logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

झमटुली पंचायत सचिव का जुआ खेलते वीडियो वायरल, कार्रवाई न होने से ग्रामीणों में आक्रोश राजनगर जनपद क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत झमटुली के पंचायत सचिव राजेंद्र पाण्डेय एक बार फिर विवादों में घिर गए हैं। सोशल मीडिया पर उनका जुआ खेलते हुए वीडियो लगातार वायरल हो रहा है, जिससे क्षेत्र में चर्चा का माहौल बना हुआ है। बताया जा रहा है कि यह कोई एक दिन की घटना नहीं है, बल्कि अलग-अलग स्थानों के कई वीडियो सामने आए हैं, जिनमें पंचायत सचिव ड्यूटी समय के दौरान ही बड़े-बड़े दांव लगाते नजर आ रहे हैं। इससे उनकी कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि राजेंद्र पाण्डेय पिछले 6-7 वर्षों से एक ही पंचायत में पदस्थ हैं और अपनी मनमर्जी से कार्य कर रहे हैं। ग्रामीणों के अनुसार, उनके ऊपर स्थानीय विधायक का संरक्षण होने की बात भी सामने आ रही है, जिसके चलते अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हो सकी है। ग्रामीणों ने बताया कि इस मामले को लेकर कई बार उच्च अधिकारियों से शिकायत की गई, लेकिन हर बार आश्वासन ही मिला और कार्रवाई शून्य रही। इससे लोगों में नाराजगी बढ़ती जा रही है और पंचायत कार्यों पर भी असर पड़ रहा है। इस पूरे मामले में जनपद पंचायत सीईओ राकेश शुक्ला से संपर्क करने का प्रयास किया गया, लेकिन उनकी ओर से कोई जवाब नहीं मिल सका। अब देखना यह होगा कि वायरल वीडियो के बाद प्रशासन इस मामले में क्या कदम उठाता है और दोषी के खिलाफ कब तक कार्रवाई होती है।

3 hrs ago
user_JANTA DARPAN
JANTA DARPAN
Local News Reporter सदर, लखनऊ, उत्तर प्रदेश•
3 hrs ago

झमटुली पंचायत सचिव का जुआ खेलते वीडियो वायरल, कार्रवाई न होने से ग्रामीणों में आक्रोश राजनगर जनपद क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत झमटुली के पंचायत सचिव राजेंद्र पाण्डेय एक बार फिर विवादों में घिर गए हैं। सोशल मीडिया पर उनका जुआ खेलते हुए वीडियो लगातार वायरल हो रहा है, जिससे क्षेत्र में चर्चा का माहौल बना हुआ है। बताया जा रहा है कि यह कोई एक दिन की घटना नहीं है, बल्कि अलग-अलग स्थानों के कई वीडियो सामने आए हैं, जिनमें पंचायत सचिव ड्यूटी समय के दौरान ही बड़े-बड़े दांव लगाते नजर आ रहे हैं। इससे उनकी कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि राजेंद्र पाण्डेय पिछले 6-7 वर्षों से एक ही पंचायत में पदस्थ हैं और अपनी मनमर्जी से कार्य कर रहे हैं। ग्रामीणों के अनुसार, उनके ऊपर स्थानीय विधायक का संरक्षण होने की बात भी सामने आ रही है, जिसके चलते अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हो सकी है। ग्रामीणों ने बताया कि इस मामले को लेकर कई बार उच्च अधिकारियों से शिकायत की गई, लेकिन हर बार आश्वासन ही मिला और कार्रवाई शून्य रही। इससे लोगों में नाराजगी बढ़ती जा रही है और पंचायत कार्यों पर भी असर पड़ रहा है। इस पूरे मामले में जनपद पंचायत सीईओ राकेश शुक्ला से संपर्क करने का प्रयास किया गया, लेकिन उनकी ओर से कोई जवाब नहीं मिल सका। अब देखना यह होगा कि वायरल वीडियो के बाद प्रशासन इस मामले में क्या कदम उठाता है और दोषी के खिलाफ कब तक कार्रवाई होती है।

