logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

मथुरा में दबंग प्रधान की गुंडागर्दी, अधिकारियों के सामने लहराई पिस्तौल राया (मथुरा)। विकास खंड राया की ग्राम पंचायत भंकरपुर वसेला में करोड़ों रुपये के सरकारी गबन की जांच करने पहुंचे अधिकारियों के सामने दबंग ग्राम प्रधान शिव सिंह उर्फ शिब्बो पहलवान ने सरेआम गुंडागर्दी की। घोटाला उजागर होने के डर से बौखलाए प्रधान ने अखाड़े से 15-20 गुंडों को बुलाकर जांच की मांग कर रहे ग्रामीणों पर जानलेवा हमला करवा दिया। आरोप है कि प्रधान शिब्बो पहलवान ने हाथों में अवैध पिस्तौल लहराकर ग्रामीणों में दहशत फैला दी। इस हमले में प्रधान के साथ बंटी, रवि, उनके भतीजे, पिता और चाचा भी शामिल रहे। शिकायतकर्ता धर्मेंद्र सिंह के अनुसार, वर्ष 2021 से अब तक नल मरम्मत, रीबोर, सफाई व्यवस्था, सामुदायिक शौचालय निर्माण, पेवर ब्लॉक और सड़क निर्माण के नाम पर फर्जी कागजात बनाकर करोड़ों का गबन किया गया है। पीड़ितों ने आरोपी प्रधान व उसके सहयोगियों पर तत्काल प्राथमिकी (FIR) दर्ज कर कड़ी कार्रवाई और सुरक्षा की मांग की है।

1 hr ago
user_Gaurav rawat
Gaurav rawat
Local News Reporter मथुरा, मथुरा, उत्तर प्रदेश•
1 hr ago

मथुरा में दबंग प्रधान की गुंडागर्दी, अधिकारियों के सामने लहराई पिस्तौल राया (मथुरा)। विकास खंड राया की ग्राम पंचायत भंकरपुर वसेला में करोड़ों रुपये के सरकारी गबन की जांच करने पहुंचे अधिकारियों के सामने दबंग ग्राम प्रधान शिव सिंह उर्फ शिब्बो पहलवान ने सरेआम गुंडागर्दी की। घोटाला उजागर होने के डर से बौखलाए प्रधान

ने अखाड़े से 15-20 गुंडों को बुलाकर जांच की मांग कर रहे ग्रामीणों पर जानलेवा हमला करवा दिया। आरोप है कि प्रधान शिब्बो पहलवान ने हाथों में अवैध पिस्तौल लहराकर ग्रामीणों में दहशत फैला दी। इस हमले में प्रधान के साथ बंटी, रवि, उनके भतीजे, पिता और चाचा भी शामिल रहे। शिकायतकर्ता धर्मेंद्र सिंह के

अनुसार, वर्ष 2021 से अब तक नल मरम्मत, रीबोर, सफाई व्यवस्था, सामुदायिक शौचालय निर्माण, पेवर ब्लॉक और सड़क निर्माण के नाम पर फर्जी कागजात बनाकर करोड़ों का गबन किया गया है। पीड़ितों ने आरोपी प्रधान व उसके सहयोगियों पर तत्काल प्राथमिकी (FIR) दर्ज कर कड़ी कार्रवाई और सुरक्षा की मांग की है।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • ​श्री अग्रवाल मंडल कृष्णा नगर मनाएगा 25 वां महाराजा अग्रसेन जयंती महोत्सव रजत जयंती वर्ष पर 11 से 16 अक्टूबर तक होंगे भव्य कार्यक्रम ​मथुरा श्री अग्रवाल मंडल रजि कृष्णा नगर द्वारा इस वर्ष 25वां महाराजा अग्रसेन जयंती महोत्सव अत्यंत हर्षोल्लास और भव्यता के साथ मनाया जाएगा संस्था के स्थापना के 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में इस वर्ष के आयोजन को रजत जयंती वर्ष के रूप में विशेष स्वरूप दिया जा रहा है महोत्सव की तैयारियों को लेकर आयोजित एक प्रेस वार्ता में मंडल के पदाधिकारियों एवं कार्यकारिणी सदस्यों ने कार्यक्रमों की विस्तृत जानकारी साझा की तथा महोत्सव की स्मारिका पत्रिका का विधिवत विमोचन किया