logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

दातागंज घिलौर बदायूं निवासी युवा समाजसेवी आराम सिंह गुर्जर आगरा मथुरा में चार साल से लगातार निशुल्क सेवा दे रहे हैं पैदल स्कूल जाने वाले बच्चों को बड़े बुजुर्गो को अपने ई रिक्शा से दूसरों की मदद करने वाला शख्स आज खुद दूसरों से मदद मांग रहा है एक सड़क दुघर्टना में हुए गंभीर रूप से घायल पैर टूटने से सेवा हुई बंद आर्थिक स्थिति ठीक नहीं होने की वजह से सोशल मीडिया पर आप सभी लोगों से आर्थिक सहयोग मांग रहें हैं आपरेशन करवाने के लिए आप सभी देशवासियों का फर्ज भी बनता है उनका सहयोग करना अपने सामर्थ्य के हिसाब से कुछ न कुछ सहायता ज़रूर करनी चाहिए

2 hrs ago
user_Aram singh gurjar samaj sevi a
Aram singh gurjar samaj sevi a
Voice of people दातागंज, बदायूँ, उत्तर प्रदेश•
2 hrs ago
d42cf7db-c09d-4703-b1dd-8a2dbb051f1c
1a14ea6d-8f75-480c-9ff3-46f83ce1535a
e8b25ce8-38fb-42c1-86cc-ec907337b911

दातागंज घिलौर बदायूं निवासी युवा समाजसेवी आराम सिंह गुर्जर आगरा मथुरा में चार साल से लगातार निशुल्क सेवा दे रहे हैं पैदल स्कूल जाने वाले बच्चों को बड़े बुजुर्गो को अपने ई रिक्शा से दूसरों की मदद करने वाला शख्स आज खुद दूसरों से मदद मांग रहा है एक सड़क दुघर्टना में हुए गंभीर रूप से घायल पैर टूटने से सेवा हुई बंद आर्थिक स्थिति ठीक नहीं होने की वजह से सोशल मीडिया पर आप सभी लोगों से आर्थिक सहयोग मांग रहें हैं आपरेशन करवाने के लिए आप सभी देशवासियों का फर्ज भी बनता है उनका सहयोग करना अपने सामर्थ्य के हिसाब से कुछ न कुछ सहायता ज़रूर करनी चाहिए

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • झांसी पुलिस एवं सरकारी अधिकारी बनकर लाखों की ठगी करने वाले 23 आरोपियों को किया गिरफ्तार झांसी पुलिस ने खुद को पुलिस और सरकारी अधिकारी बताकर लोगों को गिरफ्तारी का डर दिखाकर पैसे ऐंठने वाले गैंग का खुलासा किया है। पुलिस ने 23 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से 120 मोबाइल, 35 डेबिट कार्ड, 29 बैंक पासबुक और 9.20 लाख रुपये नकद समेत कई बैंकिंग दस्तावेज बरामद हुए हैं। पुलिस अब गैंग के पूरे नेटवर्क और अपराध से अर्जित संपत्ति की जांच कर रही है।
    1
    झांसी पुलिस एवं सरकारी अधिकारी बनकर लाखों की ठगी करने वाले 23 आरोपियों को किया गिरफ्तार
झांसी पुलिस ने खुद को पुलिस और सरकारी अधिकारी बताकर लोगों को गिरफ्तारी का डर दिखाकर पैसे ऐंठने वाले गैंग का खुलासा किया है। पुलिस ने 23 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से 120 मोबाइल, 35 डेबिट कार्ड, 29 बैंक पासबुक और 9.20 लाख रुपये नकद समेत कई बैंकिंग दस्तावेज बरामद हुए हैं। पुलिस अब गैंग के पूरे नेटवर्क और अपराध से अर्जित संपत्ति की जांच कर रही है।
    user_अनुज कुमार सिहं तोमर
    अनुज कुमार सिहं तोमर
