logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

डीआईओएस के आदेश भी बेअसर, हाईवे के सामने गेट खुलने के इंतजार में खड़े रहे 40-50 छात्र-छात्राएं डीआईओएस के आदेश भी बेअसर, हाईवे के सामने गेट खुलने के इंतजार में खड़े रहे 40-50 छात्र-छात्राएं संत तुलसीदास म्युनिसिपल इंटर कॉलेज में छात्र सुरक्षा से खिलवाड़ का आरोप, आईजीआरएस शिकायत के बाद भी नहीं सुधरी व्यवस्था; गेट के बाहर विद्यार्थियों की भीड़ का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल सोरों/कासगंज। संत तुलसीदास म्युनिसिपल इंटर कॉलेज, सोरों में छात्र-छात्राओं की सुरक्षा को लेकर कॉलेज प्रशासन की कार्यप्रणाली पर एक बार फिर सवाल खड़े हो गए हैं। आईजीआरएस पर शिकायत के बाद जिला विद्यालय निरीक्षक, कासगंज द्वारा कॉलेज के प्रधानाचार्य को स्पष्ट निर्देश जारी किए जाने के बावजूद विद्यार्थियों का आवागमन हाईवे के सामने स्थित गेट से लगातार जारी है। बुधवार को तो स्थिति और भी गंभीर नजर आई, जब कासगंज गेट स्थित हाईवे के सामने वाले गेट पर करीब 40 से 50 छात्र-छात्राएं पैदल और साइकिलों से पहुंचकर आधे घंटे से अधिक समय तक गेट खुलने का इंतजार करते रहे। स्थानीय लोगों के अनुसार, कॉलेज प्रशासन द्वारा हाईवे की ओर स्थित गेट को बंद कर दिया गया था। बताया गया कि कुछ छात्र देर से पहुंचे थे, जबकि कुछ छात्र-छात्राएं निर्धारित ड्रेस में कॉलेज नहीं आए थे। इसी कारण गेट बंद कर दिया गया। इसके बाद बड़ी संख्या में विद्यार्थी हाईवे के सामने ही गेट खुलने का इंतजार करते रहे। सबसे गंभीर सवाल यह है कि यदि हाईवे के सामने छात्र-छात्राओं की भीड़ लगातार इसी तरह एकत्रित होती रही तो तेज रफ्तार वाहनों की आवाजाही के बीच किसी बड़ी दुर्घटना से इनकार कैसे किया जा सकता है? विद्यार्थियों के गेट के बाहर खड़े रहने का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसके बाद स्थानीय लोगों में कॉलेज प्रशासन के प्रति नाराजगी और बढ़ गई है। आईजीआरएस शिकायत के बाद डीआईओएस ने दिए थे स्पष्ट निर्देश दरअसल, विद्यालय के मुख्य द्वार पर अतिक्रमण और छात्र-छात्राओं की सुरक्षा को लेकर आईजीआरएस पर शिकायत की गई थी। शिकायत में कहा गया था कि मुख्य गेट से विद्यार्थियों का आवागमन बाधित होने के कारण उन्हें करीब 400 मीटर दूर हाईवे वाले गेट से आना-जाना पड़ता है। शिकायत में सावन और कांवड़ यात्रा के दौरान हाईवे पर बढ़ने वाले भारी वाहनों और कांवड़ियों के दबाव के चलते विद्यार्थियों के साथ दुर्घटना की आशंका भी जताई गई थी। शिकायत के बाद जिला विद्यालय निरीक्षक, कासगंज ने संत तुलसीदास म्युनिसिपल इंटर कॉलेज के कार्यवाहक प्रधानाचार्य को पत्र जारी कर छात्र-छात्राओं की सुरक्षा के संबंध में तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए थे। पत्र में स्पष्ट रूप से कहा गया था कि सुरक्षा उपायों के तहत छात्र-छात्राओं का आवागमन हाईवे वाले गेट से न कराया जाए तथा बस स्टैंड के सामने स्थित गेट को विद्यार्थियों के नियमित और सुरक्षित आवागमन के लिए खोला जाए। जिला विद्यालय निरीक्षक ने विद्यालय के मुख्य द्वार की साफ-सफाई, रंग-रोगन और संस्था के नाम की स्पष्ट पट्टिका लगाने के निर्देश भी दिए थे। साथ ही मामले में दो दिवस के भीतर साक्ष्यों सहित आख्या उपलब्ध कराने के लिए भी निर्देशित किया गया था। कांवड़ यात्रा खत्म, लेकिन सुरक्षा का सवाल बरकरार हालांकि कांवड़ यात्रा अब पूर्ण हो चुकी है, लेकिन विद्यार्थियों की सुरक्षा को लेकर उठाया गया मूल सवाल आज भी जस का तस बना हुआ है। हाईवे के सामने स्थित गेट से छात्र-छात्राओं का आवागमन और गेट बंद होने पर वहीं विद्यार्थियों की भीड़ जमा होना सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े करता है। हाईवे हादसे में छात्र की मौत का हवाला देकर गोविंद तिवारी ने उठाए सवाल शिकायतकर्ता गोविंद तिवारी ने कहा कि हाईवे पर 2 सितंबर को सड़क दुर्घटना में एक छात्र की मौत हो चुकी है, जो भागीरथी इंटर कॉलेज में पढ़ता था। उन्होंने कहा कि इस घटना को देखते हुए संत तुलसीदास म्युनिसिपल इंटर कॉलेज प्रशासन को भी विद्यार्थियों की सुरक्षा को लेकर गंभीरता बरतनी चाहिए। उन्होंने कहा कि जब जिला विद्यालय निरीक्षक द्वारा स्पष्ट निर्देश दिए जा चुके हैं कि हाईवे वाले गेट से छात्र-छात्राओं का आवागमन न कराया जाए, तो उसके बाद भी इस गेट से विद्यार्थियों को बुलाना और निकालना समझ से परे है। उन्होंने मांग की कि रोडवेज बस स्टैंड के सामने स्थित गेट से विद्यार्थियों के प्रवेश और निकासी की व्यवस्था तत्काल प्रभाव से सुचारू कराई जाए। अब सवाल डीआईओएस की कार्रवाई पर बुधवार को हाईवे के सामने गेट पर 40 से 50 छात्र-छात्राओं के लंबे समय तक खड़े रहने की घटना के बाद अब सबसे बड़ा सवाल यह उठ रहा है कि जब विभागीय अधिकारी छात्र सुरक्षा को लेकर लिखित आदेश जारी कर चुके हैं, तो उसका पालन न करने पर कॉलेज प्रशासन के खिलाफ क्या कार्रवाई होगी? स्थानीय लोगों का कहना है कि बच्चों की सुरक्षा के मामले में किसी तरह की लापरवाही को नजरअंदाज नहीं किया जाना चाहिए। उनका कहना है कि यदि हाईवे के सामने विद्यार्थियों की भीड़ जमा होती है और इसी दौरान कोई तेज रफ्तार वाहन अनियंत्रित होकर बच्चों की ओर आ जाता है, तो गंभीर हादसा हो सकता है। ऐसे में जिला विद्यालय निरीक्षक को पूरे मामले का तत्काल संज्ञान लेकर जिम्मेदारी तय करने और आदेश की अवहेलना करने वाले कॉलेज प्रशासन के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई करने की जरूरत है, ताकि किसी अनहोनी से पहले व्यवस्था सुधारी जा सके।

13 hrs ago
user_Soron Live 24
Soron Live 24
कासगंज, कासगंज, उत्तर प्रदेश•
13 hrs ago
3df1427d-3823-4782-8405-9bdab7a1aa65

डीआईओएस के आदेश भी बेअसर, हाईवे के सामने गेट खुलने के इंतजार में खड़े रहे 40-50 छात्र-छात्राएं डीआईओएस के आदेश भी बेअसर, हाईवे के सामने गेट खुलने के इंतजार में खड़े रहे 40-50 छात्र-छात्राएं संत तुलसीदास म्युनिसिपल इंटर कॉलेज में छात्र सुरक्षा से खिलवाड़ का आरोप, आईजीआरएस शिकायत के बाद भी नहीं सुधरी व्यवस्था; गेट के बाहर विद्यार्थियों की भीड़ का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल सोरों/कासगंज। संत तुलसीदास म्युनिसिपल इंटर कॉलेज, सोरों में छात्र-छात्राओं की सुरक्षा को लेकर कॉलेज प्रशासन की कार्यप्रणाली पर एक बार फिर सवाल खड़े हो गए हैं। आईजीआरएस पर शिकायत के बाद जिला विद्यालय निरीक्षक, कासगंज द्वारा कॉलेज के प्रधानाचार्य को स्पष्ट निर्देश जारी किए जाने के बावजूद विद्यार्थियों का आवागमन हाईवे के सामने स्थित गेट से लगातार जारी है। बुधवार को तो स्थिति और भी गंभीर नजर आई, जब कासगंज गेट स्थित हाईवे के सामने वाले गेट पर करीब 40 से 50 छात्र-छात्राएं पैदल और साइकिलों से पहुंचकर आधे घंटे से अधिक समय तक गेट खुलने का इंतजार करते रहे। स्थानीय लोगों के अनुसार, कॉलेज प्रशासन द्वारा हाईवे की ओर स्थित गेट को बंद कर दिया गया था। बताया गया कि कुछ छात्र देर से पहुंचे थे, जबकि कुछ छात्र-छात्राएं निर्धारित ड्रेस में कॉलेज नहीं आए थे। इसी कारण गेट बंद कर दिया गया। इसके बाद बड़ी संख्या में विद्यार्थी हाईवे के सामने ही गेट खुलने का इंतजार करते रहे। सबसे गंभीर सवाल यह है कि यदि हाईवे के सामने छात्र-छात्राओं की भीड़ लगातार इसी तरह एकत्रित होती रही तो तेज रफ्तार