प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए कार्यकारिणी सदस्य सचिन अग्रवाल एवं अन्य पदाधिकारियों ने बताया कि महोत्सव का शुभारंभ 11 अक्टूबर को अग्रवाल धर्मशाला में धार्मिक अनुष्ठान एवं यज्ञ के साथ होगा कार्यक्रम की श्रृंखला में 15 अक्टूबर को प्रात 8 बजे सनातन धर्म मंदिर कृष्णा नगर बाजार से 108 महिलाओं द्वारा भव्य कलश यात्रा निकाली जाएगी माता महालक्ष्मी जी के चित्र को विराजमान कर निकाली जाने वाली यह यात्रा नगर के विभिन्न प्रमुख मार्गों से होती हुई डैम्पियर नगर स्थित अग्रवाल धर्मशाला पहुंचेगी महोत्सव का मुख्य आकर्षण 16 अक्टूबर को दोपहर 4 बजे मंडी समिति परिसर से निकलने वाली भव्य शोभायात्रा होगी यह शोभायात्रा सोंख रोड एवं कृष्णा नगर के मुख्य बाजार से गुजरते हुए मुकुंद रिसॉर्ट पहुंचेगी शोभायात्रा के समापन के बाद मुकुंद रिसॉर्ट में भव्य मंचीय कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा जिसमें समाज के वरिष्ठ जनों अतिथियों एवं संरक्षकों का अभिनंदन व सम्मान किया जाएगा ​मंडल के पदाधिकारियों ने कहा कि महाराजा अग्रसेन जयंती महोत्सव का मुख्य उद्देश्य समाज में एकता सेवा संस्कार और सामाजिक सहभागिता की भावना को मजबूत करना है अंत में सभी अग्र बंधुओं से इस ऐतिहासिक रजत जयंती महोत्सव में अधिक से अधिक संख्या में सहभागिता कर आयोजन को सफल बनाने की अपील की गई पत्रिका विमोचन के अवसर पर मोहन लाल अग्रवाल मोहन मिष्ठान मांगी लाल अग्रवाल आढ़तिया केशव अग्रवाल कराहरी वाले संजू लाला कराहरी वाले जयन्ती प्रसाद अग्रवाल जेएसआर ग्रुप गिरधारी लाल बंसल बंसल फूड डॉ केएम अग्रवाल विनोद अग्रवाल रिफाइनरी अनिल अग्रवाल नौझील वाले सुरेश अग्रवाल चामुंडा एवं संतोष सिंघल महाराजा स्वरूप सहित समाज के कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे आयोजन को सफल बनाने में सचिन अग्रवाल घी वाले राजेश अग्रवाल अधिवक्ता संतोष सिंघल राधावैली गोविंद अग्रवाल भगोना वाले गणेश अग्रवाल मोहन मिष्ठान भंडार धीरज गोयल फोटोस्टेट सोनू अग्रवाल SB Gold तरुण अग्रवाल प्रदीप अग्रवाल JK RMC राजीव फ्रूटी वाले नवीन अग्रवाल इंटरनेट मनोज अग्रवाल IOC बंटी बिंदल बिंदल मिष्ठान सुरेश अग्रवाल ठेकेदार नीरज अग्रवाल अडींग बादल अग्रवाल PKB शैलेन्द्र अग्रवाल आगरा बेरिंग दीपक अग्रवाल उसपार सुमित अग्रवाल बांके बिहारी एवं दीपक बर्तन मुख्य रूप से जुटे हुए हैं
    4
    ​श्री अग्रवाल मंडल कृष्णा नगर मनाएगा 25 वां महाराजा अग्रसेन जयंती महोत्सव रजत जयंती वर्ष पर 11 से 16 अक्टूबर तक होंगे भव्य कार्यक्रम

​मथुरा श्री अग्रवाल मंडल रजि कृष्णा नगर द्वारा इस वर्ष 25वां महाराजा अग्रसेन जयंती महोत्सव अत्यंत हर्षोल्लास और भव्यता के साथ मनाया जाएगा संस्था के स्थापना के 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में इस वर्ष के आयोजन को रजत जयंती वर्ष के रूप में विशेष स्वरूप दिया जा रहा है महोत्सव की तैयारियों को लेकर आयोजित एक प्रेस वार्ता में मंडल के पदाधिकारियों एवं कार्यकारिणी सदस्यों ने कार्यक्रमों की विस्तृत जानकारी साझा की तथा महोत्सव की स्मारिका पत्रिका का विधिवत