    बदायूँ, बदायूँ, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • केन्द्रीय मंत्री संग रोटरी क्लब के सदस्यों ने उझानी में शिवभक्तों को कराया भोजन उझानी/ बदायूं। श्रावण मास के दूसरे रविवार को कछला गंगाघाट से गंगाजल लेकर कांबड़ के साथ अपने गंतव्य की ओर लौट रहे शिवभक्तों की सेवा सत्कार में रोटरी क्लब उझानी क्लासिक के पदाधिकारी और सदस्य लगे रहे। क्लब के सदस्यों ने केन्द्रीय मंत्री बीएल वर्मा के साथ शिव भक्तों में भोजन और गर्मी से बचाने के लिए जलजीरा वितरित किया। रोटरी क्लब के सदस्यों ने सरौरा स्थित शिविर लगा कर शिव भक्तों में जलपान के साथ भोजन रुपी प्रसाद का वितरण किया। रविवार को पड़ रही भीषण गर्मी को देखते हुए शिवभक्तों के लिए पेयजल के साथ जलजीरा तथा हलवा का विशेष रूप से वितरित किया गया। शिविर में दोपहर के वक्त पहुंचे केन्द्रीय मंत्री बीएल वर्मा ने भी शिव भक्तों की सेवा करते हुए उनको भोजन वितरित किया। इस अवसर पर केन्द्रीय मंत्री ने कहा कि शिव भक्त श्रद्धा के साथ जल लेकर उझानी से गुजर रहे है ऐसे में उनकी सेवा करने का सौभाग्य हम सब को मिल रहा है। इस दौरान रोटरी क्लब के अध्यक्ष गौरव गर्ग एवं उपाध्यक्ष अनुराग धींगडा ने शिवभक्तों की सेवा में लगे सभी का आभार जताया। इस अवसर पर भाजपा नगर अध्यक्ष सचिन अग्रवाल, अरुण अग्रवाल, सुमित माहेश्वरी, अमित अग्रवाल, धीरज मित्तल, अमित छाबड़ा, अमित गोयल समेत तमाम गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।
    1
    केन्द्रीय मंत्री संग रोटरी क्लब के सदस्यों ने उझानी में शिवभक्तों को कराया भोजन
उझानी/ बदायूं। श्रावण मास के दूसरे रविवार को कछला गंगाघाट से गंगाजल लेकर कांबड़ के साथ अपने गंतव्य की ओर लौट रहे शिवभक्तों की सेवा सत्कार में रोटरी क्लब उझानी क्लासिक के पदाधिकारी और सदस्य लगे रहे। क्लब के सदस्यों ने केन्द्रीय मंत्री बीएल वर्मा के साथ शिव भक्तों में भोजन और गर्मी से बचाने के लिए जलजीरा वितरित किया।
रोटरी क्लब के सदस्यों ने सरौरा स्थित शिविर लगा कर शिव भक्तों में जलपान के साथ भोजन रुपी प्रसाद का वितरण किया। रविवार को पड़ रही भीषण गर्मी को देखते हुए शिवभक्तों के लिए पेयजल के साथ जलजीरा तथा हलवा का विशेष रूप से वितरित किया गया।
शिविर में दोपहर के वक्त पहुंचे केन्द्रीय मंत्री बीएल वर्मा ने भी शिव भक्तों की सेवा करते हुए उनको भोजन वितरित किया। इस अवसर पर केन्द्रीय मंत्री ने कहा कि शिव भक्त श्रद्धा के साथ जल लेकर उझानी से गुजर रहे है ऐसे में उनकी सेवा करने का सौभाग्य हम सब को मिल रहा है।
इस दौरान रोटरी क्लब के अध्यक्ष गौरव गर्ग एवं उपाध्यक्ष अनुराग धींगडा ने शिवभक्तों की सेवा में लगे सभी का आभार जताया। इस अवसर पर भाजपा नगर अध्यक्ष सचिन अग्रवाल, अरुण अग्रवाल, सुमित माहेश्वरी, अमित अग्रवाल, धीरज मित्तल, अमित छाबड़ा, अमित गोयल समेत तमाम गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।
    user_Pawan Verma Press Reporter
    Pawan Verma Press Reporter
    पत्रकार बदायूँ, बदायूँ, उत्तर प्रदेश•
    7 hrs ago
  • जिला गंगा समिति सामाजिक वानिकी प्रभाग बदायूं के तत्वाधान में पावित्र श्रावण मास में गंगा की स्वछता और अविरलता बनाए रखने हेतु विभिन्न जागरूकता जिला रिपोर्टर संजीव कुमार राणा अप पुलिस मॉनिटर बदायूं गतिविधियों का आयोजन कैलाश धाम आध्यात्मिक ट्रस्ट कछला के सहयोग से किया जा रहा है जागरूकता कार्यक्रम आयोजन के क्रम में राधे लाल इंटर कॉलेज के छात्र छात्राओं द्वारा गंगा स्वच्छता जागरूकता रैली का आयोजन विद्यालय से गंगा घाट कछला तक किया गया l घाट पर उपस्थित कावड़ियों के समूहों को गंगा स्वच्छता की शपथ दिलाई गई गंगा घाट कछला पर