logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

जुलाना में हुई जोरदार बरसात, पुलिस थाने और नपा कार्यालय में हुआ जलभराव जुलाना: शनिवार अल सुबह से ही जुलाना क्षेत्र में जोरदार बरसात का दौर शुरू हो गया। तेज बारिश के कारण कस्बे की गलियों और मुख्य बाजार में जगह-जगह जलभराव की स्थिति पैदा हो गई। बारिश का पानी कई स्थानों पर सड़कों पर जमा होने के कारण लोगों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ा। सबसे अधिक परेशानी दुकानदारों और राहगीरों को हुई। तेज बरसात के चलते जुलाना के पुलिस थाने और नगरपालिका कार्यालय परिसर में भी पानी भर गया। कार्यालय परिसर में जलभराव होने से कर्मचारियों और विभिन्न कार्यों के लिए आने वाले लोगों को परेशानी हुई। पुलिस थाने के आसपास भी पानी जमा होने से पुलिस कर्मचारियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। कस्बे के मुख्य बाजार में कई स्थानों पर बरसाती पानी सड़कों पर जमा हो गया। दुकानदारों ने बताया कि बरसात के दौरान जलनिकासी की उचित व्यवस्था नहीं होने के कारण हर बार ऐसी स्थिति बन जाती है। पानी निकासी के लिए बनाई गई नालियों में कई जगह गाद और कचरा जमा होने के कारण बरसाती पानी की निकासी प्रभावित हो रही है। जुलाना में जलभराव की समस्या लंबे समय से बनी हुई है। हल्की बारिश में भी कई गलियों में पानी जमा हो जाता है, जबकि तेज बरसात होने पर स्थिति और गंभीर हो जाती है। लोगों ने प्रशासन से बरसात से पहले नालियों की सफाई करवाने और जलनिकासी की स्थायी व्यवस्था करने की मांग की है। शनिवार को हुई बारिश से जहां लोगों को गर्मी से राहत मिली, वहीं जलभराव ने नगरपालिका की जलनिकासी व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए। फोटो कैप्शन: 8 जुलाना 01: जुलाना में हुई बरसात से थाने में हुआ जलभराव।

7 hrs ago
user_कर्मवीर
कर्मवीर
जुलाना, जींद, हरियाणा•

More news from Haryana and nearby areas
  • बारिश ने खोली रोहतक प्रशासन की पोल! 9 फीट गहरे अंडरपास में पानी, हादसे का इंतजार बारिश ने खोली रोहतक प्रशासन की पोल! 9 फीट गहरे अंडरपास में पानी, हादसे का इंतजार?
    1
    बारिश ने खोली रोहतक प्रशासन की पोल! 9 फीट गहरे अंडरपास में पानी, हादसे का इंतजार
बारिश ने खोली रोहतक प्रशासन की पोल! 9 फीट गहरे अंडरपास में पानी, हादसे का इंतजार?
    user_Digital Bhoomi
    Digital Bhoomi
    पत्रकार Rohtak, Haryana•
    10 hrs ago
  • भिवानी में कॉमनवेल्थ गोल्ड मेडलिस्ट साक्षी चौधरी सम्मानित #bhiwani #viral #viralvideo #boxer #boxing भिवानी में कॉमनवेल्थ गोल्ड मेडलिस्ट साक्षी चौधरी सम्मानित #bhiwani #viral #viralvideo #boxer #boxing
    1
    भिवानी में कॉमनवेल्थ गोल्ड मेडलिस्ट साक्षी चौधरी सम्मानित #bhiwani #viral #viralvideo #boxer #boxing
भिवानी में कॉमनवेल्थ गोल्ड मेडलिस्ट साक्षी चौधरी सम्मानित #bhiwani #viral #viralvideo #boxer #boxing
    user_Jitender Bhardwaj
    Jitender Bhardwaj
    Local News Reporter भिवानी, भिवानी, हरियाणा•
    2 hrs ago
