logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

मध्य प्रदेश के सीहोर से साल 2013 में ₹2 करोड़ की पूंजी के साथ शुरू हुआ 'जयश्री गायत्री फूड्स लिमिटेड' का कारोबार, जिसके मालिक किशन मोदी हैं, मात्र 13 सालों में बढ़कर करीब ₹600 करोड़ तक पहुँच गया। हालांकि, जांच एजेंसियों का कहना है कि इस तीव्र वृद्धि के पीछे मिलावट, फर्जीवाड़े और धोखाधड़ी का एक संगठित नेटवर्क सक्रिय था। इसी मामले में किशन मोदी पिछले तीन महीने से जेल में बंद हैं।

15 hrs ago
user_Rahul Goswami journalist
Rahul Goswami journalist
Local News Reporter Berasia, Bhopal•
15 hrs ago

मध्य प्रदेश के सीहोर से साल 2013 में ₹2 करोड़ की पूंजी के साथ शुरू हुआ 'जयश्री गायत्री फूड्स लिमिटेड' का कारोबार, जिसके मालिक किशन मोदी हैं, मात्र 13 सालों में बढ़कर करीब ₹600 करोड़ तक पहुँच गया। हालांकि, जांच एजेंसियों का कहना है कि इस तीव्र वृद्धि के पीछे मिलावट, फर्जीवाड़े और धोखाधड़ी का एक संगठित नेटवर्क सक्रिय था। इसी मामले में किशन मोदी पिछले तीन महीने से जेल में बंद हैं।

