logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

बिहार के मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी ने पटना स्थित मुख्यमंत्री सचिवालय के राज्य स्तरीय सहयोग कार्यक्रम हॉल में 'राज्य स्तरीय सहयोग कार्यक्रम' का शुभारंभ किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने सचिवालय के आवेदन प्राप्ति केन्द्र के शिलापट्ट का अनावरण कर इसका उद्घाटन किया। साथ ही, उन्होंने देशरत्न मार्ग से मुख्यमंत्री सचिवालय के आवेदन प्राप्ति केन्द्र तक बने 'सहयोग पथ' का भी उद्घाटन किया। इस राज्य स्तरीय सहयोग कार्यक्रम के पहले ही दिन कुल 129 आवेदन दर्ज किए गए, जिनमें से मौके पर उपस्थित 100 आवेदकों के मामलों का निष्पादन किया गया। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए कि प्रत्येक शिकायत का गुणवत्तापूर्ण, निष्पक्ष और समयबद्ध समाधान सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने चेतावनी दी कि जो भी अधिकारी या कर्मचारी आवेदनों के निष्पादन में सहयोग नहीं करेंगे या कार्य में शिथिलता बरतेंगे, उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने अधिकारियों को 30 दिन के अंदर जनता की समस्याओं का समाधान सुनिश्चित करने का लक्ष्य दिया। मुख्यमंत्री ने स्पष्ट निर्देश दिया कि अंचल अधिकारी (सी०ओ०) और प्रखंड विकास पदाधिकारी (बी०डी०ओ०) स्तर पर होने वाले निष्पादन की निगरानी अनुमंडल पदाधिकारी (एस०डी०ओ०), डी०सी०एल०आर० और जिलाधिकारी (डीएम) करें, जबकि प्रमंडलीय आयुक्त और विभागों के सचिव भी निर्णयों की नियमित समीक्षा करें। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने 'मुख्यमंत्री सोलर योजना' का व्यापक प्रचार-प्रसार करने का निर्देश दिया, जिसके तहत उपभोक्ताओं को 125 यूनिट तक निःशुल्क बिजली का लाभ दिया जा रहा है और 126 यूनिट से अधिक बिजली उत्पादन होने पर आर्थिक लाभ भी मिलेगा। उन्होंने सुदूर एवं दुर्गम गांवों को 'सोलर विलेज' के रूप में विकसित करने और बरसात के बाद नई सड़कों के निर्माण कार्य में तेजी लाने की बात कही। इसके अलावा, उन्होंने निर्देश दिया कि पात्र लाभार्थियों की लंबित पेंशन का त्वरित निष्पादन कर अगले महीने की 10 तारीख तक पेंशन राशि उपलब्ध कराई जाए। मुख्यमंत्री ने कहा कि यदि किसी आवेदन में दस्तावेजों की कमी हो तो उसे सीधे अस्वीकृत करने के बजाय आवेदक को नोटिस देकर आवश्यक दस्तावेज जमा करने का अवसर दिया जाना चाहिए ताकि कोई भी योजना के लाभ से वंचित न रहे। सहयोग शिविर के दौरान जहानाबाद के एन०के० सिंह, मुजफ्फरपुर के राजीव कुमार, बेगूसराय की प्रतिमा कुमारी, शेखपुरा के प्रिंस कुमार, सीवान की अनिता देवी, अररिया की आरती देवी, भागीपुर के गौरव कुमार, पश्चिम चंपारण के शुभम कुमार तथा जहानाबाद की गुंजन कुमारी सहित कई लाभार्थियों ने अपनी समस्याओं के त्वरित समाधान पर मुख्यमंत्री के प्रति आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में उप मुख्यमंत्री श्री विजय कुमार चौधरी, उप मुख्यमंत्री श्री बिजेन्द्र प्रसाद यादव, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव श्री दीपक कुमार, मुख्य सचिव श्री प्रत्यय अमृत, पुलिस महानिदेशक श्री विनय कुमार, और मुख्यमंत्री के सचिव श्री लोकेश कुमार सिंह सहित कई आला अधिकारी मौजूद थे, जबकि सभी जिलों के जिलाधिकारी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जुड़े हुए थे।