वाहनों की आवाजाही के बीच किसी बड़ी दुर्घटना से इनकार कैसे किया जा सकता है? विद्यार्थियों के गेट के बाहर खड़े रहने का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसके बाद स्थानीय लोगों में कॉलेज प्रशासन के प्रति नाराजगी और बढ़ गई है। आईजीआरएस शिकायत के बाद डीआईओएस ने दिए थे स्पष्ट निर्देश दरअसल, विद्यालय के मुख्य द्वार पर अतिक्रमण और छात्र-छात्राओं की सुरक्षा को लेकर आईजीआरएस पर शिकायत की गई थी। शिकायत में कहा गया था कि मुख्य गेट से विद्यार्थियों का आवागमन बाधित होने के कारण उन्हें करीब 400 मीटर दूर हाईवे वाले गेट से आना-जाना पड़ता है। शिकायत में सावन और कांवड़ यात्रा के दौरान हाईवे पर बढ़ने वाले भारी वाहनों और कांवड़ियों के दबाव के चलते विद्यार्थियों के साथ दुर्घटना की आशंका भी जताई गई थी। शिकायत के बाद जिला विद्यालय निरीक्षक, कासगंज ने संत तुलसीदास म्युनिसिपल इंटर कॉलेज के कार्यवाहक प्रधानाचार्य को पत्र जारी कर छात्र-छात्राओं की सुरक्षा के संबंध में तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए थे। पत्र में स्पष्ट रूप से कहा गया था कि सुरक्षा उपायों के

तहत छात्र-छात्राओं का आवागमन हाईवे वाले गेट से न कराया जाए तथा बस स्टैंड के सामने स्थित गेट को विद्यार्थियों के नियमित और सुरक्षित आवागमन के लिए खोला जाए। जिला विद्यालय निरीक्षक ने विद्यालय के मुख्य द्वार की साफ-सफाई, रंग-रोगन और संस्था के नाम की स्पष्ट पट्टिका लगाने के निर्देश भी दिए थे। साथ ही मामले में दो दिवस के भीतर साक्ष्यों सहित आख्या उपलब्ध कराने के लिए भी निर्देशित किया गया था। कांवड़ यात्रा खत्म, लेकिन सुरक्षा का सवाल बरकरार हालांकि कांवड़ यात्रा अब पूर्ण हो चुकी है, लेकिन विद्यार्थियों की सुरक्षा को लेकर उठाया गया मूल सवाल आज भी जस का तस बना हुआ है। हाईवे के सामने स्थित गेट से छात्र-छात्राओं का आवागमन और गेट बंद होने पर वहीं विद्यार्थियों की भीड़ जमा होना सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े करता है। हाईवे हादसे में छात्र की मौत का हवाला देकर गोविंद तिवारी ने उठाए सवाल शिकायतकर्ता गोविंद तिवारी ने कहा कि हाईवे पर 2 सितंबर को सड़क दुर्घटना में एक छात्र की मौत हो चुकी है, जो भागीरथी इंटर कॉलेज में पढ़ता था। उन्होंने कहा कि इस घटना को देखते हुए संत तुलसीदास म्युनिसिपल इंटर कॉलेज प्रशासन को भी विद्यार्थियों की सुरक्षा को लेकर गंभीरता बरतनी चाहिए। उन्होंने कहा कि जब जिला विद्यालय निरीक्षक द्वारा स्पष्ट निर्देश दिए जा चुके हैं कि हाईवे वाले गेट से छात्र-छात्राओं का आवागमन न कराया जाए, तो उसके बाद भी इस गेट से विद्यार्थियों को बुलाना और निकालना समझ से परे है। उन्होंने मांग की कि रोडवेज बस स्टैंड के सामने स्थित गेट से विद्यार्थियों के प्रवेश और निकासी की व्यवस्था तत्काल प्रभाव से सुचारू कराई जाए। अब सवाल डीआईओएस की कार्रवाई पर बुधवार को हाईवे के सामने गेट पर 40 से 50 छात्र-छात्राओं के लंबे समय तक खड़े रहने की घटना के बाद अब सबसे बड़ा सवाल यह उठ रहा है कि जब विभागीय अधिकारी छात्र सुरक्षा को लेकर लिखित आदेश जारी कर चुके हैं, तो उसका पालन न करने पर कॉलेज प्रशासन के खिलाफ क्या कार्रवाई होगी? स्थानीय लोगों का कहना है कि बच्चों की सुरक्षा के मामले में किसी तरह की लापरवाही को नजरअंदाज नहीं किया जाना चाहिए। उनका कहना है कि यदि हाईवे के सामने विद्यार्थियों की भीड़ जमा होती है और इसी दौरान कोई तेज रफ्तार वाहन अनियंत्रित होकर बच्चों की ओर आ जाता है, तो गंभीर हादसा हो सकता है। ऐसे में जिला विद्यालय निरीक्षक को पूरे मामले का तत्काल संज्ञान लेकर जिम्मेदारी तय करने और आदेश की अवहेलना करने वाले कॉलेज प्रशासन के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई करने की जरूरत है, ताकि किसी अनहोनी से पहले व्यवस्था सुधारी जा सके।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • मुम्बई के एक अस्पताल में सुरक्षाकर्मियों ने बुर्का पहने एक महिला को अंदर जाने से रोक दिया