विमोचन किया प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए कार्यकारिणी सदस्य सचिन अग्रवाल एवं अन्य पदाधिकारियों ने बताया कि महोत्सव का शुभारंभ 11 अक्टूबर को अग्रवाल धर्मशाला में धार्मिक अनुष्ठान एवं यज्ञ के साथ होगा कार्यक्रम की श्रृंखला में 15 अक्टूबर को प्रात 8 बजे सनातन धर्म मंदिर कृष्णा नगर बाजार से 108 महिलाओं द्वारा भव्य कलश यात्रा निकाली जाएगी माता महालक्ष्मी जी के चित्र को विराजमान कर निकाली जाने वाली यह यात्रा नगर के विभिन्न प्रमुख मार्गों से होती हुई डैम्पियर नगर स्थित अग्रवाल धर्मशाला पहुंचेगी महोत्सव का मुख्य आकर्षण 16 अक्टूबर को दोपहर 4 बजे मंडी समिति परिसर से निकलने वाली भव्य शोभायात्रा होगी यह शोभायात्रा सोंख रोड एवं कृष्णा नगर के मुख्य बाजार से गुजरते हुए मुकुंद रिसॉर्ट पहुंचेगी शोभायात्रा के समापन के बाद मुकुंद रिसॉर्ट में भव्य मंचीय कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा जिसमें समाज के वरिष्ठ जनों अतिथियों एवं संरक्षकों का अभिनंदन व सम्मान किया जाएगा ​मंडल के पदाधिकारियों ने कहा कि महाराजा अग्रसेन जयंती महोत्सव का मुख्य उद्देश्य समाज में एकता सेवा संस्कार और सामाजिक सहभागिता की भावना को मजबूत करना है अंत में सभी अग्र बंधुओं से इस ऐतिहासिक रजत जयंती महोत्सव में अधिक से अधिक संख्या में सहभागिता कर आयोजन को सफल बनाने की अपील की गई पत्रिका विमोचन के अवसर पर मोहन लाल अग्रवाल मोहन मिष्ठान मांगी लाल अग्रवाल आढ़तिया केशव अग्रवाल कराहरी वाले संजू लाला कराहरी वाले जयन्ती प्रसाद अग्रवाल जेएसआर ग्रुप गिरधारी लाल बंसल बंसल फूड डॉ केएम अग्रवाल विनोद अग्रवाल रिफाइनरी अनिल अग्रवाल नौझील वाले सुरेश अग्रवाल चामुंडा एवं संतोष सिंघल महाराजा स्वरूप सहित समाज के कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे आयोजन को सफल बनाने में सचिन अग्रवाल घी वाले राजेश अग्रवाल अधिवक्ता संतोष सिंघल राधावैली गोविंद अग्रवाल भगोना वाले गणेश अग्रवाल मोहन मिष्ठान भंडार धीरज गोयल फोटोस्टेट सोनू अग्रवाल SB Gold तरुण अग्रवाल प्रदीप अग्रवाल JK RMC राजीव फ्रूटी वाले नवीन अग्रवाल इंटरनेट मनोज अग्रवाल IOC बंटी बिंदल बिंदल मिष्ठान सुरेश अग्रवाल ठेकेदार नीरज अग्रवाल अडींग बादल अग्रवाल PKB शैलेन्द्र अग्रवाल आगरा बेरिंग दीपक अग्रवाल उसपार सुमित अग्रवाल बांके बिहारी एवं दीपक बर्तन मुख्य रूप से जुटे हुए हैं
    user_नितिन कर्दम
    नितिन कर्दम
    मथुरा, मथुरा, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • विदेशी भक्त की जुबां पर चढ़ा मैने तेरे ही भरोसे भगवान सागर में नैया डाल दी जमकर वायरल हो रहा है #हनुमान_अंश_मूवी #सॉन्ग
    1
    विदेशी भक्त की जुबां पर चढ़ा 
मैने तेरे ही भरोसे भगवान सागर में नैया डाल दी जमकर वायरल हो रहा है 
#हनुमान_अंश_मूवी #सॉन्ग
    user_MATHURA KESARI NEWS
    MATHURA KESARI NEWS
    मीडिया/न्यूज कम्पनी मथुरा, मथुरा, उत्तर प्रदेश•
    8 hrs ago
  • मथुरा में ऐप्जा का राष्ट्रीय सम्मेलन, पत्रकार हित और संगठन विस्तार पर मंथन मथुरा में ऐप्जा का राष्ट्रीय सम्मेलन, पत्रकार हित और संगठन विस्तार पर मंथन