More news from Bhopal and nearby areas
  • मध्य प्रदेश के सीहोर से साल 2013 में ₹2 करोड़ की पूंजी के साथ शुरू हुआ 'जयश्री गायत्री फूड्स लिमिटेड' का कारोबार, जिसके मालिक किशन मोदी हैं, मात्र 13 सालों में बढ़कर करीब ₹600 करोड़ तक पहुँच गया। हालांकि, जांच एजेंसियों का कहना है कि इस तीव्र वृद्धि के पीछे मिलावट, फर्जीवाड़े और धोखाधड़ी का एक संगठित नेटवर्क सक्रिय था। इसी मामले में किशन मोदी पिछले तीन महीने से जेल में बंद हैं।
    1
    मध्य प्रदेश के सीहोर से साल 2013 में ₹2 करोड़ की पूंजी के साथ शुरू हुआ 'जयश्री गायत्री फूड्स लिमिटेड' का कारोबार, जिसके मालिक किशन मोदी हैं, मात्र 13 सालों में बढ़कर करीब ₹600 करोड़ तक पहुँच गया। हालांकि, जांच एजेंसियों का कहना है कि इस तीव्र वृद्धि के पीछे मिलावट, फर्जीवाड़े और धोखाधड़ी का एक संगठित नेटवर्क सक्रिय था। इसी मामले में किशन मोदी पिछले तीन महीने से जेल में बंद हैं।
    user_Rahul Goswami journalist
    Rahul Goswami journalist
    Local News Reporter Berasia, Bhopal•
    15 hrs ago
  • भोपाल क्राइम ब्रांच ने अपनी अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई को अंजाम देते हुए लगभग ₹1.33 करोड़ रुपये से अधिक का मादक पदार्थ और अन्य सामान जब्त किया है। इस कार्रवाई में 170 किलो 090 ग्राम अवैध गांजा, एक आइशर ट्रक और 396 एल्यूमीनियम सिल्लियाँ बरामद की गई हैं, और एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। यह बड़ी सफलता गृहमंत्रालय की गाइडलाइन के तहत चलाए जा रहे नशे के खिलाफ अभियान का हिस्सा है, जिसके तहत क्राइम ब्रांच ने भोपाल में बड़ी मात्रा में गांजा खपाने की साजिश को समय रहते विफल कर दिया। शहर में अपराध और अपराधियों पर नियंत्रण रखने के उद्देश्य से पुलिस आयुक्त भोपाल श्री संजय कुमार और अतिरिक्त पुलिस आयुक्त भोपाल श्रीमती मोनिका शुक्ला के निर्देशों पर, पुलिस उपायुक्त अपराध श्री अखिल पटेल, अति पुलिस उपायुक्त अपराध श्री शैलेन्द्र सिंह चौहान, सहायक पुलिस आयुक्त श्री चंद्रभान सिंह चढार और सहायक पुलिस आयुक्त श्री अनिल वर्मा के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी क्राइम ब्रांच अशोक मरावी और उनकी टीम को अवैध मादक पदार्थ तस्करों की तलाश में लगाया गया था। दिनांक 18.06.2026 को एक विश्वसनीय मुखबिर ने थाना परिसर में सूचना दी कि कोलार, भोपाल में गोल जोड़ तिराहे के पास सड़क किनारे एक आइशर गाड़ी (मिनी ट्रक) खड़ी है, जिसमें भारी मात्रा में गांजा रखा है और ड्राइवर डिलीवरी के लिए इंतजार कर रहा है। मुखबिर द्वारा बताए गए हुलिए के अनुसार बैंगनी टी-शर्ट और हल्के ग्रे पैंट पहने दुबले-पतले व्यक्ति को आइशर ट्रक क्रमांक CG04 PE9434 की ड्राइवर सीट पर बैठे देखा गया। क्राइम ब्रांच टीम ने हमराह स्टाफ और गवाहों के साथ गोल जोड़ तिराहा, कोलार रोड, थाना कजलीखेड़ा, भोपाल पहुंचकर घेराबंदी कर आरोपी आनंद बैरागी, पिता वंशीदास बैगारी (उम्र 23 वर्ष, निवासी ग्राम हथवास, तहसील सतवास, जिला देवास) को पकड़ा। ट्रक से नीचे उतारने के बाद आरोपी से पूछताछ की गई और उसके कीपैड जियो भारत कंपनी के मोबाइल तथा रेडमी गो एंड्रॉयड मोबाइल को कब्जे में लिया गया। आइशर ट्रक क्रमांक CG04 PE9434 की तलाशी लेने पर केबिन में खाना बनाने का सामान, टूलबॉक्स, कंबल और तकिया मिला। ट्रक के पिछले हिस्से में नीले रंग की तिरपाल और एक सफेद पन्नी हटाने पर 6 प्लास्टिक की बोरियाँ मिलीं, जिनमें गांजा भरा हुआ था। आरोपी ने बोरियों में गांजा होने की बात स्वीकार की। इन बोरियों में कुल 170 किलो 90 ग्राम अवैध गांजा पाया गया। इसके अतिरिक्त ट्रक से 396 एल्यूमीनियम सिल्लियाँ भी बरामद हुईं, जिन पर हिंदी और अंग्रेजी में "NALCO" अंकित था। जब्त किए गए आइशर ट्रक की अनुमानित कीमत लगभग ₹30 लाख है। आरोपी के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/20 के तहत प्रकरण दर्ज किया गया है और उससे गांजा सप्लायर, डिलीवरी नेटवर्क तथा अन्य संलिप्त व्यक्तियों के संबंध में पूछताछ जारी है, जिससे अंतर्राज्यीय मादक पदार्थ तस्करी नेटवर्क के संबंध में महत्वपूर्ण सुराग मिलने की उम्मीद है। भोपाल पुलिस अवैध मादक पदार्थों की तस्करी और बिक्री के विरुद्ध लगातार सख्त कार्यवाही कर रही है। पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि नशे से संबंधित किसी भी गतिविधि की जानकारी होने पर तुरंत पुलिस को सूचित करें। पुलिस ने यह भी आश्वासन दिया है कि सूचना देने वाले की पहचान पूर्णतः गोपनीय रखी जाएगी। इस सफल अभियान में निरीक्षक राजकुमार कुंसारिया, उनि जसवंत सिंह, प्रआर कैलाश जाट सहित पूरी टीम की सराहनीय भूमिका रही।
    1
    भोपाल क्राइम ब्रांच ने अपनी अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई को अंजाम देते हुए लगभग ₹1.33 करोड़ रुपये से अधिक का मादक पदार्थ और अन्य सामान जब्त किया है। इस कार्रवाई में 170 किलो 090 ग्राम अवैध गांजा, एक आइशर ट्रक और 396 एल्यूमीनियम सिल्लियाँ बरामद की गई हैं, और एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। यह बड़ी सफलता गृहमंत्रालय की गाइडलाइन के तहत चलाए जा रहे नशे के खिलाफ अभियान का हिस्सा है, जिसके तहत क्राइम ब्रांच ने भोपाल में बड़ी मात्रा में गांजा खपाने की साजिश को समय रहते विफल कर दिया।