    1
    मुम्बई के एक अस्पताल में सुरक्षाकर्मियों ने बुर्का पहने एक महिला को अंदर जाने से रोक दिया
    user_JURM KA PARDAAPHAASH
    JURM KA PARDAAPHAASH
    Press Midea जलेसर, एटा, उत्तर प्रदेश•
    9 hrs ago
  • *लक्ष्मी स्वीट्स हाउस में लगी भीषण आग, दुकान का सामान जलकर राख* अयोध्या से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। सिविल लाइंस स्थित लक्ष्मी स्वीट्स हाउस में बुधवार दोपहर बाद अचानक भीषण आग लग गई। आग लगते ही मौके पर अफरा-तफरी मच गई। देखते ही देखते आग ने पूरी दुकान को अपनी चपेट में ले लिया। आग की सूचना मिलते ही मुख्य अग्निशमन अधिकारी एमपी सिंह और प्रभारी अग्निशमन अधिकारी प्रदीप कुमार पांडे दमकल कर्मियों और कई फायर टेंडरों के साथ मौके पर पहुंचे। फायर ब्रिगेड की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। हालांकि, तब तक दुकान के अंदर रखा काफी सामान जलकर राख हो चुका था। वहीं सीओ सिटी श्रेयश त्रिपाठी और मुख्य अग्निशमन अधिकारी एमपी सिंह ने बताया कि आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है। फिलहाल आग पर पूरी तरह से काबू पा लिया गया है और स्थिति नियंत्रण में है।
    1
    *लक्ष्मी स्वीट्स हाउस में लगी भीषण आग, दुकान का सामान जलकर राख* 

अयोध्या से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। सिविल लाइंस स्थित लक्ष्मी स्वीट्स हाउस में बुधवार दोपहर बाद अचानक भीषण आग लग गई। आग लगते ही मौके पर अफरा-तफरी मच गई।
देखते ही देखते आग ने पूरी दुकान को अपनी चपेट में ले लिया। आग की सूचना मिलते ही मुख्य अग्निशमन अधिकारी एमपी सिंह और प्रभारी अग्निशमन अधिकारी प्रदीप कुमार पांडे दमकल कर्मियों और कई फायर टेंडरों के साथ मौके पर पहुंचे।
फायर ब्रिगेड की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। हालांकि, तब तक दुकान के अंदर रखा काफी सामान जलकर राख हो चुका था।
वहीं सीओ सिटी श्रेयश त्रिपाठी और मुख्य अग्निशमन अधिकारी एमपी सिंह ने बताया कि आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है। फिलहाल आग पर पूरी तरह से काबू पा लिया गया है और स्थिति नियंत्रण में है।
    user_Star ToDay Samachar
    Star ToDay Samachar
    Local News Reporter जलेसर, एटा, उत्तर प्रदेश•
    13 hrs ago
  • खो-खो प्रतियोगिता में जूनियर वर्ग में ब्लू हाउस और सीनियर में येल्लो हाउस जीता मुकाबला उझानी,(बदायूं)। एपीएस इंटरनेशनल स्कूल में बुधवार को अंतरसदनीय खो-खो प्रतियागिता का आयोजन किया गया जिसमें जूनियर एवं सीनियर वर्ग की रेड, येल्लो, ग्रीन और ब्लू हाउस की टीमों ने प्रतिभाग किया। फाइनल मुकाबला जूनियर वर्ग की ब्लू हाउस और सीनियर वर्ग में येल्लो हाउस टीम ने जीत कर अपना परचम लहरा दिया। स्कूल परिसर में आयोजित खो-खो प्रतियागिता का शुभारंभ प्रधानाचार्य रविन्द्र भट्ट और उपप्रधानाचार्य मीनाक्षी शर्मा ने चारों टीमों के खिलाड़ियों से परिचय के बाद कराया। उन्होंने कहा कि सपने देखने से सफलता नहीं मिलती सफलता के लिए मेहनत, संयम व समर्पण की आवश्यकता होती हैं। उन्होंने कहा कि यह न केवल एक प्रतियोगिता है बल्कि सीखने, बढ़ने व मित्रता बनाए रखने का अवसर है। खो-खो प्रतियोगिता में जूनियर गर्ल्स टीमों में ब्लू हाउस और ग्रीन हाउस के बीच फाइनल खेला गया जिसमें ग्रीन हाउस 13-6 विजेता रही तथा जूनियर बॉयस में रेड हाउस और ब्लू हाउस के बीच फाइनल खेला गया जिसमें ब्लू हाउस 10-9 विजेता रही। सीनियर गर्ल्स टीमों में येल्लो हाउस और ग्रीन हाउस के बीच फाइनल खेला गया जिसमें ग्रीन हाउस 9-8 विजेता रही तथा सीनियर बॉयस में येल्लो हाउस और ब्लू हाउस के बीच फाइनल खेला गया जिसमें येल्लो हाउस 15-14 विजेता रही। विजयी टीमों के खिलाड़ियों को सम्मानपूर्वक प्रमाण पत्र और मेडल प्रदान किए गए।
