जमीन कब्जाने और धमकी देने का आरोप। अनुसूचित जाति आयोग से शिकायत। लखीमपुर खीरी। खमरिया थाना क्षेत्र के कोठारपुरवा समरदाहरी गांव निवासी एक महिला ने दबंगों पर जमीन पर जबरन कब्जा करने,मारपीट करने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाते हुए थाना/एसडीएम व अनुसूचित जाति आयोग लखनऊ से शिकायत की है।पीड़िता का कहना है कि स्थानीय पुलिस व अधिकारियों से शिकायत करने के बावजूद उसे न्याय नहीं मिल सका। जानकारी के मुताबिक कोठारपुरवा निवासी राजकुमारी पत्नी स्वर्गीय पुरई ने अनुसूचित जाति आयोग को दिए शिकायती पत्र में बताया कि वर्ष 2019 में उसने ईसावरापुरवा गांव निवासी बदलू की पत्नी छोटक्की से गाटा संख्या 261 की करीब 0.0072 हेक्टेयर भूमि का बैनामा कराया था।आरोप है कि बैनामे के बाद उसने भूमि पर मकान बनवाया और नाम दर्ज होने के बाद कब्जा लेकर रहने लगी। पीड़िता का आरोप है कि कुछ समय बाद गांव के ही बुद्दी निवासी कोठारपुरवा तथा श्रीधर व कमलू निवासी ईश्वरवारा थाना खमरिया ने उक्त भूमि पर जबरन कब्जा कर लिया। विरोध करने पर आरोपी एक लाख रुपये लेकर जमीन का बैनामा अपने नाम कराने का दबाव बनाने लगे।मना करने पर आरोपियों ने गाली-गलौज करते हुए मारपीट की, जिससे उसका हाथ टूट गया।साथ ही जान से मारने की धमकी भी दी।तभी से पीड़िता ने थाना खमरिया एस डी एम धौरहरा व अनुसूचित जाति आयोग लखनऊ से मामले की निष्पक्ष जांच कराकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। इस मामले में पुलिस क्षेत्राधिकारी धौरहरा शमशेर बहादुर सिंह ने बताया कि मामला उनके संज्ञान में नहीं है।जानकारी कराकर दबंगों के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई की जाएगी और पीड़िता बेवा को न्याय दिलाया जाएगा।

- ट्रैक्टर व बाइक की भिड़ंत में दो युवकों की दर्दनाक मौत, इलाके में मचा हड़कंप गोला गोकर्णनाथ/बांकेगंज-खीरी। गोला क्षेत्र के बांकेगंज में ट्रैक्टर और बाइक की आमने-सामने हुई जोरदार भिड़ंत में दो युवकों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। हादसा इतना भीषण था कि आसपास मौजूद लोग दहशत में आ गए और मौके पर अफरा-तफरी मच गई। घटना के बाद दोनों युवकों के शवों को बांकेगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। सूचना मिलते ही गोला पालिका अध्यक्ष विजय शुक्ला रिंकू भी अस्पताल पहुंच कर हादसे की ली जानकारी, परिवारजनों को दी सुचना। मृतकों की पहचान नमन शुक्ला पुत्र सुरेशचंद्र, निवासी कुम्हारन टोला तथा आलेख पुत्र रामनिवास, निवासी भारत भूषण कॉलोनी के रूप में हुई है। हादसे की खबर मिलते ही क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। स्थानीय लोगों का कहना है कि टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों युवकों को संभलने का मौका तक नहीं मिला। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।1
- UP: नोएडा में घर का दरवाजा मासूम बच्चे पर गिर गया। बच्चे की मौत हो गई। बच्चे की उम्र सिर्फ 5 वर्ष थी। पड़ौसी के गेट पर खेल रहा था। घटना गेझा गांव की है। UP: नोएडा में घर का दरवाजा मासूम बच्चे पर गिर गया। बच्चे की मौत हो गई। बच्चे की उम्र सिर्फ 5 वर्ष थी। पड़ौसी के गेट पर खेल रहा था। घटना गेझा गांव की है।1
- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 15 से 20 मई तक का यूरोप दौरा तय हो गया है। पहले विदेश यात्रा न करने की बात कहने के बाद, उनका यह फैसला चौंकाने वाला है। इस पांच दिवसीय दौरे पर वे नीदरलैंड, स्वीडन, नॉर्वे और इटली जाएंगे।1
- लखीमपुर खीरी के भिठौली गांव में ऐरा पुल के पास बने तटबंध पर एक विशाल मगरमच्छ ने अपना ठिकाना बना लिया है। इसके कारण स्थानीय ग्रामीणों में भारी भय का माहौल है। हालांकि, अभी तक किसी प्रकार की जनहानि की खबर नहीं है।1
- अजमेर शरीफ दरगाह में एक युवक अचानक प्रसिद्ध बड़ी देग में कूद गया, जिससे वहां हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि वह जायरीन के चढ़ावे में रखे नोट और आभूषण निकालने की कोशिश कर रहा था। यह पूरी घटना दरगाह में लगे CCTV कैमरों में कैद हो गई।1
- उत्तर प्रदेश की पलिया नगर पालिका के नाला सफाई टेंडरों में अनियमितता के गंभीर आरोप लगे हैं। भाजपा नगर मंत्री ने मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजकर भ्रष्टाचार की निष्पक्ष जांच और टेंडर रद्द करने की मांग की है। आरोप है कि प्रक्रिया में पारदर्शिता का अभाव रहा और चहेते ठेकेदारों को लाभ पहुंचाया गया।1
- उत्तर प्रदेश के सीतापुर में देर रात पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हुई, जिसमें दो वांछित आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने जवाबी फायरिंग के बाद आरोपियों को दबोचा और उनके पास से अवैध हथियार भी बरामद किए। इस कार्रवाई से इलाके में अपराधियों में हड़कंप है, वहीं स्थानीय लोगों ने पुलिस की सराहना की।1
- उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी के अशोगापुर में सरकारी भांग में गोबर की मिलावट का सनसनीखेज आरोप सामने आया है। इसका एक वीडियो वायरल होने के बाद पूरे इलाके में भारी आक्रोश है और ग्रामीणों ने ठेकेदार अकील के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। लोगों ने जनस्वास्थ्य के खतरे को देखते हुए तत्काल जांच और लाइसेंस रद्द करने की चेतावनी दी है।1