कुचामन सिटी के डीडवाना रोड स्थित श्री 1008 भगवान महावीर दिगम्बर जैन मंदिर में विश्व शांति, सुख-समृद्धि एवं अमन-चैन की मंगलकामना के साथ आयोजित नौ दिवसीय श्री 1008 सिद्धचक्र महामंडल विधान के पांचवें दिन विविध धार्मिक अनुष्ठान श्रद्धा और भक्ति के साथ संपन्न हुए। प्रातःकाल भव्य कलशाभिषेक और शांतिधारा का आयोजन किया गया, जिसमें श्रावक श्रेष्ठी सुरेश कुमार, संदीप कुमार पांड्या परिवार तथा सबलपुरा वाले माणक चंद, राकेश कुमार, भव्य कुमार काला परिवार को कलशाभिषेक एवं शांतिधारा का सौभाग्य प्राप्त हुआ। इस दौरान श्रीमती ममता पांड्या ने शांतिधारा का वाचन किया। लालचंद पहाडिया और तेजकुमार बड़जात्या ने बताया कि वर्ष में तीन बार आने वाले अष्टान्हिका पर्व के इन पावन अवसरों पर नंदीश्वर द्वीप विधान एवं सिद्धचक्र विधान का विशेष महत्व माना जाता है। विधान पूजन के दौरान चिरंजीलाल, अमित, मनोज अशोक, भव्य पाटोदी, भंवरलाल झाझरी, विमल कुमार पाटोदी, महेंद्र, विकास, नीरज पहाडिया, मनीष गंगवाल, संतोष विकास काला सहित अनेक श्रावक-श्राविकाओं ने कलशाभिषेक कर पूजन किया। सुरेश पांड्या और माणकचंद काला ने जानकारी दी कि कलशाभिषेक के पश्चात नवदेवता पूजन, पंचमेरु पूजन, मुनीश्वरनाथ भगवान पूजन तथा मूलनायक भगवान महावीर स्वामी की पूजा व सिद्धचक्र पूजन संपन्न हुआ। इसके उपरांत बृहद् पंच परमेष्ठी के 251 अर्घ्य विश्व शांति, सुख-समृद्धि एवं सर्वजन मंगल की भावनाओं के साथ समर्पित किए गए। सायंकाल सिद्धचक्र विधान की भव्य महा आरती की गई, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लेकर धर्मलाभ अर्जित किया और विश्व कल्याण की मंगलकामना की।
कुचामन सिटी के डीडवाना रोड स्थित श्री 1008 भगवान महावीर दिगम्बर जैन मंदिर में विश्व शांति, सुख-समृद्धि एवं अमन-चैन की मंगलकामना के साथ आयोजित नौ दिवसीय श्री 1008 सिद्धचक्र महामंडल विधान के पांचवें दिन विविध धार्मिक अनुष्ठान श्रद्धा और भक्ति के साथ संपन्न हुए। प्रातःकाल भव्य कलशाभिषेक और शांतिधारा का आयोजन किया गया, जिसमें श्रावक श्रेष्ठी सुरेश कुमार, संदीप कुमार पांड्या परिवार तथा सबलपुरा वाले माणक चंद, राकेश कुमार, भव्य कुमार काला परिवार को कलशाभिषेक एवं शांतिधारा का सौभाग्य प्राप्त हुआ। इस दौरान श्रीमती ममता पांड्या ने शांतिधारा का वाचन किया। लालचंद पहाडिया और तेजकुमार बड़जात्या ने बताया कि वर्ष में तीन बार आने वाले अष्टान्हिका पर्व के इन पावन अवसरों पर नंदीश्वर द्वीप विधान एवं सिद्धचक्र
विधान का विशेष महत्व माना जाता है। विधान पूजन के दौरान चिरंजीलाल, अमित, मनोज अशोक, भव्य पाटोदी, भंवरलाल झाझरी, विमल कुमार पाटोदी, महेंद्र, विकास, नीरज पहाडिया, मनीष गंगवाल, संतोष विकास काला सहित अनेक श्रावक-श्राविकाओं ने कलशाभिषेक कर पूजन किया। सुरेश पांड्या और माणकचंद काला ने जानकारी दी कि कलशाभिषेक के पश्चात नवदेवता पूजन, पंचमेरु पूजन, मुनीश्वरनाथ भगवान पूजन तथा मूलनायक भगवान महावीर स्वामी की पूजा व सिद्धचक्र पूजन संपन्न हुआ। इसके उपरांत बृहद् पंच परमेष्ठी के 251 अर्घ्य विश्व शांति, सुख-समृद्धि एवं सर्वजन मंगल की भावनाओं के साथ समर्पित किए गए। सायंकाल सिद्धचक्र विधान की भव्य महा आरती की गई, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लेकर धर्मलाभ अर्जित किया और विश्व कल्याण की मंगलकामना की।