    1
    खो-खो प्रतियोगिता में जूनियर वर्ग में ब्लू हाउस और सीनियर में येल्लो हाउस जीता मुकाबला
उझानी,(बदायूं)। एपीएस इंटरनेशनल स्कूल में बुधवार को अंतरसदनीय खो-खो प्रतियागिता का आयोजन किया गया जिसमें जूनियर एवं सीनियर वर्ग की रेड, येल्लो, ग्रीन और ब्लू हाउस की टीमों ने प्रतिभाग किया। फाइनल मुकाबला जूनियर वर्ग की ब्लू हाउस और सीनियर वर्ग में येल्लो हाउस टीम ने जीत कर अपना परचम लहरा दिया।
स्कूल परिसर में आयोजित खो-खो प्रतियागिता का शुभारंभ प्रधानाचार्य रविन्द्र भट्ट और उपप्रधानाचार्य मीनाक्षी शर्मा ने चारों टीमों के खिलाड़ियों से परिचय के बाद कराया। उन्होंने कहा कि सपने देखने से सफलता नहीं मिलती सफलता के लिए मेहनत, संयम व समर्पण की आवश्यकता होती हैं। उन्होंने कहा कि यह न केवल एक प्रतियोगिता है बल्कि सीखने, बढ़ने व मित्रता बनाए रखने का अवसर है। खो-खो प्रतियोगिता में जूनियर गर्ल्स टीमों में ब्लू हाउस और ग्रीन हाउस के बीच फाइनल खेला गया जिसमें ग्रीन हाउस 13-6 विजेता रही तथा जूनियर बॉयस में रेड हाउस और ब्लू हाउस के बीच फाइनल खेला गया जिसमें ब्लू हाउस 10-9 विजेता रही।
सीनियर गर्ल्स टीमों में येल्लो हाउस और ग्रीन हाउस के बीच फाइनल खेला गया जिसमें ग्रीन हाउस 9-8 विजेता रही तथा सीनियर बॉयस में येल्लो हाउस और ब्लू हाउस के बीच फाइनल खेला गया जिसमें येल्लो हाउस 15-14 विजेता रही। विजयी टीमों के खिलाड़ियों को सम्मानपूर्वक प्रमाण पत्र और मेडल प्रदान किए गए।
    user_Pawan Verma Press Reporter
    Pawan Verma Press Reporter
    पत्रकार बदायूँ, बदायूँ, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • आज की बड़ी खबरें: PM मोदी का जल प्रबंधन पर फोकस, 21 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, नेपाल में बाढ़ से तबाही | CBI जांच और देश-दुनिया की बड़ी खबरें 🚨 देश-दुनिया की बड़ी खबरें एक साथ | Shuru News आज के प्रमुख समाचारों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का **जल प्रबंधन पर जोर**, राहुल गांधी की **नासिक में राजनीतिक गतिविधियां**, और देश के कई हिस्सों में **भारी बारिश का अलर्ट** प्रमुख विषय रहे। 🌧️ 21 राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी** के बीच नेपाल में भीषण बाढ़ से हालात गंभीर बताए जा रहे हैं। ⚖️ **दिशा सालियान मौत मामले में CBI जांच** और फर्जी टोल रसीदों से जुड़े मामलों में कार्रवाई ने भी सुर्खियां बटोरीं। 🏥 जम्मू-कश्मीर में **मेडिकल इंटर्न की हड़ताल** और दिल्ली में **महिला सुरक्षा को लेकर प्रदर्शन** से जुड़े घटनाक्रम भी सामने आए। 🌍 अंतरराष्ट्रीय स्तर पर **बेल्जियम के प्रधानमंत्री की भारत यात्रा** और बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री **शेख हसीना** से जुड़ी परिस्थितियों पर भी नजर रही। 