शहर में अपराध और अपराधियों पर नियंत्रण रखने के उद्देश्य से पुलिस आयुक्त भोपाल श्री संजय कुमार और अतिरिक्त पुलिस आयुक्त भोपाल श्रीमती मोनिका शुक्ला के निर्देशों पर, पुलिस उपायुक्त अपराध श्री अखिल पटेल, अति पुलिस उपायुक्त अपराध श्री शैलेन्द्र सिंह चौहान, सहायक पुलिस आयुक्त श्री चंद्रभान सिंह चढार और सहायक पुलिस आयुक्त श्री अनिल वर्मा के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी क्राइम ब्रांच अशोक मरावी और उनकी टीम को अवैध मादक पदार्थ तस्करों की तलाश में लगाया गया था। दिनांक 18.06.2026 को एक विश्वसनीय मुखबिर ने थाना परिसर में सूचना दी कि कोलार, भोपाल में गोल जोड़ तिराहे के पास सड़क किनारे एक आइशर गाड़ी (मिनी ट्रक) खड़ी है, जिसमें भारी मात्रा में गांजा रखा है और ड्राइवर डिलीवरी के लिए इंतजार कर रहा है। मुखबिर द्वारा बताए गए हुलिए के अनुसार बैंगनी टी-शर्ट और हल्के ग्रे पैंट पहने दुबले-पतले व्यक्ति को आइशर ट्रक क्रमांक CG04 PE9434 की ड्राइवर सीट पर बैठे देखा गया। क्राइम ब्रांच टीम ने हमराह स्टाफ और गवाहों के साथ गोल जोड़ तिराहा, कोलार रोड, थाना कजलीखेड़ा, भोपाल पहुंचकर घेराबंदी कर आरोपी आनंद बैरागी, पिता वंशीदास बैगारी (उम्र 23 वर्ष, निवासी ग्राम हथवास, तहसील सतवास, जिला देवास) को पकड़ा।

ट्रक से नीचे उतारने के बाद आरोपी से पूछताछ की गई और उसके कीपैड जियो भारत कंपनी के मोबाइल तथा रेडमी गो एंड्रॉयड मोबाइल को कब्जे में लिया गया। आइशर ट्रक क्रमांक CG04 PE9434 की तलाशी लेने पर केबिन में खाना बनाने का सामान, टूलबॉक्स, कंबल और तकिया मिला। ट्रक के पिछले हिस्से में नीले रंग की तिरपाल और एक सफेद पन्नी हटाने पर 6 प्लास्टिक की बोरियाँ मिलीं, जिनमें गांजा भरा हुआ था। आरोपी ने बोरियों में गांजा होने की बात स्वीकार की। इन बोरियों में कुल 170 किलो 90 ग्राम अवैध गांजा पाया गया। इसके अतिरिक्त ट्रक से 396 एल्यूमीनियम सिल्लियाँ भी बरामद हुईं, जिन पर हिंदी और अंग्रेजी में "NALCO" अंकित था। जब्त किए गए आइशर ट्रक की अनुमानित कीमत लगभग ₹30 लाख है। आरोपी के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/20 के तहत प्रकरण दर्ज किया गया है और उससे गांजा सप्लायर, डिलीवरी नेटवर्क तथा अन्य संलिप्त व्यक्तियों के संबंध में पूछताछ जारी है, जिससे अंतर्राज्यीय मादक पदार्थ तस्करी नेटवर्क के संबंध में महत्वपूर्ण सुराग मिलने की उम्मीद है।