  • हरियाणा यूनियन आफ जर्नलिस्ट द्वारा कावड़ीयों के लिए सेवा शिविर का आयोजन में जिला प्रधान दीपक खत्री संघ जूटे पत्रकार सावन के पवित्र महीने में कावड़ यात्रा को लेकर चारों ओर भारी उत्साह है। इसी के अंतर्गत सामाजिक सरोकारों को निभाते हुए हरियाणा यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट द्वारा कावड़ियों के लिए एक विशेष सेवा शिविर चलाया जा रहा है। इस शिविर में यूनियन के पदाधिकारी और वरिष्ठ पत्रकारों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया और भोले के भक्तों की सेवा की । शिविर में हरियाणा यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट के जिला प्रधान दीपक अत्री के नेतृत्व में सभी पत्रकारों ने एकजुट होकर कावड़ियों की सेवा की है दिन रात चल रही शिविर में कावड़ियों के लिए भोजन ,शुद्ध पेयजल, विश्राम और चिकित्सा जैसी तमाम आवश्यक व्यवस्थाएं की गई है ।‌ गुजर रहे शिव भक्तों को आदर पूर्वक रोककर उन्हें फल और जलपान ग्रहण कराया जा रहा है ।इस सेवा कार्य में जिला प्रधान दीपक अत्री के साथ पत्रकार विक्रम, आनंद बलराज अली महल जोगिंदर त्यागी यूनियन के कई पदाधिकारीयों ने सेवा की । उन्होंने अपनी पेशेवर पत्रकारिता से समय निकाल पूरी निष्ठा के साथ कावड़ियों के पैर दबाए । उन्हें भोजन परोसा और उनके सुरक्षित सफर की कामना की। प्रधान दीपक अत्री ने कहा कि पत्रकार समाज का आईना होते हैं। साथ-साथ समाज का एक जिम्मेदार हिस्सा भी है । सेवा करना आत्मिक शांति देता है। उन्होंने कहा कि हरियाणा यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट हमेशा खबरों के साथ-साथ सामाजिक और धार्मिक कार्यों में भी अपनी भागीदारी निभाती आई है । शिविर से गुजरने वाले कावड़ियों ने भी पत्रकारों की प्रयास की सराहना की और उन्हें धन्यवाद दिया।
    3
    हरियाणा यूनियन आफ जर्नलिस्ट द्वारा कावड़ीयों के लिए सेवा शिविर का आयोजन में जिला प्रधान दीपक खत्री संघ जूटे पत्रकार
सावन के पवित्र महीने में कावड़ यात्रा को लेकर चारों ओर भारी उत्साह है। इसी के अंतर्गत सामाजिक सरोकारों को निभाते हुए हरियाणा यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट द्वारा कावड़ियों के लिए एक विशेष सेवा शिविर चलाया जा रहा है। इस शिविर में यूनियन के पदाधिकारी और वरिष्ठ पत्रकारों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया और भोले के भक्तों की सेवा की । शिविर में हरियाणा यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट के जिला प्रधान दीपक अत्री के नेतृत्व में सभी पत्रकारों ने एकजुट होकर कावड़ियों की सेवा की है  दिन रात चल रही शिविर में कावड़ियों के लिए भोजन ,शुद्ध पेयजल, विश्राम और चिकित्सा जैसी तमाम आवश्यक व्यवस्थाएं की गई है ।‌  गुजर रहे शिव भक्तों को आदर पूर्वक रोककर उन्हें फल और जलपान ग्रहण कराया जा रहा है ।इस सेवा कार्य में जिला प्रधान दीपक अत्री के साथ पत्रकार विक्रम, आनंद बलराज अली महल जोगिंदर त्यागी  यूनियन के कई पदाधिकारीयों ने सेवा की । उन्होंने अपनी पेशेवर पत्रकारिता से समय निकाल पूरी निष्ठा के साथ कावड़ियों के पैर दबाए । उन्हें भोजन परोसा और उनके सुरक्षित सफर की कामना की। प्रधान दीपक अत्री ने कहा कि पत्रकार समाज का आईना होते हैं। साथ-साथ समाज का एक जिम्मेदार हिस्सा भी है । सेवा करना आत्मिक शांति देता है। उन्होंने कहा कि हरियाणा यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट हमेशा खबरों के साथ-साथ सामाजिक और धार्मिक कार्यों में भी अपनी भागीदारी निभाती आई है । शिविर से गुजरने वाले कावड़ियों ने भी पत्रकारों की प्रयास की सराहना की और उन्हें धन्यवाद दिया।
    user_चन्द्र सिंह जागलान पत्रकार