📲 Shuru News App** पर पाएं देश, प्रदेश, राजनीति, मौसम, अपराध और अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रम की महत्वपूर्ण खबरें। ⚠️ *यह विवरण उपलब्ध समाचार-सामग्री/ट्रांसक्रिप्ट पर आधारित है। किसी भी दावे की स्वतंत्र पुष्टि संबंधित आधिकारिक स्रोतों से करें। #ShuruNews #आजकीबड़ीखबर #BreakingNews #HindiNews #LatestNews #IndiaNews #NewsUpdate #PMModi #NarendraModi #RahulGandhi #HeavyRain #RainAlert #FloodNews #NepalFlood #CBI #DishaSalian #DelhiNews #JammuKashmir #WomenSafety #PoliticalNews #InternationalNews #Bangladesh #SheikhHasina #NewsToday Shuru News, Shuru News App, आज की बड़ी खबर, आज की ताजा खबर, हिंदी न्यूज़, लेटेस्ट न्यूज़, ब्रेकिंग न्यूज़, भारत की खबरें, देश की खबरें, मोदी न्यूज़, पीएम मोदी, नरेंद्र मोदी, राहुल गांधी, नासिक न्यूज़, भारी बारिश, बारिश का अलर्ट, 21 राज्यों में बारिश, बाढ़ की खबर, नेपाल बाढ़, नेपाल फ्लड, CBI जांच, दिशा सालियान केस, दिल्ली महिला सुरक्षा, जम्मू कश्मीर न्यूज़, मेडिकल इंटर्न हड़ताल, शेख हसीना, बांग्लादेश न्यूज़, बेल्जियम पीएम, इंटरनेशनल न्यूज़ आज की खबरें, ताजा समाचार, हिंदी समाचार, न्यूज अपडेट, ब्रेकिंग न्यूज हिंदी, भारत समाचार, राष्ट्रीय समाचार, राजनीतिक समाचार, मौसम समाचार, बारिश समाचार, बाढ़ समाचार, CBI News, Crime News, Delhi News, J&K News, Nepal News, Bangladesh News, PM Modi News, Rahul Gandhi News, Latest India News, Hindi Breaking News, Shuru News Today, News Headlines, Daily News #TrendingNews #ViralNews #NewsAlert #BreakingUpdate #TopNews #BigBreaking #NewsFlash #IndiaBreaking #LatestUpdate #DailyNews #TodayNews #MustWatch #ViralUpdate #NationalNews #TopHeadlines
    2
    आज की बड़ी खबरें: PM मोदी का जल प्रबंधन पर फोकस, 21 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, नेपाल में बाढ़ से तबाही | CBI जांच और देश-दुनिया की बड़ी खबरें
🚨 देश-दुनिया की बड़ी खबरें एक साथ | Shuru News
आज के प्रमुख समाचारों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का **जल प्रबंधन पर जोर**, राहुल गांधी की **नासिक में राजनीतिक गतिविधियां**, और देश के कई हिस्सों में **भारी बारिश का अलर्ट** प्रमुख विषय रहे।
🌧️  21 राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी** के बीच नेपाल में भीषण बाढ़ से हालात गंभीर बताए जा रहे हैं। ⚖️ **दिशा सालियान मौत मामले में CBI जांच** और फर्जी टोल रसीदों से जुड़े मामलों में कार्रवाई ने भी सुर्खियां बटोरीं। 🏥 जम्मू-कश्मीर में **मेडिकल इंटर्न की हड़ताल** और दिल्ली में **महिला सुरक्षा को लेकर प्रदर्शन** से जुड़े घटनाक्रम भी सामने आए। 🌍 अंतरराष्ट्रीय स्तर पर **बेल्जियम के प्रधानमंत्री की भारत यात्रा** और बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री **शेख हसीना** से जुड़ी परिस्थितियों पर भी नजर रही।
📲 Shuru News App** पर पाएं देश, प्रदेश, राजनीति, मौसम, अपराध और अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रम की महत्वपूर्ण खबरें।
⚠️ *यह विवरण उपलब्ध समाचार-सामग्री/ट्रांसक्रिप्ट पर आधारित है। किसी भी दावे की स्वतंत्र पुष्टि संबंधित आधिकारिक स्रोतों से करें।
#ShuruNews #आजकीबड़ीखबर #BreakingNews #HindiNews #LatestNews #IndiaNews #NewsUpdate #PMModi #NarendraModi #RahulGandhi #HeavyRain #RainAlert #FloodNews #NepalFlood #CBI #DishaSalian #DelhiNews #JammuKashmir #WomenSafety #PoliticalNews #InternationalNews #Bangladesh #SheikhHasina #NewsToday
Shuru News, Shuru News App, आज की बड़ी खबर, आज की ताजा खबर, हिंदी न्यूज़, लेटेस्ट न्यूज़, ब्रेकिंग न्यूज़, भारत की खबरें, देश की खबरें, मोदी न्यूज़, पीएम मोदी, नरेंद्र मोदी, राहुल गांधी, नासिक न्यूज़, भारी बारिश, बारिश का अलर्ट, 21 राज्यों में बारिश, बाढ़ की खबर, नेपाल बाढ़, नेपाल फ्लड, CBI जांच, दिशा सालियान केस, दिल्ली महिला सुरक्षा, जम्मू कश्मीर न्यूज़, मेडिकल इंटर्न हड़ताल, शेख हसीना, बांग्लादेश न्यूज़, बेल्जियम पीएम, इंटरनेशनल न्यूज़
