Shuru
Apke Nagar Ki App…
सिवनी-घोड़े पर बैठ निर्माण कार्यों का शिलान्यास करने पहुंचे विधायक, गांव के बाहर कार्यकर्ताओं ने विधायक को रोका बैंड बाजे के साथ गांव में कराया प्रवेश..(१२२२६-१४२२६)
Naresh Kumar Yadav
सिवनी-घोड़े पर बैठ निर्माण कार्यों का शिलान्यास करने पहुंचे विधायक, गांव के बाहर कार्यकर्ताओं ने विधायक को रोका बैंड बाजे के साथ गांव में कराया प्रवेश..(१२२२६-१४२२६)
More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
- Post by Naresh Kumar Yadav1
- *परतापुर में GPS और कैमरा लगा गिद्ध मिला, महाराष्ट्र से आई टीम ने किया रेस्क्यू* कुरई/सिवनी - जिले के विकासखंड कुरई अंतर्गत ग्राम परतापुर में उस समय कौतूहल का माहौल बन गया, जब एक विशाल गिद्ध अचानक गांव में आकर बैठ गया। गिद्ध के पंखों में लगे जीपीएस ट्रैकर और कैमरा को देखकर ग्रामीण हैरान रह गए और तरह-तरह की चर्चाएं होने लगीं। ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए तुरंत वन विभाग को सूचना दी। सूचना मिलते ही विभाग सक्रिय हुआ और जांच में सामने आया कि यह गिद्ध महाराष्ट्र क्षेत्र से उड़कर यहां पहुंचा है, जो पिछले एक दिन से लापता था। सुबह 11 बजे मिला, ग्रामीणों ने की देखरेख बताया गया कि गिद्ध को सबसे पहले सुबह करीब 11 बजे गांव के बच्चों ने देखा। इसके बाद ग्रामीणों ने पूरे दिन उसकी निगरानी की और पानी व भोजन की व्यवस्था कर उसे सुरक्षित रखा। महाराष्ट्र की संयुक्त टीम ने किया रेस्क्यू महाराष्ट्र से पहुंची वन विभाग की टीम ने गिद्ध को सुरक्षित रेस्क्यू किया। टीम के अधिकारी मदन महादेव ने बताया कि गिद्धों के संरक्षण के लिए महाराष्ट्र में “मल्चर संयुक्त प्रोजेक्ट” के तहत कार्य किया जा रहा है। यह गिद्ध 11 दिसंबर को पेंच क्षेत्र (महाराष्ट्र) में छोड़ा गया था, जो भटककर परतापुर पहुंच गया। रेस्क्यू के बाद गिद्ध को वापस महाराष्ट्र ले जाया जा रहा है, जहां उसकी उचित देखभाल और भोजन की व्यवस्था की जाएगी। ग्रामीणों की सतर्कता बनी मिसाल इस पूरे घटनाक्रम में परतापुर के ग्रामीणों की सजगता और संवेदनशीलता देखने को मिली, जिन्होंने समय रहते सूचना देकर वन्यजीव की सुरक्षा सुनिश्चित की। *इनका कहना है* "अचानक उड़कर यह गिद्ध यहां आ गया था, जिसे अब रेस्क्यू कर महाराष्ट्र ले जाया जा रहा है। वहां इसकी समुचित देखभाल की जाएगी।" — मदन महादेव, वन विभाग अधिकारी, महाराष्ट्र *इनका कहना है* "सुबह करीब 11 बजे बच्चों ने गिद्ध को देखा था। इसके बाद हमने पूरे दिन उसकी देखरेख की और पानी आदि पिलाकर सुरक्षित रखा।" — अजय सहारे, ग्रामीण, परतापुर4
- कुरई*जबलपुर से नागपुर की ओर जा रहा एक ओवरलोड ट्रक अनियंत्रित होकर खाई में घुसा* बताया गया कि एक ट्रक जबलपुर से नागपुर की ओर जा रहा था इसी दौरान एक ओवरलोड ट्रक अनियंत्रित होकर कुरई के समीप ही रोड समीप ही जा घुसा बड़ा हादसा टला कंडक्टर ड्राइवर सुरक्षित।2
- बालाघाट जिले में पेट्रोल पंप बंद होने और पेट्रोल खत्म होने की अफवाह के बाद जिले भर में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। जिले में मंगलवार 24 मार्च की देर रात पेट्रोल पंप पर गाड़ियों की कतार लग गई। कटंगी क्षेत्र भी इससे अछूता नहीं रहा। कटंगी और तिरोड़ी दोनों ही तहसील क्षेत्र के अलग-अलग स्थानों पर संचालित होने वाले पेट्रोप पंप में वाहनों की लंबी कतार लग गई। जिस कारण पंप में मौजूद पेट्रोल और डीजल का स्टॉक समाप्त हो गया।1