More news from Lucknow and nearby areas
  • लखनऊ | राजनीतिक बयानबाज़ी तेज उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री Yogi Adityanath ने कांग्रेस और समाजवादी पार्टी पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि “कांग्रेस हो या समाजवादी पार्टी, इनका चेहरा अलोकतांत्रिक है और इनके कृत्य महिला विरोधी हैं।” मुख्यमंत्री ने आरोप लगाया कि ये दल केवल वोट बैंक की राजनीति करते हैं और महिलाओं की सुरक्षा व सम्मान के मुद्दों पर गंभीर नहीं हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार महिलाओं के सशक्तिकरण और सुरक्षा के लिए लगातार काम कर रही है। इस बयान के बाद सियासी माहौल गरमा गया है। विपक्षी दलों की ओर से भी इस पर प्रतिक्रिया आने की संभावना है, जिससे आने वाले दिनों में राजनीतिक बयानबाज़ी और तेज हो सकती है।
    1
    लखनऊ | राजनीतिक बयानबाज़ी तेज
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री Yogi Adityanath ने कांग्रेस और समाजवादी पार्टी पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि “कांग्रेस हो या समाजवादी पार्टी, इनका चेहरा अलोकतांत्रिक है और इनके कृत्य महिला विरोधी हैं।”
मुख्यमंत्री ने आरोप लगाया कि ये दल केवल वोट बैंक की राजनीति करते हैं और महिलाओं की सुरक्षा व सम्मान के मुद्दों पर गंभीर नहीं हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार महिलाओं के सशक्तिकरण और सुरक्षा के लिए लगातार काम कर रही है।
इस बयान के बाद सियासी माहौल गरमा गया है। विपक्षी दलों की ओर से भी इस पर प्रतिक्रिया आने की संभावना है, जिससे आने वाले दिनों में राजनीतिक बयानबाज़ी और तेज हो सकती है।
    user_Anshima joshi
    Anshima joshi
    RSS Sadar, Lucknow•
    20 min ago
  • Post by Sanjay Lal
    1
    Post by Sanjay Lal
    user_Sanjay Lal
    Sanjay Lal
    Local News Reporter लखनऊ, लखनऊ, उत्तर प्रदेश•
    41 min ago
  • डॉ. भीमराव अंबेडकर जी की जन्म जयंती के उपलक्ष्य में पूर्वी विधानसभा में "सम्मान अभियान- 2026" के अंतर्गत संगोष्ठी का आयोजन - वरिष्ठ भाजपा नेता नीरज सिंह जी समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता रहे उपस्थित - समाज में उत्कृष्ट योगदान देने वाले अनुसूचित जाति वर्ग के पांच प्रमुख लोगों का किया गया सम्मान - विधायक ने शिक्षा का महत्व बताते हुए पढ़ा शेर -“क ख ग घ को पहचानो, अलिफ़ को पढ़ना सीखो, अ आ इ ई को हथियार, बनाकर लड़ना सीखो!” लखनऊ। 18 अप्रैल 2026 संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती के उपलक्ष्य में “सम्मान अभियान 2026” के अंतर्गत लखनऊ पूर्वी विधानसभा के सी ब्लॉक स्थित दत्त भवन में एक भव्य एवं गरिमामयी संगोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम मंडल तीन, मैथिलीशरण गुप्त वार्ड के अंतर्गत संपन्न हुआ, जिसमें क्षेत्रीय विधायक श्री ओपी श्रीवास्तव जी का प्रभावशाली मुख्य उद्बोधन रहा। अपने उद्बोधन में विधायक श्री ओपी श्रीवास्तव