    1
    मथुरा में ऐप्जा का राष्ट्रीय सम्मेलन, पत्रकार हित और संगठन विस्तार पर मंथन
मथुरा में ऐप्जा का राष्ट्रीय सम्मेलन, पत्रकार हित और संगठन विस्तार पर मंथन
    user_Pandit Rahul brijwasi
    Pandit Rahul brijwasi
    Mathura, Uttar Pradesh•
    10 hrs ago
  • समाधान दिवस में सुनी जिला अधिकारी ने एक वृद्ध महिला की समस्या, तुरंत निराकरण के दिए आदेश मथुरा जिलाधिकारी कार्यालय पहुंची एक पीड़ित महिला ने दबंग पर उसकी जमीन हथियाने का आरोप लगाते हुए जिलाधिकारी से गुहार लगाई मामले को संज्ञान में लेते हुए जिलाधिकारी महोदय ने तहसीलदार से उस महिला की समस्या का तत्काल निराकरण करने के आदेश दिए
    1
    समाधान दिवस में सुनी जिला अधिकारी ने एक वृद्ध महिला की समस्या, तुरंत निराकरण के दिए आदेश
मथुरा जिलाधिकारी कार्यालय पहुंची एक पीड़ित महिला ने दबंग पर उसकी जमीन हथियाने का आरोप लगाते हुए जिलाधिकारी से गुहार लगाई मामले को संज्ञान में लेते हुए जिलाधिकारी महोदय ने तहसीलदार  से उस महिला की समस्या का तत्काल निराकरण करने के आदेश दिए
    user_Murli Thakur Reporter
    Murli Thakur Reporter
    Court reporter मथुरा, मथुरा, उत्तर प्रदेश•
    11 hrs ago
  • स्टूडेंट बोला-जल्दी कर, पनवेल निकलना है; प्रोफेसर ने कॉलर पकड़ा ➡️ वायरल वीडियो अहमदाबाद की निरमा यूनिवर्सिटी का है ➡️ यह घटना यूनिवर्सिटी में आयोजित तीन दिवसीय ‘टेक्नोफ्रा 2026’ कार्यक्रम के दौरान हुई
    1
    स्टूडेंट बोला-जल्दी कर, पनवेल निकलना है; प्रोफेसर ने कॉलर पकड़ा
➡️  वायरल वीडियो अहमदाबाद की निरमा यूनिवर्सिटी का है
➡️ यह घटना यूनिवर्सिटी में आयोजित तीन दिवसीय ‘टेक्नोफ्रा 2026’ कार्यक्रम के दौरान हुई
    user_MATHURA KESARI NEWS
    MATHURA KESARI NEWS
    मीडिया/न्यूज कम्पनी मथुरा, मथुरा, उत्तर प्रदेश•
    12 hrs ago
  • नशे के खिलाफ शिकायत करना पड़ा भारी, पुलिस पर घर में घुसकर मारपीट का आरोप दो युवकों का शांति भंग में चालान, एक व्यक्ति को 20-21 घंटे हिरासत में रखने का दावा; वरिष्ठ अधिकारियों से निष्पक्ष जांच की मांग मथुरा, ( राया )नशे के खिलाफ शिकायत करना पड़ा भारी, पुलिस पर घर में घुसकर मारपीट का आरोप दो युवकों का शांति भंग में चालान, एक व्यक्ति को 20-21 घंटे हिरासत में रखने का दावा; वरिष्ठ अधिकारियों से निष्पक्ष जांच की मांग राया। थाना राया क्षेत्र के ग्राम आयराखेड़ा निवासी मानवेंद्र सिंह ने पुलिसकर्मियों पर घर में जबरन घुसकर परिवार के सदस्यों के साथ गाली-गलौज, मारपीट और दो युवकों को हिरासत में लेने के गंभीर आरोप लगाए हैं। मामले को लेकर शिकायतकर्ता ने वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों से शिकायत कर निष्पक्ष जांच और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। शिकायत के अनुसार, 19 सितंबर 2026 को दोपहर करीब 12 बजे थाना राया में तैनात दरोगा विजेंद्र यादव एक अन्य दरोगा, छह-सात पुरुष कांस्टेबल और दो महिला कांस्टेबलों के साथ उसके घर पहुंचे। आरोप है कि पुलिसकर्मी बिना पूर्व