logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

राजकीय बाल गृह का औचक निरीक्षण निरीक्षण के दौरान उन्होंने बच्चों को मिलने वाले भोजन, स्वास्थ्य सुविधाओं तथा व्यवस्थाओं का जायजा लिया देवरिया। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान में सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण एवं सिविल जज (सी0डी0) श्रीमती शैलजा मिश्रा ने राजकीय बाल गृह का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने बच्चों को मिलने वाले भोजन, स्वास्थ्य सुविधाओं तथा व्यवस्थाओं का जायजा लिया। सचिव ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि बच्चों को नियमित रूप से पौष्टिक भोजन उपलब्ध कराया जाए और उनके स्वास्थ्य की समय-समय पर जांच कराई जाए। साथ ही बच्चों को प्रतिदिन व्यायाम कराने पर भी विशेष जोर दिया, ताकि उनका शारीरिक व मानसिक विकास बेहतर हो सके। निरीक्षण के दौरान उन्होंने राजकीय बाल गृह के विभिन्न प्रपत्रों का भी अवलोकन किया और अभिलेखों को व्यवस्थित रखने के निर्देश दिए। इसके अलावा परिसर और भंडार कक्ष की साफ-सफाई तथा सुरक्षा व्यवस्था को और बेहतर बनाने के लिए संबंधित कर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि बच्चों के रहन-सहन, स्वास्थ्य और सुरक्षा से किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी। निरीक्षण के दौरान संबंधित अधिकारी व कर्मचारी भी उपस्थित रहे।

3 hrs ago
user_Jyoti pathak
Jyoti pathak
देवरिया, देवरिया, उत्तर प्रदेश•
3 hrs ago
0af7c23f-80da-4bda-b485-5311c1e04fb1

राजकीय बाल गृह का औचक निरीक्षण निरीक्षण के दौरान उन्होंने बच्चों को मिलने वाले भोजन, स्वास्थ्य सुविधाओं तथा व्यवस्थाओं का जायजा लिया देवरिया। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान में सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण एवं सिविल जज (सी0डी0) श्रीमती शैलजा मिश्रा ने राजकीय बाल गृह का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने बच्चों को मिलने वाले भोजन, स्वास्थ्य सुविधाओं तथा व्यवस्थाओं का जायजा लिया। सचिव ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि बच्चों को नियमित रूप से पौष्टिक भोजन उपलब्ध कराया जाए और उनके स्वास्थ्य की समय-समय पर जांच कराई जाए। साथ

7eb41fcd-0685-4a13-ab44-d0e7798abd8f

ही बच्चों को प्रतिदिन व्यायाम कराने पर भी विशेष जोर दिया, ताकि उनका शारीरिक व मानसिक विकास बेहतर हो सके। निरीक्षण के दौरान उन्होंने राजकीय बाल गृह के विभिन्न प्रपत्रों का भी अवलोकन किया और अभिलेखों को व्यवस्थित रखने के निर्देश दिए। इसके अलावा परिसर और भंडार कक्ष की साफ-सफाई तथा सुरक्षा व्यवस्था को और बेहतर बनाने के लिए संबंधित कर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि बच्चों के रहन-सहन, स्वास्थ्य और सुरक्षा से किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी। निरीक्षण के दौरान संबंधित अधिकारी व कर्मचारी भी उपस्थित रहे।