रंगोली बनाकर स्वच्छता के प्रति जागरूक किया गया l राधे लाल इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य द्वारा उपस्थित छात्र छात्राओं को गंगा स्वच्छता की शपथ दिलाई गई कैलाश धाम आध्यात्मिक ट्रस्ट के अध्यक्ष संचित सक्सेना जी ने अवगत कराया कि उपरोक्त कार्यक्रम डी पी ओ जिला गंगा समिति के नेतृत्व में आयोजित किए जा रहे हैं ये कार्यक्रम पूरे श्रावण मास आयोजित किये जाएंगे इस अवसर पर राधे लाल इंटर कॉलेज का समस्त स्टॉफ गंगा दूत एनजीओ के सदस्य आदि लोग उपस्थित रहे l
    2
    जिला गंगा समिति सामाजिक वानिकी प्रभाग बदायूं के तत्वाधान में पावित्र श्रावण मास में गंगा की स्वछता और अविरलता बनाए रखने हेतु विभिन्न जागरूकता
जिला रिपोर्टर संजीव कुमार राणा अप पुलिस मॉनिटर बदायूं 
गतिविधियों का आयोजन कैलाश धाम आध्यात्मिक ट्रस्ट कछला के सहयोग से किया जा रहा है जागरूकता कार्यक्रम आयोजन के क्रम में राधे लाल इंटर कॉलेज के छात्र छात्राओं द्वारा गंगा स्वच्छता जागरूकता रैली का आयोजन विद्यालय से गंगा घाट कछला तक किया गया l घाट पर उपस्थित कावड़ियों के समूहों को गंगा स्वच्छता की शपथ दिलाई गई  गंगा घाट कछला पर रंगोली बनाकर स्वच्छता के प्रति जागरूक किया गया l राधे लाल इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य द्वारा उपस्थित छात्र छात्राओं को गंगा स्वच्छता की शपथ दिलाई गई कैलाश धाम आध्यात्मिक ट्रस्ट के अध्यक्ष संचित सक्सेना जी ने अवगत कराया कि उपरोक्त कार्यक्रम डी पी ओ जिला गंगा समिति के नेतृत्व में आयोजित किए जा रहे हैं ये कार्यक्रम पूरे श्रावण मास आयोजित किये जाएंगे इस अवसर पर राधे लाल इंटर कॉलेज का समस्त स्टॉफ गंगा दूत एनजीओ के सदस्य आदि लोग उपस्थित रहे l
    user_पत्रकार संजीव कुमार राणा
    पत्रकार संजीव कुमार राणा
    Budaun, Uttar Pradesh•
    14 hrs ago
  • राष्टीय महामंत्री राजेशकुमार गुरु जी ने कावड़ियों को पटुका पहना कर स्वागत किया आस्था बरेली न्यूज लाईव
    1
    राष्टीय महामंत्री राजेशकुमार गुरु जी ने कावड़ियों को पटुका पहना कर स्वागत किया 
आस्था बरेली न्यूज लाईव
    user_रामबीर
    रामबीर
    फरीदपुर, बरेली, उत्तर प्रदेश•
    15 hrs ago
  • बदायूं जिलाधिकारी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा श्रावण मास एवं कछला गंगा घाट एवं कांवड़ यात्रा मार्ग का निरीक्षण, सुरक्षा एवं व्यवस्थाओं का लिया गया जायजा बदायूं जिलाधिकारी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने कछला गंगा घाट पर नौकायन कर घाट क्षेत्र का निरीक्षण किया तथा श्रद्धालुओं की सुरक्षा, सुविधा एवं सुचारु आवागमन से संबंधित समस्त व्यवस्थाओं का गहन अवलोकन किया। इस दौरान संबंधित विभागों द्वारा किए जा रहे कार्यों की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि सभी व्यवस्थाएं निर्धारित समय-सीमा के भीतर उच्च गुणवत्ता के साथ पूर्ण कर ली जाएं जिससे प्रत्येक श्रद्धालु को सुरक्षित, व्यवस्थित एवं सुगम यात्रा का अनुभव प्राप्त हो । अधिकारियों द्वारा कांवड़ यात्रा मार्ग पर सड़क की स्थिति, साफ-सफाई, पेयजल व्यवस्था, प्रकाश व्यवस्था, बैरिकेडिंग, अस्थायी शौचालय, चिकित्सा सहायता केन्द्र, एम्बुलेंस, विद्युत आपूर्ति, पार्किंग स्थल, विश्राम स्थल, सीसीटीवी,एवं