भोपाल पुलिस अवैध मादक पदार्थों की तस्करी और बिक्री के विरुद्ध लगातार सख्त कार्यवाही कर रही है। पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि नशे से संबंधित किसी भी गतिविधि की जानकारी होने पर तुरंत पुलिस को सूचित करें। पुलिस ने यह भी आश्वासन दिया है कि सूचना देने वाले की पहचान पूर्णतः गोपनीय रखी जाएगी। इस सफल अभियान में निरीक्षक राजकुमार कुंसारिया, उनि जसवंत सिंह, प्रआर कैलाश जाट सहित पूरी टीम की सराहनीय भूमिका रही।
    user_Gulfam khan
    Gulfam khan
    हुजूर, भोपाल, मध्य प्रदेश•
    33 min ago
  • राजधानी भोपाल के ब्लूमन कॉलोनी निवासी हकीम पर पुरानी रंजिश के चलते एक पारिवारिक शादी समारोह के दौरान कथित रूप से हमला किया गया था। इस हमले में गंभीर रूप से घायल हकीम को तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज चल रहा था। कई दिनों तक जिंदगी और मौत से जूझने के बाद हकीम ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। हकीम की मौत की खबर मिलते ही परिवार और क्षेत्र में शोक का माहौल छा गया। परिजनों ने पुलिस कार्रवाई पर गंभीर सवाल उठाए हैं, आरोप है कि घटना की जानकारी पुलिस को दिए जाने और हमलावरों की पहचान होने के बावजूद आरोपियों के खिलाफ कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है। परिवार में इस बात को लेकर भारी नाराजगी है। परिजनों ने प्रशासन और पुलिस अधिकारियों से मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों को जल्द गिरफ्तार करने की मांग की है। इस घटना के बाद स्थानीय लोगों में भी काफी आक्रोश देखा जा रहा है। लोगों का कहना है कि यदि समय रहते कड़ी कार्रवाई की गई होती तो शायद ऐसी स्थिति पैदा नहीं होती। फिलहाल, पुलिस का पक्ष सामने आना अभी बाकी है और सभी की नजरें पुलिस की आगामी कार्रवाई पर टिकी हुई हैं।
    1
    राजधानी भोपाल के ब्लूमन कॉलोनी निवासी हकीम पर पुरानी रंजिश के चलते एक पारिवारिक शादी समारोह के दौरान कथित रूप से हमला किया गया था। इस हमले में गंभीर रूप से घायल हकीम को तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज चल रहा था। कई दिनों तक जिंदगी और मौत से जूझने के बाद हकीम ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।

हकीम की मौत की खबर मिलते ही परिवार और क्षेत्र में शोक का माहौल छा गया। परिजनों ने पुलिस कार्रवाई पर गंभीर सवाल उठाए हैं, आरोप है कि घटना की जानकारी पुलिस को दिए जाने और हमलावरों की पहचान होने के बावजूद आरोपियों के खिलाफ कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है। परिवार में इस बात को लेकर भारी नाराजगी है। परिजनों ने प्रशासन और पुलिस अधिकारियों से मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों को जल्द गिरफ्तार करने की मांग की है।

इस घटना के बाद स्थानीय लोगों में भी काफी आक्रोश देखा जा रहा है। लोगों का कहना है कि यदि समय रहते कड़ी कार्रवाई की गई होती तो शायद ऐसी स्थिति पैदा नहीं होती। फिलहाल, पुलिस का पक्ष सामने आना अभी बाकी है और सभी की नजरें पुलिस की आगामी कार्रवाई पर टिकी हुई हैं।
    user_Aamir Khan
    Aamir Khan
    Local News Reporter हुजूर, भोपाल, मध्य प्रदेश•
    35 min ago
  • यूनाइटेड प्राइवेट हॉस्पिटल्स डायरेक्टर्स एसोसिएशन (UPHDA) – मध्य प्रदेश अस्पताल संचालक यूनियन की एक महत्वपूर्ण प्रदेश स्तरीय बैठक 19 जून 2026 को भोपाल के सयाजी होटल में संपन्न हुई। इस बैठक में प्रदेश के विभिन्न जिलों और संभागों से आए अस्पताल संचालकों, निदेशकों और प्रतिनिधियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। बैठक की अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष डॉ. विशाल सिंह बघेल ने की, जिसमें संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारी और चिकित्सकगण जैसे डॉ. जीशान अहमद (चेयरमैन, एडवाइजरी काउंसिल), डॉ. जे.पी. पालीवाल, डॉ. कृष्णा काटेवा, डॉ. राहुल सपरे, डॉ. नरेंद्र सिंह और अन्य उपस्थित रहे। इस दौरान निजी अस्पतालों के सामने आ रही वर्तमान और संभावित चुनौतियों पर विस्तृत पैनल चर्चा हुई। विशेष रूप से फाइनल NABH मानकों, बायोमेडिकल वेस्ट मैनेजमेंट शुल्क, बढ़ते नियामकीय दबाव, अस्पतालों की आर्थिक चुनौतियों, संगठन के विस्तार, सदस्यता सुदृढ़ीकरण और सामूहिक खरीद व्यवस्था जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर गंभीर मंथन किया गया। संगठन ने स्पष्ट किया कि आने वाले समय में निजी स्वास्थ्य क्षेत्र को अनेक महत्वपूर्ण चुनौतियों का सामना करना पड़ेगा और ऐसे में अस्पताल संचालकों की एकजुटता ही उनकी सबसे बड़ी शक्ति होगी। बैठक में प्रदेशभर में संगठन के विस्तार, सदस्यता अभियान को गति देने और अस्पतालों के हितों की रक्षा के लिए ठोस रणनीति बनाने पर सहमति बनी। उपस्थित अस्पताल संचालकों ने संगठन को और अधिक मजबूत बनाने तथा प्रदेश के प्रत्येक जिले तक इसकी पहुंच सुनिश्चित करने का संकल्प लिया। डॉ. विशाल सिंह बघेल ने कहा कि मध्य प्रदेश के निजी अस्पताल अब अपनी समस्याओं को लेकर मौन नहीं रहेंगे, बल्कि संगठित, जागरूक और सक्रिय होकर समाधान के लिए प्रभावी और सामूहिक कार्रवाई करेंगे, जिससे संगठन प्रदेश के सभी 55 जिलों तक पहुंचकर निजी स्वास्थ्य क्षेत्र की सबसे मजबूत आवाज बनेगा। डॉ. जीशान अहमद ने इसे आत्ममंथन और संगठनात्मक पुनर्निर्माण का समय बताते हुए एकजुट होने का आह्वान किया, ताकि कोई भी नीति या व्यवस्था उनके हितों की अनदेखी न कर सके। डॉ. जे.पी. पालीवाल ने स्वास्थ्य सेवाओं को समाज के प्रति जिम्मेदारी बताया और कहा कि निजी अस्पताल प्रदेश की स्वास्थ्य व्यवस्था का महत्वपूर्ण स्तंभ हैं, जिनकी समस्याओं का समाधान संवाद और सहयोग से ही संभव है। यह एकता आने वाले समय में पूरे निजी स्वास्थ्य क्षेत्र को नई दिशा प्रदान करेगी।
    1
    यूनाइटेड प्राइवेट हॉस्पिटल्स डायरेक्टर्स एसोसिएशन (UPHDA) – मध्य प्रदेश अस्पताल संचालक यूनियन की एक महत्वपूर्ण प्रदेश स्तरीय बैठक 19 जून 2026 को भोपाल के सयाजी होटल में संपन्न हुई। इस बैठक में प्रदेश के विभिन्न जिलों और संभागों से आए अस्पताल संचालकों, निदेशकों और प्रतिनिधियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

