स्वास्थ्य बिगड़ने से बाइक सवार हाईवे पर गिरा, पुलिस ने सीएचसी पहुंचाया स्वास्थ्य बिगड़ने से बाइक सवार हाईवे पर गिरा, पुलिस ने सीएचसी पहुंचाया उसावां। थाना क्षेत्र के मुरादाबाद-फर्रुखाबाद हाईवे स्थित काली माता मंदिर के समीप रविवार सुबह माइक्रोफाइनेंस कंपनी में कार्यरत बाइक सवार अचानक स्वास्थ्य बिगड़ने से सड़क पर गिर गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसे अपनी सरकारी वाहन से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) उसावां पहुंचाया। बताया जाता है कि सहसवान क्षेत्र निवासी नरेंद्र प्रताप सिंह माइक्रोफाइनेंस कंपनी में कार्य करते हैं। रविवार सुबह वह कंपनी के कार्य से थाना उसैहत क्षेत्र के गांव सिकंदराबाद जा रहे थे। इसी दौरान काली माता मंदिर के समीप अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई और वह बाइक समेत सड़क पर गिर गए। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और नरेंद्र प्रताप सिंह को सरकारी वाहन से सीएचसी पहुंचाया। बताया गया कि करीब 9:30 बजे सीएचसी पहुंचने पर मुख्य द्वार बंद मिला। पुलिस ने सीएचसी प्रभारी को फोन कर मामले की जानकारी दी। इसके बाद केंद्र खोला गया, लेकिन आरोप है कि उस समय वहां कोई चिकित्सकीय स्टाफ मौजूद नहीं था। मुरादाबाद-फर्रुखाबाद हाईवे कांवड़ मार्ग होने के कारण यहां से बड़ी संख्या में कांवड़िये गुजरते हैं। ऐसे में सीएचसी पर आपातकालीन चिकित्सा सेवाएं उपलब्ध नहीं होने को लेकर सवाल उठ रहे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि कांवड़ यात्रा के दौरान किसी कांवड़िये की अचानक तबीयत बिगड़ने पर समय से उपचार न मिलने पर गंभीर स्थिति उत्पन्न हो सकती है। गनीमत रही कि पुलिस ने समय रहते नरेंद्र प्रताप सिंह को सीएचसी पहुंचा दिया, जहां उनका उपचार शुरू कराया गया। चिकित्सा अधीक्षक डॉ. सर्वेश कुमार ने बताया कि मामले की जानकारी ली जा रही है और आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी।
स्वास्थ्य बिगड़ने से बाइक सवार हाईवे पर गिरा, पुलिस ने सीएचसी पहुंचाया स्वास्थ्य बिगड़ने से बाइक सवार हाईवे पर गिरा, पुलिस ने सीएचसी पहुंचाया उसावां। थाना क्षेत्र के मुरादाबाद-फर्रुखाबाद हाईवे स्थित काली माता मंदिर के समीप रविवार सुबह माइक्रोफाइनेंस कंपनी में कार्यरत बाइक सवार अचानक स्वास्थ्य बिगड़ने से सड़क पर गिर गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसे अपनी सरकारी वाहन से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) उसावां पहुंचाया। बताया जाता है कि सहसवान क्षेत्र निवासी नरेंद्र प्रताप सिंह माइक्रोफाइनेंस कंपनी में कार्य करते हैं। रविवार सुबह वह कंपनी के कार्य से थाना उसैहत क्षेत्र
के गांव सिकंदराबाद जा रहे थे। इसी दौरान काली माता मंदिर के समीप अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई और वह बाइक समेत सड़क पर गिर गए। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और नरेंद्र प्रताप सिंह को सरकारी वाहन से सीएचसी पहुंचाया। बताया गया कि करीब 9:30 बजे सीएचसी पहुंचने पर मुख्य द्वार बंद मिला। पुलिस ने सीएचसी प्रभारी को फोन कर मामले की जानकारी दी। इसके बाद केंद्र खोला गया, लेकिन आरोप है कि उस समय वहां कोई चिकित्सकीय स्टाफ मौजूद नहीं था। मुरादाबाद-फर्रुखाबाद हाईवे कांवड़ मार्ग होने के कारण यहां
से बड़ी संख्या में कांवड़िये गुजरते हैं। ऐसे में सीएचसी पर आपातकालीन चिकित्सा सेवाएं उपलब्ध नहीं होने को लेकर सवाल उठ रहे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि कांवड़ यात्रा के दौरान किसी कांवड़िये की अचानक तबीयत बिगड़ने पर समय से उपचार न मिलने पर गंभीर स्थिति उत्पन्न हो सकती है। गनीमत रही कि पुलिस ने समय रहते नरेंद्र प्रताप सिंह को सीएचसी पहुंचा दिया, जहां उनका उपचार शुरू कराया गया। चिकित्सा अधीक्षक डॉ. सर्वेश कुमार ने बताया कि मामले की जानकारी ली जा रही है और आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी।