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • - जागृति उद्यम केंद्र बरपार में आयोजित हुआ क्रिएटर्स महाकुंभ - देश के चर्चित कंटेंट क्रिएटर्स ने युवाओं को दिए सफलता के टिप्स *देवरिया। शुभ निवेश के सहयोग से जागृति उद्यम केंद्र–पूर्वांचल की ओर से बुधवार को आयोजित क्रिएटर्स महाकुंभ में देश के अलग–अलग शहरों से आए चर्चित क्रिएटर्स ने स्थानीय क्रिएटर्स और छात्रों को कंटेंट क्रिएशन के क्षेत्र में करियर बनाने के गुर सिखाए। बरपार के बरगद सभागार में बड़ी संख्या में युवाओं–छात्रों की भागीदारी रही और पूरे दिन सीखने–समझने का सिलसिला चलता रहा। लोकप्रिय कंटेंट क्रिएटर और पॉडकास्टर विशाल चौरसिया ने कहा कि वायरल होने की होड़ में दूसरों की नकल करना जरूरी नहीं है। हर व्यक्ति अपनी रुचि और विशेषज्ञता के अनुसार कंटेंट बनाकर इस क्षेत्र में अलग पहचान बना सकता है। उन्होंने कहा कि छात्र अपनी पढ़ाई से जुड़े विषयों पर भी उपयोगी वीडियो बनाकर दर्शकों तक पहुंच बना सकते हैं। पत्रकार व कंटेंट क्रिएटर अरविंद शुक्ला ने कहा कि कंटेंट क्रिएशन में सफलता का मूल मंत्र लक्षित दर्शकों की जरूरत को समझना है। यदि कंटेंट उनकी भाषा और समझ के स्तर के अनुरूप तैयार किया जाए तो उसकी पहुंच स्वतः बढ़ जाती है। राघवेंद्र ने युवाओं को सलाह दी कि वे दिखावे से बचते हुए वास्तविकता को ही अपने कंटेंट में स्थान दें, क्योंकि दर्शक अब सादगी और स्वाभाविक प्रस्तुति को ज्यादा पसंद करते हैं। दिव्यांशु तिवारी ने कहा कि एक सफल कंटेंट क्रिएटर बनने के लिए बौद्धिक रूप से सजग होना जरूरी है। विषय की गहराई से समझ ही कंटेंट को प्रभावी बनाती है। निरंजन पाठक ने कहा कि कंटेंट क्रिएशन ऐसा क्षेत्र है जिसमें सही सोच और निरंतर अभ्यास के बल पर बिना अधिक पूंजी के भी बड़ी सफलता प्राप्त की जा सकती है। कार्यक्रम में हेल्थ विषय पर कंटेंट तैयार करने वाले कंटेंट क्रिएटर अंकुर कुमार ने भी युवाओं को अपने क्षेत्र की संभावनाओं से अवगत कराया। इस अवसर पर प्रोग्राम मैनेजर मनीष बजाज़ व प्रोग्राम एसोसिएट अनुराग तिवारी ने कार्यक्रम की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए कहा कि ऐसे आयोजन युवाओं को नए करियर विकल्पों से जोड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। इन्क्यूबेशन डायरेक्टर विश्वास पांडेय ने जागृति उद्यम केंद्र की गतिविधियों, उद्यमिता संवर्धन और रोजगार सृजन के प्रयासों की विस्तार से जानकारी दी। कार्यक्रम में कंटेंट क्रिएटर मिथिलेश धर दुबे, वैभव मिश्रा, निरंजन पाठक, जागृति टीम से वीडियो प्रोडक्शन हेड नीतीश कुशवाहा, अभिनव त्रिपाठी सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
    3
    - जागृति उद्यम केंद्र बरपार में आयोजित हुआ क्रिएटर्स महाकुंभ
- देश के चर्चित कंटेंट क्रिएटर्स ने युवाओं को दिए सफलता के टिप्स
*देवरिया।
शुभ निवेश के सहयोग से जागृति उद्यम केंद्र–पूर्वांचल की ओर से बुधवार को आयोजित क्रिएटर्स महाकुंभ में देश के अलग–अलग शहरों से आए चर्चित क्रिएटर्स ने स्थानीय क्रिएटर्स और छात्रों को कंटेंट क्रिएशन के क्षेत्र में करियर बनाने के गुर सिखाए। बरपार के बरगद सभागार में बड़ी संख्या में युवाओं–छात्रों की भागीदारी रही और पूरे दिन सीखने–समझने का सिलसिला चलता रहा।
लोकप्रिय कंटेंट क्रिएटर और पॉडकास्टर विशाल चौरसिया ने कहा कि वायरल होने की होड़ में दूसरों की नकल करना जरूरी नहीं है। हर व्यक्ति अपनी रुचि और विशेषज्ञता के अनुसार कंटेंट बनाकर इस क्षेत्र में अलग पहचान बना सकता है। उन्होंने कहा कि छात्र अपनी पढ़ाई से जुड़े विषयों पर भी उपयोगी वीडियो बनाकर दर्शकों तक पहुंच बना सकते हैं।
पत्रकार व कंटेंट क्रिएटर अरविंद शुक्ला ने कहा कि कंटेंट क्रिएशन में सफलता का मूल मंत्र लक्षित दर्शकों की जरूरत को समझना है। यदि कंटेंट उनकी भाषा और समझ के स्तर के अनुरूप तैयार किया जाए तो उसकी पहुंच स्वतः बढ़ जाती है। राघवेंद्र ने युवाओं को सलाह दी कि वे दिखावे से बचते हुए वास्तविकता को ही अपने कंटेंट में स्थान दें, क्योंकि दर्शक अब सादगी और स्वाभाविक प्रस्तुति को ज्यादा पसंद करते हैं।