बैठक की अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष डॉ. विशाल सिंह बघेल ने की, जिसमें संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारी और चिकित्सकगण जैसे डॉ. जीशान अहमद (चेयरमैन, एडवाइजरी काउंसिल), डॉ. जे.पी. पालीवाल, डॉ. कृष्णा काटेवा, डॉ. राहुल सपरे, डॉ. नरेंद्र सिंह और अन्य उपस्थित रहे। इस दौरान निजी अस्पतालों के सामने आ रही वर्तमान और संभावित चुनौतियों पर विस्तृत पैनल चर्चा हुई। विशेष रूप से फाइनल NABH मानकों, बायोमेडिकल वेस्ट मैनेजमेंट शुल्क, बढ़ते नियामकीय दबाव, अस्पतालों की आर्थिक चुनौतियों, संगठन के विस्तार, सदस्यता सुदृढ़ीकरण और सामूहिक खरीद व्यवस्था जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर गंभीर मंथन किया गया।

संगठन ने स्पष्ट किया कि आने वाले समय में निजी स्वास्थ्य क्षेत्र को अनेक महत्वपूर्ण चुनौतियों का सामना करना पड़ेगा और ऐसे में अस्पताल संचालकों की एकजुटता ही उनकी सबसे बड़ी शक्ति होगी। बैठक में प्रदेशभर में संगठन के विस्तार, सदस्यता अभियान को गति देने और अस्पतालों के हितों की रक्षा के लिए ठोस रणनीति बनाने पर सहमति बनी। उपस्थित अस्पताल संचालकों ने संगठन को और अधिक मजबूत बनाने तथा प्रदेश के प्रत्येक जिले तक इसकी पहुंच सुनिश्चित करने का संकल्प लिया।