- शिव मन्दिर पटना देवकली मेला मे इसरे सोमवार को शिव भक्तों का भारी जन सैलाव उमड़ा बदायूँ और शाहजहांपुर वार्डर पर लगने वाला मेला पटना देवकली मन्दिर पर इस वार भारी जन सैलाव देखने को मिल रहा है आज सावन के दूसरे सोमवार को कावड़ियों का भारी जन सैलाव उमड़ा और भोले बाबा के दर्शन करके जल अभिषेक किया1
- बदायूं ब्रेकिंग न्यूज़ 🚨 हाईवे पर अचानक बिगड़ी बाइक सवार की तबीयत, सड़क पर गिरा पुलिस ने तत्परता दिखाकर सीएचसी पहुंचाया, स्वास्थ्य सेवाओं पर उठे सवाल संवाददाता प्रवेंद्र सिंह फोन 8650252442 उसावां। मुरादाबाद-फर्रुखाबाद हाईवे पर काली माता मंदिर के समीप रविवार सुबह माइक्रोफाइनेंस कंपनी में कार्यरत बाइक सवार नरेंद्र प्रताप सिंह की अचानक तबीयत बिगड़ गई। वह बाइक समेत सड़क पर गिर पड़े। बताया गया कि नरेंद्र प्रताप सिंह सहसवान क्षेत्र के रहने वाले हैं और कंपनी के कार्य से थाना उसैहत क्षेत्र के गांव सिकंदराबाद जा रहे थे। काली माता मंदिर के पास अचानक स्वास्थ्य खराब होने से वह सड़क पर गिर गए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और बिना देर किए नरेंद्र प्रताप सिंह को सरकारी वाहन से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) उसावां पहुंचाया। बताया गया कि करीब 9:30 बजे सीएचसी पहुंचने पर मुख्य द्वार बंद मिला। पुलिस ने सीएचसी प्रभारी को फोन कर जानकारी दी, जिसके बाद केंद्र खोला गया। आरोप है कि उस समय वहां कोई चिकित्सकीय स्टाफ मौजूद नहीं था। मुरादाबाद-फर्रुखाबाद हाईवे कांवड़ मार्ग होने के कारण इन दिनों बड़ी संख्या में कांवड़ियों की आवाजाही रहती है। ऐसे में सीएचसी पर आपातकालीन चिकित्सा सेवाओं की उपलब्धता को लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि कांवड़ यात्रा के दौरान किसी कांवड़िये की अचानक तबीयत बिगड़ने पर समय से उपचार मिलना बेहद जरूरी है। गनीमत रही कि पुलिस ने समय रहते बाइक सवार को अस्पताल पहुंचा दिया, जिससे उसका उपचार शुरू हो सका। चिकित्सा अधीक्षक डॉ. सर्वेश कुमार ने बताया कि मामले की जानकारी ली जा रही है और आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाएंगी।2
- बदायूं : कांवड़ उठाने जा रहे खुशियों से झूमते, काल ने जनरेटर का करंट बन खुशियां बदली मातम में, एक कांवड़ यात्री की मौत, आधा दर्जन बच्चे झुलसे घटना थाना कादर चौक के ग्राम गौरामई की बदायूं : थाना कादरचौक क्षेत्र के ग्राम गौरामई में ट्रैक्टर ट्राली पर बज रहे डीजे के जनरेटर में करंट आने से बड़ा हादसा हो गया। जिसमें एक कांवड़ यात्री की मौके पर ही मौत हो गई और लगभग आधा दर्जन से अधिक बच्चे तीव्र गति के करंट से झुलस गए सभी झुलसे घायल बच्चों को राजकीय मेडिकल कॉलेज भर्ती कराया गया जहां उनका इलाज जारी है बताया जा रहा है कि गांव के कुछ लोग भगवान भोलेनाथ को जलाभिषेक करने के लिए गंगाजल लेने कछला स्थिति गंगा घाट जा रहे थे बताते हैं कि ट्रैक्टर ट्राली पर लोड़ डीजे बज ही रहा था कि अचानक जनरेटर से करंट उतर आया जिससे करंट की चपेट में आने से आधा दर्जन से अधिक बच्चे झुलस गए और 35 वर्षीय राहुल की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे उन्होंने ने घायल बच्चों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अपर पुलिस अधीक्षक नगर अभिषेक कुमार सिंह ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। घायलों का इलाज चल रहा है और उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है। पुलिस ने जनरेटर और डीजे को कब्जे में लेकर आगे की विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। गांव में घटना के बाद शोक का माहौल है।2
- दातागंज घिलौर बदायूं निवासी युवा समाजसेवी आराम सिंह गुर्जर आगरा मथुरा में चार साल से लगातार निशुल्क सेवा दे रहे हैं पैदल स्कूल जाने वाले बच्चों को बड़े बुजुर्गो को अपने ई रिक्शा से दूसरों की मदद करने वाला शख्स आज खुद दूसरों से मदद मांग रहा है एक सड़क दुघर्टना में हुए गंभीर रूप से घायल पैर टूटने से सेवा हुई बंद आर्थिक स्थिति ठीक नहीं होने की वजह से सोशल मीडिया पर आप सभी लोगों से आर्थिक सहयोग मांग रहें हैं आपरेशन करवाने के लिए आप सभी देशवासियों का फर्ज भी बनता है उनका सहयोग करना अपने सामर्थ्य के हिसाब से कुछ न कुछ सहायता ज़रूर करनी चाहिए4