    चन्द्र सिंह जागलान पत्रकार
    Video Creator इसराना, पानीपत, हरियाणा•
    6 hrs ago
  • #30 अगस्त को रोहतक में न्याय महापंचायत हरियाणा और हरियाणावासियों को बचाने की लड़ाई में हम सब को एकजुट होना पड़ेगा #कामरेड इंदरजीत #30 अगस्त को रोहतक में न्याय महापंचायत हरियाणा और हरियाणावासियों को बचाने की लड़ाई में हम सब को एकजुट होना पड़ेगा #कामरेड इंदरजीत
    1
    #30 अगस्त को रोहतक में न्याय महापंचायत
हरियाणा और हरियाणावासियों को बचाने की लड़ाई में हम सब को एकजुट होना पड़ेगा #कामरेड इंदरजीत
#30 अगस्त को रोहतक में न्याय महापंचायत
हरियाणा और हरियाणावासियों को बचाने की लड़ाई में हम सब को एकजुट होना पड़ेगा #कामरेड इंदरजीत
    user_BED PARKASH DHAKAD HAI HARYANA
    BED PARKASH DHAKAD HAI HARYANA
    Media house भिवानी, भिवानी, हरियाणा•
    11 hrs ago
  • जुलाना में बरसात में अनियंत्रित होकर पलटी कार दिल्ली कोथली देने जा रहे थे, बाल-बाल बचे तीन लोग जुलाना: क्षेत्र में 126 एमएम बरसात दर्ज की गई। शनिवार को दोपहर के समय बरसात के दौरान जींद-रोहतक मार्ग पर जुलाना के पास एक कार अचानक फिसलकर अनियंत्रित हो गई और सड़क किनारे पलट गई। हादसे में कार सवार तीन लोग बाल-बाल बच गए। गनीमत रही कि हादसे में किसी को गंभीर चोट नहीं आई। जींद के अहिरका गांव निवासी मोहन ने बताया कि वह दिल्ली में कोथली देने के लिए कार से जा रहा था। उसके साथ दो बच्चे भी कार में सवार थे। शनिवार को सुबह से ही क्षेत्र में तेज बरसात हो रही थी। जब वह जुलाना के पास जींद-रोहतक मार्ग पर पहुंचा तो बरसात के कारण सड़क पर पानी जमा था। इसी दौरान अचानक कार फिसल गई और उसका संतुलन बिगड़ गया। देखते ही देखते कार सड़क किनारे पलट गई। कार पलटते ही उसमें सवार तीनों लोग घबरा गए। हालांकि उन्होंने किसी तरह कार से बाहर निकलकर राहत की सांस ली। हादसे में कार को नुकसान पहुंचा है। हादसे की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया। फोटो कैप्शन: 8 जुलाना 03: सड़क किनारे पलटी कार।
    1
    जुलाना में बरसात में अनियंत्रित होकर पलटी कार
दिल्ली कोथली देने जा रहे थे, बाल-बाल बचे तीन लोग
जुलाना: क्षेत्र में 126 एमएम बरसात दर्ज की गई। शनिवार को दोपहर के समय बरसात के दौरान जींद-रोहतक मार्ग पर जुलाना के पास एक कार अचानक फिसलकर अनियंत्रित हो गई और सड़क किनारे पलट गई। हादसे में कार सवार तीन लोग बाल-बाल बच गए। गनीमत रही कि हादसे में किसी को गंभीर चोट नहीं आई। जींद के अहिरका गांव निवासी मोहन ने बताया कि वह दिल्ली में कोथली देने के लिए कार से जा रहा था। उसके साथ दो बच्चे भी कार में सवार थे। शनिवार को सुबह से ही क्षेत्र में तेज बरसात हो रही थी। जब वह जुलाना के पास जींद-रोहतक मार्ग पर पहुंचा तो बरसात के कारण सड़क पर पानी जमा था। इसी दौरान अचानक कार फिसल गई और उसका संतुलन बिगड़ गया। देखते ही देखते कार सड़क किनारे पलट गई। कार पलटते ही उसमें सवार तीनों लोग घबरा गए। हालांकि उन्होंने किसी तरह कार से बाहर निकलकर राहत की सांस ली। हादसे में कार को नुकसान पहुंचा है। हादसे की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया।
फोटो कैप्शन:
8 जुलाना 03: सड़क किनारे पलटी कार।
    user_कर्मवीर
    कर्मवीर
    जुलाना, जींद, हरियाणा•
    6 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.