डॉ. विशाल सिंह बघेल ने कहा कि मध्य प्रदेश के निजी अस्पताल अब अपनी समस्याओं को लेकर मौन नहीं रहेंगे, बल्कि संगठित, जागरूक और सक्रिय होकर समाधान के लिए प्रभावी और सामूहिक कार्रवाई करेंगे, जिससे संगठन प्रदेश के सभी 55 जिलों तक पहुंचकर निजी स्वास्थ्य क्षेत्र की सबसे मजबूत आवाज बनेगा। डॉ. जीशान अहमद ने इसे आत्ममंथन और संगठनात्मक पुनर्निर्माण का समय बताते हुए एकजुट होने का आह्वान किया, ताकि कोई भी नीति या व्यवस्था उनके हितों की अनदेखी न कर सके। डॉ. जे.पी. पालीवाल ने स्वास्थ्य सेवाओं को समाज के प्रति जिम्मेदारी बताया और कहा कि निजी अस्पताल प्रदेश की स्वास्थ्य व्यवस्था का महत्वपूर्ण स्तंभ हैं, जिनकी समस्याओं का समाधान संवाद और सहयोग से ही संभव है। यह एकता आने वाले समय में पूरे निजी स्वास्थ्य क्षेत्र को नई दिशा प्रदान करेगी।
    user_K K D NEWS MP/CG
    K K D NEWS MP/CG
    TV News Anchor हुजूर, भोपाल, मध्य प्रदेश•
    2 hrs ago
  • भोपाल में क्राइम ब्रांच ने नशे के सौदागरों के खिलाफ अब तक का अपना सबसे बड़ा प्रहार किया है। इस बड़ी कार्रवाई में पुलिस ने भारी मात्रा में 170 किलो गांजा जब्त किया है। क्राइम ब्रांच की इस प्रभावी पहल से नशे के कारोबारियों की करोड़ों रुपये की एक बड़ी साजिश को सफलतापूर्वक ध्वस्त कर दिया गया है।
    1
    भोपाल में क्राइम ब्रांच ने नशे के सौदागरों के खिलाफ अब तक का अपना सबसे बड़ा प्रहार किया है। इस बड़ी कार्रवाई में पुलिस ने भारी मात्रा में 170 किलो गांजा जब्त किया है। क्राइम ब्रांच की इस प्रभावी पहल से नशे के कारोबारियों की करोड़ों रुपये की एक बड़ी साजिश को सफलतापूर्वक ध्वस्त कर दिया गया है।
    user_The_News7
    The_News7
    Local News Reporter हुजूर, भोपाल, मध्य प्रदेश•
    2 hrs ago
  • केंद्रीय कृषि एवं ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने रायसेन जिले के भोजपुर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत बाड़ी में आयोजित जनकल्याण शिविर में प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना (PMGSY-4) के तहत ₹69 करोड़ की लागत से बनने वाली 31 सड़कों और 7 पुलों की स्वीकृति की घोषणा की। इन परियोजनाओं में कुल 84 किलोमीटर लंबी सड़कें शामिल हैं। शिवराज सिंह चौहान ने संबंधित ग्राम के जनप्रतिनिधियों, सरपंचों, मंडल अध्यक्षों और बूथ अध्यक्षों को इन परियोजनाओं के स्वीकृति पत्र वितरित किए। उन्होंने इस अवसर पर कहा कि इन नई सड़कों के निर्माण से छोटे-छोटे गाँव, टोले और बस्तियाँ मुख्य सड़कों से जुड़ेंगी, जिससे शिक्षा, स्वास्थ्य और बाजार तक पहुँच आसान हो जाएगी। मंत्री ने जोर देते हुए कहा कि सड़क समृद्धि का मार्ग है, और इसी सोच के साथ केंद्र सरकार प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना तथा अन्य अवसंरचना परियोजनाओं के माध्यम से गाँव-गाँव तक बेहतर कनेक्टिविटी पहुँचा रही है। उन्होंने जनकल्याण शिविर में जिला प्रधानमंत्री अधिकारी आर.एस. तिवारी, रायसेन को निर्देश दिया कि सड़क निर्माण कार्य को जल्द से जल्द पूरा किया जाए, ताकि इन क्षेत्रों के लोगों को शिक्षा, स्वास्थ्य और बाजार तक पहुँचने में सुविधा हो।
    3
    केंद्रीय कृषि एवं ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने रायसेन जिले के भोजपुर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत बाड़ी में आयोजित जनकल्याण शिविर में प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना (PMGSY-4) के तहत ₹69 करोड़ की लागत से बनने वाली 31 सड़कों और 7 पुलों की स्वीकृति की घोषणा की। इन परियोजनाओं में कुल 84 किलोमीटर लंबी सड़कें शामिल हैं।