2 hrs ago
user_Newslahar
Newslahar
Local News Reporter मुस्तफापुर, पटना•

More news from बिहार and nearby areas
  • बिहार में पटना के बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव के लिए प्रशांत किशोर ने भी अपने पर्चे दाखिल कर दिए हैं। पर्चा दाखिल करने के बाद प्रशांत किशोर ने यह कहकर सबको चौंका दिया कि 'यह मेरा नामांकन नहीं है'। उन्होंने ऐसा क्यों कहा और इस मौके पर वे और क्या बोले, इसे वीडियो में सुना जा सकता है।
    2
    बिहार में पटना के बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव के लिए प्रशांत किशोर ने भी अपने पर्चे दाखिल कर दिए हैं। पर्चा दाखिल करने के बाद प्रशांत किशोर ने यह कहकर सबको चौंका दिया कि 'यह मेरा नामांकन नहीं है'। उन्होंने ऐसा क्यों कहा और इस मौके पर वे और क्या बोले, इसे वीडियो में सुना जा सकता है।
    user_Mukhiyajee Reporter
    Mukhiyajee Reporter
    Local News Reporter पटना ग्रामीण, पटना, बिहार•
    12 hrs ago
  • टुनटुन यादव का नया भोजपुरी रंगदारी वीडियो गाना 'दुनाली राजा जी' (Dunali Raja Ji) साल 2026 के नए गीत के रूप में सामने आया है।
    1
    टुनटुन यादव का नया भोजपुरी रंगदारी वीडियो गाना 'दुनाली राजा जी' (Dunali Raja Ji) साल 2026 के नए गीत के रूप में सामने आया है।
    user_Ajay Pathak
    Ajay Pathak
    Video Duplication Service Provider पटना ग्रामीण, पटना, बिहार•
    15 hrs ago
  • मोकामा के बाहुबली विधायक अनंत सिंह का एक अलग ही अंदाज देखने को मिला है। बांकीपुर में होने वाले उपचुनाव से जुड़े सवाल पर 'दादा' ने जवाब देते हुए कहा, 'कहां चुनाव है, हमारा नाय पता!'
    1
    मोकामा के बाहुबली विधायक अनंत सिंह का एक अलग ही अंदाज देखने को मिला है। बांकीपुर में होने वाले उपचुनाव से जुड़े सवाल पर 'दादा' ने जवाब देते हुए कहा, 'कहां चुनाव है, हमारा नाय पता!'
    user_Live Global.18 News
    Live Global.18 News
    Press advisory Patna Rural, Patna•
    20 hrs ago
  • पटना जिले के मनेर थाना क्षेत्र अंतर्गत महादेव स्थान के पास पुलिस ने सूचना पर छापेमारी करते हुए एक होटल में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया है। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने होटल के कमरे से एक नाबालिग लड़की को एक युवक के साथ आपत्तिजनक स्थिति में पाया। पुलिस ने मौके से नाबालिग लड़की को सुरक्षित रेस्क्यू किया है और आगे की कार्रवाई में जुटी है। इस मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए होटल के संचालक चांद बाबू सिंह समेत तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। दानापुर डीएसपी टू अमरेंद्र कुमार झा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए इस पूरे मामले की आधिकारिक पुष्टि की है।
    1
    पटना जिले के मनेर थाना क्षेत्र अंतर्गत महादेव स्थान के पास पुलिस ने सूचना पर छापेमारी करते हुए एक होटल में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया है। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने होटल के कमरे से एक नाबालिग लड़की को एक युवक के साथ आपत्तिजनक स्थिति में पाया। पुलिस ने मौके से नाबालिग लड़की को सुरक्षित रेस्क्यू किया है और आगे की कार्रवाई में जुटी है।