जी ने कहा कि 14 अप्रैल केवल एक तिथि नहीं, बल्कि सामाजिक न्याय, समानता और अधिकारों की चेतना का प्रतीक है। उन्होंने कहा, “डॉ. अंबेडकर का जीवन हमें सिखाता है कि अधिकारों की रक्षा तभी संभव है, जब हम अपने कर्तव्यों का पूर्ण निष्ठा से पालन करें। यही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि है।” विधायक जी ने अपने संबोधन में प्रख्यात जनकवि सफदर हाशमी जी की पंक्तियों का उल्लेख करते हुए युवाओं को प्रेरित किया— “क ख ग घ को पहचानो, अलिफ़ को पढ़ना सीखो, अ आ इ ई को हथियार, बनाकर लड़ना सीखो!” उन्होंने आगे कहा कि बाबा साहब ने जिस समतामूलक समाज की परिकल्पना की थी, उसे साकार करने के लिए आज केंद्र में नरेंद्र मोदी जी और प्रदेश में योगी आदित्यनाथ जी के नेतृत्व में सरकार निरंतर कार्य कर रही है। समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाना ही वास्तविक सामाजिक न्याय है। उन्होंने युवाओं का आह्वान करते हुए कहा कि शिक्षा, संघर्ष और संकल्प के मार्ग पर चलकर ही बाबा साहब के विचारों को सशक्त बनाया जा सकता है। समाज में व्याप्त भेदभाव और असमानता को समाप्त करने के लिए प्रत्येक नागरिक को जागरूक और जिम्मेदार बनना होगा। कार्यक्रम वरिष्ठ भाजपा नेता नीरज सिंह जी ने संगठन की एकजुटता और सामाजिक समरसता को मजबूत करने पर बल दिया। उन्होंने कहा बाबा साहब के विचार आज भी राष्ट्र निर्माण की आधारशिला हैं और उनके आदर्शों पर चलकर ही समरस समाज की स्थापना संभव है।
    1
    डॉ. भीमराव अंबेडकर जी की जन्म जयंती के उपलक्ष्य में पूर्वी विधानसभा में "सम्मान अभियान- 2026" के अंतर्गत संगोष्ठी का आयोजन
- वरिष्ठ भाजपा नेता नीरज सिंह जी समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता रहे उपस्थित
- समाज में उत्कृष्ट योगदान देने वाले अनुसूचित जाति वर्ग के पांच प्रमुख लोगों का किया गया सम्मान
- विधायक ने शिक्षा का महत्व बताते हुए पढ़ा शेर -“क ख ग घ को पहचानो, अलिफ़ को पढ़ना सीखो, अ आ इ ई को हथियार, बनाकर लड़ना सीखो!”
लखनऊ। 18 अप्रैल 2026
संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती के उपलक्ष्य में “सम्मान अभियान 2026” के अंतर्गत लखनऊ पूर्वी विधानसभा के सी ब्लॉक स्थित दत्त भवन में एक भव्य एवं गरिमामयी संगोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम मंडल तीन, मैथिलीशरण गुप्त वार्ड के अंतर्गत संपन्न हुआ, जिसमें क्षेत्रीय विधायक श्री ओपी श्रीवास्तव जी का प्रभावशाली मुख्य उद्बोधन रहा।
अपने उद्बोधन में विधायक श्री ओपी श्रीवास्तव जी ने कहा कि 14 अप्रैल केवल एक तिथि नहीं, बल्कि सामाजिक न्याय, समानता और अधिकारों की चेतना का प्रतीक है। उन्होंने कहा, “डॉ. अंबेडकर का जीवन हमें सिखाता है कि अधिकारों की रक्षा तभी संभव है, जब हम अपने कर्तव्यों का पूर्ण निष्ठा से पालन करें। यही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि है।”
विधायक जी ने अपने संबोधन में प्रख्यात जनकवि सफदर हाशमी जी की पंक्तियों का उल्लेख करते हुए युवाओं को प्रेरित किया—
“क ख ग घ को पहचानो, अलिफ़ को पढ़ना सीखो,
अ आ इ ई को हथियार, बनाकर लड़ना सीखो!”