आज की खबरें, ताजा समाचार, हिंदी समाचार, न्यूज अपडेट, ब्रेकिंग न्यूज हिंदी, भारत समाचार, राष्ट्रीय समाचार, राजनीतिक समाचार, मौसम समाचार, बारिश समाचार, बाढ़ समाचार, CBI News, Crime News, Delhi News, J&K News, Nepal News, Bangladesh News, PM Modi News, Rahul Gandhi News, Latest India News, Hindi Breaking News, Shuru News Today, News Headlines, Daily News
#TrendingNews #ViralNews #NewsAlert #BreakingUpdate #TopNews #BigBreaking #NewsFlash #IndiaBreaking #LatestUpdate #DailyNews #TodayNews #MustWatch #ViralUpdate #NationalNews #TopHeadlines
    user_Abdul Hadi
    Abdul Hadi
    Teacher Koil, Aligarh•
    4 hrs ago
  • दबंगो ने जमीन हड़प लिया उसके बाद घर में घुसकर महिलाओं के हाथ तोड़े किया जान लेवा हमला दादों पुलिस ने पीड़ितों की रिपोर्ट भी नहीं लिखी हमलावरों का मुकदमा दर्ज कर लिया पीड़ित ने पुलिस यह भी आरोप लगाया कि रिपोर्ट दर्ज कर ने के नाम पर 50, 000रुपए की मांग की इसीलिए पीड़ित की रिपोर्ट दर्ज नहीं की ssp अलीगढ़ से न्याय की गुहार लगाइ हैं
    1
    दबंगो ने जमीन हड़प लिया उसके बाद घर में घुसकर महिलाओं के हाथ तोड़े किया जान लेवा हमला दादों पुलिस ने पीड़ितों की रिपोर्ट भी नहीं लिखी हमलावरों का मुकदमा दर्ज कर लिया पीड़ित ने पुलिस यह भी आरोप लगाया कि रिपोर्ट दर्ज कर ने के नाम पर 50, 000रुपए की मांग की इसीलिए पीड़ित की रिपोर्ट दर्ज नहीं की ssp अलीगढ़ से न्याय की गुहार लगाइ हैं
    user_KRANTKARI Khabar
    KRANTKARI Khabar
    Voice of people कोइल, अलीगढ़, उत्तर प्रदेश•
    7 hrs ago
  • स्पेन का नाला और गोरखपुर का 'हॉलीवुड' विकास! स्पेन में खुले नाले में बच्ची की दर्दनाक मौत पर जो लोग 'कथित विकास' का मातम मना रहे हैं, लगता है उनकी आंखें गोरखपुर के चमचमाते 'हॉलीवुड' वाले विजन से चौंधिया गई हैं! अरे जनाब, कोई अंधा ही होगा जो स्पेन के इस हादसे को देखकर गोरखपुर या उत्तर प्रदेश के किसी शहर का हाल समझ ले! यहाँ तो स्मार्ट सिटी के नाले इतने सुसज्जित हैं कि बरसात में बच्चों को पानी में तैरने के लिए 'वाटर पार्क' जाने की जरूरत ही नहीं पड़ती, सड़कें खुद ही स्विमिंग पूल बन जाती हैं। रविकिशन जी, जरा इन अज्ञानी लोगों को बताइए कि गोरखपुर में विकास इतनी स्पीड से भाग रहा है कि खुले नालों और गड्ढों में गिरकर जान गंवाना कोई आपदा नहीं, बल्कि 'अमृत काल' का रोमांचक सफर है! एक तरफ मासूम की मौत का दुख दिल को चीर रहा है, तो दूसरी तरफ हमारे जनप्रतिनिधियों की विकास की मारक क्षमता पर हंसी भी छूट रही है—कसम से, गजब का 'सिनेमैटिक' विकास है!
    1
    स्पेन का नाला और गोरखपुर का 'हॉलीवुड' विकास!
स्पेन में खुले नाले में बच्ची की दर्दनाक मौत पर जो लोग 'कथित विकास' का मातम मना रहे हैं, लगता है उनकी आंखें गोरखपुर के चमचमाते 'हॉलीवुड' वाले विजन से चौंधिया गई हैं!
अरे जनाब, कोई अंधा ही होगा जो स्पेन के इस हादसे को देखकर गोरखपुर या उत्तर प्रदेश के किसी शहर का हाल समझ ले! यहाँ तो स्मार्ट सिटी के नाले इतने सुसज्जित हैं कि बरसात में बच्चों को पानी में तैरने के लिए 'वाटर पार्क' जाने की जरूरत ही नहीं पड़ती, सड़कें खुद ही स्विमिंग पूल बन जाती हैं।
रविकिशन जी, जरा इन अज्ञानी लोगों को बताइए कि गोरखपुर में विकास इतनी स्पीड से भाग रहा है कि खुले नालों और गड्ढों में गिरकर जान गंवाना कोई आपदा नहीं, बल्कि 'अमृत काल' का रोमांचक सफर है!