दिव्यांशु तिवारी ने कहा कि एक सफल कंटेंट क्रिएटर बनने के लिए बौद्धिक रूप से सजग होना जरूरी है। विषय की गहराई से समझ ही कंटेंट को प्रभावी बनाती है। निरंजन पाठक ने कहा कि कंटेंट क्रिएशन ऐसा क्षेत्र है जिसमें सही सोच और निरंतर अभ्यास के बल पर बिना अधिक पूंजी के भी बड़ी सफलता प्राप्त की जा सकती है।
कार्यक्रम में हेल्थ विषय पर कंटेंट तैयार करने वाले कंटेंट क्रिएटर अंकुर कुमार ने भी युवाओं को अपने क्षेत्र की संभावनाओं से अवगत कराया। इस अवसर पर प्रोग्राम मैनेजर मनीष बजाज़ व प्रोग्राम एसोसिएट अनुराग तिवारी ने कार्यक्रम की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए कहा कि ऐसे आयोजन युवाओं को नए करियर विकल्पों से जोड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
इन्क्यूबेशन डायरेक्टर विश्वास पांडेय ने जागृति उद्यम केंद्र की गतिविधियों, उद्यमिता संवर्धन और रोजगार सृजन के प्रयासों की विस्तार से जानकारी दी। कार्यक्रम में कंटेंट क्रिएटर मिथिलेश धर दुबे, वैभव मिश्रा, निरंजन पाठक, जागृति टीम से वीडियो प्रोडक्शन हेड नीतीश कुशवाहा, अभिनव त्रिपाठी सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
    user_Jyoti pathak
    Jyoti pathak
    देवरिया, देवरिया, उत्तर प्रदेश•
    7 hrs ago
  • देवरिया: जनपद में रसोई गैस की किल्लत से आम उपभोक्ताओं को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। खासकर श्याम भारत गैस और शुकन्या गैस एजेंसी पर गैस सिलेंडर लेने पहुंचे लोगों को कई दिनों से निराश होकर वापस लौटना पड़ रहा है। उपभोक्ताओं का आरोप है कि चार-चार दिन पहले गैस बुक कराने के बावजूद भी उन्हें सिलेंडर नहीं मिल पा रहा है, जिससे घरों में रसोई चलाना मुश्किल हो गया है। एजेंसी पर सुबह से ही बड़ी संख्या में लोग गैस लेने के लिए लाइन में खड़े दिखाई देते हैं, लेकिन कई घंटों तक इंतजार करने के बाद भी उन्हें खाली हाथ लौटना पड़ रहा है। कई उपभोक्ताओं ने बताया कि उन्होंने चार दिन पहले ही गैस बुक करा दी थी और मैसेज आने के बाद एजेंसी पहुंचे, लेकिन वहां पहुंचने पर उन्हें बताया गया कि अभी सिलेंडर उपलब्ध नहीं है। उपभोक्ताओं का यह भी आरोप है कि इस स्थिति का फायदा कुछ लोग उठा रहे हैं। एजेंसी के बाहर ही कुछ लोगों द्वारा सिलेंडर मुंह मांगे दाम पर बेचे जाने की शिकायत सामने आ रही है। जहां सरकारी दर पर मिलने वाला सिलेंडर तय कीमत पर मिलना चाहिए, वहीं जरूरतमंद उपभोक्ताओं से अधिक पैसे वसूले जा रहे हैं। मजबूरी में कई लोग अधिक कीमत देकर सिलेंडर खरीदने को मजबूर हो रहे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि समय पर गैस की आपूर्ति हो जाए तो ऐसी स्थिति पैदा ही न हो। लेकिन पिछले कुछ दिनों से एजेंसियों पर गैस की अनियमित आपूर्ति के कारण यह समस्या लगातार बढ़ती जा रही है। महिलाओं को सबसे ज्यादा परेशानी का सामना करना पड़ रहा है, क्योंकि गैस न मिलने से घर का खाना बनाना प्रभावित हो रहा है। उपभोक्ताओं ने जिला प्रशासन और संबंधित अधिकारियों से मांग की है कि इस मामले की जांच कराई जाए और गैस की नियमित आपूर्ति सुनिश्चित की जाए। साथ ही एजेंसी के बाहर अधिक कीमत पर सिलेंडर बेचने वालों पर भी सख्त कार्रवाई की जाए, ताकि आम लोगों को राहत मिल सके और उन्हें समय पर उचित दर पर गैस सिलेंडर मिल सके।
    2