उन्होंने आगे कहा कि बाबा साहब ने जिस समतामूलक समाज की परिकल्पना की थी, उसे साकार करने के लिए आज केंद्र में नरेंद्र मोदी जी और प्रदेश में योगी आदित्यनाथ जी के नेतृत्व में सरकार निरंतर कार्य कर रही है। समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाना ही वास्तविक सामाजिक न्याय है।
उन्होंने युवाओं का आह्वान करते हुए कहा कि शिक्षा, संघर्ष और संकल्प के मार्ग पर चलकर ही बाबा साहब के विचारों को सशक्त बनाया जा सकता है। समाज में व्याप्त भेदभाव और असमानता को समाप्त करने के लिए प्रत्येक नागरिक को जागरूक और जिम्मेदार बनना होगा।
कार्यक्रम वरिष्ठ भाजपा नेता नीरज सिंह जी ने संगठन की एकजुटता और सामाजिक समरसता को मजबूत करने पर बल दिया। उन्होंने कहा बाबा साहब के विचार आज भी राष्ट्र निर्माण की आधारशिला हैं और उनके आदर्शों पर चलकर ही समरस समाज की स्थापना संभव है।
    user_मो० इमरान लाइव टीवी एक्सप्रेस
    मो० इमरान लाइव टीवी एक्सप्रेस
    Court reporter सदर, लखनऊ, उत्तर प्रदेश•
    44 min ago
  • उद्घाटन के दूसरे दिन ही धूल फांक रहा शाहाबाद का नवनिर्मित रोडवेज बस अड्डा बाउंड्री बाल की अधूरी पुताई,अधूरी फर्श,अधूरी इंटरलॉकिंग,बिना बोर्ड के ही शुभारंभ हो गया रोडवेज बस स्टाफ, कमरों में ताला,कोई कर्मचारी भी नहीं, शाहाबाद,हरदोई। बड़े जोर-शोर और राजनीतिक उत्साह के बीच उद्घाटन हुआ शाहाबाद का नवनिर्मित रोडवेज बस अड्डा महज एक दिन बाद ही अपनी बदहाली की कहानी खुद बयां कर रहा है। जिस बस अड्डे को क्षेत्रीय परिवहन व्यवस्था की रीढ़ बताया जा रहा था, वहां दूसरे ही दिन सन्नाटा पसरा है। बताया जा रहा है कि परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने कल ही फीता काटकर बस अड्डे का उद्घाटन किया था। उद्घाटन के दौरान बड़े-बड़े दावे किए गए—बेहतर सुविधा, नियमित बस संचालन और यात्रियों को राहत की बात कही गई। लेकिन हकीकत इससे बिल्कुल उलट नजर आ रही है। बस अड्डे पर न तो कोई बस खड़ी दिखाई दे रही है और न ही यात्रियों की आवाजाही। सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि बस अड्डे के कई कमरों पर ताले लटके हुए हैं। न कर्मचारी मौजूद हैं और न ही किसी प्रकार की संचालन व्यवस्था दिखाई दे रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि आधा-अधूरा निर्माण होने के बावजूद जल्दबाजी में उद्घाटन कर दिया गया। कई जगह निर्माण कार्य अधूरा पड़ा है, साफ-सफाई का अभाव है और बुनियादी सुविधाएं भी पूरी तरह से विकसित नहीं की गई हैं। यह स्थिति कई सवाल खड़े करती है— क्या सिर्फ राजनीतिक दिखावे के लिए अधूरे प्रोजेक्ट का उद्घाटन कर दिया गया? क्या आम जनता की सुविधाओं से ज्यादा प्राथमिकता फोटो सेशन को दी जा रही है? क्षेत्रवासियों में इसको लेकर नाराजगी देखी जा रही है। लोगों का कहना है कि यदि बस अड्डे का संचालन शुरू ही नहीं करना था तो उद्घाटन की इतनी जल्दबाजी क्यों की गई। अब देखना यह होगा कि संबंधित विभाग इस पर कब तक संज्ञान लेता है और कब तक यह बस अड्डा वास्तव में यात्रियों के लिए उपयोगी बन पाता है। फिलहाल, उद्घाटन के अगले ही दिन धूल फांकता यह बस अड्डा व्यवस्था पर बड़ा सवाल खड़ा कर रहा है।
    4