शिवराज सिंह चौहान ने संबंधित ग्राम के जनप्रतिनिधियों, सरपंचों, मंडल अध्यक्षों और बूथ अध्यक्षों को इन परियोजनाओं के स्वीकृति पत्र वितरित किए। उन्होंने इस अवसर पर कहा कि इन नई सड़कों के निर्माण से छोटे-छोटे गाँव, टोले और बस्तियाँ मुख्य सड़कों से जुड़ेंगी, जिससे शिक्षा, स्वास्थ्य और बाजार तक पहुँच आसान हो जाएगी।

मंत्री ने जोर देते हुए कहा कि सड़क समृद्धि का मार्ग है, और इसी सोच के साथ केंद्र सरकार प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना तथा अन्य अवसंरचना परियोजनाओं के माध्यम से गाँव-गाँव तक बेहतर कनेक्टिविटी पहुँचा रही है। उन्होंने जनकल्याण शिविर में जिला प्रधानमंत्री अधिकारी आर.एस. तिवारी, रायसेन को निर्देश दिया कि सड़क निर्माण कार्य को जल्द से जल्द पूरा किया जाए, ताकि इन क्षेत्रों के लोगों को शिक्षा, स्वास्थ्य और बाजार तक पहुँचने में सुविधा हो।
    user_ARUN SHENDE
    ARUN SHENDE
    रायसेन, रायसेन, मध्य प्रदेश•
    3 hrs ago
  • भोपाल के शाहजहाँनाबाद थाना क्षेत्र में एक व्यापारी से लूटपाट के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इस वारदात में दुकान के ही एक नौकर की संलिप्तता का खुलासा हुआ है, जिन्होंने एक व्यापारी से चाकू दिखाकर 2 लाख रुपये लूट लिए थे। पुलिस ने आरोपियों से घटना में प्रयुक्त चाकू, वाहन और 1 लाख रुपये नकद बरामद किए हैं। दिनांक 16/17 जून 2026 की मध्य रात्रि को फरियादी दिलीप आरतवानी (46) ने शाहजहाँनाबाद थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। फरियादी के अनुसार, 16 जून 2026 की रात करीब 11:00 बजे जब वे अपनी किराने की दुकान बंद करके 2 लाख रुपये अपनी एक्टिवा गाड़ी की डिग्गी में रखकर घर जा रहे थे, तब देवीबाई धर्मशाला के पास गड्ढे के कारण गाड़ी धीमी करने पर पीछे से एक स्कूटी पर सवार तीन लड़कों ने उनकी गाड़ी रोक दी। असंतुलित होकर गिरने के बाद एक लड़के ने उनकी गर्दन पर चाकू रखकर धमकी दी, जबकि दूसरे लड़के ने गाड़ी की चाबी निकालकर डिग्गी से 2 लाख रुपये लूट लिए और फरार हो गए। इस रिपोर्ट पर थाना शाहजहाँनाबाद में अप.क्र. 342/26 धारा 309(6), 351(2), 3(5) बीएनएस के तहत प्रकरण दर्ज कर विवेचना शुरू की गई। मामले की गंभीरता को देखते हुए, पुलिस आयुक्त नगरीय भोपाल श्री संजय कुमार ने तत्काल आरोपियों की गिरफ्तारी और लूटी गई संपत्ति की बरामदगी के निर्देश दिए। इन निर्देशों के बाद, अतिरिक्त पुलिस आयुक्त भोपाल श्री शैलेन्द्र सिंह चौहान और पुलिस उपायुक्त जोन-03 भोपाल श्री आयुष गुप्ता के मार्गदर्शन में, अति. पुलिस उपायुक्त जोन-03 श्रीमती शालिनी दीक्षित व सहायक पुलिस आयुक्त अनुभाग शाहजहाँनाबाद श्री अनिल वाजपेयी के पर्यवेक्षण में शाहजहाँनाबाद संभाग की संयुक्त पुलिस टीमों का गठन किया गया। इन टीमों ने घटना स्थल और आसपास के 200 से अधिक सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली और तकनीकी सहायता व मुखबिर तंत्र के जरिए आरोपियों की पहचान सुनिश्चित की। मुखबिर की सूचना पर प्रेम शर्मा (20) निवासी कोच फैक्ट्री छोला भोपाल और अभिषेक पंथी (20) निवासी रासला खेड़ी भानपुर भोपाल को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई, जिस पर दोनों ने वारदात को अंजाम देना स्वीकार किया। पुलिस ने आरोपी प्रेम शर्मा से 50,000 रुपये नकद और आरोपी अभिषेक पंथी से 50,000 रुपये नकद, एक चाकू तथा घटना में प्रयुक्त वाहन बरामद किया है। शेष अन्य लूटी गई राशि के संबंध में गहन पूछताछ जारी है। गिरफ्तार आरोपी प्रेम शर्मा के खिलाफ गाली-गलौज, मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का एक आपराधिक प्रकरण पहले से दर्ज है। इस सफल कार्यवाही में थाना प्रभारी उमेश पाल सिंह चौहान सहित कई अन्य पुलिस अधिकारी और कर्मचारियों की सराहनीय भूमिका रही।
    1
    भोपाल के शाहजहाँनाबाद थाना क्षेत्र में एक व्यापारी से लूटपाट के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इस वारदात में दुकान के ही एक नौकर की संलिप्तता का खुलासा हुआ है, जिन्होंने एक व्यापारी से चाकू दिखाकर 2 लाख रुपये लूट लिए थे। पुलिस ने आरोपियों से घटना में प्रयुक्त चाकू, वाहन और 1 लाख रुपये नकद बरामद किए हैं।