    देवरिया: जनपद में रसोई गैस की किल्लत से आम उपभोक्ताओं को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। खासकर श्याम भारत गैस और शुकन्या गैस एजेंसी पर गैस सिलेंडर लेने पहुंचे लोगों को कई दिनों से निराश होकर वापस लौटना पड़ रहा है। उपभोक्ताओं का आरोप है कि चार-चार दिन पहले गैस बुक कराने के बावजूद भी उन्हें सिलेंडर नहीं मिल पा रहा है, जिससे घरों में रसोई चलाना मुश्किल हो गया है।
एजेंसी पर सुबह से ही बड़ी संख्या में लोग गैस लेने के लिए लाइन में खड़े दिखाई देते हैं, लेकिन कई घंटों तक इंतजार करने के बाद भी उन्हें खाली हाथ लौटना पड़ रहा है। कई उपभोक्ताओं ने बताया कि उन्होंने चार दिन पहले ही गैस बुक करा दी थी और मैसेज आने के बाद एजेंसी पहुंचे, लेकिन वहां पहुंचने पर उन्हें बताया गया कि अभी सिलेंडर उपलब्ध नहीं है।
उपभोक्ताओं का यह भी आरोप है कि इस स्थिति का फायदा कुछ लोग उठा रहे हैं। एजेंसी के बाहर ही कुछ लोगों द्वारा सिलेंडर मुंह मांगे दाम पर बेचे जाने की शिकायत सामने आ रही है। जहां सरकारी दर पर मिलने वाला सिलेंडर तय कीमत पर मिलना चाहिए, वहीं जरूरतमंद उपभोक्ताओं से अधिक पैसे वसूले जा रहे हैं। मजबूरी में कई लोग अधिक कीमत देकर सिलेंडर खरीदने को मजबूर हो रहे हैं।
स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि समय पर गैस की आपूर्ति हो जाए तो ऐसी स्थिति पैदा ही न हो। लेकिन पिछले कुछ दिनों से एजेंसियों पर गैस की अनियमित आपूर्ति के कारण यह समस्या लगातार बढ़ती जा रही है। महिलाओं को सबसे ज्यादा परेशानी का सामना करना पड़ रहा है, क्योंकि गैस न मिलने से घर का खाना बनाना प्रभावित हो रहा है।
उपभोक्ताओं ने जिला प्रशासन और संबंधित अधिकारियों से मांग की है कि इस मामले की जांच कराई जाए और गैस की नियमित आपूर्ति सुनिश्चित की जाए। साथ ही एजेंसी के बाहर अधिक कीमत पर सिलेंडर बेचने वालों पर भी सख्त कार्रवाई की जाए, ताकि आम लोगों को राहत मिल सके और उन्हें समय पर उचित दर पर गैस सिलेंडर मिल सके।
    user_Dilip kumar
    Dilip kumar
    देवरिया, देवरिया, उत्तर प्रदेश•
    13 hrs ago
  • देवरिया के महर्षि देवरहा बाबा स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय में एमबीबीएस छात्रों और चिकित्सकों ने आकाश पांडेय को न्याय दिलाने की मांग को लेकर कैंडल मार्च निकाला। प्राचार्य डॉ. रजनी पटेल की अध्यक्षता में हुए इस शांतिपूर्ण प्रदर्शन में छात्रों ने हाथों में मोमबत्तियां और पोस्टर लेकर “Justice for Aakash” के नारे लगाए। छात्रों ने मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की, साथ ही आकाश पांडे के परिवार को मुख्यमंत्री राहत कोष से 1 करोड़ रुपये की सहायता देने की भी मांग की। प्रदर्शन के दौरान छात्रों ने दिवंगत आकाश पांडेय को श्रद्धांजलि अर्पित की।
    1
    देवरिया के महर्षि देवरहा बाबा स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय में एमबीबीएस छात्रों और चिकित्सकों ने आकाश पांडेय को न्याय दिलाने की मांग को लेकर कैंडल मार्च निकाला। प्राचार्य डॉ. रजनी पटेल की अध्यक्षता में हुए इस शांतिपूर्ण प्रदर्शन में छात्रों ने हाथों में मोमबत्तियां और पोस्टर लेकर “Justice for Aakash” के नारे लगाए।
छात्रों ने मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की, साथ ही आकाश पांडे के परिवार को मुख्यमंत्री राहत कोष से 1 करोड़ रुपये की सहायता देने की भी मांग की। प्रदर्शन के दौरान छात्रों ने दिवंगत आकाश पांडेय को श्रद्धांजलि अर्पित की।
    user_मुकेश राव
    मुकेश राव
    Deoria, Uttar Pradesh•
    15 hrs ago