- कुचामन सिटी के डीडवाना रोड स्थित श्री 1008 भगवान महावीर दिगम्बर जैन मंदिर में विश्व शांति, सुख-समृद्धि एवं अमन-चैन की मंगलकामना के साथ आयोजित नौ दिवसीय श्री 1008 सिद्धचक्र महामंडल विधान के पांचवें दिन विविध धार्मिक अनुष्ठान श्रद्धा और भक्ति के साथ संपन्न हुए। प्रातःकाल भव्य कलशाभिषेक और शांतिधारा का आयोजन किया गया, जिसमें श्रावक श्रेष्ठी सुरेश कुमार, संदीप कुमार पांड्या परिवार तथा सबलपुरा वाले माणक चंद, राकेश कुमार, भव्य कुमार काला परिवार को कलशाभिषेक एवं शांतिधारा का सौभाग्य प्राप्त हुआ। इस दौरान श्रीमती ममता पांड्या ने शांतिधारा का वाचन किया। लालचंद पहाडिया और तेजकुमार बड़जात्या ने बताया कि वर्ष में तीन बार आने वाले अष्टान्हिका पर्व के इन पावन अवसरों पर नंदीश्वर द्वीप विधान एवं सिद्धचक्र विधान का विशेष महत्व माना जाता है। विधान पूजन के दौरान चिरंजीलाल, अमित, मनोज अशोक, भव्य पाटोदी, भंवरलाल झाझरी, विमल कुमार पाटोदी, महेंद्र, विकास, नीरज पहाडिया, मनीष गंगवाल, संतोष विकास काला सहित अनेक श्रावक-श्राविकाओं ने कलशाभिषेक कर पूजन किया। सुरेश पांड्या और माणकचंद काला ने जानकारी दी कि कलशाभिषेक के पश्चात नवदेवता पूजन, पंचमेरु पूजन, मुनीश्वरनाथ भगवान पूजन तथा मूलनायक भगवान महावीर स्वामी की पूजा व सिद्धचक्र पूजन संपन्न हुआ। इसके उपरांत बृहद् पंच परमेष्ठी के 251 अर्घ्य विश्व शांति, सुख-समृद्धि एवं सर्वजन मंगल की भावनाओं के साथ समर्पित किए गए। सायंकाल सिद्धचक्र विधान की भव्य महा आरती की गई, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लेकर धर्मलाभ अर्जित किया और विश्व कल्याण की मंगलकामना की।2
- आषाढ़ माह के कृष्ण पक्ष की एकादशी यानी देवऊठनी एकादशी की तिथि साझा की गई है। इसके अनुसार, 25 जुलाई 2026, शुक्रवार के दिन आषाढ़ कृष्ण पक्ष एकादशी पड़ेगी। खाटू श्याम की भक्ति के संदर्भ में इस पावन अवसर के लिए धार्मिक भावनाएं और मंगलकामनाएं व्यक्त की गई हैं।1
- शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने अपने ट्विटर पर पोस्ट साझा कर इस फैसले की जानकारी दी। इस्तीफा देने के बाद धर्मेंद्र प्रधान ने कहा कि उन्होंने अपनी ज़िम्मेदारी से मुंह नहीं मोड़ा है और उनके लिए राष्ट्र सेवा ही सबसे बड़ी प्राथमिकता है। इसके साथ ही उन्होंने छात्रों से अपील करते हुए कहा कि वे अब अपनी पढ़ाई पर फोकस करें।1
- अजमेर जिले के नौलखा गांव में स्थित चमेलिया धाम में आस्था का सैलाब उमड़ रहा है, जहां झाड़ा पद्धति के जरिए शारीरिक व मानसिक बीमारियों के साथ-साथ ऊपरी बाधाओं के सफल इलाज का दावा किया जा रहा है। धाम के शिव दरबार में रोज 5 से 8 हजार श्रद्धालु विभिन्न साधनों से पहुंच रहे हैं। अजमेर जिले ही नहीं, बल्कि पूरे प्रदेश और अन्य राज्यों से भी पीड़ित लोग यहां आ रहे हैं, जिनमें पुरुषों की अपेक्षा महिलाओं की भारी भीड़ उमड़ रही है। धाम में सेवक केसर सिंह रावत द्वारा नित्य प्रतिदिन तीन से चार पारियों में मंत्र विधि से निरंतर झाड़ा लगाया जा रहा है। श्रद्धालुओं की भारी आवक से पूरे गांव में मेले जैसा माहौल बना हुआ है और सैकड़ों दुकानें खुल गई हैं। यहां खान-पान, सौंदर्य प्रसाधन, फोटोग्राफी, खिलौनों और फल-सब्जियों से लेकर अन्य जरूरत की वस्तुओं की धड़ल्ले से बिक्री हो रही है। दुपहिया और चौपहिया वाहनों के लिए दर्जनों अस्थाई पार्किंग स्थल बने हुए हैं। वहीं, रोग व बीमारी से मुक्ति मिलने के बाद लाभान्वित श्रद्धालुओं द्वारा धाम में बतौर दान-दक्षिणा नकद राशि और दैनिक उपयोग की वस्तुएं भेंट की जा रही हैं।1