दिनांक 16/17 जून 2026 की मध्य रात्रि को फरियादी दिलीप आरतवानी (46) ने शाहजहाँनाबाद थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। फरियादी के अनुसार, 16 जून 2026 की रात करीब 11:00 बजे जब वे अपनी किराने की दुकान बंद करके 2 लाख रुपये अपनी एक्टिवा गाड़ी की डिग्गी में रखकर घर जा रहे थे, तब देवीबाई धर्मशाला के पास गड्ढे के कारण गाड़ी धीमी करने पर पीछे से एक स्कूटी पर सवार तीन लड़कों ने उनकी गाड़ी रोक दी। असंतुलित होकर गिरने के बाद एक लड़के ने उनकी गर्दन पर चाकू रखकर धमकी दी, जबकि दूसरे लड़के ने गाड़ी की चाबी निकालकर डिग्गी से 2 लाख रुपये लूट लिए और फरार हो गए। इस रिपोर्ट पर थाना शाहजहाँनाबाद में अप.क्र. 342/26 धारा 309(6), 351(2), 3(5) बीएनएस के तहत प्रकरण दर्ज कर विवेचना शुरू की गई।

मामले की गंभीरता को देखते हुए, पुलिस आयुक्त नगरीय भोपाल श्री संजय कुमार ने तत्काल आरोपियों की गिरफ्तारी और लूटी गई संपत्ति की बरामदगी के निर्देश दिए। इन निर्देशों के बाद, अतिरिक्त पुलिस आयुक्त भोपाल श्री शैलेन्द्र सिंह चौहान और पुलिस उपायुक्त जोन-03 भोपाल श्री आयुष गुप्ता के मार्गदर्शन में, अति. पुलिस उपायुक्त जोन-03 श्रीमती शालिनी दीक्षित व सहायक पुलिस आयुक्त अनुभाग शाहजहाँनाबाद श्री अनिल वाजपेयी के पर्यवेक्षण में शाहजहाँनाबाद संभाग की संयुक्त पुलिस टीमों का गठन किया गया। इन टीमों ने घटना स्थल और आसपास के 200 से अधिक सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली और तकनीकी सहायता व मुखबिर तंत्र के जरिए आरोपियों की पहचान सुनिश्चित की। मुखबिर की सूचना पर प्रेम शर्मा (20) निवासी कोच फैक्ट्री छोला भोपाल और अभिषेक पंथी (20) निवासी रासला खेड़ी भानपुर भोपाल को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई, जिस पर दोनों ने वारदात को अंजाम देना स्वीकार किया। पुलिस ने आरोपी प्रेम शर्मा से 50,000 रुपये नकद और आरोपी अभिषेक पंथी से 50,000 रुपये नकद, एक चाकू तथा घटना में प्रयुक्त वाहन बरामद किया है। शेष अन्य लूटी गई राशि के संबंध में गहन पूछताछ जारी है। गिरफ्तार आरोपी प्रेम शर्मा के खिलाफ गाली-गलौज, मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का एक आपराधिक प्रकरण पहले से दर्ज है। इस सफल कार्यवाही में थाना प्रभारी उमेश पाल सिंह चौहान सहित कई अन्य पुलिस अधिकारी और कर्मचारियों की सराहनीय भूमिका रही।
    user_AM   NEWS
    AM NEWS
    बैरसिया, भोपाल, मध्य प्रदेश•
    1 hr ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.