इस मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए होटल के संचालक चांद बाबू सिंह समेत तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। दानापुर डीएसपी टू अमरेंद्र कुमार झा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए इस पूरे मामले की आधिकारिक पुष्टि की है।
    user_हर खबर पटना की
    हर खबर पटना की
    Photographer बिहटा, पटना, बिहार•
    22 hrs ago
  • बुजुर्गों का सम्मान करना, उनका साथ देना और जरूरत पड़ने पर उनकी सहायता करना हर इंसान का कर्तव्य है। यह कोई शौक या मजबूरी नहीं, बल्कि मनुष्य होने का फर्ज है। आज हम बुजुर्गों की मदद के लिए आगे आएंगे, तो कल जब हमारी उम्र होगी, तब शायद कोई हमारी भी इसी तरह मदद करेगा। इसी भावना के साथ लोगों से अपील की जा रही है कि वे मिलकर किसी की जिंदगी में थोड़ी सी खुशी लेकर आएं। इसी प्रयास के तहत, पटना से लगभग 100 किलोमीटर दूर रहने वाले बाबा जी तक हर महीने मदद पहुंचाने की कोशिश करने का संकल्प लिया गया है। बाबा जी का पता करंट स्टोरी पर उपलब्ध कराया गया है ताकि इच्छुक लोग उन तक मदद पहुंचा सकें और उनके जीवन में खुशियां ला सकें।
    1
    बुजुर्गों का सम्मान करना, उनका साथ देना और जरूरत पड़ने पर उनकी सहायता करना हर इंसान का कर्तव्य है। यह कोई शौक या मजबूरी नहीं, बल्कि मनुष्य होने का फर्ज है। आज हम बुजुर्गों की मदद के लिए आगे आएंगे, तो कल जब हमारी उम्र होगी, तब शायद कोई हमारी भी इसी तरह मदद करेगा। इसी भावना के साथ लोगों से अपील की जा रही है कि वे मिलकर किसी की जिंदगी में थोड़ी सी खुशी लेकर आएं।

इसी प्रयास के तहत, पटना से लगभग 100 किलोमीटर दूर रहने वाले बाबा जी तक हर महीने मदद पहुंचाने की कोशिश करने का संकल्प लिया गया है। बाबा जी का पता करंट स्टोरी पर उपलब्ध कराया गया है ताकि इच्छुक लोग उन तक मदद पहुंचा सकें और उनके जीवन में खुशियां ला सकें।
    user_Kunjal singh Rajput
    Kunjal singh Rajput
    Electrician दिघवारा, सारण, बिहार•
    23 hrs ago
  • बिहार में राजद विधायक सुधाकर सिंह ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी पर बड़ा आरोप लगाया है।
    1
    बिहार में राजद विधायक सुधाकर सिंह ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी पर बड़ा आरोप लगाया है।
    user_NEW NEWS BHARAT 365
    NEW NEWS BHARAT 365
    फुलवारी, पटना, बिहार•
    14 hrs ago
  • पटना में आज प्रशांत किशोर के नॉमिनेशन के अवसर पर एक भव्य रैली का आयोजन किया गया, जिसमें भारी भीड़ देखने को मिली। इस भव्य रैली के सामने आए दृश्यों में लोगों की भारी भीड़ नजर आ रही है। रैली के इस नजारे को देखने के बाद अब सबसे बड़ा सवाल यही है और यह देखना काफी अहम होगा कि यह भीड़ वोट में कितनी कन्वर्ट होती है।
    1
    पटना में आज प्रशांत किशोर के नॉमिनेशन के अवसर पर एक भव्य रैली का आयोजन किया गया, जिसमें भारी भीड़ देखने को मिली। इस भव्य रैली के सामने आए दृश्यों में लोगों की भारी भीड़ नजर आ रही है। रैली के इस नजारे को देखने के बाद अब सबसे बड़ा सवाल यही है और यह देखना काफी अहम होगा कि यह भीड़ वोट में कितनी कन्वर्ट होती है।
    user_Live Global.18 News
    Live Global.18 News
    Press advisory Patna Rural, Patna•
    20 hrs ago
  • पटना की बांकीपुर उपचुनाव सीट पर नामांकन करने पहुंचे नीरज भारती को संजय सरावगी गला पकड़कर अपने साथ ले गए। नीरज भारती इस उपचुनाव सीट पर अपना नामांकन दाखिल करने के लिए पहुंचे थे, तभी संजय सरावगी ने उनका गला पकड़ा और उन्हें वहां से लेकर चले गए।
    1
    पटना की बांकीपुर उपचुनाव सीट पर नामांकन करने पहुंचे नीरज भारती को संजय सरावगी गला पकड़कर अपने साथ ले गए। नीरज भारती इस उपचुनाव सीट पर अपना नामांकन दाखिल करने के लिए पहुंचे थे, तभी संजय सरावगी ने उनका गला पकड़ा और उन्हें वहां से लेकर चले गए।
    user_NEW NEWS BHARAT 365
    NEW NEWS BHARAT 365
    फुलवारी, पटना, बिहार•
    13 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.