- अजमेर में श्री राम सेवा हिंदुस्तान युवा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष देवीलाल सोनी के नेतृत्व में ट्रैफिक पुलिस और कोतवाली स्टाफ के लिए एक सेवा अभियान चलाया गया। इस अभियान के तहत बजरंगगढ़ फव्वारा चौराहा, लव कुश गार्डन, आगरा गेट, गांधी भवन, आगरा गेट चौकी और सदर कोतवाली सहित विभिन्न स्थानों पर तैनात पुलिसकर्मियों को कुल 110 रेनकोट वितरित किए गए। इस सेवा अभियान में आगरा गेट व्यापारिक अध्यक्ष सुरेश तंबोली के साथ अन्य कार्यकर्ताओं ने भी सहभागिता निभाई। इस पहल का मुख्य उद्देश्य बारिश के मौसम में लगातार ड्यूटी दे रहे ट्रैफिक पुलिस और पुलिसकर्मियों को राहत प्रदान करना है।1
- राजस्थान के अजमेर में कोर्ट में पेशी से ठीक एक दिन पहले बेटी की मौत हो गई। इस घटना के बाद पिता ने दहेज प्रताड़ना का आरोप लगाया है।1
- कुचामन सिटी के थाना परिसर में पुलिस अधीक्षक की मौजूदगी में सीएलजी बैठक आयोजित की गई। बैठक में पुलिस अधीक्षक ने क्षेत्र में कानून व्यवस्था, शांति और सुरक्षा बनाए रखने को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने सीएलजी सदस्यों से कहा कि वे समाज में आपसी सद्भाव बनाए रखें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें। पुलिस और आमजन के सहयोग से ही अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण संभव बताया गया। बैठक के दौरान आमजन से साइबर अपराधों के प्रति जागरूक रहने, यातायात नियमों का पालन करने और सोशल मीडिया पर भ्रामक सूचनाओं से सावधान रहने की अपील की गई। बढ़ते अपराधों को देखते हुए पुलिस अधीक्षक ने अधिकारियों को सभी कार्यवाहियों को जल्द पूरा करने के निर्देश दिए। साथ ही सक्रिय गैंग द्वारा आने वाले धमकी भरे मैसेज या कॉल से घबराने के बजाय तुरंत पुलिस को सूचना देने को कहा गया, ताकि त्वरित कार्रवाई की जा सके। बैठक के उपरांत पुलिस अधीक्षक, पुलिस अधिकारियों एवं सीएलजी सदस्यों द्वारा थाना परिसर में पौधारोपण किया गया, जहाँ पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए अधिक पौधे लगाने व उनकी देखभाल करने का संकल्प लिया गया। इस अवसर पर एडिशनल एसपी विमल नेहरा, पुलिस उपाधीक्षक विक्की नागपाल, एसडीएम सुरेंद्र चौधरी, तहसीलदार रामेश्वर लाल गढ़वाल तथा थाना प्रभारी राजेंद्र खदाव सहित अन्य अधिकारी और सीएलजी सदस्य मौजूद रहे।4
- अजमेर के पुष्कर थाना पुलिस ने 80 वर्षीय बुजुर्ग महिला से हुई लूट के मामले का सफल खुलासा करते हुए 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपियों के कब्जे से लूटे गए 2 सोने के टॉप्स और 4 चांदी के मांडले भी बरामद कर लिए हैं। लूट की वारदात के दौरान बुजुर्ग महिला का कान भी कट गया था, जिससे यह मामला बेहद गंभीर बन गया था। एसपी हर्षवर्धन अग्रवाला के निर्देशन में गठित विशेष टीम ने तकनीकी साक्ष्यों और मुखबिर की सूचना के आधार पर आरोपियों को गिरफ्तार किया। फिलहाल पुलिस पकड़े गए आरोपियों से पूछताछ कर रही है और मामले की आगे की जांच जारी है।1