एक तरफ मासूम की मौत का दुख दिल को चीर रहा है, तो दूसरी तरफ हमारे जनप्रतिनिधियों की विकास की मारक क्षमता पर हंसी भी छूट रही है—कसम से, गजब का 'सिनेमैटिक' विकास है!
    user_बहुजन मिडिया टीवी
    बहुजन मिडिया टीवी
    Local Politician Sasni•
    7 hrs ago
  • *आईटी चौराहे से पहले मुख्य मार्ग पर अचानक सड़क धंस गई और बीच सड़क पर करीब 10 फीट से ज्यादा गहरा गड्ढा बन गया* लखनऊ । बताया जा रहा हैं कि पूर्व डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा के आवास के सामने बने इस खतरनाक गड्ढे में एक बाइक सवार गिर गया जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया स्थानीय लोगों ने उसे अस्पताल पहुंचाया।
    1
    *आईटी चौराहे से पहले मुख्य मार्ग पर अचानक सड़क धंस गई और बीच सड़क पर करीब 10 फीट से ज्यादा गहरा गड्ढा बन गया*

लखनऊ । बताया जा रहा हैं कि पूर्व डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा के आवास के सामने बने इस खतरनाक गड्ढे में एक बाइक सवार गिर गया जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया स्थानीय लोगों ने उसे अस्पताल पहुंचाया।
    user_Star ToDay Samachar
    Star ToDay Samachar
    Local News Reporter जलेसर, एटा, उत्तर प्रदेश•
    13 hrs ago
  • आउटसोर्स कर्मियों के हित में बड़ा कदम, यूपी आउटसोर्स सेवा निगम का शुभारंभ हाथरस: आउटसोर्स कर्मियों के हित में बड़ा कदम, यूपी आउटसोर्स सेवा निगम का शुभारंभ अग्रवाल सेवा सदन में उत्तर प्रदेश आउटसोर्स सेवा निगम के लोगो, वेबसाइट एवं पोर्टल के शुभारंभ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के संबोधन एवं शुभारंभ कार्यक्रम का सजीव प्रसारण जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों और कर्मचारियों ने देखा-सुना। सांसद अनूप प्रधान वाल्मीकि की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में विधायक अंजुला सिंह माहौर, विधायक वीरेंद्र सिंह राणा समेत अधिकारी मौजूद रहे। नई व्यवस्था के तहत आउटसोर्स कर्मियों को समय से पारिश्रमिक, ईपीएफ-ईएसआई और पारदर्शी भर्ती प्रक्रिया का लाभ मिलेगा। कर्मचारियों के खाते में प्रत्येक माह की 5 तारीख तक पारिश्रमिक पहुंचाने की व्यवस्था पर जोर दिया गया। कार्यक्रम के दौरान श्रम विभाग की विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को स्वीकृति पत्र, सुरक्षा टूल किट एवं अन्य लाभ वितरित किए गए। सफाई कर्मियों को किट वितरित कर उनके कार्य और सम्मान को बढ़ावा देने का संदेश दिया गया। अधिकारियों ने कहा कि आउटसोर्स सेवा निगम से कर्मचारियों की वर्षों पुरानी समस्याओं के समाधान और सेवा व्यवस्था में पारदर्शिता आने की उम्मीद है। बाइट:- अनूप प्रधान, सांसद, हाथरस।
    4
    आउटसोर्स कर्मियों के हित में बड़ा कदम, यूपी आउटसोर्स सेवा निगम का शुभारंभ
हाथरस: 
आउटसोर्स कर्मियों के हित में बड़ा कदम, यूपी आउटसोर्स सेवा निगम का शुभारंभ
अग्रवाल सेवा सदन में उत्तर प्रदेश आउटसोर्स सेवा निगम के लोगो, वेबसाइट एवं पोर्टल के शुभारंभ कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के संबोधन एवं शुभारंभ कार्यक्रम का सजीव प्रसारण जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों और कर्मचारियों ने देखा-सुना।
सांसद अनूप प्रधान वाल्मीकि की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में विधायक अंजुला सिंह माहौर, विधायक वीरेंद्र सिंह राणा समेत अधिकारी मौजूद रहे।
नई व्यवस्था के तहत आउटसोर्स कर्मियों को समय से पारिश्रमिक, ईपीएफ-ईएसआई और पारदर्शी भर्ती प्रक्रिया का लाभ मिलेगा।
कर्मचारियों के खाते में प्रत्येक माह की 5 तारीख तक पारिश्रमिक पहुंचाने की व्यवस्था पर जोर दिया गया।
कार्यक्रम के दौरान श्रम विभाग की विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को स्वीकृति पत्र, सुरक्षा टूल किट एवं अन्य लाभ वितरित किए गए।
सफाई कर्मियों को किट वितरित कर उनके कार्य और सम्मान को बढ़ावा देने का संदेश दिया गया।
अधिकारियों ने कहा कि आउटसोर्स सेवा निगम से कर्मचारियों की वर्षों पुरानी समस्याओं के समाधान और सेवा व्यवस्था में पारदर्शिता आने की उम्मीद है।
बाइट:- अनूप प्रधान, सांसद, हाथरस।
    user_Journalists Sasni
    Journalists Sasni
    पत्रकार सासनी, हाथरस, उत्तर प्रदेश•
    9 hrs ago
  • #आगरा इंस्पेक्टर को अपनी जान बचाने के लिए भागना पड़ा, वकील के चैंबर में छिपे
    1
    #आगरा इंस्पेक्टर को अपनी जान बचाने के लिए भागना पड़ा, वकील के चैंबर में छिपे
    user_Manuddin Khan
    Manuddin Khan
    Grain Shop अलीगढ़, उत्तर प्रदेश•
    12 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.