सूचना के घर में दाखिल हुए और वृद्ध माता-पिता सुरेंद्र सिंह व मुन्नी देवी के साथ अभद्रता एवं गाली-गलौज की। मानवेंद्र सिंह का आरोप है कि उसके भाई कृष्ण सिंह और पुष्पेंद्र सिंह ने पुलिसकर्मियों से कार्रवाई का कारण पूछा तो उनके साथ धक्का-मुक्की और मारपीट की गई। इसके बाद दोनों को कथित तौर पर घसीटते हुए पुलिस जीप में बैठाकर थाने ले जाया गया। शिकायतकर्ता ने घटना से संबंधित वीडियो रिकॉर्डिंग होने का भी दावा किया है। शिकायत में आगे आरोप लगाया गया है कि जब चचेरा भाई जितेंद्र सिंह दोनों भाइयों के बारे में जानकारी लेने थाने पहुंचा तो उसके साथ भी कथित रूप से गाली-गलौज और मारपीट की गई तथा उसे करीब 20 से 21 घंटे तक हिरासत में रखा गया। मानवेंद्र सिंह के मुताबिक, बाद में कृष्ण सिंह और पुष्पेंद्र सिंह का शांति भंग की धाराओं में चालान कर दिया गया। शिकायतकर्ता ने पुलिस की कार्रवाई पर सवाल उठाते हुए वरिष्ठ अधिकारियों से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की है। उसने आरोप लगाया कि नशे के खिलाफ शिकायत करने के बाद पुलिस कार्रवाई की गई। हालांकि, इन आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हो सकी है।
    1
    नशे के खिलाफ शिकायत करना पड़ा भारी, पुलिस पर घर में घुसकर मारपीट का आरोप
दो युवकों का शांति भंग में चालान, एक व्यक्ति को 20-21 घंटे हिरासत में रखने का दावा; वरिष्ठ अधिकारियों से निष्पक्ष जांच की मांग
मथुरा, ( राया )नशे के खिलाफ शिकायत करना पड़ा भारी, पुलिस पर घर में घुसकर मारपीट का आरोप
दो युवकों का शांति भंग में चालान, एक व्यक्ति को 20-21 घंटे हिरासत में रखने का दावा; वरिष्ठ अधिकारियों से निष्पक्ष जांच की मांग
राया। थाना राया क्षेत्र के ग्राम आयराखेड़ा निवासी मानवेंद्र सिंह ने पुलिसकर्मियों पर घर में जबरन घुसकर परिवार के सदस्यों के साथ गाली-गलौज, मारपीट और दो युवकों को हिरासत में लेने के गंभीर आरोप लगाए हैं। मामले को लेकर शिकायतकर्ता ने वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों से शिकायत कर निष्पक्ष जांच और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
शिकायत के अनुसार, 19 सितंबर 2026 को दोपहर करीब 12 बजे थाना राया में तैनात दरोगा विजेंद्र यादव एक अन्य दरोगा, छह-सात पुरुष कांस्टेबल और दो महिला कांस्टेबलों के साथ उसके घर पहुंचे। आरोप है कि पुलिसकर्मी बिना पूर्व सूचना के घर में दाखिल हुए और वृद्ध माता-पिता सुरेंद्र सिंह व मुन्नी देवी के साथ अभद्रता एवं गाली-गलौज की।
मानवेंद्र सिंह का आरोप है कि उसके भाई कृष्ण सिंह और पुष्पेंद्र सिंह ने पुलिसकर्मियों से कार्रवाई का कारण पूछा तो उनके साथ धक्का-मुक्की और मारपीट की गई। इसके बाद दोनों को कथित तौर पर घसीटते हुए पुलिस जीप में बैठाकर थाने ले जाया गया। शिकायतकर्ता ने घटना से संबंधित वीडियो रिकॉर्डिंग होने का भी दावा किया है।
शिकायत में आगे आरोप लगाया गया है कि जब चचेरा भाई जितेंद्र सिंह दोनों भाइयों के बारे में जानकारी लेने थाने पहुंचा तो उसके साथ भी कथित रूप से गाली-गलौज और मारपीट की गई तथा उसे करीब 20 से 21 घंटे तक हिरासत में रखा गया।