    उद्घाटन के दूसरे दिन ही धूल फांक रहा शाहाबाद का नवनिर्मित रोडवेज बस अड्डा
बाउंड्री बाल की अधूरी पुताई,अधूरी फर्श,अधूरी इंटरलॉकिंग,बिना बोर्ड के ही शुभारंभ हो गया रोडवेज बस स्टाफ,
कमरों में ताला,कोई कर्मचारी भी नहीं,
शाहाबाद,हरदोई। बड़े जोर-शोर और राजनीतिक उत्साह के बीच उद्घाटन हुआ शाहाबाद का नवनिर्मित रोडवेज बस अड्डा महज एक दिन बाद ही अपनी बदहाली की कहानी खुद बयां कर रहा है। जिस बस अड्डे को क्षेत्रीय परिवहन व्यवस्था की रीढ़ बताया जा रहा था, वहां दूसरे ही दिन सन्नाटा पसरा है।
बताया जा रहा है कि परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने कल ही फीता काटकर बस अड्डे का उद्घाटन किया था। उद्घाटन के दौरान बड़े-बड़े दावे किए गए—बेहतर सुविधा, नियमित बस संचालन और यात्रियों को राहत की बात कही गई। लेकिन हकीकत इससे बिल्कुल उलट नजर आ रही है।
बस अड्डे पर न तो कोई बस खड़ी दिखाई दे रही है और न ही यात्रियों की आवाजाही। सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि बस अड्डे के कई कमरों पर ताले लटके हुए हैं। न कर्मचारी मौजूद हैं और न ही किसी प्रकार की संचालन व्यवस्था दिखाई दे रही है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि आधा-अधूरा निर्माण होने के बावजूद जल्दबाजी में उद्घाटन कर दिया गया। कई जगह निर्माण कार्य अधूरा पड़ा है, साफ-सफाई का अभाव है और बुनियादी सुविधाएं भी पूरी तरह से विकसित नहीं की गई हैं।
यह स्थिति कई सवाल खड़े करती है—
क्या सिर्फ राजनीतिक दिखावे के लिए अधूरे प्रोजेक्ट का उद्घाटन कर दिया गया?
क्या आम जनता की सुविधाओं से ज्यादा प्राथमिकता फोटो सेशन को दी जा रही है? क्षेत्रवासियों में इसको लेकर नाराजगी देखी जा रही है। लोगों का कहना है कि यदि बस अड्डे का संचालन शुरू ही नहीं करना था तो उद्घाटन की इतनी जल्दबाजी क्यों की गई। अब देखना यह होगा कि संबंधित विभाग इस पर कब तक संज्ञान लेता है और कब तक यह बस अड्डा वास्तव में यात्रियों के लिए उपयोगी बन पाता है। फिलहाल, उद्घाटन के अगले ही दिन धूल फांकता यह बस अड्डा व्यवस्था पर बड़ा सवाल खड़ा कर रहा है।
    user_संतोष तिवारी ब्यूरो चीफ दैनिक
    संतोष तिवारी ब्यूरो चीफ दैनिक
    लखनऊ, लखनऊ, उत्तर प्रदेश•
    59 min ago
  • राजनगर जनपद क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत झमटुली के पंचायत सचिव राजेंद्र पाण्डेय एक बार फिर विवादों में घिर गए हैं। सोशल मीडिया पर उनका जुआ खेलते हुए वीडियो लगातार वायरल हो रहा है, जिससे क्षेत्र में चर्चा का माहौल बना हुआ है। बताया जा रहा है कि यह कोई एक दिन की घटना नहीं है, बल्कि अलग-अलग स्थानों के कई वीडियो सामने आए हैं, जिनमें पंचायत सचिव ड्यूटी समय के दौरान ही बड़े-बड़े दांव लगाते नजर आ रहे हैं। इससे उनकी कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि राजेंद्र पाण्डेय पिछले 6-7 वर्षों से एक ही पंचायत में पदस्थ हैं और अपनी मनमर्जी से कार्य कर रहे हैं। ग्रामीणों के अनुसार, उनके ऊपर स्थानीय विधायक का संरक्षण होने की बात भी सामने आ रही है, जिसके चलते अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हो सकी है। ग्रामीणों ने बताया कि इस मामले को लेकर कई