  • देखिए गैस के लिए देवरिया में कितनी समस्याएं हो रही है किसी को यह बात समझ में नहीं आ रहा परेशान कैसे किया जा रहा है देवरिया में उत्तर प्रदेश के सभी जिलों में लगभग गैस ऐसी समस्या है सारा काम छोड़कर अब गैस के लिए लाइन लगाओ अपना हर काम आदमी छोड़कर गैस की लाइन लगा है किसी को पेपर देने जाना है किसी को बच्चों को स्कूल छोड़ने जाना है
    1
    देखिए गैस के लिए देवरिया में कितनी समस्याएं हो रही है किसी को यह बात समझ में नहीं आ रहा परेशान कैसे किया जा रहा है देवरिया में उत्तर प्रदेश के सभी जिलों में लगभग गैस ऐसी समस्या है सारा काम छोड़कर अब गैस के लिए लाइन लगाओ अपना हर काम आदमी छोड़कर गैस की लाइन लगा है किसी को पेपर देने जाना है किसी को बच्चों को स्कूल छोड़ने जाना है
    user_Dhanesh kushwaha
    Dhanesh kushwaha
    Electrician देवरिया, देवरिया, उत्तर प्रदेश•
    16 hrs ago
  • आधुनिक दौर में परंपरा की झलक—दूल्हा डोली पर सवार होकर पहुंचा दुल्हन के घर, बैलगाड़ियों के साथ निकली अनोखी बारात
    1
    आधुनिक दौर में परंपरा की झलक—दूल्हा डोली पर सवार होकर पहुंचा दुल्हन के घर, बैलगाड़ियों के साथ निकली अनोखी बारात
    user_Shakti भारत नेशन न्यूज
    Shakti भारत नेशन न्यूज
    Social Media Manager देवरिया, देवरिया, उत्तर प्रदेश•
    18 hrs ago
  • देवरिया के भाजपा ने स्त्री रजनी पांडे ने किया होली मिलन कार्यक्रम का आयोजन मौके पर पूर्व सांसद यो वर्तमान विधायक रहे मौजूद
    1
    देवरिया के भाजपा ने स्त्री रजनी पांडे ने किया होली मिलन कार्यक्रम का आयोजन मौके पर पूर्व सांसद यो वर्तमान विधायक रहे मौजूद
    user_Rajesh Ji Public News
    Rajesh Ji Public News
    Local News Reporter देवरिया, देवरिया, उत्तर प्रदेश•
    1 day ago
  • कुशीनगर, हाटा। हाटा तहसील क्षेत्र में इन दिनों रसोई गैस की भारी किल्लत से लोगों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। गैस एजेंसियों पर सुबह से ही लंबी कतारें लग रही हैं, लेकिन कई उपभोक्ताओं को सिलेंडर नहीं मिल पा रहा है। इसका सबसे ज्यादा असर चाय की दुकानों पर पड़ा है। कमर्शियल सिलेंडर न मिलने से दुकानदारों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। चाय दुकानदार लाल बाबू, शुभम जायसवाल, संदीप मद्धेशिया और राजू मद्धेशिया ने बताया कि मजबूरी में अब लकड़ी और कोयले से चलने वाली पुरानी अंगीठी पर चाय बनानी पड़ रही है। करीब 25 साल बाद अंगीठी फिर से दुकानों पर नजर आने लगी है।
    1
    कुशीनगर, हाटा। हाटा तहसील क्षेत्र में इन दिनों रसोई गैस की भारी किल्लत से लोगों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। गैस एजेंसियों पर सुबह से ही लंबी कतारें लग रही हैं, लेकिन कई उपभोक्ताओं को सिलेंडर नहीं मिल पा रहा है।
इसका सबसे ज्यादा असर चाय की दुकानों पर पड़ा है। कमर्शियल सिलेंडर न मिलने से दुकानदारों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। चाय दुकानदार लाल बाबू, शुभम जायसवाल, संदीप मद्धेशिया और राजू मद्धेशिया ने बताया कि मजबूरी में अब लकड़ी और कोयले से चलने वाली पुरानी अंगीठी पर चाय बनानी पड़ रही है। करीब 25 साल बाद अंगीठी फिर से दुकानों पर नजर आने लगी है।
    user_श्रवण कुमार मद्धेशिया
    श्रवण कुमार मद्धेशिया
    Local News Reporter Hata, Kushi Nagar•
    4 hrs ago
  • Post by Namrata Shukla
    4
    Post by Namrata Shukla
    user_Namrata Shukla
    Namrata Shukla
    बरहज, देवरिया, उत्तर प्रदेश•
    6 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.