यातायात प्रबंधन सहित सभी व्यवस्थाओं का सूक्ष्म निरीक्षण किया गया। साथ ही संबंधित विभागों को निर्देशित किया गया कि सभी व्यवस्थाओं का नियमित निरीक्षण करते हुए किसी भी प्रकार की कमी को तत्काल दूर किया जाए । वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बदायूँ द्वारा निर्देशित किया गया कि कांवड़ यात्रा के दौरान सुरक्षा व्यवस्था पूर्णतः सुदृढ़ एवं सतर्क रखी जाए। यात्रा मार्ग, प्रमुख चौराहों, संवेदनशील स्थलों एवं कछला गंगा घाट पर पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती की गयी है, प्रत्येक ड्यूटी प्वाइंट पर नियुक्त अधिकारी एवं कर्मचारी पूरी सतर्कता, अनुशासन एवं संवेदनशीलता के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करें तथा श्रद्धालुओं की सहायता एवं सुविधा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाए। किसी भी आपात स्थिति से प्रभावी ढंग से निपटने हेतु सभी संबंधित विभाग आपसी समन्वय स्थापित रखते हुए त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करें । इस दौरान अन्य अधिकारी कर्म0गण मौके पर मौजूद रहे।
    1
    बदायूं जिलाधिकारी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक  द्वारा श्रावण मास एवं कछला गंगा घाट एवं कांवड़ यात्रा मार्ग का  निरीक्षण, सुरक्षा एवं व्यवस्थाओं का लिया गया जायजा
बदायूं जिलाधिकारी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने कछला गंगा घाट पर नौकायन कर घाट क्षेत्र का निरीक्षण किया तथा श्रद्धालुओं की सुरक्षा, सुविधा एवं सुचारु आवागमन से संबंधित समस्त व्यवस्थाओं का गहन अवलोकन किया। इस दौरान संबंधित विभागों द्वारा किए जा रहे कार्यों की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि सभी व्यवस्थाएं निर्धारित समय-सीमा के भीतर उच्च गुणवत्ता के साथ पूर्ण कर ली जाएं जिससे प्रत्येक श्रद्धालु को सुरक्षित, व्यवस्थित एवं सुगम यात्रा का अनुभव प्राप्त हो ।
अधिकारियों द्वारा कांवड़ यात्रा मार्ग पर सड़क की स्थिति, साफ-सफाई, पेयजल व्यवस्था, प्रकाश व्यवस्था, बैरिकेडिंग, अस्थायी शौचालय, चिकित्सा सहायता केन्द्र, एम्बुलेंस, विद्युत आपूर्ति, पार्किंग स्थल, विश्राम स्थल, सीसीटीवी,एवं यातायात प्रबंधन सहित सभी व्यवस्थाओं का सूक्ष्म निरीक्षण किया गया। साथ ही संबंधित विभागों को निर्देशित किया गया कि सभी व्यवस्थाओं का नियमित निरीक्षण करते हुए किसी भी प्रकार की कमी को तत्काल दूर किया जाए ।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बदायूँ द्वारा निर्देशित किया गया कि कांवड़ यात्रा के दौरान सुरक्षा व्यवस्था पूर्णतः सुदृढ़ एवं सतर्क रखी जाए। यात्रा मार्ग, प्रमुख चौराहों, संवेदनशील स्थलों एवं कछला गंगा घाट पर पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती की गयी है, प्रत्येक ड्यूटी प्वाइंट पर नियुक्त अधिकारी एवं कर्मचारी पूरी सतर्कता, अनुशासन एवं संवेदनशीलता के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करें तथा श्रद्धालुओं की सहायता एवं सुविधा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाए। किसी भी आपात स्थिति से प्रभावी ढंग से निपटने हेतु सभी संबंधित विभाग आपसी समन्वय स्थापित रखते हुए त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करें । इस दौरान अन्य अधिकारी कर्म0गण मौके पर मौजूद रहे।