बार उच्च अधिकारियों से शिकायत की गई, लेकिन हर बार आश्वासन ही मिला और कार्रवाई शून्य रही। इससे लोगों में नाराजगी बढ़ती जा रही है और पंचायत कार्यों पर भी असर पड़ रहा है। इस पूरे मामले में जनपद पंचायत सीईओ राकेश शुक्ला से संपर्क करने का प्रयास किया गया, लेकिन उनकी ओर से कोई जवाब नहीं मिल सका। अब देखना यह होगा कि वायरल वीडियो के बाद प्रशासन इस मामले में क्या कदम उठाता है और दोषी के खिलाफ कब तक कार्रवाई होती है।
    1
    राजनगर जनपद क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत झमटुली के पंचायत सचिव राजेंद्र पाण्डेय एक बार फिर विवादों में घिर गए हैं। सोशल मीडिया पर उनका जुआ खेलते हुए वीडियो लगातार वायरल हो रहा है, जिससे क्षेत्र में चर्चा का माहौल बना हुआ है।
बताया जा रहा है कि यह कोई एक दिन की घटना नहीं है, बल्कि अलग-अलग स्थानों के कई वीडियो सामने आए हैं, जिनमें पंचायत सचिव ड्यूटी समय के दौरान ही बड़े-बड़े दांव लगाते नजर आ रहे हैं। इससे उनकी कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं।
ग्रामीणों का आरोप है कि राजेंद्र पाण्डेय पिछले 6-7 वर्षों से एक ही पंचायत में पदस्थ हैं और अपनी मनमर्जी से कार्य कर रहे हैं। ग्रामीणों के अनुसार, उनके ऊपर स्थानीय विधायक का संरक्षण होने की बात भी सामने आ रही है, जिसके चलते अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हो सकी है।
ग्रामीणों ने बताया कि इस मामले को लेकर कई बार उच्च अधिकारियों से शिकायत की गई, लेकिन हर बार आश्वासन ही मिला और कार्रवाई शून्य रही। इससे लोगों में नाराजगी बढ़ती जा रही है और पंचायत कार्यों पर भी असर पड़ रहा है।
इस पूरे मामले में जनपद पंचायत सीईओ राकेश शुक्ला से संपर्क करने का प्रयास किया गया, लेकिन उनकी ओर से कोई जवाब नहीं मिल सका।
अब देखना यह होगा कि वायरल वीडियो के बाद प्रशासन इस मामले में क्या कदम उठाता है और दोषी के खिलाफ कब तक कार्रवाई होती है।
    user_JANTA DARPAN
    JANTA DARPAN
    Local News Reporter सदर, लखनऊ, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • *"बडा खाना" आयोजन पुलिस लाइन सुलतानपुरः-*
    1
    *"बडा खाना" आयोजन पुलिस लाइन सुलतानपुरः-*
    user_क्राइम ब्यूरो लखनऊ उत्तर प्रदेश
    क्राइम ब्यूरो लखनऊ उत्तर प्रदेश
    Court reporter Sadar, Lucknow•
    8 hrs ago
  • बरेली स्थित मनोना धाम श्री श्याम मंदिर में लगी भक्तों की भारी भीड़ मंदिर में जो भी भक्त आते हैं श्री श्याम बाबा की कृपा पाकर जाते हैं मनोना धाम में भक्तों के सारे रोग दुख दर्द दूर हो जाते हैं
    1
    बरेली स्थित मनोना धाम श्री श्याम मंदिर में लगी भक्तों की भारी भीड़ मंदिर में जो भी भक्त आते हैं श्री श्याम बाबा की कृपा पाकर जाते हैं मनोना धाम में भक्तों के सारे रोग दुख दर्द दूर हो जाते हैं
    user_आप बीती जग बीती न्यूज़
    आप बीती जग बीती न्यूज़
    सदर, लखनऊ, उत्तर प्रदेश•
    13 hrs ago
  • Post by Sanjay Lal
    1
    Post by Sanjay Lal
    user_Sanjay Lal
    Sanjay Lal
    Local News Reporter लखनऊ, लखनऊ, उत्तर प्रदेश•
    54 min ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.