मानवेंद्र सिंह के मुताबिक, बाद में कृष्ण सिंह और पुष्पेंद्र सिंह का शांति भंग की धाराओं में चालान कर दिया गया। शिकायतकर्ता ने पुलिस की कार्रवाई पर सवाल उठाते हुए वरिष्ठ अधिकारियों से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की है। उसने आरोप लगाया कि नशे के खिलाफ शिकायत करने के बाद पुलिस कार्रवाई की गई। हालांकि, इन आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हो सकी है।
    user_Raju kashyap
    Raju kashyap
    Building society गोवर्धन, मथुरा, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • मथुरा में स्वच्छता अभियान को मिला जनभागीदारी का संकल्प ‘स्वच्छता ही सेवा’ और ‘सेवा संकल्प’ अभियान के तहत मथुरा में जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों ने मिलकर श्रमदान किया। हुलवाना और दघेटा में गंदे स्थानों की सफाई कर स्वच्छता का संदेश दिया गया। इस दौरान सफाई कर्मी श्याम को सम्मानित भी किया गया मथुरा में स्वच्छता अभियान को मिला जनभागीदारी का संकल्प ‘स्वच्छता ही सेवा’ और ‘सेवा संकल्प’ अभियान के तहत मथुरा में जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों ने मिलकर श्रमदान किया। हुलवाना और दघेटा में गंदे स्थानों की सफाई कर स्वच्छता का संदेश दिया गया। इस दौरान सफाई कर्मी श्याम को सम्मानित भी किया गया
    1
    मथुरा में स्वच्छता अभियान को मिला जनभागीदारी का संकल्प ‘स्वच्छता ही सेवा’ और ‘सेवा संकल्प’ अभियान के तहत मथुरा में जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों ने मिलकर श्रमदान किया। हुलवाना और दघेटा में गंदे स्थानों की सफाई कर स्वच्छता का संदेश दिया गया। इस दौरान सफाई कर्मी श्याम को सम्मानित भी किया गया
मथुरा में स्वच्छता अभियान को मिला जनभागीदारी का संकल्प ‘स्वच्छता ही सेवा’ और ‘सेवा संकल्प’ अभियान के तहत मथुरा में जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों ने मिलकर श्रमदान किया। हुलवाना और दघेटा में गंदे स्थानों की सफाई कर स्वच्छता का संदेश दिया गया। इस दौरान सफाई कर्मी श्याम को सम्मानित भी किया गया
    user_राष्ट्र की आवाज न्यूज मीडिया
    राष्ट्र की आवाज न्यूज मीडिया
    Media company गोवर्धन, मथुरा, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
  • यमुना में छलांग लगाने वाले युवक का शव गोकुल बैराज से बरामद, परिजनों ने कंपनी सुपरवाइजर पर लगाया मानसिक प्रताड़ना का आरोप मथुरा। थाना यमुनापार क्षेत्र में बुधवार को यमुना नदी में छलांग लगाने वाले युवक का शव करीब 24 घंटे की तलाश के बाद गुरुवार शाम लगभग 4 बजे गोकुल बैराज के पास से बरामद कर लिया गया। शव मिलने की सूचना से परिजनों में कोहराम मच गया। मृतक की पहचान दिनेश सारस्वत (38 वर्ष) के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार दिनेश मथुरा स्थित स्वीटी सुपारी कंपनी में कार्य करते थे। उनके पैर में चोट लगने के कारण वह पिछले करीब तीन माह से काम पर नहीं जा रहे थे। परिजनों का आरोप है कि खाते में सैलरी ना आने को लेकर कंपनी के सुपरवाइजर चिंटू और पंकज द्वारा दिनेश पर कथित रूप से मानसिक दबाव बनाया जा रहा था। परिजनों के मुताबिक इसी से परेशान होकर बुधवार दोपहर दिनेश अपनी बाइक पुल पर खड़ी कर यमुना नदी में कूद गए। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस और परिजनों ने उनकी तलाश शुरू की। करीब 24 घंटे तक चले खोज अभियान के बाद गुरुवार शाम गोकुल बैराज के पास उनका शव बरामद हुआ। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया। घटना के बाद परिजनों में आक्रोश देखने को मिला। परिजनों द्वारा कंपनी प्रबंधन से आर्थिक सहायता की मांग की गई। बताया गया कि कंपनी की ओर से मृतक के परिवार को आर्थिक सहायता देने का आश्वासन दिए जाने के बाद परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार कर दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। परिजनों द्वारा लगाए गए मानसिक प्रताड़ना के आरोपों की भी जांच के बाद ही घटना की पूरी स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।
    1
    यमुना में छलांग लगाने वाले युवक का शव गोकुल बैराज से बरामद, परिजनों ने कंपनी सुपरवाइजर पर लगाया मानसिक प्रताड़ना का आरोप

मथुरा। थाना यमुनापार क्षेत्र में बुधवार को यमुना नदी में छलांग लगाने वाले युवक का शव करीब 24 घंटे की तलाश के बाद गुरुवार शाम लगभग 4 बजे गोकुल बैराज के पास से बरामद कर लिया गया। शव मिलने की सूचना से परिजनों में कोहराम मच गया।

मृतक की पहचान दिनेश सारस्वत (38 वर्ष) के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार दिनेश मथुरा स्थित स्वीटी सुपारी कंपनी में कार्य करते थे। उनके पैर में चोट लगने के कारण वह पिछले करीब तीन माह से काम पर नहीं जा रहे थे।

परिजनों का आरोप है कि खाते में सैलरी ना आने  को लेकर कंपनी के सुपरवाइजर चिंटू और पंकज द्वारा दिनेश पर कथित रूप से मानसिक दबाव बनाया जा रहा था। परिजनों के मुताबिक इसी से परेशान होकर बुधवार दोपहर दिनेश अपनी बाइक पुल पर खड़ी कर यमुना नदी में कूद गए।

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस और परिजनों ने उनकी तलाश शुरू की। करीब 24 घंटे तक चले खोज अभियान के बाद गुरुवार शाम गोकुल बैराज के पास उनका शव बरामद हुआ। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया।

घटना के बाद परिजनों में आक्रोश देखने को मिला। परिजनों द्वारा कंपनी प्रबंधन से आर्थिक सहायता की मांग की गई। बताया गया कि कंपनी की ओर से मृतक के परिवार को आर्थिक सहायता देने का आश्वासन दिए जाने के बाद परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार कर दिया।

पुलिस मामले की जांच कर रही है। परिजनों द्वारा लगाए गए मानसिक प्रताड़ना के आरोपों की भी जांच के बाद ही घटना की पूरी स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।
    user_Gaurav rawat
    Gaurav rawat