    user_अनुज कुमार सिहं तोमर
    अनुज कुमार सिहं तोमर
    बदायूँ, बदायूँ, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
  • श्रावण मास में भोलेनाथ की आरती, आराधना और जलाभिषेक से प्रसन्न होते हैं शिव-शंभु : महंत दिनेश शर्मा उझानी (बदायूॅं) / श्रावण मास में शिव की भक्ति, आरती, आराधना और जलाभिषेक करने से भोलेनाथ प्रसन्न होते हैं और भक्त को मनोवांछित फल प्रदान करते हैं पुरानी अनाज मंडी परिसर में स्थित प्राचीन शिव मंदिर के महंत दिनेश शर्मा ने यह विचार व्यक्त करते हुए भक्तों को श्रावण मास की शुभकामनाएं प्रेषित की।  पुरानी अनाज मंडी परिसर स्थित शिव मंदिर में प्रतिदिन संध्या आरती में बड़ी संख्या में शिव भक्त श्रद्धालु शामिल होकर शिवाशीष ग्रहण कर रहे हैं  आज मंदिर परिसर में नगर के सर्राफा व्यवसाई मनीष गोयल ने अपनी पत्नी श्रीमती रेनू गोयल एवं बेटे सिद्धार्थ गोयल और तमाम शिव भक्तों के साथ बाबा की आरती कर आशीर्वाद प्राप्त किया आरती में सम्मिलित होने वाले व्यापार मंडल के अध्यक्ष राजकुमार बंसल, नवनीत बार्ष्णेय, कृष्ण कुमार बार्ष्णेय, विक्रम वर्मा आदि सैकड़ों श्रद्धालु मौजूद रहे
    1
    श्रावण मास में भोलेनाथ की आरती, आराधना और जलाभिषेक से प्रसन्न होते हैं शिव-शंभु : महंत दिनेश शर्मा 
उझानी (बदायूॅं) / श्रावण मास में शिव की भक्ति, आरती, आराधना और जलाभिषेक करने से भोलेनाथ प्रसन्न होते हैं और भक्त को मनोवांछित फल प्रदान करते हैं पुरानी अनाज मंडी परिसर में स्थित प्राचीन शिव मंदिर के महंत दिनेश शर्मा ने यह विचार व्यक्त करते हुए भक्तों को श्रावण मास की शुभकामनाएं प्रेषित की। 
पुरानी अनाज मंडी परिसर स्थित शिव मंदिर में प्रतिदिन संध्या आरती में बड़ी संख्या में शिव भक्त श्रद्धालु शामिल होकर शिवाशीष ग्रहण कर रहे हैं 
आज मंदिर परिसर में नगर के सर्राफा व्यवसाई मनीष गोयल ने अपनी पत्नी श्रीमती रेनू गोयल एवं बेटे सिद्धार्थ गोयल और तमाम शिव भक्तों के साथ बाबा की आरती कर आशीर्वाद प्राप्त किया आरती में सम्मिलित होने वाले व्यापार मंडल के अध्यक्ष राजकुमार बंसल, नवनीत बार्ष्णेय, कृष्ण कुमार बार्ष्णेय, विक्रम वर्मा आदि सैकड़ों श्रद्धालु मौजूद रहे
    user_राजेश कुमार वर्मा
    राजेश कुमार वर्मा
    बदायूँ, बदायूँ, उत्तर प्रदेश•
    17 hrs ago
  • स्वास्थ्य बिगड़ने से बाइक सवार हाईवे पर गिरा, पुलिस ने सीएचसी पहुंचाया स्वास्थ्य बिगड़ने से बाइक सवार हाईवे पर गिरा, पुलिस ने सीएचसी पहुंचाया उसावां। थाना क्षेत्र के मुरादाबाद-फर्रुखाबाद हाईवे स्थित काली माता मंदिर के समीप रविवार सुबह माइक्रोफाइनेंस कंपनी में कार्यरत बाइक सवार अचानक स्वास्थ्य बिगड़ने से सड़क पर गिर गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसे अपनी सरकारी वाहन से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) उसावां पहुंचाया। बताया जाता है कि सहसवान क्षेत्र निवासी नरेंद्र प्रताप सिंह माइक्रोफाइनेंस कंपनी में कार्य करते हैं। रविवार सुबह वह कंपनी के कार्य से थाना उसैहत क्षेत्र के गांव सिकंदराबाद जा रहे थे। इसी दौरान काली माता मंदिर के समीप अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई और वह बाइक समेत सड़क पर गिर गए। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और नरेंद्र प्रताप सिंह को सरकारी वाहन से सीएचसी पहुंचाया। बताया गया कि करीब 9:30 बजे सीएचसी पहुंचने पर मुख्य द्वार बंद मिला। पुलिस ने सीएचसी प्रभारी को फोन कर मामले की जानकारी दी। इसके बाद केंद्र खोला गया, लेकिन आरोप है कि उस समय वहां कोई चिकित्सकीय स्टाफ मौजूद नहीं था। मुरादाबाद-फर्रुखाबाद हाईवे कांवड़ मार्ग होने के कारण यहां से बड़ी संख्या में कांवड़िये गुजरते हैं। ऐसे में सीएचसी पर आपातकालीन चिकित्सा सेवाएं उपलब्ध नहीं होने को लेकर सवाल उठ रहे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि कांवड़ यात्रा के दौरान किसी कांवड़िये की अचानक तबीयत बिगड़ने पर समय से उपचार न मिलने पर गंभीर स्थिति उत्पन्न हो सकती है। गनीमत रही कि पुलिस ने समय रहते नरेंद्र प्रताप सिंह को सीएचसी पहुंचा दिया, जहां उनका उपचार शुरू कराया गया। चिकित्सा अधीक्षक डॉ. सर्वेश कुमार ने बताया कि मामले की जानकारी ली जा रही है और आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी।
    3
    स्वास्थ्य बिगड़ने से बाइक सवार हाईवे पर गिरा, पुलिस ने सीएचसी पहुंचाया
स्वास्थ्य बिगड़ने से बाइक सवार हाईवे पर गिरा, पुलिस ने सीएचसी पहुंचाया
उसावां। थाना क्षेत्र के मुरादाबाद-फर्रुखाबाद हाईवे स्थित काली माता मंदिर के समीप रविवार सुबह माइक्रोफाइनेंस कंपनी में कार्यरत बाइक सवार अचानक स्वास्थ्य बिगड़ने से सड़क पर गिर गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसे अपनी सरकारी वाहन से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) उसावां पहुंचाया।
बताया जाता है कि सहसवान क्षेत्र निवासी नरेंद्र प्रताप सिंह माइक्रोफाइनेंस कंपनी में कार्य करते हैं। रविवार सुबह वह कंपनी के कार्य से थाना उसैहत क्षेत्र के गांव सिकंदराबाद जा रहे थे। इसी दौरान काली माता मंदिर के समीप अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई और वह बाइक समेत सड़क पर गिर गए।
सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और नरेंद्र प्रताप सिंह को सरकारी वाहन से सीएचसी पहुंचाया। बताया गया कि करीब 9:30 बजे सीएचसी पहुंचने पर मुख्य द्वार बंद मिला। पुलिस ने सीएचसी प्रभारी को फोन कर मामले की जानकारी दी। इसके बाद केंद्र खोला गया, लेकिन आरोप है कि उस समय वहां कोई चिकित्सकीय स्टाफ मौजूद नहीं था।
मुरादाबाद-फर्रुखाबाद हाईवे कांवड़ मार्ग होने के कारण यहां से बड़ी संख्या में कांवड़िये गुजरते हैं। ऐसे में सीएचसी पर आपातकालीन चिकित्सा सेवाएं उपलब्ध नहीं होने को लेकर सवाल उठ रहे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि कांवड़ यात्रा के दौरान किसी कांवड़िये की अचानक तबीयत बिगड़ने पर समय से उपचार न मिलने पर गंभीर स्थिति उत्पन्न हो सकती है।
गनीमत रही कि पुलिस ने समय रहते नरेंद्र प्रताप सिंह को सीएचसी पहुंचा दिया, जहां उनका उपचार शुरू कराया गया।
चिकित्सा अधीक्षक डॉ. सर्वेश कुमार ने बताया कि मामले की जानकारी ली जा रही है और आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी।
    user_हिंदुस्तान पत्रकार उसावां
    हिंदुस्तान पत्रकार उसावां
    Dataganj, Budaun•
    19 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.