन्हें समय समय पर अवगत कराया जायेगा।3
- Sheikhpura kadeem Mohalla Kotla Madina Masjid1
- यमुनानगर के जगाधरी इलाके में एक फैक्ट्री के खिलाफ लोगों का गुस्सा खुलकर सामने आया है। आरोप है कि फैक्ट्री से निकलने वाला जहरीला धुआं, राख और केमिकल मिला पानी आसपास के लोगों की जिंदगी को नरक बना रहा है। परेशान ग्रामीणों ने फैक्ट्री के बाहर जमकर प्रदर्शन किया और प्रदूषण विभाग सहित संबंधित अधिकारियों पर मिलीभगत के आरोप लगाए। लोगों का कहना है कि बार-बार शिकायतों के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं हो रही। : जगाधरी की इस फैक्ट्री के आसपास रहने वाले लोगों का कहना है कि फैक्ट्री की चिमनियों से लगातार काला धुआं निकलता है, जो हवा में घुलकर सांस लेना मुश्किल कर देता है। इतना ही नहीं, फैक्ट्री से निकलने वाला गंदा और जहरीला पानी आसपास के नालों और जमीन में छोड़ा जा रहा है, जिससे पानी भी दूषित हो रहा है। ग्रामीणों का आरोप है कि इसके कारण बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक में खांसी, सांस और त्वचा संबंधी बीमारियां तेजी से बढ़ रही हैं। स्थानीय निवासी:**3
- बंगाल जीत की खुशी में यमुनानगर में जश्न—विधायक घनश्याम दास अरोड़ा और कार्यकर्ताओं ने नाचकर और लड्डू बांटकर मनाई जीत की खुशी।1