Shuru
Apke Nagar Ki App…
झारखंड सरकार ने जेटेट परीक्षा की नई नियमावली का नोटिफिकेशन जारी किया है. क्षेत्रीय भाषाओं की सूची में उर्दू, भोजपुरी और महगी को जगह नहीं दिया गया वहीं बांग्ला, उड़िया और भूमिज शामिल.जैसे भाषा को शामिल किया गया है।
Brajesh Gope (एलआइसी अभिकर्ता)
झारखंड सरकार ने जेटेट परीक्षा की नई नियमावली का नोटिफिकेशन जारी किया है. क्षेत्रीय भाषाओं की सूची में उर्दू, भोजपुरी और महगी को जगह नहीं दिया गया वहीं बांग्ला, उड़िया और भूमिज शामिल.जैसे भाषा को शामिल किया गया है।
More news from झारखंड and nearby areas
- सिसई प्रखंड क्षेत्र के रहमत नगर मस्जिद के पास स्थानीय विधायक के पहल पर 100 केवी का नया ट्रांसफॉर्मर लगाया गया। जिसका उद्घाटन विधायक प्रतिनिधि प्रकाश उरांव, अंजुमन फलाहुल मुस्लिमीन सिसई के सदर हाजी सलमान साहब ने विधिवत फीता काट कर किया। झामुमो नेता राजा अंसारी ने माननीय विधायक महोदय को रहमत नगर सिसई की बिजली समस्या से अवगत कराया था। उन्होंने बताया कि रहमत नगर सिसई में बिजली की समस्या से जन जीवन अस्त व्यस्थ हो गया था। बच्चों के पढ़ाई लिखाई में बहुत दिक्कत आ रही थी। इन सभी ज्वलंत विषयों पर माननीय विधायक जिग्गा सुसारण होरो ने पहल कर तुरंत नया ट्रांसफॉर्मर उपलब्ध कराया। मौके पर झामुमो के केन्द्रीय सदस्य शशि साहू, झामुमो नेता मो उमर फारूक अंसारी, प्रखण्ड अध्यक्ष दुर्गेश तिर्की , पुरुषोत्तम, सेक्रेट्री समसामुल हक, बन्दी उरांव,रशीद अंसारी, शाहबाज उर्फ़ राजा बाबू, दिलीप साहू, जुलफान अंसारी, जाकिर अंसारी सहित कई अन्य लोग उपस्थित थे।2
- ट्रैक्टर पलटने से एक मौत दूसरे युवक गम्भीर रूप से घायल जांच में जुटी स्थस्नीय पुलिस घटना उगरा पंचायत के मेढो ग्राम के समीप हुआ दुर्घटना1
- कुरु: अनियंत्रित ट्रक दुकान में घुसा, 'रागिब मोबाइल' को भारी नुकसान कुरु (लोहरदगा): कुरु मुख्य बाजार के इंदिरा गांधी चौक पर शनिवार (28 मार्च) की रात एक भीषण सड़क हादसा हुआ। रात करीब 11 बजे एक तेज रफ्तार अनियंत्रित ट्रक सड़क किनारे स्थित 'रागिब मोबाइल' दुकान को पूरी तरह से क्षतिग्रस्त करते हुए अंदर जा घुसा। हादसे का विवरण प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, ट्रक की रफ्तार काफी तेज थी। इंदिरा गांधी चौक के पास चालक ने वाहन पर से नियंत्रण खो दिया, जिसके बाद ट्रक सीधे मोबाइल दुकान का शटर तोड़ते हुए दीवार से जा टकराया। रात का समय होने के कारण दुकान बंद थी और अंदर कोई मौजूद नहीं था, जिससे एक बड़ा जानी नुकसान टल गया। हालांकि, दुकान में रखे कीमती मोबाइल फोन, एसेसरीज और फर्नीचर को भारी क्षति पहुंची है। मौके पर अफरा-तफरी टक्कर इतनी जोरदार थी कि इसकी आवाज सुनकर आसपास के लोग तुरंत मौके पर जमा हो गए। घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। तस्वीर में देखा जा सकता है कि ट्रक का अगला हिस्सा दुकान के अंदर फंसा हुआ है और दुकान का ढांचा बुरी तरह ढह गया है।1
- Post by AAM JANATA1
- गुमला मुख्यालय से 5 किमी दूर सीलम ढलान के पास एक भीषण सड़क हादसा हो गया। सामने से आ रही तेज रफ्तार बस ने सवारी ऑटो को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे ऑटो सड़क पर पलट गया। हादसे में ऑटो में सवार 9 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जिनमें 3 को गंभीर चोट पहुंची। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत राहत कार्य शुरू करते हुए सभी घायलों को ऑटो से निकालकर सदर अस्पताल पहुंचाया। बताया जा रहा है कि सभी यात्री ऑटो से गुमला की ओर जा रहे थे। इसी दौरान सीलम ढलान के पास सामने से आ रही बस ने टक्कर मार दी, जिससे ऑटो पलट गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस फरार बस और चालक की तलाश में जुटी हुई है।1
- Post by Jharkhand local news1
- एक बार फिर महासचिव के पद पर डॉ०तारिक हुसैन का नामांकन। #anjumanislamiyachunaw20261
- पारंपरिक स्वशासन व्यवस्था के तहत 15 पड़हा गढ़कसमार के नेतृत्व में रानीगंज में मनाया गया वर्षगांठ2