    Local News Reporter मथुरा, मथुरा, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • गोवर्धन पुलिस को बड़ी सफलता लव जिहाद और धर्मांतरण के आरोपी को किया गिरफ्तार।। गोवर्धन क्षेत्र में+पिछले कुछ दिनों से गोवर्धन में चल रहे हाई प्रोफाइल लव जिहाद और धर्मांतरण मामले में गोवर्धन पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है जिसमें गोवर्धन थाना पुलिस ने धर्मांतरण और लब जिहाद के एक मुख्य आरोपी सलमान निवासी मुखराई राधाकुंड को तमंचा सहित गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार आरोपी सलमान 2021 के धर्मांतरण के मामले में आरोपी है तथा अगस्त 2026 के एक मोटरसाइकिल चोरी में भी आरोपी है एसपी देहात सुरेश चंद्र रावत ने बताया कि आरोपी सलमान से एक तमंचा और कारतूस बरामद किए गए हैं। अभी हाल ही में कुछ दिन पूर्व ही सलमान के छोटे भाई मुश्ताक पुत्र सौदान द्वारा गांव बसौती से एक हिंदू क्षत्रिय समाज की बेटी का भाग कर ले जाने का प्रकरण सामने आया है जिसमें अभी मामला ठंडा भी नहीं हुआ है और तमाम हिंदूवादी संगठन आरोपियों की गिरफ्तारी और कठोर कार्रवाई की मांग पर अड़े हुए हैं । ऐसे में गोवर्धन थाना पुलिस की है कार्रवाई एक बड़ी सफलता की निशानी है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि यह लोग बाहर से आने वाली फंडिंग के जरिए स्थानीय हिंदू सवर्णो की बहन बेटियों को जानबूझ कर टारगेट कर अपना शिकार बना रहे हैं। देखना होगा कि पुलिस आगे इस मामले में क्या और जांच पड़ताल कर कार्रवाई करती है और इस गहरे षड्यंत्र में शामिल दोषियों को कितनी जल्दी जेल के सलाखों के पीछे भेज पाती है।
    1
    गोवर्धन पुलिस को बड़ी सफलता लव जिहाद और धर्मांतरण के आरोपी को किया गिरफ्तार।।
गोवर्धन क्षेत्र में+पिछले कुछ दिनों से गोवर्धन में चल रहे हाई प्रोफाइल लव जिहाद और धर्मांतरण मामले में गोवर्धन पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है जिसमें गोवर्धन थाना पुलिस ने धर्मांतरण और लब जिहाद के एक मुख्य आरोपी सलमान निवासी मुखराई राधाकुंड को तमंचा सहित गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार आरोपी सलमान 2021 के धर्मांतरण के मामले में आरोपी है तथा अगस्त 2026 के एक मोटरसाइकिल चोरी में भी आरोपी है एसपी देहात सुरेश चंद्र रावत ने बताया कि आरोपी सलमान से एक तमंचा और कारतूस बरामद किए गए हैं। अभी हाल ही में कुछ दिन पूर्व ही सलमान के छोटे भाई मुश्ताक पुत्र सौदान द्वारा गांव बसौती से एक हिंदू क्षत्रिय समाज की बेटी का भाग कर ले जाने का प्रकरण सामने आया है जिसमें अभी मामला ठंडा भी नहीं हुआ है और तमाम हिंदूवादी संगठन आरोपियों की गिरफ्तारी और कठोर कार्रवाई की मांग पर अड़े हुए हैं । ऐसे में गोवर्धन थाना पुलिस की है कार्रवाई एक बड़ी सफलता की निशानी है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि यह लोग बाहर से आने वाली फंडिंग के जरिए स्थानीय हिंदू सवर्णो की बहन बेटियों को जानबूझ कर टारगेट कर अपना शिकार बना रहे हैं। देखना होगा कि पुलिस आगे इस मामले में क्या और जांच पड़ताल कर कार्रवाई करती है और इस गहरे षड्यंत्र में शामिल दोषियों को कितनी जल्दी जेल के सलाखों के पीछे भेज पाती है।
    user_Raju kashyap
    Raju kashyap
    Building society गोवर्धन, मथुरा, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.