- हरई अमरवाड़ा मार्गमें हरियाणा के अंबाला से डाबर कंपनी के प्रोडक्ट उत्पादकों को लेकर नागपुर जा रहा ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया है जिसकी वजह से कंपनी के प्रोडक्ट बिखर गए और कुछ लोगों ने इनको चुरा करले गए1
- *मैहर किसान कांग्रेस ने महामहिम राज्यपाल के नाम सौंपा ज्ञापन, किसानों की ज्वलंत समस्याओं को लेकर भरी हुंकार* मैहर मध्य प्रदेश किसान कांग्रेस कमेटी के प्रदेशाध्यक्ष श्री धर्मेंद्र सिंह चौहान के निर्देशानुसार, मैहर जिला किसान कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष पुष्पराज सिंह बघेल के नेतृत्व में आज किसानों की विभिन्न समस्याओं के निराकरण हेतु महामहिम राज्यपाल के नाम एसडीएम मैहर को ज्ञापन सौंपा गया। इस दौरान किसान कांग्रेस के पदाधिकारियों ने शासन-प्रशासन के विरुद्ध एकजुट होकर किसानों के हितों की रक्षा करने की मांग की *किसानों की प्रमुख माँगें और समस्याएँ* ज्ञापन के माध्यम से जिला अध्यक्ष पुष्पराज सिंह बघेल ने शासन का ध्यान निम्नलिखित गंभीर बिंदुओं की ओर आकृष्ट कराया: सोसायटी ऋण की तिथि में वृद्धि: किसानों ने मांग की है कि सहकारी समितियों में ऋण जमा करने की अंतिम तिथि 28 मार्च से बढ़ाई जाए। चूंकि गेहूं की सरकारी खरीदी 1 अप्रैल से शुरू होगी, इसलिए किसान फसल बेचने के बाद ही कर्ज चुका पाने में समर्थ होंगे। तिथि बढ़ने से किसान 'डिफाल्टर' होने से बच सकेंगे। सोयाबीन तेल के टैक्स-फ्री आयात पर रोक: भारत सरकार द्वारा अमेरिका के साथ ट्रेड डील के तहत सोयाबीन तेल के टैक्स-फ्री आयात की अनुमति का विरोध किया गया। इससे घरेलू बाजार में सोयाबीन के दाम गिरने और किसानों को भारी आर्थिक नुकसान होने की आशंका जताई गई है। 4000 रुपये प्रति क्विंटल गेहूं खरीदी: बढ़ती लागत (खाद, बीज, डीजल, मजदूरी) को देखते हुए किसानों ने मांग की है कि गेहूं का समर्थन मूल्य 4000 रुपये प्रति क्विंटल किया जाए ताकि खेती लाभ का धंधा बन सके विद्युत विभाग की मनमानी पर लगाम बिजली विभाग द्वारा बिना जांच के झूठे चोरी के प्रकरण बनाने और जबरन वसूली करने का आरोप लगाया गया। मांग की गई कि फसल बिकने तक बिल वसूली में किसानों को राहत दी जाए गैस सिलेंडर की सुचारू आपूर्ति: बढ़ती कीमतों के बीच ग्रामीण क्षेत्रों में बुकिंग के बावजूद समय पर सिलेंडर न मिलने की समस्या उठाई गई और वितरण व्यवस्था सुधारने की मांग की गई किसान और आम जनमानस वर्तमान में आर्थिक और मानसिक रूप से त्रस्त हैं। यदि समय रहते शासन ने हमारी इन न्यायोचित मांगों पर विचार नहीं किया और राहत प्रदान नहीं की, तो किसान कांग्रेस उग्र आंदोलन के लिए बाध्य होगी — पुष्पराज सिंह बघेल, अध्यक्ष, जिला किसान कांग्रेस मैहर1
- ट्रैफिक पुलिस पर 'अवैध वसूली' का आरोप, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल1
- Post by Naresh Kumar Yadav1
- बादलपार बंजारी मंदिर में सांवरिया ग्रुप बिछुआ के द्वारा माता रानी की जयकारे के साथ शानदार भजन देवी जागरण की प्रस्तुति दी गई।1